Arshdeep Singh Bowling - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/arshdeep-singh-bowling/ Tue, 07 Jan 2025 16:34:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Arshdeep Singh Bowling - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/arshdeep-singh-bowling/ 32 32 Arshdeep Singh may get chance in England test series https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/ https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/#respond Tue, 07 Jan 2025 16:34:43 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221304 अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत ने 10 साल बाद ना सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई. टीम इंडिया की इस हार में कई कमियां उजागर हुई, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ना सिर्फ टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, वहीं गेंदबाजी भी सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आई. बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका. तीसरे गेंदबाज के रूप में भारत ने कई गेंदबाजों को आजमाया, मगर टीम को इसका लाभ नहीं मिला.

अब टीम इंडिया जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का पहला टूर्नामेंट होगा. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक ऐसा गेंदबाज की जरूरत होगी जो जसप्रीत बुमराह का दूसरे छोर से साथ दे सके. भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह वह विकल्प बन सकते हैं. बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का भी खासा अनुभव है और इसका लाभ टीम इंडिया को मिल सकता है.

चार मैच में 14 विकेट

अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं इसके बाद सौराष्ट्र के खिलाफ वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके और काफी महंगे भी साबित हुए. मगर इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैचों में चार- चार विकेट चटकाए. 2025 के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए, इसके बाद पुडुचेरी के खिलाफ भी चार विकेट चटकाए.

टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी

अर्शदीप 2024 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं और लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने 2024 दलीप ट्रॉफी के दौरान भारत-डी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लाल गेंद के प्रदर्शन से प्रभावित किया. 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सिर्फ तीन मैचों में 13 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

इंग्लैंड में खेल चुके हैं काउंटी क्रिकेट

अर्शदीप को लाल गेंद के क्रिकेट में खिलाने की योजना राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी थी इसलिए उन्हें पिछले साल कुछ काउंटी मैच खेलने के लिए केंट भेजा गया था. 2023 में काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन 1 में केंट के लिए उन्होंने कुल पांच मैच खेले थे, इस दौरान बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कुल 13 विकेट लिए. अर्शदीप हर गेंद में विविधता का उपयोग करने के बजाय अधिक बार अच्छी लेंथ से गेंद फेंकने पर विश्वास रखते हैं. वह नई गेंद से विकेट निकालते हैं.

अर्शदीप सिंह का फर्स्ट क्लास का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह के फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 21 मैच की 37 इनिंग में 66 विकेट अपने नाम किए हैं. लिस्ट ए के 31 मैच में उनके नाम 50 विकेट है, वहीं 153 टी-20 मैच में उन्होंने 203 विकेट चटकाए हैं. पिछले साल दलीप ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह ने 13 विकेट झटके.

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/feed/ 0
IPL Mega Auction Punjab kings RTM arshdeep singh at 18 crore rupees https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-punjab-kings-rtm-arshdeep-singh-at-18-crore-rupees-1209451/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-punjab-kings-rtm-arshdeep-singh-at-18-crore-rupees-1209451/#respond Sun, 24 Nov 2024 11:05:39 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1209451 भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने अपने साथ बरकरार रखा है. पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा.

The post IPL Mega Auction Punjab kings RTM arshdeep singh at 18 crore rupees appeared first on Cricket Country.

]]>
IPL Mega Auction Punjab Kings Buy Arshdeep Singh: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का मेगा ऑक्शन आज शुरू हो चुका है. ऑक्शन में बोली लगने की शुरुआत भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से हुई.

अर्शदीप सिंह की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी. हालांकि सभी को उम्मीद थी कि अर्शदीप सिंह को ऑक्शन में बड़ी बोली मिलेगी. ऐसा हुआ भी और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सभी टीमों ने बड़ी बोलियां लगाई लेकिन इन सभी बोलियों को पीछे छोड़ पंजाब ने सबको चौंका दिया और अर्शदीप को अपने साथ जोड़ लिया.

