This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
सिडनी टेस्ट से पहले टीम इंडिया से मिले ऑस्ट्रेलियाई पीएम, जसप्रीत बुमराह की तारीफ की
जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अब तक 30 विकेट लिए हैं. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 01, 2025, 08:49 PM (IST)
Edited: Jan 01, 2025, 10:54 PM (IST)

Australian PM Albanese meets team India: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने यहां पांचवें और निर्णायिक टेस्ट से पूर्व बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और भारत की क्रिकेट टीम से मुलाकात की है. ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की.
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है और सिडनी टेस्ट का नतीजा यह तय करेगा कि मेजबान टीम एक दशक से भी ज्यादा समय के बाद ट्रॉफी हासिल कर पाती है या नहीं।
The Australian and Indian teams have already given us an incredible summer of cricket. pic.twitter.com/oqVDOOr5Bm
— Anthony Albanese (@AlboMP) January 1, 2025
अल्बानी ने दोनों टीमों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कहा, ऑस्ट्रेलियाई और भारतीय टीमों ने पहले ही हमें क्रिकेट का शानदार समर दिया है. शुक्रवार को जब पांचवां टेस्ट शुरू होगा, तो मैकग्राथ फाउंडेशन के शानदार काम के समर्थन में एससीजी गुलाबी रंग में रंग जाएगा। चलो ऑस्ट्रेलिया!.
When the fifth test starts on Friday, the SCG will be a sea of pink in support of the great work of the McGrath Foundation. Go Australia! pic.twitter.com/SxE8NsQgos
— Anthony Albanese (@AlboMP) January 1, 2025
जसप्रीत बुमराह की तारीफ
स्थानीय मीडिया के अनुसार, अल्बानी ने सीरीज में बुमराह के शानदार प्रदर्शन की सराहना की, भारतीय तेज गेंदबाज ने अब तक सीरीज में 30 विकेट लिए हैं और अपने 44वें मैच में यह उपलब्धि हासिल करते हुए सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. अल्बानीस ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत के दौरान बुमराह का जिक्र करते हुए कहा, हर बार जब वह गेंदबाजी करने आए हैं तो बहुत रोमांचक रहा है.
TRENDING NOW
जसप्रीत बुमराह ने चटकाए हैं 30 विकेट
जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अब तक 30 विकेट लिए हैं. वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बॉर्डर-गावस्कर के एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है. हरभजन सिंह ने 2001-02 में 32 विकेट चटकाए थे. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में 30 विकेट ले चुके हैं. तीन विकेट लेते ही वह हरभजन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे.
