BGT - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/bgt/ Tue, 07 Jan 2025 09:01:43 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png BGT - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/bgt/ 32 32 Whitewash at home bigger failure than BGT Loss Not fair to target Virat kohli and Rohit sharma says Yuvraj Singh https://www.cricketcountry.com/hi/news/whitewash-at-home-bigger-failure-than-bgt-loss-not-fair-to-target-virat-kohli-and-rohit-sharma-says-yuvraj-singh-1221180/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/whitewash-at-home-bigger-failure-than-bgt-loss-not-fair-to-target-virat-kohli-and-rohit-sharma-says-yuvraj-singh-1221180/#respond Tue, 07 Jan 2025 09:01:40 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221180 पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, मेरी राय यह है कि जब खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो उनके बारे में बुरा कहना आसान है, लेकिन उनका समर्थन करना बहुत मुश्किल है.

The post Whitewash at home bigger failure than BGT Loss Not fair to target Virat kohli and Rohit sharma says Yuvraj Singh appeared first on Cricket Country.

]]>
Yuvraj Singh on Virat kohli and Rohit Sharma:भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की इस हार के बाद आलोचना हो रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार मिली थी. विश्व कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर सूपड़ा साफ होना भारतीय टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की हार से भी बड़ी असफलता है. युवराज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

भारत को पिछले कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. उसे घरेलू मैदान पर कमजोर न्यूजीलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जो टीम के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ था, इसके बाद उसे पांच मैच की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों हार के लिए काफी हद तक टीम की बल्लेबाजी विशेषकर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का खराब प्रदर्शन भी जिम्मेदार रहा.

न्यूजीलैंड से हारना अधिक पीड़ादायक: युवराज

युवराज ने पीटीआई वीडियो से कहा, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड से हारना अधिक पीड़ादायक है, क्योंकि वे घरेलू मैदान पर 0-3 से हार गए, आप जानते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है, इसे (बीजीटी हारना) तब भी स्वीकार किया जा सकता है क्योंकि आप ऑस्ट्रेलिया में दो बार इस जीत चुके हैं और इस बार आपको हार का सामना करना पड़ा.

भारत की 2011 विश्व कप जीत के नायक 43 वर्षीय युवराज ने कहा, मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया पिछले कई वर्षों से बेहद मजबूत टीम रही है. उन्होंने रोहित और विराट कोहली को लेकर भी बयान दिया जो ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने एक शतक लगाया लेकिन वह लगातार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर आउट हुए। दूसरी तरफ रोहित शर्मा पांच पारियों में केवल 31 रन बना पाए और इसलिए उन्होंने सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेलने का फैसला किया.

विराट- रोहित की आलोचना करना अनुचित: युवराज

युवराज ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है. उन्होंने कहा, हम अपने दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, हम उनके बारे में बहुत बुरी बातें कह रहे हैं. लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है, वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं, ठीक है, वे हार गए, उन्होंने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली, वे हमसे भी ज्यादा दुखी हैं.

युवराज ने कहा कि उन्हें न केवल रोहित और कोहली बल्कि नए मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी पूरा भरोसा है, जो उनके पूर्व साथी भी थे. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि कोच के रूप में गौतम गंभीर, चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर तथा रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारतीय टीम के पास अभी क्रिकेट की अच्छी जानकारी रखने वाले सबसे अच्छे दिमाग हैं, उन्हें यह तय करना होगा कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट के लिए सही रास्ता क्या है.

रोहित एक महान कप्तान: युवराज

इस आक्रामक बल्लेबाज में रोहित के सिडनी टेस्ट से बाहर रहने के फैसले की भी सराहना की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह बड़ी बात है, मैंने पहले कभी नहीं देखा कि कप्तान का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा हो और वह खुद बाहर बैठ गया हो, यह रोहित शर्मा की महानता है कि उन्होंने टीम को खुद से आगे रखा. युवराज ने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान कप्तान हैं, चाहे जीतें या हारें, वह हमेशा एक महान कप्तान रहेंगे. उनकी कप्तानी में हमने (वनडे) विश्व कप फाइनल खेला है, हमने टी20 विश्व कप जीता है, हमने बहुत कुछ हासिल किया है.

उन्होंने आलोचकों से टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण करते समय संयम बरतने का आग्रह किया. भारत की तरफ से 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवराज ने कहा, मैं अपनी राय दे सकता हूं और मेरी राय यह है कि जब खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो उनके बारे में बुरा कहना आसान है, लेकिन उनका समर्थन करना बहुत मुश्किल है, मीडिया का काम उनके बारे में बुरा कहना है, मेरा काम समर्थन करना है.

इनपुट- भाषा

The post Whitewash at home bigger failure than BGT Loss Not fair to target Virat kohli and Rohit sharma says Yuvraj Singh appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/whitewash-at-home-bigger-failure-than-bgt-loss-not-fair-to-target-virat-kohli-and-rohit-sharma-says-yuvraj-singh-1221180/feed/ 0
we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/#respond Mon, 06 Jan 2025 12:38:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221067 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद टीम इंडिया के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल ने हुंकार भरते कहा कि हम मजबूती से वापसी करेंगे.

