Arshdeep Singh - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/arshdeep-singh/ Tue, 07 Jan 2025 16:34:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Arshdeep Singh - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/arshdeep-singh/ 32 32 Arshdeep Singh may get chance in England test series https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/ https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/#respond Tue, 07 Jan 2025 16:34:43 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221304 अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत ने 10 साल बाद ना सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई. टीम इंडिया की इस हार में कई कमियां उजागर हुई, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ना सिर्फ टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, वहीं गेंदबाजी भी सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आई. बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका. तीसरे गेंदबाज के रूप में भारत ने कई गेंदबाजों को आजमाया, मगर टीम को इसका लाभ नहीं मिला.

अब टीम इंडिया जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का पहला टूर्नामेंट होगा. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक ऐसा गेंदबाज की जरूरत होगी जो जसप्रीत बुमराह का दूसरे छोर से साथ दे सके. भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह वह विकल्प बन सकते हैं. बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का भी खासा अनुभव है और इसका लाभ टीम इंडिया को मिल सकता है.

चार मैच में 14 विकेट

अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं इसके बाद सौराष्ट्र के खिलाफ वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके और काफी महंगे भी साबित हुए. मगर इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैचों में चार- चार विकेट चटकाए. 2025 के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए, इसके बाद पुडुचेरी के खिलाफ भी चार विकेट चटकाए.

टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी

अर्शदीप 2024 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं और लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने 2024 दलीप ट्रॉफी के दौरान भारत-डी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लाल गेंद के प्रदर्शन से प्रभावित किया. 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सिर्फ तीन मैचों में 13 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

इंग्लैंड में खेल चुके हैं काउंटी क्रिकेट

अर्शदीप को लाल गेंद के क्रिकेट में खिलाने की योजना राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी थी इसलिए उन्हें पिछले साल कुछ काउंटी मैच खेलने के लिए केंट भेजा गया था. 2023 में काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन 1 में केंट के लिए उन्होंने कुल पांच मैच खेले थे, इस दौरान बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कुल 13 विकेट लिए. अर्शदीप हर गेंद में विविधता का उपयोग करने के बजाय अधिक बार अच्छी लेंथ से गेंद फेंकने पर विश्वास रखते हैं. वह नई गेंद से विकेट निकालते हैं.

अर्शदीप सिंह का फर्स्ट क्लास का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह के फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 21 मैच की 37 इनिंग में 66 विकेट अपने नाम किए हैं. लिस्ट ए के 31 मैच में उनके नाम 50 विकेट है, वहीं 153 टी-20 मैच में उन्होंने 203 विकेट चटकाए हैं. पिछले साल दलीप ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह ने 13 विकेट झटके.

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/feed/ 0
Most T20I Wickets in 2024 arshdeep singh shaheen afridi https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-t20i-wickets-in-2024-arshdeep-singh-shaheen-afridi-1216808/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-t20i-wickets-in-2024-arshdeep-singh-shaheen-afridi-1216808/#respond Thu, 19 Dec 2024 12:07:12 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1216808 2024 में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट...

The post Most T20I Wickets in 2024 arshdeep singh shaheen afridi appeared first on Cricket Country.

]]>
Most T20I Wickets in 2024: साल 2024 अब खत्म होने के कगार पर है. इस साल टी20 वर्ल्ड कप से लेकर टी20 के कई धमाकेदार मुकाबले फैंस को देखने को मिले. हम आपको साल के अंत होने से पहले उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2024 में सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं.

1. एहसान खान (हांगकांग)

हांगकांग के खिलाड़ी एहसान खान के लिए टी20 इंटरनेशनल करियर का यह साल काफी शानदार रहा. एहसान खान ने इस साल 27 टी20 मुकाबले खेलते हुए 46 विकेट अपने नाम किए.

