This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
AUS vs IND: 'मुझे बहुत हैरानी होगी अगर कोहली...', सौरभ गांगुली ने विराट पर दिया बड़ा बयान
सौरभ गांगुली ने उम्मीद जताई कि विराट कोहली इस बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खूब रन बनाएंगे. उन्होंने कहा कि वहां कि पिचें कोहली को रास आती हैं.
Written by Bharat Malhotra
Published: Nov 18, 2024, 03:28 PM (IST)
Edited: Nov 18, 2024, 03:28 PM (IST)

नई दिल्ली: विराट कोहली लंबे समय से बल्ले से कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं. खास तौर पर टेस्ट क्रिकेट में. लेकिन क्रिकेट के सभी जानकारों का मानना है कि अगर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कुछ अच्छा करना है तो कोहली को रन बनाने होंगे. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की तवज्जो भी कोहली पर ही है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे सौरभ गांगुली भी मानते हैं कि कोहली के लिए यह सीरीज बहुत अहम होगी. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि कोहली इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
गांगुली ने कहा, ‘कोहली एक चैंपियन खिलाड़ी हैं. बेशक, वनडे में उनके रिकॉर्ड काफी बेहतर हैं. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने जो किया है वह कमाल है. 2014 में उनकी सीरीज बहुत अच्छी रही थी.’ गांगुली ने रेव स्पोर्टस के साथ बातचीत में कहा कि विराट ने ऑस्ट्रेलिया में छह टेस्ट सेंचुरी लगाई हैं. और वह इस बार भी इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे.’
उन्होंने यह भी माना कि कोहली की उम्र अब पहले वाली नहीं रही. उन्होंने कहा, ‘उनकी उम्र बड़ी नहीं हो रही है. हमें यह तथ्य स्वीकार करना चाहिए. जब आप 28-29 साल के होते हैं तो खेल अलग तरह का होता है. और वहीं जब आप 36-37 साल के होते हैं तो यह बिलकुल अलग होता है’
हालांकि गांगुली यह भी मानते हैं कि कोहली पर इसका असर नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘लेकिन कोहली इस चुनौती के लिए बिलकुल तैयार होंगे. वह जानते हैं कि इस सीरीज की क्या अहमियत है. वह जानते हैं कि वह पहले भी यहां रन बना चुके हैं. वह वहां कामयाब होने के लिए वह पूरी ताकत लगा देंगे. उनके पास अभी काफी खेल बाकी है.’
TRENDING NOW
न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई हालिया सीरीज में कोहली कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि गांगुली उस पर बहुत ज्यादा फिक्रमंद नहीं दिखे. उन्होंने कहा कि वह इन पिचों पर अच्छी बल्लेबाजी नहीं की जा सकती थी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पिचों की तारीफ की और कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि भारत वहां अच्छी पिचों पर खेल रहा होगा. विकेट तेज और उछालभरी होंगी. शुरुआत में ही कुछ सफलता गेंदबाजों को मिल सकती है लेकिन एक बार सीम जाने के बाद बल्लेबाजी बहुत आसान हो जाती है. मुझे बहुत हैरानी होगी अगर कोहली ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अच्छा नहीं किया.’
