Border-Gavaskar Trophy - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/border-gavaskar-trophy/ Wed, 08 Jan 2025 10:38:49 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Border-Gavaskar Trophy - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/border-gavaskar-trophy/ 32 32 Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/#respond Wed, 08 Jan 2025 08:58:10 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221397 अगर किसी मैदान को "असंतोषजनक" या "अनफिट" रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है.

The post Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory appeared first on Cricket Country.

]]>
Icc rates bgt pitch ratings: आईसीसी ने हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की पिच रेटिंग जारी कर दी है. इसमें पांच टेस्ट मैचों में से चार मैदानों को सबसे ऊंची रेटिंग “बहुत अच्छी” दी गई है. पर्थ स्टेडियम, एडिलेड ओवल, गाबा और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड को अच्छी रेटिंग मिली, मगर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड को जहां सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, उसे भी संतोषजनक रेटिंग दी गई है.

2023 में आईसीसी ने अपनी पिच रेटिंग प्रणाली को सरल बनाया और इसे चार श्रेणियों में बांटा था: बहुत अच्छा, संतोषजनक, अंसतोषजनक और अनफिट. अगर किसी मैदान को “असंतोषजनक” या “अनफिट” रेटिंग मिलती है, तो उसे डिमेरिट पॉइंट दिए जाते हैं. अगर पांच साल में कोई मैदान 5 डिमेरिट पॉइंट हासिल कर लेता है, तो वहां अंतर्राष्ट्रीय मैच कराने पर रोक लगाई जा सकती है.

एक दिन में गिरे 15 विकेट, मगर सिडनी को ‘संतोषजनक’ रेटिंग

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन कुल 15 विकेट गिरे. यह मैच केवल ढाई दिनों में खत्म हो गया था, मगर आईसीसी ने इस ग्राउंड की पिच को संतोषजनक कैटगरी में रखा है, जो काफी हैरान करने वाला है. मैच के पहले दिन यहां 11 विकेट गिरे, वहीं दूसरे दिन 15 विकेट गिरे. इस पिच को लेकर ग्लेन मैक्ग्रा और सुनील गावस्कर समेत कई दिग्गजों ने सवाल भी उठाए थे.

हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं: सीए

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के हेड ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स, पीटर रोच ने आईसीसी की रेटिंग पर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की खासियत बनाए रखने के लिए पिचों की विविधता पर जोर दिया. उन्होंने कहा, हम पिचों की गुणवत्ता से बहुत खुश हैं और मैदानकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हैं। हम ऐसी पिच तैयार करते हैं जो मैदान की विशेषताओं को उभारें, न कि सिर्फ घरेलू टीम के अनुकूल हों. हम चाहते हैं कि बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच एक अच्छा मुकाबला हो और मैच का नतीजा निकले.

उन्होंने कहा, सिडनी की पिच को उसके विशेष गुण, जैसे शुरुआती तेजी और उछाल, वापस दिलाने की कोशिश की जा रही है। इस साल इसमें सुधार देखा गया और यह 2025-26 की एशेज सीरीज के लिए सकारात्मक संकेत है. रोच ने जोर दिया कि प्रमुख मैदानों पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना फायदेमंद है। इससे न केवल क्यूरेटर्स को अलग-अलग मौसम में पिच तैयार करने की समझ मिलती है, बल्कि खिलाड़ियों को भी टेस्ट मैचों के लिए बेहतर तैयारी का मौका मिलता है

ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती सीरीज

ऑस्ट्रेलिया ने इन मैदानों पर हुई पांच मैचों की सीरीज में भारत के खिलाफ 3-1 से जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम पर्थ में पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद बाकी बचे हुए चार टेस्ट मैचों में तीन मुकाबले हारी थी.