2. जुनैद सिद्दिकी (यूएई)

संयुक्त अरब अमीरात के खिलाड़ी जुनैद सिद्दिकी ने इस साल अब तक अपने देश के लिए 24 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इनमें सिद्दिकी ने 39 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

3. अर्शदीप सिंह (भारत)

भारत के स्टार युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी इस साल जलवा रहा है. उन्होंने भारत के लिए 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 36 बल्लेबाजों का शिकार किया.

Afridi taking a wicket during a T20I

4. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान)

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 2024 में पाकिस्तान के लिए अब तक 23 मैच खेले थे. इनमें शाहीन ने 36 बल्लेबाजों का शिकार किया था.

5. एडम जैम्पा (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के स्टार फिरकी गेंदबाज एडम जैम्पा ने भी 2024 में गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है. जैम्पा ने 21 मैच में 35 बल्लेबाजों का शिकार किया है.

The post Most T20I Wickets in 2024 arshdeep singh shaheen afridi appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-t20i-wickets-in-2024-arshdeep-singh-shaheen-afridi-1216808/feed/ 0
IPL Mega Auction Punjab kings RTM arshdeep singh at 18 crore rupees https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-punjab-kings-rtm-arshdeep-singh-at-18-crore-rupees-1209451/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-punjab-kings-rtm-arshdeep-singh-at-18-crore-rupees-1209451/#respond Sun, 24 Nov 2024 11:05:39 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1209451 भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने अपने साथ बरकरार रखा है. पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा.

The post IPL Mega Auction Punjab kings RTM arshdeep singh at 18 crore rupees appeared first on Cricket Country.

]]>
IPL Mega Auction Punjab Kings Buy Arshdeep Singh: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का मेगा ऑक्शन आज शुरू हो चुका है. ऑक्शन में बोली लगने की शुरुआत भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह से हुई.

अर्शदीप सिंह की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये थी. हालांकि सभी को उम्मीद थी कि अर्शदीप सिंह को ऑक्शन में बड़ी बोली मिलेगी. ऐसा हुआ भी और उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सभी टीमों ने बड़ी बोलियां लगाई लेकिन इन सभी बोलियों को पीछे छोड़ पंजाब ने सबको चौंका दिया और अर्शदीप को अपने साथ जोड़ लिया.

पंजाब ने अर्शदीप को खरीद सबको चौंकाया

अर्शदीप सिंह सिंह पर ऑक्शन में बोली लगाने की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने की. राजस्थान के बाद अर्शदीप को अपने साथ जोड़ने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने बोली लगाई. इन दोनों के बीच बोली की लड़ाई के बीच अचानक चेन्नई सुपर किंग्स ने भी एंट्री की और काफी देर तक अर्शदीप पर बोली लगाते रहे.

हालांकि ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर से वापसी और अर्शदीप पर लगातार बोली लगाना शुरू कर दिया. अर्शदीप के लिए गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बोली की लंबी दौड़ गई. एक वक्त ऐसा आया जब सनराइजर्स की टीम अर्शदीप को अपने साथ लगभग जोड़ चुकी थी तभी पंजाब ने कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंका दिया.

दरअसल, पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह 15.75 करोड़ की प्राइस पर आरटीएम करने का फैसला किया. उनके फैसले के बाद सनराइजर्स हैदराबाद से आरटीएम को तोड़ने के लिए प्राइस बढ़ाने के लिए पूछा गया. जिसपर सनराइजर्स ने 18 करोड़ रुपये की बोली लगाई. पंजाब 18 करोड़ रुपये देने के लिए भी तैयार हुई और उन्होंने अर्शदीप को अपने साथ बरकरार रखने का फैसला किया. बता दें कि अर्शदीप सिंह पहले से भी पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे हैं और इसी टीम के लिए आईपीएल में धमाल मचाते हुए नजर आते हैं.

