Team India - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/team-india/ Thu, 09 Jan 2025 15:12:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Team India - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/team-india/ 32 32 two tier system for test format is finalised indian team in first divsion https://www.cricketcountry.com/hi/news/two-tier-system-for-test-format-is-finalised-indian-team-in-first-divsion-1221671/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/two-tier-system-for-test-format-is-finalised-indian-team-in-first-divsion-1221671/#respond Thu, 09 Jan 2025 15:12:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221671 Test Format 2 Tier System Team Division: टेस्ट फॉर्मेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए आईसीसी के मुखिया जय शाह ने खास 2 टियर सिस्टम बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है. जय शाह इस खास प्लान के जरिए अधिक से अधिक लोग को टेस्ट फॉर्मेट में जोड़ना चाहते हैं. हालांकि कई क्रिकेट दिग्गज इस...

The post two tier system for test format is finalised indian team in first divsion appeared first on Cricket Country.

]]>
Test Format 2 Tier System Team Division: टेस्ट फॉर्मेट के रोमांच को बढ़ाने के लिए आईसीसी के मुखिया जय शाह ने खास 2 टियर सिस्टम बनाने का मास्टर प्लान तैयार किया है. जय शाह इस खास प्लान के जरिए अधिक से अधिक लोग को टेस्ट फॉर्मेट में जोड़ना चाहते हैं. हालांकि कई क्रिकेट दिग्गज इस नियम के लागू होने से पहले इसका विरोध कर रहे हैं.

लेकिन हाल ही में मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जिसमें ये बताया जा गया है कि टेस्ट खेलने वाली सभी 12 टीमों को किस डिविजन में रखा जाएगा. हम आपको बताएंगे इसमें भारत को किस डिविजन में किन टीमों के साथ रखा गया है.

भारत को किस डिविजन में मिली जगह

7 क्रिकेट के अनुसार आईसीसी के पास 2 टियर सिस्टम के लिए 2 डिविजन में टीम का बंटवारा कर उसका प्रस्ताव भेज दिया गया है. इसमें पहले डिविजन में 7 टीमों को शामिल किया गया है. जबकि दूसरे डिविजन में 5 टीमों को रखा गया है. भारत को इसमें पहले डिविजन में जगह मिली है. टीम इंडिया के डिविजन में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और श्रीलंका को भी रखा गया है.

रिपोर्ट के अनुसार पहले डिविजन में भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान को रखा गया है. आईसीसी के प्लान के हिसाब से पहले डिविजन की में शामिल टीमों के बीच ज्यादा से ज्यादा मुकाबले होंगे क्योंकि इन टीमों को फैंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट हर जगह मिलता है.

दूसरे डिविजन में 5 टीम को मिली जगह

आईसीसी के पास भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार दूसरे डिविजन में पांच टीमों को शामिल किया गया है. इसमें वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे को रखा गया है. टेस्ट फॉर्मेट के इस खास प्लान की कई लोग तारीफ भी कर चुके हैं. भारत के पूर्व कोच और दिग्गज खिलाड़ी रहे रवि शास्त्री ने इस प्लान की काफी तारीफ की थी.

The post two tier system for test format is finalised indian team in first divsion appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/two-tier-system-for-test-format-is-finalised-indian-team-in-first-divsion-1221671/feed/ 0
BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/#respond Wed, 08 Jan 2025 17:33:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221541 पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है.

The post BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif appeared first on Cricket Country.

]]>
Mohammad Kaif on Bumrah Captaincy: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया. सीरीज के पहले मैच में बुमराह रोहित की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के कप्तान की भू्मिका में नजर आए और भारत ने उस मैच में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम को लगातार मिल रही हार के बाद नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज है. जसप्रीत बुमराह को भी टेस्ट टीम का कप्तान बनाए जाने की बात कही जा रही है. कई पूर्व क्रिकेटर्स ने बुमराह को कप्तान बनाए जाने का समर्थन किया है, मगर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इसके विरोध में है. कैफ ने बुमराह को कप्तान नहीं बनाने की बात कही है.