पंजाब ने अर्शदीप को खरीद सबको चौंकाया

अर्शदीप सिंह सिंह पर ऑक्शन में बोली लगाने की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने की. राजस्थान के बाद अर्शदीप को अपने साथ जोड़ने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई. इन दोनों के बीच बोली की लड़ाई के बीच अचानक चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एंट्री की और काफी देर तक अर्शदीप पर बोली लगाते रहे.

हालांकि ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर से वापसी और अर्शदीप पर लगातार बोली लगाना शुरू कर दिया. अर्शदीप के लिए गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली की लंबी दौड़ गई. एक वक्त ऐसा आया जब सनराइजर्स की टीम अर्शदीप को अपने साथ लगभग जोड़ चुकी थी तभी पंजाब ने कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंका दिया.

दरअसल, पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह 15.75 करोड़ की प्राइस पर आरटीएम करने का फैसला किया. उनके फैसले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद से आरटीएम को तोड़ने के लिए प्राइस बढ़ाने के लिए पूछा गया. जिसपर सनराइजर्स ने 18 करोड़ रुपये की बोली लगाई. पंजाब 18 करोड़ रुपये देने के लिए भी तैयार हुई और उन्होंने अर्शदीप को अपने साथ बरकरार रखने का फैसला किया. बता दें कि अर्शदीप सिंह पहले से भी पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे हैं और इसी टीम के लिए आईपीएल में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं.

The post IPL Mega Auction Punjab kings RTM arshdeep singh at 18 crore rupees appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-punjab-kings-rtm-arshdeep-singh-at-18-crore-rupees-1209451/feed/ 0
Arshdeep Singh best bowling figure by an Indian bowler in a T20 World Cup https://www.cricketcountry.com/hi/news/arshdeep-singh-best-bowling-figure-by-an-indian-bowler-in-a-t20-world-cup-1157371/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/arshdeep-singh-best-bowling-figure-by-an-indian-bowler-in-a-t20-world-cup-1157371/#respond Wed, 12 Jun 2024 16:39:24 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1157371 अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में कहर बरपाया और दो विकेट चटकाए. पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने शयान जहांगीर और ऐंड्रियस गौस को पवेलियन भेजा.

The post Arshdeep Singh best bowling figure by an Indian bowler in a T20 World Cup appeared first on Cricket Country.

]]>
न्यूयॉर्क. टी-20 विश्व कप 2024 में अमेरिका के खिलाफ मैच में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने कहर बरपा दिया. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ नौ रन देकर चार विकेट चटकाए. टी-20 विश्व कप में यह किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया्.

अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में कहर बरपाया और दो विकेट चटकाए. पहले ओवर में अर्शदीप सिंह ने शयान जहांगीर और ऐंड्रियस गौस को पवेलियन भेजा. शयान जहांगीर खाता भी नहीं खोल सके, वहीं ऐंड्रियस गौस ने दो रन की पारी खेली.

अर्शदीप सिंह ने अश्विन का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

इसके बाद अर्शदीप सिंह ने 15वें ओवर में खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे नीतीश कुमार को अपना शिकार बनाया. अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद फेंकी, नीतीश कुमार पुल के लिए गए, मगर बाउंड्री लाइन पर मौजूद ने सिराज ने बेहतरीन कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया. नीतीश कुमार ने 23 गेंद में 27 रन की पारी खेली. अपने स्पेल के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने हरमीत सिंह को आउट कर उन्होंने विकेट का चौका लगाया. अर्शदीप सिंह ने चार ओवर के स्पेल में नौ रन देकर चार विकेट लिए जो टी-20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग स्पेल है. अर्शदीप सिंह ने अश्विन को पीछे छोड़ दिया. अश्विन ने साल 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर चार विकेट चटकाए थे.