The post IPL Mega Auction Punjab kings RTM arshdeep singh at 18 crore rupees appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-punjab-kings-rtm-arshdeep-singh-at-18-crore-rupees-1209451/feed/ 0
ipl mega auction arshdeep singh could get 18 to 20 crore predict Aakash chopra https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-arshdeep-singh-could-get-18-to-20-crore-predict-aakash-chopra-1208288/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-arshdeep-singh-could-get-18-to-20-crore-predict-aakash-chopra-1208288/#respond Thu, 21 Nov 2024 14:26:22 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1208288 इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल के मेगा ऑक्शन में अर्शदीप सिंह कितने पैसे मिलेंगे इसे लेकर पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है.

The post ipl mega auction arshdeep singh could get 18 to 20 crore predict Aakash chopra appeared first on Cricket Country.

]]>
Arshdeep Singh Price on IPL Mega Auction: पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को 18-20 करोड़ रुपये मिल सकते हैं और वह आगामी आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में सबसे महंगे गेंदबाज बन सकते हैं.

भारत के लिए 95 टी20 विकेट लेने वाले अर्शदीप ने 2019 से पंजाब किंग्स के लिए 65 मैचों में 76 विकेट लिए हैं. लेकिन नीलामी से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिटेन नहीं किया था. वह 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में होने वाली नीलामी के मार्की सेट में हाई-प्रोफाइल नामों में शामिल हैं.

अर्शदीप सिंह नीलामी में बन जाएंगे मालामाल

आकाश चोपड़ा ने जियोसिनेमा प्लेटफॉर्म पर कहा, “अर्शदीप को 18-20 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, जिससे वह नीलामी में सबसे महंगे गेंदबाज बन सकते हैं. दबाव में गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता शानदार है.” पूर्व भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने कहा, “अर्शदीप को 10-15 करोड़ रुपये मिल सकते हैं, संभवतः आरटीएम के माध्यम से पंजाब में वापस आ सकते हैं.”

सैम करन पर भी लगेगी बड़ी बोली

उन्हें यह भी लगता है कि ट्रेंट बोल्ट और हर्षल पटेल दस टीमों के बीच बोली की जंग शुरू कर देंगे. बोल्ट नई गेंद से कमाल करते हैं, लेकिन हर्षल भारतीय होने के नाते और पुरानी गेंद से खेलने का हुनर ​​होने के कारण आईपीएल सेटअप में उन्हें और भी मूल्यवान बनाते हैं.

उथप्पा का मानना ​​है कि पंजाब किंग्स के साथ आईपीएल 2024 के खराब सीजन के बावजूद, सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर सैम करन नीलामी में एक हॉट नाम बने रहेंगे. सैम ने सीएसके में खूब तरक्की की और हो सकता है कि वे खुद को वहां वापस पाएं क्योंकि वे उनके लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं.

The post ipl mega auction arshdeep singh could get 18 to 20 crore predict Aakash chopra appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-mega-auction-arshdeep-singh-could-get-18-to-20-crore-predict-aakash-chopra-1208288/feed/ 0
ipl mega auction top 5 most expensive players list Rishabh pant arshdeep singh https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ipl-mega-auction-top-5-most-expensive-players-list-rishabh-pant-arshdeep-singh-1208273/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ipl-mega-auction-top-5-most-expensive-players-list-rishabh-pant-arshdeep-singh-1208273/#respond Thu, 21 Nov 2024 12:50:41 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1208273 IPL मेगा ऑक्शन में कौन से खिलाड़ी सबसे महंगे होंगे. हम आपको इसके बारे में बताएंगे...

The post ipl mega auction top 5 most expensive players list Rishabh pant arshdeep singh appeared first on Cricket Country.

]]>
IPL Most Expensive Players: इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होना है. इस ऑक्शन में किन खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसे मिल सकते हैं आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

Rishabh Pant IPL

1. ऋषभ पंत

आईपीएल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे साबित हो सकते हैं. पंत धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार कप्तानी भी करते हैं. पंत को हर टीम अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी. ऐसे में उनपर ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग सकती है.

