×

BGT: मेलबर्न टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया से भिड़े विराट कोहली, बच्चों की फोटो लेने की कोशिश करना पड़ा महंगा

मेलबर्न में विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया मीडिया से भिड़ गए. कोहली ने ऐसा क्यों किया जानिए यहां.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Published: Dec 19, 2024, 03:58 PM (IST)
Edited: Dec 19, 2024, 03:58 PM (IST)

Virat Kohli Heated Argument With Media: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की दिवानगी पूरे दुनिया में सिर चढ़कर बोलती है. इस खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ हर जगह इकठ्ठा हो जाती है. विराट को भी फैंस से मिलना-जुलना काफी पसंद आता है लेकिन कोहली अपने बच्चे को लाइमलाइट से दूर रखते हैं.

इसलिए विराट कोहली अपने बच्चों की तस्वीर मीडियाकर्मियों को लेने नहीं देते हैं. हाल ही में विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया में मीडियाकर्मियों से बहस हो गई. इस बहस का कारण वहां के पत्रकारों का उनके बच्चों की तस्वीर लेने की कोशिश करना रहा.

विराट कोहली मीडिया पर भड़के

मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे मुकाबले के लिए कोहली जब एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार उनके बच्चों की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे थे. कोहली मीडियाकर्मियों को ऐसा करते देख उनपर तुरंत भड़क गए. हालांकि थोड़ी देर बाद पता चला कि यह एक गलतफहमी थी. विराट कोहली एयरपोर्ट पर न्यूज 7 की एक महिला पत्रकार के साथ तनावपूर्ण तरह से बात भी करते हुए नजर आए. विराट कोहली के भड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में विराट कोहली को साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरे बच्चों के साथ मुझे प्राइवेसी चाहिए होती है आप बिना मेरी इजाजत के इन्हें फिल्मा नहीं सकते हैं.

बातचीत के बाद संभला मामला

यह मामला तब ठंडा हुआ जब विराट कोहली को यह आश्वासन दिया गया कि उनके बच्चे को फिल्माया नहीं जा रहा है. कोहली को जब यह आश्वासन मिला फिर वह शांत हुए और बाद में कैमरामैन से हाथ मिलाते हुए भी नजर आए. आपको बता दें कि कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अब तक हुए तीन टेस्ट में एक सेंचुरी लगाई है. हालांकि इस शतक के बाद कोहली अन्य 4 पारियों में सिर्फ 26 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में मेलबर्न में विराट बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.