The post we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss appeared first on Cricket Country.

]]>
Yashasvi Jaiswal Post Goes Viral: भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने रविवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 1-3 से मिली हार के बाद कहा कि टीम मजबूत वापसी करेगी. भारत ने सीरीज का आखिरी टेस्ट छह विकेट से गंवा दिया, जिससे लगातार तीसरे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गईं.

यह एक दशक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली टेस्ट सीरीज हार भी थी. उन्होंने आखिरी बार 2015 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारी थी. भारत ने पिछली चार सीरीज में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को सफलतापूर्वक बरकरार रखा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में दो सीरीज शामिल हैं.

हमने बहुत कुछ सीखा

हालांकि, इस बार परिणाम भारत के पक्ष में नहीं रहा क्योंकि उनके बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर रन बनाने में संघर्ष करना पड़ा. जसप्रीत बुमराह दौरे पर यादगार प्रदर्शन करने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे. उन्होंने 32 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

दूसरी ओर, भारत के लिए बल्ले से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जायसवाल रहे, जिन्होंने 43.44 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक सहित 391 रन बनाए. अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद, जायसवाल हारने वाली टीम में शामिल होने से खुश नहीं थे और कड़ी मेहनत जारी रखने पर जोर दे रहे थे.

जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “ऑस्ट्रेलिया में बहुत कुछ सीखा… दुर्भाग्य से, परिणाम वह नहीं था जिसकी हमें उम्मीद थी, लेकिन हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. आपका समर्थन सब कुछ है.”

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, जिनका सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, ने अपने भारतीय समकक्ष की प्रशंसा की और कहा, “भाई, आपके काम को प्यार करता हूं”. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा, “आप एक सुपरस्टार हैं…आपको खेलते हुए देखना अच्छा लगता है”.

नितीश रेड्डी के फैन बने गावस्कर

रविवार को, युवा जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के शानदार दौरे के बाद दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर से भारी समर्थन मिला. गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “अगर हम व्यापक तस्वीर की बात करें, जैसा कि हमने नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल के मामले में देखा- वे भूखे हैं. वे भारत के लिए नाम कमाने के भूखे हैं. वे खुद के लिए नाम कमाने के भूखे हैं. हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अपने विकेट की रक्षा अपनी जान की तरह करें. आपको ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है. आप उनके साथ स्ट्रोक पर खेल सकते हैं. लेकिन मैं प्रतिबद्धता देखना चाहता हूं.”

The post we will come back stronger yashasvi Jaiswal bold statement after border Gavaskar trophy loss appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/we-will-come-back-stronger-yashasvi-jaiswal-bold-statement-after-border-gavaskar-trophy-loss-1221067/feed/ 0
Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/#respond Mon, 06 Jan 2025 07:04:36 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220980 Indian Team Stuck in Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल नजर आई. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी को ड्रॉ पर रोक लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और...

The post Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home appeared first on Cricket Country.

]]>
Indian Team Stuck in Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल नजर आई. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी को ड्रॉ पर रोक लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और भारत को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया को बीजीटी में मिली हार के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुई है. दरअसल, भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में फंस गई है. टीम को घर वापस आने का टिकट नहीं मिल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को घर वापसी का टिकट नहीं मिल पाया है. टीम इंडिया के टिकट का इंतजाम किया जा रहा है. भारत को पहले 8 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटना था लेकिन सिडनी टेस्ट 2 दिन पहले खत्म होने के कारण यह संकट गहरा गया है. अब भारत को 8 जनवरी से पहले लौटना है. फिलहाल टीम इंडिया के लॉजिस्टिक्स मैनेजर टिकट को लेकर काम कर रहे हैं. भारत आने का टिकट मिलने के साथ ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से तुरंत वापसी का उड़ान भर लेगी. इससे यह भी साफ है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ भारत वापसी नहीं कर पाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई रवानगी के दौरान भी टीम के खिलाड़ी एक साथ नहीं जा पाए थे.

10 साल बाद भारत को मिली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार

भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरे पर भारतीय टीम की कई कमजोरियां सामने आई. खासतौर पर टॉप ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन ने भारत की लुटिया डुबा दी. एक भी मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर पाए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौड़ से भी बाहर हो गई.

The post Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/feed/ 0
AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/#respond Mon, 06 Jan 2025 05:37:42 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220965 Border Gavaskar Trophy- अब भारतीय टीम चार साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी. और बहुत संभव है कि इस बार कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगली बार ऑस्ट्रेलिया में खेलते नजर न आएं.

The post AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU appeared first on Cricket Country.

]]>
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच रविवार को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. सिडनी टेस्ट के तीसरे दिन ही उसने भारत को छह विकेट से हराकर 10 साल बाद यह ट्रॉफी जीती. ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से इस ट्रॉफी पर कब्जा किया.

अब ऑस्ट्रेलिया में BGT में नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी!

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज अगली बार भारत में साल 2027 में खेली जाएगी. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी होने में अभी चार साल हैं. और इस लिहाज से देखें तो कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो शायद अगली बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर न आएं.