Arshdeep Singh

2. अर्शदीप सिंह

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह भारत में मौजूदा समय में सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक हैं. अर्शदीप सिंह की तेजी और उनके विकेट लेने की काबिलियत को देखते हुए हर कोई उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेगी. अर्शदीप को बड़ी रकम ऑक्शन में मिल सकती है.

3. इशान किशन

मुंबई इंडियंस के धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भी इस बार ऑक्शन में नजर आएंगे. इशान अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. इस धमाकेदार खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ लगी रहेगी. इशान किशन कई करोड़ रुपये की बारिश हो सकती है.

Rahul playing for LSG

4. केएल राहुल

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को हर टीम अपने पास शामिल करना चाहेगी. केएल राहुल बल्लेबाजी में कमाल करते हैं साथ ही साथ वह शानदार कप्तान भी हैं. केएल राहुल को एक कप्तान और सफल बल्लेबाज के रूप में हर टीम अपने साथ शामिल करना चाहेगी.

5. दीपक चाहर

चेन्नई सुपर किंग्स से बड़े स्टार बने तेज गेंदबाज दीपक चाहर पर भी ऑक्शन में सबकी नजरें होंगी. चाहर आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं. ऐसे में इस बार चाहर पर बड़ी टीमें बड़ी बोलियां लगाते हुए नजर आ सकती है.

The post ipl mega auction top 5 most expensive players list Rishabh pant arshdeep singh appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ipl-mega-auction-top-5-most-expensive-players-list-rishabh-pant-arshdeep-singh-1208273/feed/ 0
IPL auction first set players name rishabh pant jos butler shreyas iyer https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ipl-auction-first-set-players-name-rishabh-pant-jos-butler-shreyas-iyer-1206726/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ipl-auction-first-set-players-name-rishabh-pant-jos-butler-shreyas-iyer-1206726/#respond Fri, 15 Nov 2024 15:30:21 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1206726 आईपीएल मेगा ऑक्शन के पहले सेट में ही पैसों की जबरदस्त बारिश होने वाली है. पहले सेट में ही पंत से लेकर बटलर जैसे कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं.

The post IPL auction first set players name rishabh pant jos butler shreyas iyer appeared first on Cricket Country.

]]>
IPL 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में कितने प्लेयर पर बोली लगेगी. इसकी लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट के पहले ही सेट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं जिनपर सभी फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगाना चाहेगी. हम आपको पहले सेट के सभी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे.

1. जोस बटलर

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर पहले सेट के पहले खिलाड़ी होंगे जिनपर बोली लगते हुए नजर आएगी. बटलर आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन तक राजस्थान का हिस्सा रहे बटलर की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं. उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 7 शतक और 19 अर्धशतक की मदद से 107 मैच में 3582 रन बनाए हैं. बटलर को शामिल करने के लिए हर टीम बड़ी बोली लगाएगी.

Iyer playing for KKR in IPL

2. श्रेयस अय्यर

पहले सेट के दूसरे खिलाड़ी पिछली बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर का है. अय्यर ने पिछले साल केकेआर को बतौर कप्तान खिताब दिलाया था. अय्यर का बेस प्राइस भी 2 करोड़ रुपये हैं. अय्यर को बतौर कप्तान और बल्लेबाज के रूप हर टीम अपने खेमे में शामिल करना चाहेगी. अय्यर मौजूदा समय में कमाल की फॉर्म में भी चल रहे हैं.

3. ऋषभ पंत

पहले सेट के सबसे बड़े खिलाड़ी जिनपर सबसे बड़ी बोली लग सकती है वह हैं ऋषभ पंत. पंत सेट के तीसरे नंबर पर 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ मौजूद है. पंत ने 111 आईपीएल मैच में 1 शतक और 18 अर्धशतक की मदद से 3284 रन बनाए हैं. पंत आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बन सकते हैं.

