×

Sachin vs Williamson: 105 टेस्ट मैच बाद सचिन से कितना पीछे हैं विलियमसन, जानें आंकड़े

केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ हेमिलटन टेस्ट की दूसरी पारी में 156 रन की पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर की 33वीं सेंचुरी थी. न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है. विलियमसन 9000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और उन्होंने कुल 105 टेस्ट मैच खेले...

Sachin Tendulkar vs Kane Williamson

Sachin Tendulkar vs Kane Williamson

केन विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ हेमिलटन टेस्ट की दूसरी पारी में 156 रन की पारी खेली. यह उनके टेस्ट करियर की 33वीं सेंचुरी थी. न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है. विलियमसन 9000 से ज्यादा रन बना चुके हैं और उन्होंने कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं. तो एक नजर डालते हैं कि 105 टेस्ट मैच के बाद विलियमसन और सचिन तेंदुलकर के आंकड़े कैसे हैं.

मैच और पारी

केन विलियमसन ने 105 टेस्ट मैच बाद कुल 186 पारियां खेली हैं. और इसमें 17 बार वह नॉट आउट रहे हैं. वहीं सचिन ने 105 टेस्ट मैच बाद 169 पारियां खेली थीं. सचिन इन मैचों में 16 बार वह नॉट आउट रहे थे.

रन में कौन आगे

केन विलियमसन ने 105 टेस्ट मैच की 186 पारियों बाद 9276 रन बनाए थे. वहीं सचिन तेंदुलकर ने 105 टेस्ट मैच बाद 8811 रन बनाए थे. रनों के मामले में सचिन विलियमसन से 465 रन पीछे हैं.

TRENDING NOW

औसत

सचिन तेंदुलकर ने 105 टेस्ट मैच बाद कुल 57.58 के औसत से रन बनाए थे. वहीं केन विलियमसन ने 54.88 के औसत से रन बनाए है. यहां तेंदुलकर विलियमसन से आगे हैं.

सेंचुरी और हाफ सेंचुरी

सचिन तेंदुलकर ने 105 टेस्ट मैच बाद कुल 31 सेंचुरी और 35 हाफ सेंचुरी लगाई थीं. वहीं केन विलियमसन ने 33 सेंचुरी और 37 हाफ सेंचुरी लगाई हैं. यानी यहां वह तेंदुलकर से आगे हैं.

सर्वाधिक स्कोर

केन विलियमसन का अभी तक सर्वाधिक स्कोर 251 रन है. वहीं सचिन तेंदुलकर का सर्वाधिक स्कोर उस समय 217 रन था.

बाउंड्री

सचिन ने 105 टेस्ट मैचों के बाद सचिन ने 1179 से ज्यादा चौके लगाए थे. और उनके बल्ले से 38 छक्के निकले थे. वहीं विलियमसन ने 1031 चौके और 27 छक्के लगाए हैं.

trending this week