The post Icc rates perth adelaide gabba mcg pitch very good scg gets satisfactory appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-rates-perth-adelaide-gabba-mcg-pitch-very-good-scg-gets-satisfactory-1221397/feed/ 0
Rohit sharma and Virat Kohli Test future depends on selectors Says Sunil Gavaskar https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-and-virat-kohli-test-future-depends-on-selectors-says-sunil-gavaskar-1221263/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-and-virat-kohli-test-future-depends-on-selectors-says-sunil-gavaskar-1221263/#respond Tue, 07 Jan 2025 13:54:26 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221263 भारत के पूर्व क्रिकेटर ने कहा, इंग्लैंड में जून में शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी के नए चक्र के लिए टीम में बदलाव की जरूरत है तो उम्मीद है कि चयनकर्ता इस बात पर गौर करेंगे कि 2027 में फाइनल तक कौन खिलाड़ी टीम में रहेगा और उसके अनुसार चयन करेंगे.

The post Rohit sharma and Virat Kohli Test future depends on selectors Says Sunil Gavaskar appeared first on Cricket Country.

]]>
Sunil Gavaskar on Virat- Rohit Future: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने पिछले छह महीनों में टीम के खराब प्रदर्शन की गहन समीक्षा करने की वकालत करते हुए कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा का टेस्ट क्रिकेट में भविष्य अब पूरी तरह से चयनकर्ताओं के हाथ में है. गावस्कर ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में रोहित और कोहली के भविष्य को लेकर चल रही बहस के संदर्भ में कहा, वे कितने समय तक टीम में रहेंगे यह वास्तव में चयनकर्ताओं पर निर्भर है.

उन्होंने कहा, अब जबकि भारत डब्ल्यूटीसी (विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहा है तो उन कारणों पर विचार करना उचित होगा कि ऐसा क्यों हुआ. डब्ल्यूटीसी की शुरुआत के बाद यह पहली बार है जबकि भारत इसके फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहा। वह रविवार को समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से 1-3 से हार के बाद फाइनल की दौड़ से बाहर हो गया.

पिछले छह महीनों में हमारी बल्लेबाजी विफल रही: गावस्कर

गावस्कर ने टीम के बल्लेबाजों की बार-बार विफलता की ओर इशारा करते हुए कहा, यह स्पष्ट है कि पिछले छह महीनों में हमारी बल्लेबाजी विफल रही और यही मुख्य कारण था कि हम उन मैच में भी हार गए जो हमें जीतने चाहिए थे. इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, इसलिए अगर इंग्लैंड में जून में शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी के नए चक्र के लिए टीम में बदलाव की जरूरत है तो उम्मीद है कि चयनकर्ता इस बात पर गौर करेंगे कि 2027 में फाइनल तक कौन खिलाड़ी टीम में रहेगा और उसके अनुसार चयन करेंगे.

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मिले मौका: गावस्कर

गावस्कर ने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि घरेलू क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्हें उचित मौका देने की जिम्मेदारी चयनकर्ताओं पर है. उन्होंने कहा, जब तक उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा तो हमें कैसे पता चलेगा कि रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे?

गावस्कर ने नितीश कुमार रेड्डी जैसी प्रतिभा को सामने लाने के लिए चयन समिति की भी सराहना की. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के जिन तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए उनमें रेड्डी भी शामिल थे। शतक लगाने वाले अन्य बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कोहली थे. उन्होंने कहा, नितीश कुमार रेड्डी में क्षमता देखने और उसे टेस्ट टीम में चुनने के लिए अजीत अगरकर और उनकी टीम को बधाई.

भारत के पास गेंदबाजी में पर्याप्त प्रतिभा है: गावस्कर

गावस्कर ने गेंदबाजी के बारे में कहा कि भारत के पास पर्याप्त प्रतिभा है, जिसे अपेक्षित अवसर दिए जाने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी पर जरूरत से ज्यादा बोझ न पड़े. उन्होंने कहा, भारत के पास कई होनहार तेज गेंदबाज हैं जो मौके का इंतजार कर रहे हैं, बुमराह पर ज्यादा बोझ नहीं डाला जाना चाहिए और अगर अन्य गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो हमारे पास एक ऐसा आक्रमण हो सकता है जो किसी भी परिस्थिति में मैच जीत सकता है.