कैफ का कहना है कि बुमराह को कप्तान बनाए जाने से तेज गेंदबाज पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है, जिससे उनकी फिटनेस और लंबे समय तक खेल पर असर पड़ सकता है. कैफ ने केएल राहुल या ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाज को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने की वकालत की है.

कैफ ने एक्स पर क्या लिखा ?

सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कैफ ने लिखा, बीसीसीआई को जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करने से पहले दो बार सोचना चाहिए. उन्हें केवल विकेट लेने और फिट रहने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. अतिरिक्त नेतृत्व की ज़िम्मेदारियां और पल की गर्मी में बह जाना चोटों का कारण बन सकता है और संभावित रूप से एक शानदार करियर को छोटा कर सकता है. सुनहरे मुर्गे को मत मारो.

चोटिल बुमराह के इंग्लैंड सीरीज में खेलने पर सस्पेंस

बुमराह सिडनी टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे. चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सके. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है, जो टीम के पास तैयारी का आखिरी मौका है, मगर चोट की वजह से बुमराह के इस सीरीज में खेलने पर सस्पेंस है.

The post BCCI should think twice before appointing Bumrah as full time captain says Mohammad Kaif appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-should-think-twice-before-appointing-bumrah-as-full-time-captain-says-mohammad-kaif-1221541/feed/ 0
Champion Trophy India Squad Live: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान https://www.cricketcountry.com/hi/news/champion-trophy-2025-india-squad-announcement-live-updates-1221489/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/champion-trophy-2025-india-squad-announcement-live-updates-1221489/#respond Wed, 08 Jan 2025 13:34:04 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221489 चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से पाकिस्तान में होना है. आईसीसी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए स्क्वाड घोषित करने की समय सीमा 12 जनवरी तय की है

The post Champion Trophy India Squad Live: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान appeared first on Cricket Country.

]]>
Champion Trophy India Squad Live: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है. आईसीसी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए स्क्वाड घोषित करने की समय सीमा 12 जनवरी तय की है. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होना है.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया आगामी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंटों के लिए भविष्य की ओर देख रही है, जिसमें इंग्लैंड का भारत दौरा और उसके बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शामिल है.

The post Champion Trophy India Squad Live: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/champion-trophy-2025-india-squad-announcement-live-updates-1221489/feed/ 0
ICC Champions Trophy India Squad Updates mohammad Shami and Jasprit Bumrah Injury is concerning for india KL Rahul Ravindra Jadeja https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-champions-trophy-india-squad-updates-mohammad-shami-and-jasprit-bumrah-injury-is-concerning-for-india-kl-rahul-ravindra-jadeja-1221394/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-champions-trophy-india-squad-updates-mohammad-shami-and-jasprit-bumrah-injury-is-concerning-for-india-kl-rahul-ravindra-jadeja-1221394/#respond Wed, 08 Jan 2025 09:06:52 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221394 Champions Trophy 2025 LIVE Updates: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है. और इसके लिए टीम इंडिया के सिलेक्टर्स को कई सवालों के जवाबप तलाशने होंगे.

The post ICC Champions Trophy India Squad Updates mohammad Shami and Jasprit Bumrah Injury is concerning for india KL Rahul Ravindra Jadeja appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी: रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. लेकिन 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन दोनों को जगह मिलना तय है. और ये दोनों भारतीय बैटिंग की धुरी होंगे. लेकिन इसके बाद भी कम-से-कम तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर सिलेक्टर्स को काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहली टीम घोषित करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी है. और सिलेक्टर्स जल्द ही इसके लिए बैठक कर सकते हैं.

किसकी जगह पक्की नहीं

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ले से अच्छी पारियां खेलीं. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी जगह पक्की नहीं है. इसके साथ ही मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा भी शायद 15 सदस्यीय टीम में जगह न बना पाएं. हालांकि ये तीनों 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

भारत ने खेले हैं सिर्फ छह वनडे

भारत ने 19 नवंबर 2023 में खेले गए फाइनल के बाद से भारत ने छह वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें शमी और जडेजा नहीं खेले थे. लेकिन राहुल को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की टीम में जगह मिली थी. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बीच से ही राहुल को बाहर कर दिया गया था. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाई थी लेकिन उसके लिए उन्होंने काफी गेंदों का सामना किया था. उन्होंने 107 गेंद पर 66 रन बनाए थे.