रविंद्र जडेजा

यह ऑलराउंडर अब 36 साल का हो गया है. और उनका भी अगले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जाना संभव नहीं लगता. इस बार वह गेंद से ज्यादा असर नहीं डाल पाए लेकिन बल्ले से उन्होंने कुछ उपयोगी पारियां खेलीं.

जोश हेजलवुड

जोश हेजलवुड ने इस सीरीज में सिर्फ दो ही टेस्ट मैच खेले. और उसके बाद चोट के चलते वह बाहर हो गए. वह अब 33 साल के हैं. हालांकि 37 की उम्र तक वह खेल सकते हैं लेकिन चोट उन्हें लगातार परेशान करती रही है. और ऐसे में उनका अगले दौरे पर नजर आना जरा मुश्किल है.

विराट कोहली

विराट कोहली शायद ऑस्ट्रेलिया में अपनी आखिरी पारी खेल चुके हैं. कोहली का यह पांचवां ऑस्ट्रेलिया दौरा था. उनके लिए यह दौरा बहुत खराब रहा. इस दौरे की 9 पारियों में कोहली सिर्फ 190 रन बनाए. इसमें से 100 रन तो पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में बने. कोहली ने पहली बार 2011-12 में अपना पहला ऑस्ट्रेलिया दौरा किया था. तब उन्होंने 300 रन बनाए थे.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी टेस्ट मैच में नहीं खेले. उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच से दूर रहने का फैसला किया. रोहित के संन्यास के भी कयास लगने लगे हैं. रोहित की उम्र 38 होने वाली है और ऐसे में चार साल बाद वह ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे यह नामुमकिन ही नजर आता है.

मिशेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के इस पेसर ने कई कमाल के प्रदर्शन किया है. इस साल वह 35 साल के हो जाएंगे. और कमर की चोट से वह पहले से ही परेशान हैं. तो, क्या वह चार साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए फिट होंगे. यह बहुत ही मुश्किल है. तो इस पेसर ने भी ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी BGT मुकाबला खेल लिया है.

स्कॉट बोलैंड

स्कॉट बोलैंड इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में रिप्लेसमेंट के तौर पर खेले. वह जोश हेजलवुड के स्थान पर कंगारू टीम का हिस्सा बने. लेकिन ऑस्ट्रेलिया को सीरीज जितवाने में उनकी अहम भूमिका रही. सिर्फ तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 21 विकेट अपने नाम किए. बोलैंड 35 साल के हो चुके हैं और चार साल बाद वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नजर आएंगे ऐसा लगता नहीं.

The post AUS vs IND: These Stars Might Have Played Their Last BGT In AUSTRALIA, 3rd Name Will Surprise YOU appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/aus-vs-ind-these-stars-might-have-played-their-last-bgt-in-australia-3rd-name-will-surprise-you-1220965/feed/ 0
virat kohli does not deserve place in indian team said irfan pathan after bgt loss https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-does-not-deserve-place-in-indian-team-said-irfan-pathan-after-bgt-loss-1220888/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-does-not-deserve-place-in-indian-team-said-irfan-pathan-after-bgt-loss-1220888/#respond Sun, 05 Jan 2025 12:59:53 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220888 Irfan Pathan on Virat Kohli: भारतीय टीम में सुपरस्टार संस्कृति खत्म करने की मांग करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने विराट कोहली के टीम में स्थान पर सवाल उठाया और कहा कि उन्होंने अपनी तकनीकी कमियों को सुधारने के लिये ना तो घरेलू क्रिकेट खेली और ना ही मेहनत की . कोहली और...

The post virat kohli does not deserve place in indian team said irfan pathan after bgt loss appeared first on Cricket Country.

]]>
Irfan Pathan on Virat Kohli: भारतीय टीम में सुपरस्टार संस्कृति खत्म करने की मांग करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने विराट कोहली के टीम में स्थान पर सवाल उठाया और कहा कि उन्होंने अपनी तकनीकी कमियों को सुधारने के लिये ना तो घरेलू क्रिकेट खेली और ना ही मेहनत की .

कोहली और रोहित शर्मा आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी श्रृंखला में खराब फॉर्म में थे और भारत ने 1 . 3 से हार के साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जाने का मौका भी खो दिया . कोहली नौ पारियों में 190 रन ही बना सके और बार बार आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर कैच देकर आउट हुए .

सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिए

पठान ने स्टार स्पोटर्स से कहा ,‘‘ सुपरस्टार कल्चर खत्म होना चाहिये, टीम कल्चर की जरूरत है . आपको प्रदर्शन में सुधार करना होगा , अपने और टीम के . इस श्रृंखला से पहले भी मैच थे और उनके पास घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका था लेकिन उन्होंने नहीं खेला . इस कल्चर को बदलना होगा .’’

इस पूर्व हरफनमौला ने यह भी कहा कि सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी ट्रॉफी खेला जबकि उन्हें जरूरत नहीं थी क्योकि वह चार या पांच दिन पिच पर बिताना चाहते थे . पठान ने कहा ,‘‘ विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था . एक दशक से भी पहले .’’ उन्होंने कहा कि कोहली की जगह किसी युवा को दी जानी चाहिये क्योंकि पिछले पांच साल में पहली पारी में उनका औसत 30 से भी कम रहा है .