भारतीय क्रिकेट में स्टार खिलाड़ियों को सिर पर बिठाए रखने की संस्कृति रही है जिसे समय-समय पर बड़ी समस्या माना जाता है लेकिन गावस्कर ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अपने पांव जमीन पर बनाए रखना मुश्किल काम नहीं है. उन्होंने कहा, हम हर दिन दर्पण में अपना चेहरा देखते हैं और चूंकि हम अपने साथ ऐसा करते हैं, इसलिए हम वर्षों में आए बदलावों पर ध्यान नहीं देते हैं. उन्होंने कहा, केवल जब हम पहले के दिनों की तस्वीरें या वीडियो देखते हैं तब हमें बदलाव के बारे में पता चलता है. गावस्कर ने कहा, इसके बाद हम सबसे अच्छा दिखने के लिए जरूरी बदलाव करने पर ध्यान देते हैं लेकिन ऐसा करने के लिए पूरी तरह से ईमानदार होना जरूरी है.

इनपुट- भाषा

The post Rohit sharma and Virat Kohli Test future depends on selectors Says Sunil Gavaskar appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-and-virat-kohli-test-future-depends-on-selectors-says-sunil-gavaskar-1221263/feed/ 0
we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/#respond Mon, 06 Jan 2025 12:38:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221067 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद टीम इंडिया के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल ने हुंकार भरते कहा कि हम मजबूती से वापसी करेंगे.

The post we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss appeared first on Cricket Country.

]]>
Yashasvi Jaiswal Post Goes Viral: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रविवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से मिली हार के बाद कहा कि टीम मजबूत वापसी करेगी. भारत ने सीरीज का आखिरी टेस्ट छह विकेट से गंवा दिया, जिससे लगातार तीसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं.

यह एक दशक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली टेस्ट सीरीज हार भी थी. उन्होंने आखिरी बार 2015 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारी थी. भारत ने पिछली चार सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को सफलतापूर्वक बरकरार रखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में दो सीरीज शामिल हैं.

हमने बहुत कुछ सीखा

हालांकि, इस बार परिणाम भारत के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि उनके बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा. जसप्रीत बुमराह दौरे पर यादगार प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे. उन्होंने 32 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

दूसरी ओर, भारत के लिए बल्ले से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जायसवाल रहे, जिन्होंने 43.44 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक सहित 391 रन बनाए. अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, जायसवाल हारने वाली टीम में शामिल होने से खुश नहीं थे और कड़ी मेहनत जारी रखने पर जोर दे रहे थे.

जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखा… दुर्भाग्य से, परिणाम वह नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी, लेकिन हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. आपका समर्थन सब कुछ है.”

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, जिनका सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, ने अपने भारतीय समकक्ष की प्रशंसा की और कहा, “भाई, आपके काम को प्यार करता हूं”. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा, “आप एक सुपरस्टार हैं…आपको खेलते हुए देखना अच्छा लगता है”.

नितीश रेड्डी के फैन बने गावस्कर

रविवार को, युवा जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के शानदार दौरे के बाद दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर से भारी समर्थन मिला. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “अगर हम व्यापक तस्वीर की बात करें, जैसा कि हमने नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल के मामले में देखा- वे भूखे हैं. वे भारत के लिए नाम कमाने के भूखे हैं. वे खुद के लिए नाम कमाने के भूखे हैं. हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अपने विकेट की रक्षा अपनी जान की तरह करें. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. आप उनके साथ स्ट्रोक पर खेल सकते हैं. लेकिन मैं प्रतिबद्धता देखना चाहता हूं.”