जायसवाल को मिलेगी क्या?

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम में कमाल का खेल दिखाने वाले बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिल सकती है. इससे भारतीय बैटिंग ऑर्डर को विविधता भी मिलेगी.

पंत करेंगे कीपिंग, तो राहुल की जगह नहीं?

अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते हैं तो यह भी राहुल की जगह मुश्किल बनाता है. राहुल अगर विकेटकीपिंग नहीं करते हैं तो सिर्फ बतौर बल्लेबाज उनकी जगह पक्का नजर नहीं आती. उनके करीबी प्रतिद्वंद्वियों में ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाए जबकि संजू सैमसन को शुरूआती मैचों से बाहर रहने के बाद केरल टीम में चुना नहीं गया. कोच गौतम गंभीर की अगर चयन मामलों में अभी भी चलती है तो सैमसन उनके पसंदीदा होने के कारण टीम में आ सकते हैं.

भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने मैच दुबई में खेलने हैं और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा. भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है.

रविंद्र जडेजा की जगह पक्की नहीं?

सफेद गेंद के प्रारूप में जडेजा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और सूत्रों का मानना है कि चयन समिति को वनडे में अक्षर पटेल बेहतर विकल्प लगते हैं. वॉशिंगटन सुंदर का चयन तय लग रहा है लेकिन कुलदीप यादव की फिटनेस पर चयनकर्ता नजर रखे हुए हैं. वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला. उनके नहीं खेलने पर रवि बिश्नोई या वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है.

शमी को लेकर तस्वीर साफ नहीं

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चयन समिति के सामने तस्वीर स्पष्ट नहीं है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले दो मैचों में आठ आठ ओवर फेंके. अगर जसप्रीत बुमराह कमर की तकलीफ के कारण नहीं खेल पाते हैं तो शमी का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है. रिजर्व बल्लेबाजों में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से एक विकल्प हो सकता है.

बुमराह की चोट भी है परेशानी

स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की चोट भी टीम इंडिया के लिए परेशानी की बात है. बुमराह ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी. उनकी पीठ में ऐंठन आ गई थी. हालांकि इस बीच यह भी खबर है कि बुमराह की चोट गहरी हो सकती है. और इसके बाद यह तय नहीं है कि टीम इंडिया के यह दिग्गज पेसर कब तक पूरी तरह ठीक हो पाएगा. अगर बुमराह खेलने के लिए पूरी तरह फिट होते हैं तो वह बिना शक टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. लेकिन चोट अगर गहरी है तो बड़ा सवालिया निशान है.

चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में चयन के दावेदार

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती या रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जस्प्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान या मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह या तिलक वर्मा.

इनपुट- भाषा

The post ICC Champions Trophy India Squad Updates mohammad Shami and Jasprit Bumrah Injury is concerning for india KL Rahul Ravindra Jadeja appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-champions-trophy-india-squad-updates-mohammad-shami-and-jasprit-bumrah-injury-is-concerning-for-india-kl-rahul-ravindra-jadeja-1221394/feed/ 0
Arshdeep Singh may get chance in England test series https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/ https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/#respond Tue, 07 Jan 2025 16:34:43 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221304 अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत ने 10 साल बाद ना सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई. टीम इंडिया की इस हार में कई कमियां उजागर हुई, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ना सिर्फ टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, वहीं गेंदबाजी भी सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आई. बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका. तीसरे गेंदबाज के रूप में भारत ने कई गेंदबाजों को आजमाया, मगर टीम को इसका लाभ नहीं मिला.

अब टीम इंडिया जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का पहला टूर्नामेंट होगा. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक ऐसा गेंदबाज की जरूरत होगी जो जसप्रीत बुमराह का दूसरे छोर से साथ दे सके. भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह वह विकल्प बन सकते हैं. बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का भी खासा अनुभव है और इसका लाभ टीम इंडिया को मिल सकता है.

चार मैच में 14 विकेट

अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं इसके बाद सौराष्ट्र के खिलाफ वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके और काफी महंगे भी साबित हुए. मगर इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैचों में चार- चार विकेट चटकाए. 2025 के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए, इसके बाद पुडुचेरी के खिलाफ भी चार विकेट चटकाए.

टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी

अर्शदीप 2024 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं और लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने 2024 दलीप ट्रॉफी के दौरान भारत-डी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लाल गेंद के प्रदर्शन से प्रभावित किया. 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सिर्फ तीन मैचों में 13 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

इंग्लैंड में खेल चुके हैं काउंटी क्रिकेट

अर्शदीप को लाल गेंद के क्रिकेट में खिलाने की योजना राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी थी इसलिए उन्हें पिछले साल कुछ काउंटी मैच खेलने के लिए केंट भेजा गया था. 2023 में काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन 1 में केंट के लिए उन्होंने कुल पांच मैच खेले थे, इस दौरान बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कुल 13 विकेट लिए. अर्शदीप हर गेंद में विविधता का उपयोग करने के बजाय अधिक बार अच्छी लेंथ से गेंद फेंकने पर विश्वास रखते हैं. वह नई गेंद से विकेट निकालते हैं.

अर्शदीप सिंह का फर्स्ट क्लास का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह के फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 21 मैच की 37 इनिंग में 66 विकेट अपने नाम किए हैं. लिस्ट ए के 31 मैच में उनके नाम 50 विकेट है, वहीं 153 टी-20 मैच में उन्होंने 203 विकेट चटकाए हैं. पिछले साल दलीप ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह ने 13 विकेट झटके.

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/feed/ 0
Whitewash at home bigger failure than BGT Loss Not fair to target Virat kohli and Rohit sharma says Yuvraj Singh https://www.cricketcountry.com/hi/news/whitewash-at-home-bigger-failure-than-bgt-loss-not-fair-to-target-virat-kohli-and-rohit-sharma-says-yuvraj-singh-1221180/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/whitewash-at-home-bigger-failure-than-bgt-loss-not-fair-to-target-virat-kohli-and-rohit-sharma-says-yuvraj-singh-1221180/#respond Tue, 07 Jan 2025 09:01:40 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221180 पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कहा, मेरी राय यह है कि जब खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो उनके बारे में बुरा कहना आसान है, लेकिन उनका समर्थन करना बहुत मुश्किल है.

The post Whitewash at home bigger failure than BGT Loss Not fair to target Virat kohli and Rohit sharma says Yuvraj Singh appeared first on Cricket Country.

]]>
Yuvraj Singh on Virat kohli and Rohit Sharma:भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की इस हार के बाद आलोचना हो रही है. इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के हाथों 0-3 से हार मिली थी. विश्व कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर सूपड़ा साफ होना भारतीय टीम के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की हार से भी बड़ी असफलता है. युवराज ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

भारत को पिछले कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. उसे घरेलू मैदान पर कमजोर न्यूजीलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जो टीम के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ था, इसके बाद उसे पांच मैच की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया से उसकी धरती पर 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों हार के लिए काफी हद तक टीम की बल्लेबाजी विशेषकर कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का खराब प्रदर्शन भी जिम्मेदार रहा.

न्यूजीलैंड से हारना अधिक पीड़ादायक: युवराज

युवराज ने पीटीआई वीडियो से कहा, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड से हारना अधिक पीड़ादायक है, क्योंकि वे घरेलू मैदान पर 0-3 से हार गए, आप जानते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है, इसे (बीजीटी हारना) तब भी स्वीकार किया जा सकता है क्योंकि आप ऑस्ट्रेलिया में दो बार इस जीत चुके हैं और इस बार आपको हार का सामना करना पड़ा.

भारत की 2011 विश्व कप जीत के नायक 43 वर्षीय युवराज ने कहा, मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया पिछले कई वर्षों से बेहद मजबूत टीम रही है. उन्होंने रोहित और विराट कोहली को लेकर भी बयान दिया जो ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप रहे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने एक शतक लगाया लेकिन वह लगातार ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद पर आउट हुए। दूसरी तरफ रोहित शर्मा पांच पारियों में केवल 31 रन बना पाए और इसलिए उन्होंने सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में नहीं खेलने का फैसला किया.