वह गलती सुधारने का प्रयास नहीं कर रहे

उन्होंने कहा ,‘‘ पहली पारी में 2024 में विराट कोहली का औसत 15 रहा है . पिछले पांच साल में 30 भी नहीं रहा . क्या ऐसे सीनियर भारतीय टीम में होने चाहिये . इसकी बजाय तो किसी युवा को मौका देना चाहिये जो 25 . 30 की औसत दे ही देगा . यह टीम के बारे में है, व्यक्तियों के बारे में नहीं .’’

पठान ने कहा ,‘‘ जब हम कोहली की बात करते हैं तो उसने भारत के लिये बहुत कुछ किया है . बहुत सारे अच्छे प्रदर्शन लेकिन बार बार एक ही गलती पर आउट हो रहे हैं . आप इस तकनीकी गलती को सुधारने का प्रयास ही नहीं कर रहे . सनी सर (गावस्कर) यहां है . उनसे या किसी और से बात करने में कितना समय लगता है .’’

The post virat kohli does not deserve place in indian team said irfan pathan after bgt loss appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-does-not-deserve-place-in-indian-team-said-irfan-pathan-after-bgt-loss-1220888/feed/ 0
if this is virat last Australia tour then it’s sad for us said pat cummins on kohli https://www.cricketcountry.com/hi/news/if-this-is-virat-last-australia-tour-then-its-sad-for-us-said-pat-cummins-on-kohli-1220856/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/if-this-is-virat-last-australia-tour-then-its-sad-for-us-said-pat-cummins-on-kohli-1220856/#respond Sun, 05 Jan 2025 11:47:36 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220856 Pat Cummins on Virat Kohli: आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विराट कोहली को महान प्रतिस्पर्धी बताया जो खेल में नाटकीयता लाकर उसे जीवंत बनाता है और यह भी कहा कि अगर यह आस्ट्रेलिया का उनका आखिरी दौरा था तो उन्हें इसका दुख है . श्रृंखला के पहले मैच में शतक जमाने के बाद कोहली...

The post if this is virat last Australia tour then it’s sad for us said pat cummins on kohli appeared first on Cricket Country.

]]>
Pat Cummins on Virat Kohli: आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने विराट कोहली को महान प्रतिस्पर्धी बताया जो खेल में नाटकीयता लाकर उसे जीवंत बनाता है और यह भी कहा कि अगर यह आस्ट्रेलिया का उनका आखिरी दौरा था तो उन्हें इसका दुख है .

श्रृंखला के पहले मैच में शतक जमाने के बाद कोहली पांच टेस्ट में आठ बार आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद से छेड़खानी करके स्लिप में कैच देकर आउट हुए हैं . भारतीय टीम का मौजूदा दौरा कोहली का आखिरी आस्ट्रेलिया दौरा माना जा रहा है .

कोहली खेल में नाटकीयता लाता है

कमिंस ने पांचवां टेस्ट छह विकेट से जीतने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह हमेशा शानदार मुकाबला रहता है . उसके रनों के अलावा वह खेल में नाटकीयता लेकर आता है जो कई बार अच्छा होता है और कई बार विरोधी को भड़का भी देता है जो उसकी रणनीति रहती है .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उसके साथ खेलने का मजा आया . वह पिछले एक दशक से स्टार बल्लेबाज रहा है . अगर आप उसका विकेट लेते हैं तो जीतने में काफी मदद मिलती है . अगर यह उसकी आखिरी श्रृंखला है तो यह दुखद है.’’ कमिंस ने स्वीकार किया कि श्रृंखला के आखिरी दिन जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी से उन्हें फायदा मिला .

बुमराह के नहीं होने से हमें फायदा मिला

उन्होंने कहा ,‘‘ हर बार जब भी उसने गेंदबाजी की , अपना प्रभाव छोड़कर महत्वपूर्ण विकेट लिये . इसमें कोई शक नहीं कि उसके नहीं खेलने से हमें फायदा मिला .’’ उन्होंने इसे भारतीय टीम का आंतरिक मसला बताया लेकिन इस पर हैरानी जताई कि रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के कारण खुद को आखिरी टेस्ट से बाहर रखा . उन्होंने कहा ,‘‘ जब कप्तान नहीं खेलता है तो हैरानी होती है . अश्विन के संन्यास के समय भी हमें हैरानी हुई लेकिन हमें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता .’’

यह जीत हमारे लिए बहुत बड़ी

कमिंस ने कहा ,‘‘ आप बस यह देखते हैं कि आपको किस अंतिम एकादश का सामना करना है .’’ उन्होंने भारत के खिलाफ मिली जीत को बहुत बड़ा बताया चूंकि पिछली दो बार वे भारत से घरेलू श्रृंखला हार चुके हैं . उन्होंने कहा ,‘‘ यह बहुत बड़ी जीत है . आस्ट्रेलिया में यह बहुत बड़ी श्रृंखला है . पूरी श्रृंखला उतार चढाव वाली रही लिहाजा 3 . 1 से जीतकर अच्छा लग रहा है . सोने पे सुहागा यह है कि हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हैं .’’