The post we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/feed/ 0
former cricketers praised the level of cricket played in border gavaskar trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-cricketers-praised-the-level-of-cricket-played-in-border-gavaskar-trophy-1220850/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-cricketers-praised-the-level-of-cricket-played-in-border-gavaskar-trophy-1220850/#respond Sun, 05 Jan 2025 08:19:24 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220850 Former Cricketers on BGT: ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर 3-1 से जीत हासिल करने और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद, पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता पर अपने विचार साझा किए, और श्रृंखला के परिणाम को उच्चतम गुणवत्ता का क्रिकेट तमाशा बताया. पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट में भारत पर 6 विकेट से...

The post former cricketers praised the level of cricket played in border gavaskar trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
Former Cricketers on BGT: ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर 3-1 से जीत हासिल करने और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद, पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता पर अपने विचार साझा किए, और श्रृंखला के परिणाम को उच्चतम गुणवत्ता का क्रिकेट तमाशा बताया.

पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट में भारत पर 6 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को संभावित अंकों के 63.73 अंक प्रतिशत पर पहुंचा दिया, जिससे भारत (संभावित अंकों का 50.00 प्रतिशत) चक्र के अपने अंतिम टेस्ट मैच में स्थान पाने से वंचित हो गया.

दिग्गजों ने बीजीटी पर रखी अपनी राय

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक्स पर लिखा, “शायद ही कभी कोई प्रतिष्ठित सीरीज उम्मीदों पर खरी उतरती है; बीजीटी एक अपवाद है जो हर बार उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करती है. यह पूरी तरह से इस बात के कारण है कि खिलाड़ियों के लिए यह ट्रॉफी कितनी मायने रखती है और वे इसे जीतना कितना चाहते हैं. इसका नतीजा क्रिकेट के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. बधाई हो ऑस्ट्रेलिया, विजेता बनने के हकदार हैं.”

रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा जैसे भारत के वरिष्ठ खिलाड़ी अपने बल्ले से जादू दिखाने में विफल रहे हैं और जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज में भारत के लिए अकेले योद्धा रहे हैं. हालांकि, बुमराह, जिन्हें 32 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, पीठ में ऐंठन के कारण सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी बल्लेबाजी पारी में नहीं खेल पाए और उनकी जगह मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा के साथ नई गेंद साझा की, जिन्होंने 161 रन के बचाव में तीन विकेट लिए.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “वह कई बार विनाशकारी साबित हुए, इसलिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.” ऑस्ट्रेलिया के लिए, स्कॉट बोलैंड को 10-76 के अपने खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जिसमें दूसरी पारी में छह विकेट भी शामिल थे.

इरफ़ान पठान ने एक्स पर कहा, “वरिष्ठ बल्लेबाजों ने निश्चित रूप से टीम इंडिया को निराश किया है, लेकिन अगर आप गहराई से देखें तो फर्स्ट चेंज सीमर दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर रहा है.”

पठान ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ” जसप्रीत बुमराह द्वारा मैदान पर किए गए विशाल प्रयास की सराहना न करना अनुचित होगा… उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.” उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया हमसे सभी विभागों में बेहतर था. बधाई हो.”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने चुटीले अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में जीत की बधाई दी. “मेरे सभी भारतीय समर्थकों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सीरीज में 3-1 से ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी पर बधाई दी है.. खासकर उन लोगों का जो भारत के 1-0 से आगे होने के बाद बहुत उत्साहित थे.”

वॉन ने कहा, “एससीजी में शानदार नजारा.. एक शानदार सीरीज पूरी हुई.. सर्वश्रेष्ठ टीम जीती.. ऑस्ट्रेलियाई टीम जानती थी कि महत्वपूर्ण क्षणों को कैसे जीतना है.. प्रसारण करना खुशी की बात है.”

इंग्लिश अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने ऑस्ट्रेलिया की जीत को शानदार वापसी करार दिया. “आप ऑस्ट्रेलियाई टीम की “सबसे बड़ी वापसी” देख रहे हैं, जब उन्होंने 2015 के बाद से 4 बीजीटी खो दिए थे. ब्यू वेबस्टर ने शानदार तरीके से मैच का अंत किया और ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया. यह एशेज से भी बड़ी बात लगती है.”

कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम 11 जून को लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी के फाइनल में तेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जिसमें प्रोटियाज ने पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो विकेट की रोमांचक जीत के साथ फाइनल क्वालीफिकेशन के अपने अभियान को समाप्त किया.

The post former cricketers praised the level of cricket played in border gavaskar trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-cricketers-praised-the-level-of-cricket-played-in-border-gavaskar-trophy-1220850/feed/ 0
five villain of team india for Sydney Test Defeat https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-villain-of-team-india-for-sydney-test-defeat-1220841/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-villain-of-team-india-for-sydney-test-defeat-1220841/#respond Sun, 05 Jan 2025 08:00:40 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220841 सिडनी टेस्ट में छह विकेट से हार के साथ भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से बाहर हो गई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई.

The post five villain of team india for Sydney Test Defeat appeared first on Cricket Country.

]]>
Indian team villain in Sydney Test: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ना सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज गंवा दी है, वहीं टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है. पांच खिलाड़ी, जो सिडनी टेस्ट में भारत की हार के जिम्मेदार रहे

Kohli batting during a Test match
Virat Kohli

01. विराट कोहली

विराट कोहली टीम इंडिया के सबसे सीनियर खिलाड़ी थे और रोहित के नहीं खेलने के बाद उन पर सिडनी टेस्ट में बड़ी जिम्मेदारी थी, मगर कोहली ने भी इस मैच में पुरानी गलती से सबक नहीं लेते हुए अपना विकेट गंवाया. विराट कोहली पहली पारी में 17 रन और दूसरी पारी में सिर्फ 06 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली के बल्ले से पांच मैचों की सीरीज में एक शतक के साथ सिर्फ 190 रन बने.

KL-Rahul
(Image credit- X)

02. केएल राहुल

केएल राहुल इस सीरीज टीम में बतौर ओपनर की भूमिका में खेले. शुरुआती मैचों में उनके बल्ले से रन निकले, मगर सिडनी टेस्ट जहां टीम इंडिया को उनसे शानदार पारी की उम्मीद थी, उन्होंने पूरी तरह निराश किया. केएल राहुल पहली पारी में चार रन और दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन बना सके.

Shubman Gill
(Image credit- x)

03. शुभमन गिल

मेलबर्न टेस्ट से शुभमन गिल को बाहर करने पर टीम मैनजमेंट पर सवाल उठे थे. शुभमन गिल को सिडनी टेस्ट के प्लेइंग-11 में जगह मिली मगर भारत के युवा बल्लेबाज ने निराश किया. पहली पारी में उन्होंने 20 रन (64 गेंद) की पारी खेली थी, मगर दूसरी पारी में वह ज्यादा उतावले नजर आए. उन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया, जबकि उस समय इसकी जरूरत नहीं थे, दूसरे छोर से पंत ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे. शुभमन गिल दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन बना सके.

Ravindra Jadejaa
(Image credit- BCCI)

04. रविंद्र जडेजा

भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी सिडनी टेस्ट में प्रभाव नहीं छोड़ सके. जडेजा ने पहली पारी में 26 रन और दूसरी पारी में 13 रन बनाए. भारत की दूसरी पारी में खेल के तीसरे दिन जडेजा पर टीम इंडिया की लीड को 200 या उसके आसपास ले जाने की जिम्मेदारी थी, मगर वह खेल के पहले कुछ ओवर में ही अपना विकेट गंवा बैठे. बतौर सीनियर खिलाड़ी वह टीम में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सके, जिसकी वजह से टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा.

Sundar
(Image credit- X)

वाशिंगटन सुंदर

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में वाशिंगटन सुंदर को काफी मौके मिले, मगर मेलबर्न टेस्ट में एक अर्धशतकीय पारी के अलावा उनके बल्ले से रन नहीं बने. बतौर गेंदबाज भी वह प्रभाव नहीं छोड़ सके. सिडनी में भी उनका खराब फॉर्म जारी रहा. उन्होंने पहली पारी में 14 रन और दूसरी पारी में 12 रन बनाए. इस मैच में उन्हें गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला. एक ओवर के स्पेल में उन्होंने 11 रन खर्च किए.