विराट- रोहित की आलोचना करना अनुचित: युवराज

युवराज ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की पिछली उपलब्धियों को देखते हुए उनकी आलोचना करना अनुचित है. उन्होंने कहा, हम अपने दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, हम उनके बारे में बहुत बुरी बातें कह रहे हैं. लोग भूल जाते हैं कि उन्होंने अतीत में क्या हासिल किया है, वे इस समय के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं, ठीक है, वे हार गए, उन्होंने अच्छी क्रिकेट नहीं खेली, वे हमसे भी ज्यादा दुखी हैं.

युवराज ने कहा कि उन्हें न केवल रोहित और कोहली बल्कि नए मुख्य कोच गौतम गंभीर पर भी पूरा भरोसा है, जो उनके पूर्व साथी भी थे. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि कोच के रूप में गौतम गंभीर, चयनकर्ता के रूप में अजीत अगरकर तथा रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारतीय टीम के पास अभी क्रिकेट की अच्छी जानकारी रखने वाले सबसे अच्छे दिमाग हैं, उन्हें यह तय करना होगा कि भविष्य में भारतीय क्रिकेट के लिए सही रास्ता क्या है.

रोहित एक महान कप्तान: युवराज

इस आक्रामक बल्लेबाज में रोहित के सिडनी टेस्ट से बाहर रहने के फैसले की भी सराहना की. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यह बड़ी बात है, मैंने पहले कभी नहीं देखा कि कप्तान का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा हो और वह खुद बाहर बैठ गया हो, यह रोहित शर्मा की महानता है कि उन्होंने टीम को खुद से आगे रखा. युवराज ने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान कप्तान हैं, चाहे जीतें या हारें, वह हमेशा एक महान कप्तान रहेंगे. उनकी कप्तानी में हमने (वनडे) विश्व कप फाइनल खेला है, हमने टी20 विश्व कप जीता है, हमने बहुत कुछ हासिल किया है.

उन्होंने आलोचकों से टीम के प्रदर्शन का विश्लेषण करते समय संयम बरतने का आग्रह किया. भारत की तरफ से 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले युवराज ने कहा, मैं अपनी राय दे सकता हूं और मेरी राय यह है कि जब खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहे होते हैं तो उनके बारे में बुरा कहना आसान है, लेकिन उनका समर्थन करना बहुत मुश्किल है, मीडिया का काम उनके बारे में बुरा कहना है, मेरा काम समर्थन करना है.

इनपुट- भाषा

The post Whitewash at home bigger failure than BGT Loss Not fair to target Virat kohli and Rohit sharma says Yuvraj Singh appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/whitewash-at-home-bigger-failure-than-bgt-loss-not-fair-to-target-virat-kohli-and-rohit-sharma-says-yuvraj-singh-1221180/feed/ 0
IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/#respond Mon, 06 Jan 2025 08:34:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221000 Jasprit Bumrah Ruled out From England Series: पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के अधिकांश भाग से आराम दिए जाने की संभावना है. बुमराह रविवार को खत्म...

The post IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series appeared first on Cricket Country.

]]>
Jasprit Bumrah Ruled out From England Series: पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के अधिकांश भाग से आराम दिए जाने की संभावना है.

बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था. उन्होंने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 150 से ज्यादा ओवर फेंके.

बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के प्रमुख आयोजन के लिए तैयार रहे. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है.

20 फरवरी से भारत चैंपियंस ट्रॉफी का करेगी आगाज

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे. ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है.

यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम दो मैच खेलने का अनुमान था. अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पायेंगे या नहीं. इस श्रृंखला का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेगा.

The post IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/feed/ 0
Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/#respond Mon, 06 Jan 2025 07:04:36 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220980 Indian Team Stuck in Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल नजर आई. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी को ड्रॉ पर रोक लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और...

The post Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home appeared first on Cricket Country.

]]>
Indian Team Stuck in Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम को 3-1 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया हर डिपार्टमेंट में फेल नजर आई. फैंस को उम्मीद थी कि भारतीय टीम सिडनी में खेला गया आखिरी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी को ड्रॉ पर रोक लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ और भारत को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा.

