06 चौके, 04 छक्के... सिडनी में ऋषभ पंत का धमाका, ऑस्ट्रेलिया में जड़ा सबसे तेज अर्धशतक
ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 61 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए. पंत पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे.
Rishabh pant Fastest Half century in Australia: सिडनी में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी देखने को मिली. ऋषभ पंत ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे तेज और ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए.
सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 40 रन की पारी में 98 गेंद खेलने वाले ऋषभ पंत दूसरी पारी में ज्यादा आक्रामक नजर आए. उन्होंने दूसरी पारी में सिर्फ 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया. यह भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, उन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 28 गेंद में अर्धशतक बनाया था.
ऋषभ पंत ने 33 गेंद में 61 रन की पारी खेली, इस पारी में उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए. पंत पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे एलेक्स कैरी को कैच थमा बैठे. पंत ने दूसरी पारी में 184.85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
टेस्ट में भारत के लिए सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों का सामना करके)
28 गेंद- ऋषभ पंत बनाम श्रीलंका बेंगलुरु 2022
29 गेंद- ऋषभ पंत बनाम ऑस्ट्रेलिया सिडनी 2025 *
30 गेंद- कपिल देव बनाम पाक कराची 1982
31 गेंद- शार्दुल ठाकुर बनाम इंग्लैंड द ओवल 2021
31 गेंद- यशस्वी जयसवाल बनाम बैन कानपुर 2024
ऑस्ट्रेलिया में सबसे तेज अर्धशतक
यह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक है, इससे पहले इंग्लैंड के जॉन ब्राउन (मेलबर्न 1895) और वेस्टइंडीज के रॉय फ्रेडरिक्स (पर्थ 1975) ने 33 गेंदों में शतक बनाया था.