The post if this is virat last Australia tour then it’s sad for us said pat cummins on kohli appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/if-this-is-virat-last-australia-tour-then-its-sad-for-us-said-pat-cummins-on-kohli-1220856/feed/ 0
former cricketers praised the level of cricket played in border gavaskar trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-cricketers-praised-the-level-of-cricket-played-in-border-gavaskar-trophy-1220850/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-cricketers-praised-the-level-of-cricket-played-in-border-gavaskar-trophy-1220850/#respond Sun, 05 Jan 2025 08:19:24 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220850 Former Cricketers on BGT: ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर 3-1 से जीत हासिल करने और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद, पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता पर अपने विचार साझा किए, और श्रृंखला के परिणाम को उच्चतम गुणवत्ता का क्रिकेट तमाशा बताया. पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट में भारत पर 6 विकेट से...

The post former cricketers praised the level of cricket played in border gavaskar trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
Former Cricketers on BGT: ऑस्ट्रेलिया द्वारा भारत पर 3-1 से जीत हासिल करने और एक दशक में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद, पूर्व क्रिकेटरों ने प्रतियोगिता पर अपने विचार साझा किए, और श्रृंखला के परिणाम को उच्चतम गुणवत्ता का क्रिकेट तमाशा बताया.

पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट में भारत पर 6 विकेट से जीत हासिल करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली. इस जीत ने ऑस्ट्रेलिया को संभावित अंकों के 63.73 अंक प्रतिशत पर पहुंचा दिया, जिससे भारत (संभावित अंकों का 50.00 प्रतिशत) चक्र के अपने अंतिम टेस्ट मैच में स्थान पाने से वंचित हो गया.

दिग्गजों ने बीजीटी पर रखी अपनी राय

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक्स पर लिखा, “शायद ही कभी कोई प्रतिष्ठित सीरीज उम्मीदों पर खरी उतरती है; बीजीटी एक अपवाद है जो हर बार उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करती है. यह पूरी तरह से इस बात के कारण है कि खिलाड़ियों के लिए यह ट्रॉफी कितनी मायने रखती है और वे इसे जीतना कितना चाहते हैं. इसका नतीजा क्रिकेट के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है. बधाई हो ऑस्ट्रेलिया, विजेता बनने के हकदार हैं.”

रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा जैसे भारत के वरिष्ठ खिलाड़ी अपने बल्ले से जादू दिखाने में विफल रहे हैं और जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज में भारत के लिए अकेले योद्धा रहे हैं. हालांकि, बुमराह, जिन्हें 32 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था, पीठ में ऐंठन के कारण सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की दूसरी बल्लेबाजी पारी में नहीं खेल पाए और उनकी जगह मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा के साथ नई गेंद साझा की, जिन्होंने 161 रन के बचाव में तीन विकेट लिए.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “वह कई बार विनाशकारी साबित हुए, इसलिए जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना जाना कोई आश्चर्य की बात नहीं है.” ऑस्ट्रेलिया के लिए, स्कॉट बोलैंड को 10-76 के अपने खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला, जिसमें दूसरी पारी में छह विकेट भी शामिल थे.

इरफ़ान पठान ने एक्स पर कहा, “वरिष्ठ बल्लेबाजों ने निश्चित रूप से टीम इंडिया को निराश किया है, लेकिन अगर आप गहराई से देखें तो फर्स्ट चेंज सीमर दोनों टीमों के बीच सबसे बड़ा अंतर रहा है.”

पठान ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ” जसप्रीत बुमराह द्वारा मैदान पर किए गए विशाल प्रयास की सराहना न करना अनुचित होगा… उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया.” उन्होंने कहा, “ऑस्ट्रेलिया हमसे सभी विभागों में बेहतर था. बधाई हो.”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने चुटीले अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में जीत की बधाई दी. “मेरे सभी भारतीय समर्थकों का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सीरीज में 3-1 से ऑस्ट्रेलिया की जीत की भविष्यवाणी पर बधाई दी है.. खासकर उन लोगों का जो भारत के 1-0 से आगे होने के बाद बहुत उत्साहित थे.”

वॉन ने कहा, “एससीजी में शानदार नजारा.. एक शानदार सीरीज पूरी हुई.. सर्वश्रेष्ठ टीम जीती.. ऑस्ट्रेलियाई टीम जानती थी कि महत्वपूर्ण क्षणों को कैसे जीतना है.. प्रसारण करना खुशी की बात है.”

इंग्लिश अंपायर रिचर्ड केटलबोरो ने ऑस्ट्रेलिया की जीत को शानदार वापसी करार दिया. “आप ऑस्ट्रेलियाई टीम की “सबसे बड़ी वापसी” देख रहे हैं, जब उन्होंने 2015 के बाद से 4 बीजीटी खो दिए थे. ब्यू वेबस्टर ने शानदार तरीके से मैच का अंत किया और ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया. यह एशेज से भी बड़ी बात लगती है.”

कमिंस की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम 11 जून को लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी के फाइनल में तेम्बा बावुमा की दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी, जिसमें प्रोटियाज ने पाकिस्तान के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में दो विकेट की रोमांचक जीत के साथ फाइनल क्वालीफिकेशन के अपने अभियान को समाप्त किया.

