This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
सिडनी टेस्ट नहीं खेलने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, संन्यास के सवाल पर दिया जवाब
Rohit sharma on retirement:भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम सिडनी टेस्ट में आमने-सामने है. इस मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा के इस मैच में नहीं खेलने के बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आने लगी, मगर इस पर अब खुद रोहित शर्मा ने जवाब...
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 04, 2025, 07:29 AM (IST)
Edited: Jan 04, 2025, 07:54 AM (IST)

Rohit sharma on retirement:भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम सिडनी टेस्ट में आमने-सामने है. इस मैच में रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा के इस मैच में नहीं खेलने के बाद उनके संन्यास की खबरें सामने आने लगी, मगर इस पर अब खुद रोहित शर्मा ने जवाब दिया है. रोहित शर्मा ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में संन्यास की खबरों को पूरी तरह खारिज किया.
रोहित से जब इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या आपको आराम दिया गया, खुद को टीम से बाहर किया या उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया ? इसके जवाब में रोहित ने कहा, इनमें से कोई नहीं, मैं स्टूड आउट हुआ हूं. कोच और चयनकर्ताओं से जो बात हुई उसके हिसाब से मैंने कहा कि एक अहम मैच में आउट ऑफ़ फॉर्म खिलाड़ियों के साथ नहीं जा सकते. मेरे इस निर्णय का टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने समर्थन किया. मैं आगे की नहीं सोच रहा हूं, फिलहाल इस समय मुझे जो लगा वो मैंने किया. मैंने खुद को टीम से बाहर का निर्णय सिडनी आकर लिया.
रोहित ने कहा, पर्थ में हम दूसरी पारी में दोहरे शतक की साझेदारी के चलते जीते थे क्योंकि तब तक गेम किसी भी पलड़े में जा सकता था. केएल राहल और यशस्वी जायसवाल ने टीम को एक ऐसी स्थिति में ला दिया था कि हम वहां से हार नहीं सकते थे.
मैने रिटायरमेंट का फैसला नहीं लिया है: रोहित
रोहित शर्मा ने साफ कहा, सिडनी टेस्ट में मैं सिर्फ नहीं खेल रहा हूं, चीजें बेहतर होगी. अभी मैने रिटायरमेंट का फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा, मैं जब कप्तानी करता हूं तो यह नहीं सोचता कि पांच महीने या छह महीने के बाद क्या होने वाला है, हमारे ध्यान में फिलहाल यह सीरीज़ थी. यह कोई संन्यास वाला निर्णय नहीं है, मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं. पांच छह महीने के बाद परिस्थिति बदलती है, हर मिनट बदलती है, इस बात की गारंटी नहीं है कि अगर आज बल्ला साथ नहीं दे रहा है तो आगे भी साथ नहीं देगा.
‘पेन-पेपर पर गुना भाग करने वाले मेरा करियर तय नहीं कर सकते’
भारतीय कप्तान ने कहा, माइक पर बोलने वाले पेन पेपर पर गुना भाग करने वाले लोग मेरा करियर नहीं तय कर सकते कि कब तक किसको खेलना है और कब तक कप्तानी करनी है. मैं परिपक्व व्यक्ति हूं, दो बच्चों का बाप हूं मुझे पता है कि मुझे क्या चाहिए और मैं क्या कर सकता हूं.
‘अगर किसी को मैं पसंद नहीं आता तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता’
रोहित ने कहा, मैं पहले दिन 2007 में जब ड्रेसिंग रूम में आया था तभी से मैं यही सोचता आया हूं कि टीम को कैसे जिताना है लेकिन कभी कभी टीम के लिए आपको ऐसे निर्णय लेना पड़ता है. मैने इसी तरह क्रिकेट खेली है, बाहर की जिंदगी में भी मैं ऐसा हूं, मैं अन्य खिलाड़ियों की गारंटी नहीं ले सकता, मैं जैसा हूं वैसा हूं, मैं किसी और की गारंटी नहीं ले सकता. अगर किसी को मैं पसंद नहीं आता तो मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता.
TRENDING NOW
‘मेरे निर्णय सही या गलत हो सकते हैं लेकिन मेरी सोच सही है’
रोहित शर्मा ने कहा, कप्तानी में हर दिन आपके दिन अच्छे नहीं रहेंगे, तीन महीने में चीजें खराब नहीं हो जाती क्योंकि जिस सोच और समझ के साथ मैं छह या आठ महीने पहले कप्तानी कर रहा था, आज भी वैसी ही कप्तानी कर रहा हूं. हमें पता है कि हम भारत में रहते हैं जहां 140 करोड़ लोग हमें जज कर रहे हैं. लोग बोलेंगे लेकिन मुझे अपने आप पर संदेह नहीं करना है. उन्होंने कहा, मेरे निर्णय सही या गलत हो सकते हैं लेकिन मेरी सोच सही है, कौन सा हम मैच हारना चाहते हैं, हमने क्राउड को चुप कराया है और कौन सी टीम को दो बार यहां आकर सफलता मिली है? और तीसरी बार भी हमारे पास सुनहरा अवसर है, हम यह सीरीज जीत नहीं सकते लेकिन उन्हें भी जीतने नहीं देना है.