The post five villain of team india for Sydney Test Defeat appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-villain-of-team-india-for-sydney-test-defeat-1220841/feed/ 0
Sunil Gavaskar upset after not being invited to present BGT with Border https://www.cricketcountry.com/hi/news/sunil-gavaskar-upset-after-not-being-invited-to-present-bgt-with-border-1220829/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/sunil-gavaskar-upset-after-not-being-invited-to-present-bgt-with-border-1220829/#respond Sun, 05 Jan 2025 06:43:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220829 भारत के महान बल्लेबाज ने कहा, मैं मैदान पर ही था, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया को दी जा रही थी, उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला और जीते,

The post Sunil Gavaskar upset after not being invited to present BGT with Border appeared first on Cricket Country.

]]>
Sunil Gavaskar upset: महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने और एलेन बॉर्डर के नाम पर दी जाने वाली ट्रॉफी ऑस्ट्रेलियाई टीम को प्रदान करने के लिये बुलाये नहीं जाने पर नाराजगी जताई है. ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हराकर दस साल में पहली बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीती.

बॉर्डर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ट्रॉफी प्रदान की जबकि उस समय मैदान पर मौजूद होने के बावजूद गावस्कर को बुलाया नहीं गया. गावस्कर ने बाद में कोड स्पोटर्स से कहा, मुझे पुरस्कार वितरण समारोह में जाकर खुशी होती, आखिरकार यह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी है और ऑस्ट्रेलिया और भारत से जुड़ी है.

बॉर्डर के साथ ट्रॉफी प्रदान करके मुझे खुशी होती: गावस्कर

उन्होंने कहा, मैं मैदान पर ही था, मुझे फर्क नहीं पड़ता कि ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया को दी जा रही थी, उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला और जीते, ठीक है. उन्होंने कहा सिर्फ इसलिये कि मैं एक भारतीय हूं, अपने अच्छे दोस्त एलेन बॉर्डर के साथ ट्रॉफी प्रदान करके मुझे खुशी होती. भारत और ऑस्ट्रेलिया 1996- 97 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिये खेल रहे हैं. इस बार पांच मैचों की सीरीज में पिछले सप्ताह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक का दर्शक संख्या का रिकॉर्ड टूटा है.

ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती सीरीज

शीर्ष खिलाड़ियों की खराब फॉर्म से जूझ रही भारतीय टीम रविवार को पांचवें और अंतिम टेस्ट में छह विकेट से हार के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से बाहर हो गई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से जीतकर डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई.

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अब 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलेंगे.

इनपुट- भाषा

The post Sunil Gavaskar upset after not being invited to present BGT with Border appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/sunil-gavaskar-upset-after-not-being-invited-to-present-bgt-with-border-1220829/feed/ 0
Australia qualify for wtc 2025 final after win in Sydney Test https://www.cricketcountry.com/hi/news/australia-qualify-for-wtc-2025-final-after-win-in-sydney-test-1220781/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/australia-qualify-for-wtc-2025-final-after-win-in-sydney-test-1220781/#respond Sun, 05 Jan 2025 03:56:42 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220781 सिडनी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 162 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने खेल के तीसरे दिन आसानी से हासिल कर लिया.

The post Australia qualify for wtc 2025 final after win in Sydney Test appeared first on Cricket Country.

]]>
Australia in WTC 2025 Final: सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ बॉर्डर- गावस्कर पर 3-1 से कब्जा कर लिया है, वहीं टीम इंडिया का इस हार के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया. भारतीय टीम अब फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया का फाइनल का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.

भारतीय टीम ने इससे पहले दो बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था, मगर टीम तीसरी बार ऐसा करने में कामयाब नहीं रही.

