×

R Ashwin Retirement: आर अश्विन के क्रिकेट महारिकॉर्ड, जिसके आसपास भी आना लगभग नामुमकिन

भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. उनके संन्यास के बाद हम आपको बताएंगे उनके 5 बड़े रिकॉर्ड के बारे में.

Ashwin taking a Test wicket

Ravichandran Ashwin

R Ashwin Announced Retirement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट की ड्रॉ पर समाप्ति के बाद टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने सबको चौंकाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. अश्विन के संन्यास के बाद हम आपको उनके महारिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिसके आसपास भी पहुंचना हर गेंदबाज के लिए नामुमकिन सा होगा.

आर अश्विन ने अपने करियर में टेस्ट फॉर्मेट में 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता. वह श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन के साथ संयुक्त रूप से यह अवार्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं.

Ashwin bowling during a Test match

अश्विन टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपने 106 टेस्ट के करियर में 37 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है.

TRENDING NOW

एक टेस्ट सीरीज में 250 से ज्यादा रन और 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले अश्विन भारत के दूसरे खिलाड़ी रहे. अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2016-17 में 306 रन बनाए थे और 28 विकेट अपने नाम किए थे. अश्विन से पहले यह कारनामा सिर्फ कपिल देव कर पाए थे.

अश्विन ने सबसे कम पारियों में 350 टेस्ट विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने अपने करियर के 66वें मुकाबले में 350 टेस्ट विकेट का आंकड़ा पार किया था.

आर अश्विन भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अनिल कुंबले के 619 टेस्ट विकेट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 106 टेस्ट में 534 विकेट अपने नाम किए.

trending this week