टी20 विश्व कप में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी:

4/9 – अर्शदीप सिंह बनाम यूएसए, न्यूयॉर्क, 2024
4/11 – आर अश्विन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मीरपुर, 2014
4/12 – हरभजन सिंह बनाम इंग्लैंड, कोलंबो, 2012
4/13 – आरपी सिंह बनाम दक्षिण अफ्रीका, डरबन, 2007
4/19 – जहीर खान बनाम आयरलैंड, नॉटिंघम, 2009
4/21 – प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश, नॉटिंघम, 2009

अमेरिका ने बनाए 110 रन

अमेरिका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 110 रन बनाए. नीतीश कुमार ने 27 रन और स्टीवन टेलर ने 24 रन की पारी खेली. कोरी एंडरसन ने 15 रन और हरमीत सिंह ने 10 रन का योगदान दिया. अर्शदीप सिंह के अलावा हार्दिक पांड्या ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट चटकाए. एक विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा. भारत

The post Arshdeep Singh best bowling figure by an Indian bowler in a T20 World Cup appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/arshdeep-singh-best-bowling-figure-by-an-indian-bowler-in-a-t20-world-cup-1157371/feed/ 0
Cricket news ipl 2022 ravi shastri impressed by arshdeep singh bowling says he will play for india very soon 5362005 https://www.cricketcountry.com/hi/news/cricket-news-ipl-2022-ravi-shastri-impressed-by-arshdeep-singh-bowling-says-he-will-play-for-india-very-soon-5362005-1020076/ Wed, 27 Apr 2022 13:08:07 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/cricket-news-ipl-2022-ravi-shastri-impressed-by-arshdeep-singh-bowling-says-he-will-play-for-india-very-soon-5362005-1020076 टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा- कोई खिलाड़ी जो इतना युवा है और दबाव की परिस्थितियों में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, यह देखना शानदार है. वह जल्दी ही भारत के लिए खेलेंगे.

The post Cricket news ipl 2022 ravi shastri impressed by arshdeep singh bowling says he will play for india very soon 5362005 appeared first on Cricket Country.

]]>
आईपीएल में इन दिनों पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेल रहे युवा लेफ्टआर्म पेसर अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) अपनी धारदार बॉलिंग के चलते खूब सुर्खियों में हैं. सोमवार को उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ स्लॉग ओवर में बॉलिंग कर अपनी टीम को जीत दिलाई. वह लगातार अपनी बॉलिंग से प्रभावित कर रहे हैं और भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी इससे अछूते नहीं हैं. शास्त्री ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पिछले तीन सत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद जल्द ही राष्ट्रीय टी20 टीम में जगह बना सकते हैं.

अर्शदीप ने 2019 में आईपीएल में पदार्पण किया था तथा वह पिछले चार सत्र से पंजाब किंग्स के अहम अंग हैं. फ्रैंचाइजी ने नीलामी से पहले जिन दो खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखा था, उनमें अर्शदीप भी शामिल थे.

इस 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने नई गेंद से अपने खेल में सुधार किया, जबकि इस सत्र में वह ‘डेथ ओवरों’ में भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. शास्त्री ने कहा, ‘कोई खिलाड़ी जो इतना युवा है और दबाव की परिस्थितियों में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, यह देखना शानदार है. वह दबाव में भी शांतचित बने रहता है और डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.’

उन्होंने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘इससे ​​पता चलता है कि वह बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और वह भारतीय टीम में शामिल हो सकता है.’ आईपीएल में जिन अन्य खिलाड़ियों ने प्रभावित किया है उनमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Verma) भी शामिल हैं. ब्रायन लारा ने मलिक की तुलना वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिदेल एडवर्ड्स से की.

लारा ने कहा, ‘उमरान मलिक मुझे फिदेल एडवर्ड्स की याद दिलाते हैं, जब उन्होंने शुरुआत की थी तो बहुत तेज गेंदबाजी करते थे. मुझे लगता है कि वह (मलिक) जानते हैं कि इससे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जगह बना सकते हैं. मुझे लगता है कि वह जरूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलेंगे.’

The post Cricket news ipl 2022 ravi shastri impressed by arshdeep singh bowling says he will play for india very soon 5362005 appeared first on Cricket Country.

]]>