टीम इंडिया को बीजीटी में मिली हार के बाद भी परेशानियां कम नहीं हुई है. दरअसल, भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली शिकस्त के बाद ऑस्ट्रेलिया में फंस गई है. टीम को घर वापस आने का टिकट नहीं मिल रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में फंसी टीम इंडिया

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम को घर वापसी का टिकट नहीं मिल पाया है. टीम इंडिया के टिकट का इंतजाम किया जा रहा है. भारत को पहले 8 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया से वापस लौटना था लेकिन सिडनी टेस्ट 2 दिन पहले खत्म होने के कारण यह संकट गहरा गया है. अब भारत को 8 जनवरी से पहले लौटना है. फिलहाल टीम इंडिया के लॉजिस्टिक्स मैनेजर टिकट को लेकर काम कर रहे हैं. भारत आने का टिकट मिलने के साथ ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से तुरंत वापसी का उड़ान भर लेगी. इससे यह भी साफ है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी एक साथ भारत वापसी नहीं कर पाएंगे. ऑस्ट्रेलियाई रवानगी के दौरान भी टीम के खिलाड़ी एक साथ नहीं जा पाए थे.

10 साल बाद भारत को मिली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार

भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 10 साल के लंबे इंतजार के बाद हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरे पर भारतीय टीम की कई कमजोरियां सामने आई. खासतौर पर टॉप ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन ने भारत की लुटिया डुबा दी. एक भी मुकाबले में टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर के सभी बल्लेबाज प्रदर्शन नहीं कर पाए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के दौड़ से भी बाहर हो गई.

The post Indian team stuck in Australia after losing bgt not get ticket to come back home appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-stuck-in-australia-after-losing-bgt-not-get-ticket-to-come-back-home-1220980/feed/ 0
Indian team performance under Gautam Gambhir coaching see report card here https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-performance-under-gautam-gambhir-coaching-see-report-card-here-1220869/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-performance-under-gautam-gambhir-coaching-see-report-card-here-1220869/#respond Sun, 05 Jan 2025 09:56:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220869 Gautam Gambhir Report Card: सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत को 3-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद से फैंस टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं. खासतौर पर गौतम गंभीर के कोचिंग के तरीके पर काफी सवाल उठ...

The post Indian team performance under Gautam Gambhir coaching see report card here appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam Gambhir Report Card: सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत को 3-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद से फैंस टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं.

खासतौर पर गौतम गंभीर के कोचिंग के तरीके पर काफी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, गौतम ने जबसे टीम इंडिया की कमान बतौर कोच संभाली है उस समय से भारत को कामयाबी कम और निराशा ज्यादा मिली है. फैंस को उम्मीद थी कि गौतम की कोचिंग में भारत को काफी कामयाबी मिलेगी पर गौतम की कोचिंग में भारत की स्थिति गंभीर ही हुई है. हम आज आपको गौतम गंभीर के कोचिंग का पूरा रिपोर्ट कार्ड बताएंगे.

27 साल श्रीलंका से मिली वनडे सीरीज में हार

गौतम गंभीर का कार्यकाल श्रीलंका दौरे से शुरू हुआ था. गंभीर का शुरुआती दौरा ही खराब रहा था. इस दौरे पर भारतीय टीम को 27 साल के बाद श्रीलंका से द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरे से भारत की स्थिति खराब होना शुरू हुई.

2024 में एक भी वनडे नहीं जीत सकी टीम इंडिया

भारतीय टीम का हाल कितना खराब रहा है इसका अंदाज आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि 2024 में टीम इंडिया वनडे के एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई. 45 साल बाद ऐसा हुआ जब टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई.

36 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार

भारतीय टीम को इसी साल न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत को मिली यह हार काफी खराब रहा. टीम इंडिया 36 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज हारी.

10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार

गौतम गंभीर के कार्यकाल तीसरी बड़ी नाकामयाबी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार रही. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा. 10 साल बाद भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस दौरे पर भारतीय टीम 10 साल बाद बीजीटी में दो मुकाबले भी हारे. 13 साल बाद भारत को मेलबर्न में टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. वहीं बीजीटी की हार की वजह से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से भी चूक गया.