The post former cricketers praised the level of cricket played in border gavaskar trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/former-cricketers-praised-the-level-of-cricket-played-in-border-gavaskar-trophy-1220850/feed/ 0
IND vs AUS we feel proud and privileged pat cummins after border gavaskar trophy win https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-we-feel-proud-and-privileged-pat-cummins-after-border-gavaskar-trophy-win-1220839/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-we-feel-proud-and-privileged-pat-cummins-after-border-gavaskar-trophy-win-1220839/#respond Sun, 05 Jan 2025 07:25:39 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220839 Pat Cummins After BGT Title Win: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 2024/25 सीजन में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती. इससे पहले उन्होंने कभी यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी नहीं जीती थी. इस जीत से उन्होंने और उनकी टीम ने एक दशक बाद सीरीज अपने नाम की. सिडनी में भारत को छह विकेट से हराने के बाद...

The post IND vs AUS we feel proud and privileged pat cummins after border gavaskar trophy win appeared first on Cricket Country.

]]>
Pat Cummins After BGT Title Win: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने 2024/25 सीजन में पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती. इससे पहले उन्होंने कभी यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी नहीं जीती थी. इस जीत से उन्होंने और उनकी टीम ने एक दशक बाद सीरीज अपने नाम की. सिडनी में भारत को छह विकेट से हराने के बाद 3-1 से सीरीज जीतने पर कमिंस ने कहा कि अपनी धरती पर यह जीत हासिल करना बहुत खास है.

उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय है. यह वो ट्रॉफी थी जो कुछ खिलाड़ियों के पास नहीं थी. सबकी नजर इस पर थी और इसने उम्मीदों पर खरा उतरा. हमने अपनी योजनाओं को साफ रखा. हमारा मकसद रन रोकना था. हमें पता था कि पिच चुनौतीपूर्ण होगी. बल्लेबाजों ने अच्छी रणनीति अपनाई और आखिर में सब सही रहा.”

कमिंस ने अपनी टीम पर गर्व जताते हुए कहा, “हमने एक ग्रुप के रूप में बहुत समय बिताया. पर्थ का अनुभव उतना बुरा नहीं था जितना लगा. इस सफर में हमें मजा भी आया और सफलता भी मिली. जो हमने हासिल किया, उस पर हमें गर्व है. यह हमारे जीवन का सबसे खास समय है, और हमें खुशी है कि इसे एक साथ जी रहे हैं.” उन्होंने इस सीरीज को अपने टेस्ट करियर की सबसे पसंदीदा सीरीज बताया. खासकर तब जब पांच मैचों में कुल 8,37,879 दर्शकों ने मैच देखे.

यह मेरी सबसे पसंदीदा सीरीज

कमिंस ने कहा, “यह मेरी सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक रहेगी. रोहित और जसप्रीत को धन्यवाद. फैंस ने इसे खास बना दिया. यह दिखाता है कि टेस्ट क्रिकेट सबसे बेहतरीन फॉर्मेट क्यों है. हर मैदान का माहौल शानदार था. एमसीजी बेहतरीन था, और सिडनी में तीन बार स्टेडियम खचाखच भरा. पिंक टेस्ट कैलेंडर में खास जगह रखता है. यह वो है, जिसके साथ मैं बड़ा हुआ हूं. हम एक महान उद्देश्य का जश्न मना रहे हैं.”

कमिंस ने सीरीज में डेब्यू करने वाले नाथन मैकस्वीनी, सैम कोंस्टास और ब्यू वेबस्टर की तारीफ की. साथ ही ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को भी सराहा. उन्होंने कहा, “इस सीरीज में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और सभी ने शानदार योगदान दिया. आज ब्यू वेबस्टर ने बेहतरीन खेल दिखाया.”

मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं

कमिंस ने अपनी परफॉरमेंस पर बात करते हुए कहा, “मैं सीरीज में अपने प्रदर्शन से खुश हूं. कुछ अहम मौकों पर हमारे मुख्य खिलाड़ी आगे आए और टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाई. भारत जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए यही जरूरी है.”

इस मैच के हीरो स्कॉट बोलैंड, जिन्हें 10-76 के आंकड़े के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने इस जीत को खास बताया. उन्होंने कहा, “यह शानदार अनुभव है. पिछले कुछ महीनों का सफर बहुत मजेदार रहा. मुझे नहीं लगा था कि मैं इस सीरीज में ज्यादा भूमिका निभा पाऊंगा. लेकिन मैंने अपनी तैयारी की और सही समय पर योगदान दिया. 3-1 से भारत के खिलाफ जीतना एक बड़ा पल है. मैं खुश हूं कि टीम की सफलता में अपनी भूमिका निभा सका.”

The post IND vs AUS we feel proud and privileged pat cummins after border gavaskar trophy win appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-we-feel-proud-and-privileged-pat-cummins-after-border-gavaskar-trophy-win-1220839/feed/ 0
There is self doubt in virat kohli said former Indian cricketer Sanjay Manjrekar https://www.cricketcountry.com/hi/news/there-is-self-doubt-in-virat-kohli-said-former-indian-cricketer-sanjay-manjrekar-1220606/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/there-is-self-doubt-in-virat-kohli-said-former-indian-cricketer-sanjay-manjrekar-1220606/#respond Sat, 04 Jan 2025 16:45:00 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220606 Sanjay Manjrekar on Virat Kohli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन कोहली के आउट होने के बाद ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर विराट कोहली के संघर्ष पर टिप्पणी की. कोहली के बार-बार एक ही तरह के आक्रमण के सामने आउट होने से उनके...

