This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक बने रहेंगे पाकिस्तान के अंतरिम हेड कोच, पीसीबी ने किया ऐलान
पीसीबी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी से वनडे और टी20 प्रारूप का भी मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Nov 18, 2024, 06:23 PM (IST)
Edited: Nov 18, 2024, 07:46 PM (IST)

लाहौर. पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद चैंपियंस ट्रॉफी तक सीमित ओवर क्रिकेट में पाकिस्तान के अंतरिम मुख्य कोच बनने के साथ राष्ट्रीय चयन पैनल में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यहां इसकी पुष्टि की. जेसन गिलेस्पी को सीमित ओवरों के लिए हेड कोच बनने का ऑफर दिया गया था, मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया.
बोर्ड ने कहा कि जावेद टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन पीसीबी इस दौरान दूसरे उम्मीदवार की तलाश जारी रखेंगा. एक अधिकारी ने कहा, पीसीबी का लक्ष्य 19 फरवरी से नौ मार्च तक होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के अंत तक नये कोच की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने का होगा.
Aqib Javed confirmed interim white-ball head coach
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) November 18, 2024
Details here ⤵️ https://t.co/lNkZ7QRW4z
कर्स्टन के इस्तीफा देने के बाद जावेद को मिली जिम्मेदारी
जावेद के पास पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में लाहौर कलंदर्स के कोच का अनुभव है, वह हाल ही में श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच भी थे. पाकिस्तान के सीमित ओवर प्रारूप के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन के इस्तीफा देने के बाद जावेद को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है. कर्स्टन के हटने के बाद टेस्ट कोच जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान के अंतरिम कोच की भूमिका निभाई.
TRENDING NOW
जेसन गिलेस्पी ने ऑफर ठुकराया
पीसीबी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जेसन गिलेस्पी से वनडे और टी20 प्रारूप का भी मुख्य कोच बनने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. पाकिस्तान 24 नवंबर से पांच दिसंबर के बीच तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेगा, टीम इसके बाद साउथ अफ्रीका के दौरे पर जाएगी जहां उसे तीन एकदिवसीय, तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैच खेलने हैं.