The post Indian team performance under Gautam Gambhir coaching see report card here appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-performance-under-gautam-gambhir-coaching-see-report-card-here-1220869/feed/ 0
five big reason for india lose in Border Gavaskar Trophy https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-big-reason-for-india-lose-in-border-gavaskar-trophy-1220818/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-big-reason-for-india-lose-in-border-gavaskar-trophy-1220818/#respond Sun, 05 Jan 2025 06:16:32 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220818 ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. आखिरी बार 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी. इस हार के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गया है.

The post five big reason for india lose in Border Gavaskar Trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
five big reason for india lose: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया. भारत ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई है. पांच बड़े कारण, जिससे टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में मिली हार

Kohli and Rohit
(Image credit- X)

01. बल्लेबाजों ने किया पूरी तरह निराश

भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज में पूरी तरह निराश किया. यशस्वी जायसवाल (391) और नीतीश रेड्डी (298) के अलावा केएल राहुल (276) और ऋषभ पंत (255) के बल्ले से रन बने. विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा. वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर भी बल्ले से एक मैच को छोड़कर बड़ी पारी नहीं खेल सके. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजों का फ्लॉप शो टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बनी.

Rana taking a wicket during a Test match
Harshit Rana

02. तीसरे गेंदबाज की कमी खली

जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ही एकमात्र गेंदबाज रहे, जिन्होंने इस सीरीज में थोड़ा प्रभावित किया. भारतीय टीम पूरी तरह जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर निर्भर दिखी. बुमराह ने सीरीज में कुल 32 विकेट लिए, दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. भारत ने पहले दो टेस्ट मैच में तीसरे गेंदबाज के रुप में हर्षित राणा को मौका दिया, मगर वह प्रभावित नहीं कर सके. एडिलेड में उनकी जमकर धुनाई हुई. तीसरे और चौथे टेस्ट में भारतीय टीम हर्षित राणा की जगह आकाश दीप को लेकर आई. आकाश दीप ने रन तो नहीं दिए, मगर उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिला. आखिरी मैच में प्रसिद्ध कृष्णा हालांकि अच्छे रंग में नजर आए. मोहम्मद शमी ने इस रोल में भारत को काफी सफलता दिलाई थी, टीम को उनकी कमी खली.

Head Smith
(Image credit- X)

03. स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के आगे रहे बेअसर रहे गेंदबाज

भारत के लिए इस सीरीज में एक बार फिर ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की चुनौती थी. भारतीय गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के आगे बेअसर नजर आए. दोनों बल्लेबाजों ने इस सीरीज में दो- दो शतक लगाए. ट्रेविस हेड ने पांच मैच में नौ इनिंग में सबसे ज्यादा 448 रन बनाए, वहीं स्टीव स्मिथ ने पांच मैच की नौ इनिंग में 314 रन बनाए.

Australia Win
(Image credit- @cricketcomau X)

04. स्कॉट बोलैंड ने बिगाड़ा खेल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने टीम इंडिया के लिए सीरीज में मुश्किलें खड़ी की. स्कॉट बोलैंड जो ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज के रूप में तीन मैच खेले और 21 विकेट अपने नाम किए. सिडनी टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए. स्कॉट बोलैंड ने टीम में सरप्राइज के रुप में शामिल हुए और टीम इंडिया की बल्लेबाजी को तहस- नहस कर दिया. भारतीय बल्लेबाज स्कॉट बोलैंड का तोड़ नहीं ढूंढ सके.

Gautam Gambhir PC
(Image credit- X)

05. ड्रेसिंग रूम विवाद ने डाला असर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम विवाद काफी चर्चा में रहा. सिडनी टेस्ट से पहले गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए. भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सीरीज के बीच में संन्यास लेकर भारत वापस लौट गए. बताया जाता है कि रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम मैनेजमेंट के बर्ताव से खुश नहीं थे. गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच व्यक्तिगत टकराव की बात कही गई. ड्रेसिंग रूम विवाद का कहीं ना कहीं टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा.

The post five big reason for india lose in Border Gavaskar Trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-big-reason-for-india-lose-in-border-gavaskar-trophy-1220818/feed/ 0