This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, नए साल पर दिया खास मैसेज
भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मूत्र संक्रमण और ऐंठन के कारण आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने कहा कि उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए हैं.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 01, 2025, 08:24 PM (IST)
Edited: Jan 01, 2025, 08:24 PM (IST)

Vinod Kambli discharged: पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली को करीब दो सप्ताह तक इलाज के बाद बुधवार दोपहर ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वह बुधवार की शाम करीब 4 बजे अस्पताल से बाहर निकले. अस्पताल से बाहर निकलने के बाद उन्होंने खास अपील की है.
52 वर्षीय कांबली को पहले मूत्र संक्रमण और ऐंठन के कारण आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने कहा कि उनके मस्तिष्क में थक्के पाए गए हैं. नए साल के संदेश में कांबली ने मीडिया से बात करते हुए लोगों से शराब और नशीली दवाओं से दूर रहने की अपील की और कहा कि बुरी आदतें किसी की जिंदगी बर्बाद कर सकती हैं. पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा कि वे जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे.
डॉक्टर ने कहा- पूरी तरह फिट हैं कांबली
उनका इलाज करने वाले डॉ. विवेक त्रिवेदी ने कहा कि कांबली अब “पूरी तरह से फिट” हैं, हालांकि उन्हें कुछ सावधानियां बरतनी होंगी. अस्पताल से निकलने से पहले पूर्व क्रिकेटर को टीम इंडिया की जर्सी पहने और बल्ला चलाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
TRENDING NOW
विनोद कांबली का इंटरनेशनल करियर
विनोद कांबली ने भारत के लिए खेले कुल 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले. टीम इंडिया के लिए उन्होंने 1991 में वनडे में डेब्यू किया था और 2000 में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था. उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 3561 रन बनाए, जिसमें 4 शतक टेस्ट में और दो शतक वनडे में शामिल है.
