×

Kumble vs Ashwin: 106 टेस्ट मैच बाद अनिल कुंबले बनाम रविचंद्रन अश्विन, कैसे नजर आते हैं आंकड़े

Ashwin vs Kumble: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. और उनकी तुलना अनिल कुंबले से की जाती रही है. तो देखते हैं कि 106 टेस्ट मैच बाद कुंबले के आंकड़े कैसे थे. और अश्विन ने क्या नंबर्स हासिल किए.

Ravichandran Ashwin vs Anil Kumble

Ravichandran Ashwin vs Anil Kumble

रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार, 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में कुल 537 विकेट लिए. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर रहे. अनिल कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैचों में 619 टेस्ट विकेट लिए.

अश्विन का रिकॉर्ड

अश्विन के बारे में एक वक्त पर कहा जा रहा था कि वह अनिल कुंबले का टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. वह विकेट और टेस्ट दोनों के मामले में महान स्पिनर से पीछे रह गए. लेकिन बावजूद इसके अश्विन की गिनती भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में होगी. एक नजर डालते हैं भारत के इन दो महान स्पिनर्स के आंकड़ों पर. देखते हैं कि 106 मैचों बाद कुंबले और अश्विन के रिकॉर्ड कैसे नजर आते हैं.

पारी और विकेट

अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों की 200 पारियों में कुल 537 विकेट लिए. वहीं अनिल कुंबले ने 106 टेस्ट मैचों में 189 पारियों में गेंदबाजी करते हुए कुल 510 विकेट लिए थे. यानी यहां तक अश्विन कुंबले से जरा आगे हैं. कुंबले ने जहां 106 मैचों में कुल 5591.5 ओवर गेंदबाजी की थी वहीं अश्विन ने अपने करियर में कुल 4541 ओवर गेंदबाजी की. यानी कुंबले ने 1050 ओवर ज्यादा फेंके थे.

TRENDING NOW

पारी में पांच और मैच में 10 विकेट

106 टेस्ट मैच खेलने के बाद अनिल कुंबले ने 32 बार पारी में पांच विकेट लिए थे. वहीं अश्विन ने 37 बार पारी में पांच विकेट लिए. कुंबले ने 10 बार मैच में 8 विकेट लेने का काम किया और अश्विन ने भी 8 बार ऐसा किया.

भारत में खेले गए मैचों में अनिल कुंबले का प्रदर्शन

कुंबले ने अपने शुरुआती 106 मैचों में से 56 भारत में खेले. इसकी 102 पारियों में उन्होंने 3090.2 ओवर गेंदबाजी करते हुए 325 विकेट लिए. कुंबले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 74 रन देकर 10 विकेट था. वहीं मैच में उनका बेस्ट 149 रन देकर 14 विकेट था. उनका भारत में औसत 23.71 का था. और स्ट्राइक रेट 57 का. कुंबले ने 24 बार पारी में पांच विकेट भारत में लिए. वहीं 7 बार मैच में 10 विकेट भारत में लिए.

अश्विन का भारत में खेले गए मैचों में प्रदर्शन

अश्विन ने अपने करियर के 106 में से 65 मैच भारत में खेले. और उनकी 127 पारियों में कुल 383 विकेट उन्होंने भारत में खेले गए टेस्ट मैचों में लिए. इसमें से 59 रन देकर सात विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा वहीं 140 रन देकर 13 विकेट उनका मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उनका औसत भारत में 21.57 का रहा. वहीं स्ट्राइक रेट 46 का रहा. अश्विन ने 29 बार पारी में पांच विकेट भारत में लिए. वहीं मैच में 6 बार उन्होंने 10 विकेट लेने का कारनामा भारत में किया.

विदेशों में कुंबले का प्रदर्शन

कुंबले ने 106 में से 50 मैच विदेशों में खेले. इसकी 87 पारियों में कुंबले 2501.3 ओवर गेंदबाजी की. और 185 विकेट लिए. कुंबले का विदेश में पारी में स्रवश्रेषठ प्रदर्शन 141 रन देकर 8 विकेट रहा. वहीं मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 279 रन देकर 12 विकेट रहा. कुंबले का औसत विदेश में उस वक्त औसत 37.64 का था और स्ट्राइक रेट 81.1 का. कुंबले ने 8 बार पारी में पांच विकेट विदेशी धरती पर लिए. और एक बार मैच में 10 विकेट लेने का काम विदेशों में किया.

विदेशों में अश्विन का प्रदर्शन

अश्विन ने 41 मैच विदेशों में खेले. इसमें एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है. अश्विन ने इन मैचों की 73 पारियों में कुल 1603 ओवर फेंके. इसमें उन्होंने 154 विकेट लिए. 71 रन देकर सात विकेट पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा वहीं 131 रन देकर 12 विकेट उनका मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. विदेशों में उनका औसत 30.05 रहा. वहीं स्ट्राइक रेट 62.4 का था. मैच में दो बार उन्होंने विदेशी धरती पर 10 विकेट लिए.

अनिल कुंबले के 106 टेस्ट मैचों बाद एशिया में प्रदर्शन

कुंबले ने अपने शुरुआती 106 टेस्ट मैचों में से 70 एशिया में खेले. इसमें उन्होंने 124 पारियों में 3751 ओवर फेंके. इसमें उन्होंने 381 विकेट लिए. उनका औसत 25.74 का रहा. कुंबले ने 26 बार पारी में पांच विकेट और 7 बार मैच में 10 विकेट लिए.

एशिया में रविचंद्रन अश्विन का प्रदर्शन

अश्विन ने 74 मैचों में 3310.3 ओवर गेंदबाजी की और 433 विकेट लिए. इस दौरान उनका औसत 21.76 का रहा और स्ट्राइक रेट 45.8 का. 33 बार पारी में पांच विकेट उन्होंने एशिया में लिए. और 7 बार मैच में 10 विकेट उन्होंने एशियाई मैदानों पर लिए.

trending this week