The post There is self doubt in virat kohli said former Indian cricketer Sanjay Manjrekar appeared first on Cricket Country.

]]>
Sanjay Manjrekar on Virat Kohli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के दूसरे दिन कोहली के आउट होने के बाद ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर विराट कोहली के संघर्ष पर टिप्पणी की.

कोहली के बार-बार एक ही तरह के आक्रमण के सामने आउट होने से उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे हैं और मांजरेकर ने कहा कि बल्लेबाज अब इस स्पष्ट कमजोरी पर काबू पाने के लिए हर संभव कोशिश करने के बावजूद खुद पर संदेह से जूझ रहा है.

कोहली को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने सीरीज में चौथी बार आउट किया. बोलैंड द्वारा ऑफ स्टंप के बाहर के चैनल को लगातार निशाना बनाने के कारण कोहली के बल्ले से लगी गेंद एक बार फिर स्लिप कॉर्डन में चली गई. नौ पारियों में यह आठवां मौका था जब कोहली एक ही कमजोरी का शिकार हुए, जिससे उनके खेल में बार-बार होने वाली समस्या उजागर हुई.

विराट कोहली को खुध पर संदेह

स्टार स्पोर्ट्स पर बोलते हुए मांजरेकर ने आउट होने का विश्लेषण किया और कोहली के बल्लेबाजी रुख में महत्वपूर्ण बदलाव की ओर इशारा किया. कई सालों में पहली बार कोहली अपनी कमजोरी से निपटने के लिए क्रीज के अंदर बल्लेबाजी कर रहे थे.

“मेरा मतलब है, वह पीछे चले गए हैं और बल्लेबाजी क्रीज के अंदर हैं. विराट कोहली के लिए ऐसा करना बहुत ही दुर्लभ बात है. आप जानते हैं, विराट कोहली को आगे बढ़ते हुए बल्लेबाजी क्रीज से बाहर निकलना पसंद है. उन्होंने अपनी क्षमताओं के अनुसार सब कुछ करने की कोशिश की है और इस बार उन्होंने बल्लेबाजी क्रीज के अंदर रहने की कोशिश की, लेकिन नतीजा वही रहा.

मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, “आप क्या करते हैं? और मार्क (निकोलस) ने एक अच्छी बात कही है कि अब उनके पास जो कुछ हुआ है और हर पारी के अंत में एक जैसा होने के बारे में स्पष्ट आत्म-संदेह है. ” मांजरेकर ने अन्य महान क्रिकेटरों से तुलना की और स्वीकार किया कि दिग्गज भी मंदी से गुजरते हैं, लेकिन शायद ही कभी इतने लगातार और पहचाने जाने वाले तरीके से.

पूरे दौरे पर विराट का बल्ला रहा खामोश

उन्होंने कहा, “बहुत से महान खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजरे हैं, लेकिन इस तरह नहीं कि वे एक खास शॉट पर आउट हो गए और महान खिलाड़ी कोई रास्ता नहीं खोज पाए.अगर आप विराट कोहली के आउट होने को देखते हैं तो मैं एक और बात कहना चाहता हूं. कई बार ऐसा हुआ कि वह ऑफ के बाहर की गेंदों को छोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कई सालों के बाद मार्क और साइमन, आप देख सकते हैं कि वह बल्लेबाजी क्रीज के अंदर काफी अंदर तक पहुंच गए हैं.”

कोहली ने पर्थ में पहले टेस्ट में शतक बनाकर सीरीज की शानदार शुरुआत की. हालांकि, उनका फॉर्म काफी खराब रहा और उन्होंने पांच मैचों (नौ पारियों) में 23.75 की मामूली औसत से सिर्फ 190 रन बनाकर सीरीज खत्म की. कोहली के संघर्ष ने सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारत की मुश्किलों को दर्शाया. मामूली बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी शुरू करते हुए भारत ने दिन का खेल 141/6 पर समाप्त किया और ऑस्ट्रेलिया पर 145 रन की बढ़त हासिल की.

ऋषभ पंत ने 33 गेंदों पर 61 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर जवाबी हमला किया. हालांकि, स्कॉट बोलैंड के चार विकेटों ने मेजबान टीम को नियंत्रण में रखा. स्टंप्स के समय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर थे, जो भारत की बढ़त को एक बचाव योग्य स्कोर तक बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे थे.

The post There is self doubt in virat kohli said former Indian cricketer Sanjay Manjrekar appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/there-is-self-doubt-in-virat-kohli-said-former-indian-cricketer-sanjay-manjrekar-1220606/feed/ 0
IND vs AUS Sydney test indian team try to threaten sam konstas said australian coach andrew mcdonlad https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-sydney-test-indian-team-try-to-threaten-sam-konstas-said-australian-coach-andrew-mcdonlad-1220620/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-sydney-test-indian-team-try-to-threaten-sam-konstas-said-australian-coach-andrew-mcdonlad-1220620/#respond Sat, 04 Jan 2025 15:18:31 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220620 India Team Threat Sam Kostas: ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारत पर सिडनी टेस्ट के पहले दिन के अंत में उस्मान ख़्वाजा के विकेट का जश्न मनाने के तरीके़ को लेकर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही भारतीय खिलाड़ियों पर सैम कॉन्स्टास को डराने का आरोप लगाया. पहले दिन के खेल के नाटकीय अंत...