4. कगिसो रबाडा

अफ्रीकी टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी पहले सेट में रखा गया है. इस खतरनाक खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये हैं. रबाडा ने आईपीएल में अब तक 80 मुकाबले खेले हैं. इनमें उन्होंने 117 बल्लेबाजों का शिकार किया है. रबाडा पर सभी टीमें बड़ी बोली लगाएगी.

Arshdeep Singh

5. अर्शदीप सिंह

पिछले सीजन तक पंजाब के लिए खेलने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी पहले सेट के खिलाड़ियों में शामिल हैं. अर्शदीप सिंह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह किसी भी टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बन सकते हैं. अर्शदीप सिंह ने 65 आईपीएल मुकाबले में 71 विकेट अपने नाम किए हैं.

6. मिचेल स्टार्क

पहले सेट के आखिरी खिलाड़ी मिचेल स्टार्क हैं. मिचेल स्टार्क वर्तमान में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. स्टार्क को मेगा ऑक्शन में भी बड़ी बोली मिल सकती है. स्टार्क ने अब तक 41 आईपीएल मुकाबले में 51 बल्लेबाजों का शिकार किया है. उन्होंने आईपीएल 2024 में केकेआर को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

The post IPL auction first set players name rishabh pant jos butler shreyas iyer appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ipl-auction-first-set-players-name-rishabh-pant-jos-butler-shreyas-iyer-1206726/feed/ 0
most wickets in t20i by Indian players yuzvendra chahal arshdeep singh https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-wickets-in-t20i-by-indian-players-yuzvendra-chahal-arshdeep-singh-1206465/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-wickets-in-t20i-by-indian-players-yuzvendra-chahal-arshdeep-singh-1206465/#respond Thu, 14 Nov 2024 12:03:09 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1206465 टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट...

The post most wickets in t20i by Indian players yuzvendra chahal arshdeep singh appeared first on Cricket Country.

]]>
Most Wickets in T20I by Indian: टी20 इंटरनेशनल में भारत के गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में शानदार गेंदबाजी की है. हम आपको टीम इंडिया के गेंदबाजों के प्रदर्शन को देखते हुए उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

1. युजवेंद्र चहल

भारत के स्टार फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में 80 मैच में 96 विकेट अपने नाम किए हैं.

2. अर्शदीप सिंह

भारत के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चहल के काफी करीब पहुंच गए हैं. अर्शदीप ने 59 मैच में 92 विकेट अपने नाम किए हैं. वह 100 टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने से सिर्फ 8 विकेट दूर हैं.

3. भुवनेश्वर कुमार

भारत के स्विंग के किंग माने जाने वाले भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए 87 टी20 मुकाबले में 90 विकेट अपने नाम किए हैं.

4. जसप्रीत बुमराह

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए अब तक 70 मैच में 89 बल्लेबाजों का शिकार किया.

5. हार्दिक पांड्या

जसप्रीत बुमराह के बाद लिस्ट में हार्दिक पांड्या का नाम आता है. हार्दिक ने भारत के लिए 108 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलो में 88 विकेट अपने नाम किए हैं.

The post most wickets in t20i by Indian players yuzvendra chahal arshdeep singh appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-wickets-in-t20i-by-indian-players-yuzvendra-chahal-arshdeep-singh-1206465/feed/ 0
Arshdeep Singh unfollow Punjab Kings after ipl 2025 retention list https://www.cricketcountry.com/hi/news/arshdeep-singh-unfollow-punjab-kings-after-ipl-2025-retention-list-1204061/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/arshdeep-singh-unfollow-punjab-kings-after-ipl-2025-retention-list-1204061/#respond Tue, 05 Nov 2024 10:56:50 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1204061 शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन करने के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में 110.5 करोड़ रुपये और 4 आरटीएम उपलब्ध है.

The post Arshdeep Singh unfollow Punjab Kings after ipl 2025 retention list appeared first on Cricket Country.

