×

VIDEO: कोंस्टास ने बुमराह को छेड़ा, भुगतना उस्मान ख्वाजा को पड़ा

Usman Khawaja Wicket on Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच सिडनी में चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है. पहले दिन भारतीय टीम की पहली 185 रन पर सिमट गई है. हालांकि दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत ने जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया का पहला...

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Published: Jan 03, 2025, 02:18 PM (IST)
Edited: Jan 03, 2025, 02:18 PM (IST)

Usman Khawaja Wicket on Jasprit Bumrah: भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच सिडनी में चल रहे टेस्ट सीरीज के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है. पहले दिन भारतीय टीम की पहली 185 रन पर सिमट गई है. हालांकि दिन का खेल खत्म होने से पहले भारत ने जोरदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट सिर्फ 9 रन पर गिरा दिया.

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका उस्मान ख्वाजा के रूप में लगा. जो सिर्फ 2 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार बने. ख्वाजा के इस विकेट में भारतीय टीम की मदद ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास ने भी की. कोंस्टास ने ख्वाजा के विकेट के पहले बुमराह को छेड़ा जिसके बाद जसप्रीत ने गेंद से गजब का कहर बरपाया.

कोंस्टास ने छेड़ा, ख्वाजा ने भुगता

ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहली पारी में पहला झटका दिन के आखिरी गेंद पर लगा. भारत के लिए यह ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे थे. इस ओवर की पांचवीं गेंद पर बुमराह ने रन अप से दोड़ शुरू की थी उस वक्त उस्मान ख्वाजा तैयार नहीं थे. ख्वाजा ने बुमराह को रूकने का इशारा किया. ख्वाजा के इशारे के बाद बुमराह ने फिर से कदम बढ़ाया ख्वाजा ने फिर रूकने का इशारा किया.

इसके बाद जब जसप्रीत बुमराह दोबारा तैयार हो रहे थे फिर सैम कोंस्टास ने बुमराह को छेड़ा जिसके बाद बुमराह गुस्से में नॉन स्ट्राइकर एंड पर कोंस्टास को जवाब देने लगे. कोंस्टास को जवाब देने के बाद जसप्रीत बुमराह काफी गुस्से में नजर आए. बुमराह ने अगली ही गेंद उस्मान ख्वाजा को इतनी शानदार डाली की वह गेंद को सही से खेल नहीं पाए और गेंद ख्वाजा के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप में केएल राहुल के हाथ में चली गई. ख्वाजा के विकेट के बाद बुमराह समेत पूरी टीम ने कोंस्टास को घेरकर जश्न मनाया. यह नजारा देख यही लगा कि कोंस्टास को बुमराह का छेड़ना उम्सान ख्वाजा को महंगा पड़ गया.

भारत ने पहली पारी में बनाए 185 रन

भारतीय टीम की बल्लेबाजी सिडनी टेस्ट में भी कुछ खास नहीं रही. टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 185 रन बनाकर सिमट गई. भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 40 रन की पारी खेली. पंत के अलावा रविंद्र जडेजा ने 26 और जसप्रीत बुमराह ने 22 रन की पारी खेली. भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने पहली पारी में सबको निराश किया. अब गेंदबाज जल्द से जल्द कंगारू टीम को समेटना चाहेंगे.