The post IND vs AUS Sydney test indian team try to threaten sam konstas said australian coach andrew mcdonlad appeared first on Cricket Country.

]]>
India Team Threat Sam Kostas: ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने भारत पर सिडनी टेस्ट के पहले दिन के अंत में उस्मान ख़्वाजा के विकेट का जश्न मनाने के तरीके़ को लेकर सवाल खड़े किए हैं. साथ ही भारतीय खिलाड़ियों पर सैम कॉन्स्टास को डराने का आरोप लगाया.

पहले दिन के खेल के नाटकीय अंत के दौरान कॉन्स्टास और जसप्रीत बुमराह के बीच बहस हो गई थी. हालात ऐसे थे कि इसमें अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा. इस बहस के दो गेंदों के बाद बुमराह ने ख़्वाजा को दिन की आखिरी गेंद पर आउट कर दिया. यह विकेट लेने के बाद बुमराह ने मुड़कर आक्रामक तरीके़ से कॉन्स्टास की ओर कदम बढ़ाए और पूरे जोश के साथ बाक़ी के भारतीय खिलाड़ियों ने जश्न मनाया. मैकडोनाल्ड ने घटना के बाद कॉन्स्टास से बात की ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि 19 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय टीम की प्रतिक्रिया से परेशान न हो.

टीम इंडिया ने कोंस्टास को डराने की कोशिश की

मैकडोनाल्ड ने कहा, “मैंने उससे बातचीत यह जानने के लिए थी कि क्या वह ठीक हैं. स्पष्ट रूप से जिस तरह भारत ने उस विकेट का जश्न मनाया वह काफ़ी डराने वाला था. यह स्पष्ट रूप से खेल के नियमों के दायरे में था. यहां कोई आरोप नहीं लगाया जा रहा है, लेकिन विपक्षी टीम का नॉन-स्ट्राइकर के चारों ओर इस तरह जमा होना… हमारे खिलाड़ी की मानसिक स्थिति सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है ताकि वह मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर सके.”

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि भारत ने हद पार की, मैकडोनाल्ड ने कहा, “यह स्पष्ट है कि यह स्वीकार्य था और नियमों के दायरे में था, क्योंकि उसके लिए कोई जुर्माना या सज़ा नहीं दी गई. इसलिए मैं इसे आईसीसी, एंडी पाइक्रॉफ्ट (मैच रेफ़री) और मैदान पर मौजूद अंपायरों पर छोड़ता हूं. अगर उन्हें यह संतोषजनक लगा तो ठीक है.”

कॉन्स्टास ने दूसरे दिन की सुबह 23 रन बनाए, जिसमें बुमराह के ख़िलाफ़ सीधा ड्राइव और डीप थर्ड की ओर स्कूप शॉट भी शामिल थे. इसके बाद वह मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच आउट हो गए. जब कॉन्स्टास का विकेट गिरा तो बुमराह मिड-ऑन पर फ़ील्डिंग कर रहे थे, विकेट गिरने के बाद तुरंत भारतीय खिलाड़ियों के समूह की ओर नहीं गए और इसके बजाय कॉन्स्टास की दिशा में चलते हुए दिखे.

पोंटिंग ने कोंस्टास को बताया था गलत

प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, “हमें उनके खेलने के तरीके़ में मज़ा आता है और हम भी आक्रामक तरीक़े से खेलना पसंद करते हैं. अगर हमारे सामने कोई कहता है कि मैं तुम्हारा सामना कर सकता हूं, तो एक टीम के रूप में हम यह दिखाना चाहते हैं कि हम यहां हैं और हमें हल्के में मत लो. तुम्हारे ख़िलाफ़ हम सभी 11 खिलाड़ी एकसाथ हैं. अगर तुम भी उतने ही आक्रामक हो सकते हो, तो ठीक है.”

सिडनी में दूसरे दिन के खेल से पहले रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्हें कॉन्स्टास का पिछली शाम हुई घटना में शामिल होना पसंद नहीं आया. उन्होंने चैनल 7 को बताया, “मुझे कॉन्स्टास का इसमें शामिल होना पसंद नहीं आया. यह उनकी लड़ाई नहीं थी. यह ख़्वाजा और बुमराह के बीच था. मुझे उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम से उस घटना के बारे में युवा खिलाड़ी के साथ बात की गई होगी, क्योंकि उन्हें इससे बाहर रहना चाहिए था और अपने सीनियर खिलाड़ी को आख़िरी कुछ गेंदें संभालने देना चाहिए था.”

The post IND vs AUS Sydney test indian team try to threaten sam konstas said australian coach andrew mcdonlad appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-aus-sydney-test-indian-team-try-to-threaten-sam-konstas-said-australian-coach-andrew-mcdonlad-1220620/feed/ 0