]]>
Arshdeep Singh unfollow Punjab Kings: आईपीएल 2025 के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने सिर्फ दो अनकैप्ड प्लेयर शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह जो 2019 से टीम का हिस्सा थे, उन्हें भी टीम ने रिलीज करने का फैसला लिया. पंजाब किंग्स की टीम 2025 में काफी बदलाव के मूड में हैं, जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है.

शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को रिटेन करने के बाद पंजाब किंग्स के पर्स में 110.5 करोड़ रुपये और 4 आरटीएम उपलब्ध है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स अर्शदीप सिंह को रिटेन के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च करने के मूड में नहीं थी और यह माना जा रहा है कि टीम अर्शदीप को आरटीएम के जरिए हासिल करना चाहती है. मगर आईपीएल ऑक्शन से ठीक पहले अर्शदीप सिंह ने चौंकाने वाला काम किया है.

पंजाब किंग्स को किया अनफॉलो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और टीम के साथ की कई फोटो भी हटा दी है. अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स की ओर से आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्होंने 2024 सीजन में कुल 19 विकेट हासिल किए थे.

अर्शदीप सिंह की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक 8 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 12 विकेट और टी-20 में 87 विकेट झटके हैं. अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा 17 विकेट हासिल किए थे. आईपीएल के 65 मैच में उनके नाम 76 विकेट है.

पंजाब किंग्स को पहले खिताब का इंतजार

पंजाब किंग्स की टीम अब तक एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत सकी है. टीम ने एक बार फाइनल तक का सफर तय किया है, जहां उसे केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

The post Arshdeep Singh unfollow Punjab Kings after ipl 2025 retention list appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/arshdeep-singh-unfollow-punjab-kings-after-ipl-2025-retention-list-1204061/feed/ 0
top 5 players who released in ipl retention list Rishabh pant Shreyas iyer https://www.cricketcountry.com/hi/photos/top-5-players-who-released-in-ipl-retention-list-rishabh-pant-shreyas-iyer-1202857/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/top-5-players-who-released-in-ipl-retention-list-rishabh-pant-shreyas-iyer-1202857/#respond Thu, 31 Oct 2024 15:58:17 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1202857 आईपीएल की रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में कई बड़े खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज किया है.

The post top 5 players who released in ipl retention list Rishabh pant Shreyas iyer appeared first on Cricket Country.

]]>
Top 5 players who released in ipl retention : आईपीएल 2024 की रिटेंशन लिस्ट सामने आ गई है. हम आपको भारत के टॉप-5 खिलाड़ी के बारे में बताएंगे जिन्हें उनकी टीम ने रिलीज कर दिया और उनपर मेगा ऑक्शन में बड़ा दांव लग सकता है.

Shreyas playing for KKR in IPL

1. श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाइट राइडर्स को पिछले सीजन आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को उनकी टीम ने रिलीज कर दिया. श्रेयस के रिलीज होने की उम्मीद फैंस को नहीं थी.

Pant playing DC in IPL

2. ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले आईपीएल तक बतौर कप्तान खेलने वाले ऋषभ पंत अब अगले सीजन में किसी दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दिल्ली की टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया है. पंत पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है.

Rahul playing in an IPL match

3. केएल राहुल

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रहे केएल राहुल को भी उनकी टीम ने रिलीज कर दिया है. राहुल अब ऑक्शन में नजर आएंगे और उनपर अलग-अलग टीम बड़ा दांव लगाएगी.

nitish rana

4. नितीश राणा

केकेआर के चहेते खिलाड़ियों में से एक रहे नितीश राणा को भी कोलकाता ने रिलीज कर दिया. नितीश राणा अब ऑक्शन में नजर आएंगे. उनपर कौन सी टीम कितनी बोली लगाएगी यह देखना दिलचस्प होगा.

Arshdeep Singh

5. अर्शदीप सिंह

पंजाब किंग्स के सबसे धाकड़ गेंदबाज में से एक रहे अर्शदीप सिंह को टीम ने रिलीज कर दिया है. सभी को उम्मीद थी कि पंजाब की टीम अर्शदीप को रिटेन करेगी हालांकि ऐसा नहीं हुआ. अब अर्शदीप आईपीएल ऑक्शन में नजर आएंगे.