सिडनी टेस्ट भारत के लिए आखिरी मौका था, अगर टीम इंडिया इस मैच को जीतती तो उसके लिए मौका बन सकता है, मगर हार ने टीम इंडिया की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया.

सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप रहे. ऋषभ पंत (33 गेंद में 61 रन) को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस मैच में टिककर नहीं खेल सका. पहली पारी में चार रन की लीड के बावजूद दूसरी पारी में भारतीय टीम सिर्फ 157 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य था, जिसे टीम ने खेल के तीसरे दिन लंच के बाद आसानी से हासिल कर लिया.

जून में खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जून में पहली बार इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स ग्राउंड में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 11-15 जून के बीच होगा. 16 जून को रिजर्व डे के रुप में रखा गया है. 2021 में न्यूजीलैंड और 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीता था.

The post Australia qualify for wtc 2025 final after win in Sydney Test appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/australia-qualify-for-wtc-2025-final-after-win-in-sydney-test-1220781/feed/ 0
Virat Kohli shows empty pockets to crowd in scg indicating no sandpaper with him https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-shows-empty-pockets-to-crowd-in-scg-indicating-no-sandpaper-with-him-1220728/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-shows-empty-pockets-to-crowd-in-scg-indicating-no-sandpaper-with-him-1220728/#respond Sun, 05 Jan 2025 02:22:41 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220728 स्टीव स्मिथ के विकेट के बाद विराट कोहली ने स्टेडियम में मौजूद भीड़ को अपनी खाली पॉकेट दिखाते हुए इशारा किया कि उनकी जेब में कुछ भी नहीं है.

The post Virat Kohli shows empty pockets to crowd in scg indicating no sandpaper with him appeared first on Cricket Country.

]]>
Virat Kohli shows empty pockets in Sydney: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दर्शकों को खाली पॉकेट दिखाते नजर आए. स्मिथ के आउट होने के बाद कोहली का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले भारत ने स्टीव स्मिथ को पवेलियन भेजा. प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर स्टीव स्मिथ स्लिप में यशस्वी जायसवाल को कैच थमै बैठे. बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे विराट कोहली इस विकेट के बाद कोहली ने स्टेडियम में मौजूद भीड़ को अपनी खाली पॉकेट दिखाते हुए इशारा किया कि उनकी जेब में कुछ भी नहीं है. कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

10 हजार रन के आंकड़े से चूके स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ इस मैच में 10 हजार के आंकड़े के करीब थे, जिसका ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों का इंतजार था, मगर स्मिथ चार रन की पारी खेलकर आउट हुए और वह टेस्ट में 10 हजार रन बनाने के आंकड़े से सिर्फ एक रन से चूक गए.

फैंस को याद आया सैंडपेपर कांड

कोहली के रिएक्शन के बाद क्रिकेट फैंस को 2018 के सैंडपेपर कांड की याद आ गई, जिसने क्रिकेट की दुनिया को हिलाकर रख दिया था और स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को उनकी संलिप्तता के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था.

इस मैच की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने लंच तक तीन विकेट पर 71 रन बनाए हैं. उस्मान ख्वाजा 19 रन और ट्रेविस हेड 05 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

The post Virat Kohli shows empty pockets to crowd in scg indicating no sandpaper with him appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-shows-empty-pockets-to-crowd-in-scg-indicating-no-sandpaper-with-him-1220728/feed/ 0
IND VS AUS: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मिली जीत, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-live-score-india-vs-australia-5th-test-day-3-scorecard-and-updates-sydney-test-1220648/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-live-score-india-vs-australia-5th-test-day-3-scorecard-and-updates-sydney-test-1220648/#respond Sat, 04 Jan 2025 23:18:36 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220648 India vs Australia 5th test Day 3 Scorecard Sydney Test Updates

The post IND VS AUS: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मिली जीत, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा appeared first on Cricket Country.

]]>
India vs Australia 5th test: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर 3-1 से कब्जा कर लिया है. सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराया. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया ने खेल के तीसरे दिन लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. ट्रेविस हेड 34 रन और वेबस्टर 39 रन बनाकर नाबाद रहे.

भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर सिमट गई. दूसरी पारी में खेल के तीसरे दिन भारतीय टीम 157 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. स्कॉट बोलैंड ने छह विकेट चटकाए.

The post IND VS AUS: सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से मिली जीत, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर 3-1 से कब्जा appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-live-score-india-vs-australia-5th-test-day-3-scorecard-and-updates-sydney-test-1220648/feed/ 0
jasprit bumrah had back spasms revealed prasidh krishna after day 2 of sydney test ind vs aus https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-had-back-spasms-revealed-prasidh-krishna-after-day-2-of-sydney-test-ind-vs-aus-1220577/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-had-back-spasms-revealed-prasidh-krishna-after-day-2-of-sydney-test-ind-vs-aus-1220577/#respond Sat, 04 Jan 2025 09:03:06 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220577 भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज सिडनी टेस्ट के बीच किस चोट की वजह से स्कैन कराने गए इसका खुलासा प्रसिद्ध कृष्णा ने किया है.

The post jasprit bumrah had back spasms revealed prasidh krishna after day 2 of sydney test ind vs aus appeared first on Cricket Country.

]]>
Why Jasprit Bumrah go for Scan: भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पुष्टि की है कि कप्तान जसप्रीत बुमराह को शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में ऐंठन के बाद स्कैन के लिए ले जाया गया था. कृष्णा ने कहा कि मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है और बुमराह के स्वास्थ्य पर अपडेट जारी करेगी.

कृष्णा ने शनिवार को खेल समाप्त होने के बाद संवाददाताओं से कहा, “हां, उन्हें (बुमराह) पीठ में ऐंठन थी और वे स्कैन के लिए गए थे. मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है, इसलिए जब भी मेडिकल टीम हमसे संपर्क करेगी, हमें (अधिक) जानकारी मिलेगी.”

मेडिकल टीम के निगरानी में है बुमराह

बुमराह टीम के डॉक्टर और एक सुरक्षा अधिकारी के साथ स्टेडियम से बाहर निकले, जैसा कि लाइव प्रसारण में दिखाया गया. तेज गेंदबाज ने सिर्फ एक ओवर फेंका, जिसमें उनकी गति कम थी और दूसरे दिन के खेल के दूसरे सत्र के दौरान विराट कोहली के साथ संक्षिप्त चर्चा के बाद मैदान से चले गए. अब तक के दौरे में बुमराह ने नौ पारियों में 152.1 ओवर फेंके हैं.

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में 10 ओवर में 2-33 विकेट लिए, जो अंततः 181 पर समाप्त हुई. उन्होंने पहले दिन की अंतिम गेंद पर उस्मान ख्वाजा को आउट करके और फिर दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में मार्नस लाबुशेन को विकेट के पीछे कैच कराकर एक बड़ा झटका दिया. बुमराह 32 विकेट लेकर सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

बुमराह ने बिशन सिंह बेदी को छोड़ा पीछे

बुमराह ने बिशन सिंह बेदी के 31 विकेटों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. बुमराह की अनुपस्थिति में, कोहली ने कप्तानी की कमान संभाली और मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि नितीश कुमार रेड्डी ने दो विकेट लिए.

दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 32 ओवर में 141/6 रन बनाए और 145 रन की बढ़त हासिल की. रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर क्रमश: 8 और 6 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं. इससे पहले, ऋषभ पंत ने अपनी आक्रामक क्षमता का परिचय देते हुए 33 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली और अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे का शानदार अंत किया. उन्होंने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टेस्ट इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज अर्धशतक है. पंत की आक्रामक पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल थे, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण को रोके रखा.

The post jasprit bumrah had back spasms revealed prasidh krishna after day 2 of sydney test ind vs aus appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-had-back-spasms-revealed-prasidh-krishna-after-day-2-of-sydney-test-ind-vs-aus-1220577/feed/ 0