The post top 5 players who released in ipl retention list Rishabh pant Shreyas iyer appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/top-5-players-who-released-in-ipl-retention-list-rishabh-pant-shreyas-iyer-1202857/feed/ 0
Hardik Pandya moves to Number 3 in ICC T20I all rounders ranking https://www.cricketcountry.com/hi/news/hardik-pandya-moves-to-number-3-in-icc-t20i-all-rounders-ranking-1196890/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/hardik-pandya-moves-to-number-3-in-icc-t20i-all-rounders-ranking-1196890/#respond Wed, 09 Oct 2024 11:21:13 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1196890 पारी ने उन्हें टी20 ऑलराउंडरों की नई रैंकिंग में चार पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया और वह इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (पहले) और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी (दूसरे) के करीब पहुंच गए.

The post Hardik Pandya moves to Number 3 in ICC T20I all rounders ranking appeared first on Cricket Country.

]]>
ICC Latest Rankings: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या को आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है. हार्दिक पांड्या ने ऑलराउंडर की रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाई है और वह टॉप-3 में पहुंच गए हैं. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में तीन विकेट लेने के बाद आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं.

ग्वालियर में भारत ने बांग्लादेश पर 49 रनों से जीत हासिल की, जिसमें अर्शदीप और वरुण चक्रवर्ती ने कुल छह विकेट लिए जबकि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्ले से मुख्य भूमिका निभाई. वहीं श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस को टेस्ट रैंकिंग में पांच अंक का फायदा हुआ है. यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजों की रैंकिंग में एक पायदान के नुकसान के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम ने नंबर तीन पर कब्जा किया है. ट्रेविस हेड टॉप पर बने हुए हैं, वहीं सूर्य कुमार यादव नंबर दो पर हैं.

करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंचे अर्शदीप

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने आठ पायदान की बढ़त बनाते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया. यह उनके करियर की नई सर्वोच्च रेटिंग है, जबकि इंग्लैंड के अनुभवी स्पिनर आदिल राशिद जून में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप और पिछले महीने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ इंग्लैंड की सीरीज के पूरा होने के बाद भी नंबर 1 रैंकिंग पर बने हुए हैं.

दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या की 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से खेली गई पारी ने उन्हें टी20 ऑलराउंडरों की नई रैंकिंग में चार पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया और वह इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन (पहले) और नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी (दूसरे) के करीब पहुंच गए. वह बल्लेबाजों की नई टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में सात पायदान आगे बढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जिसमें आस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड शीर्ष पर हैं.

वनडे में भी खिलाड़ियों की रैंकिंग में बदलाव

अबू धाबी में दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज के समापन के बाद वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में भी कुछ बदलाव हुए हैं. आईसीसी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोटियाज ने सीरीज 2-1 से जीती, लेकिन इस सप्ताह रैंकिंग अपडेट में सबसे अधिक लाभ आयरिश खिलाड़ियों की तिकड़ी को हुआ, जिन्होंने सीरीज के अंतिम मैच में 69 रन की जीत के बाद यह उपलब्धि हासिल की.

कर्टिस कैंपर ने उस मुकाबले में 34 रन की ठोस पारी खेलने के बाद बल्लेबाजों की नई वनडे रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर 62वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि क्रेग यंग (12 स्थान की छलांग लगाकर 44वें स्थान पर) और क्रेग यंग (23 स्थान की छलांग लगाकर 47वें स्थान पर) ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन विकेट चटकाने के बाद वनडे गेंदबाजों की सूची में जगह बनाई.

The post Hardik Pandya moves to Number 3 in ICC T20I all rounders ranking appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/hardik-pandya-moves-to-number-3-in-icc-t20i-all-rounders-ranking-1196890/feed/ 0