IPL Auction 2025: आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन 24-25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होगा. आईपीएल ऑक्शन में सात तेज गेंदबाज पर पैसे की बरसात हो सकती है. फ्रेंचाइजी टीमें इन पर करोड़ों रुपए लुटा सकती है.
01. कागिसो रबाडा
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की गिनती दुनिया के खतरनाक गेंदबाजों में की जाती है. वह आईपीएल के 80 मैच में 117 विकेट चटका चुके हैं. आईपीएल 2024 में उन्होंने 11 विकेट अपने नाम किए थे. पिछले तीन सीजन से पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे रबाडा को टीम ने रिलीज करने का फैसला लिया, आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी टीमों के बीच संघर्ष दिख सकता है. रबाडा पर महंगी बोली लगने का अनुमान है. (Image credit- IPL X)
02. मोहम्मद शमी
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आईपीएल 2022 से गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. आईपीएल 2025 में उन्हें गुजरात टाइटंस ने उन्हें रिटेन नहीं किया, वह चोट के कारण आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले सके थे, मगर अब शमी चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी को तैयार हैं. मोहम्मद शमी ने आईपीएल के 110 मैच में 127 विकेट लिए हैं. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उन पर पैसे की बरसात होनी तय है. (Image credit- bcci X)
TRENDING NOW
03. अर्शदीप सिंह
भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के लिए कई टीमें बोली लगाती नजर आ सकती है. अर्शदीप सिंह पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं. आईपीएल 2019 से वह लगातार पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, मगर टीम ने आईपीएल 2025 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया. आईपीएल 2024 में उन्होंने 19 विकेट चटकाए थे. वह आईपीएल के 65 मैच में 76 विकेट ले चुके हैं. वह आईपीएल 2025 ऑक्शन में सबसे महंगे तेज गेंदबाज भी बन सकते हैं. (Image credit- bcci X)
04. मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया. मोहम्मद सिराज के नाम 93 आईपीएल मैच में 93 विकेट है. आईपीएल 2024 में उन्होंने 15 विकेट चटकाए थे. आईपीएल मेगा ऑक्शन में वह मालामाल हो सकते हैं. (Image credit- IPL X)
05. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार साल 2024 से सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. आईपीएल के 176 मैच में उनके नाम 181 विकेट है. 10 साल बाद भुवनेश्वर को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज करने का फैसला लिया है, भारत के इस अनुभवी गेंदबाज पर आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में कई टीमें बोली लगा सकती है. (Image credit- IPL X)
06. हर्षल पटेल
हर्षल पटेल आईपीएल 2024 में पंजाब का हिस्सा हैं. हर्षल पटेल के लिए आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने मोटी रकम खर्च की थी और उन्हें 11.75 करोड़ में खरीदा था. वह आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट (24) लेने वाले गेंदबाज हैं, मगर पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया. आईपीएल मेगा ऑक्शन में उन पर जमकर पैसे बरसेंगे. आईपीएल के 106 मैच में उनके नाम 135 विकेट है. वह बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. (Image credit- IPL X)
07. मिचेल स्टॉर्क
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन में मिचेल स्टॉर्क को 24.75 करोड़ में खरीदा था, मगर ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को टीम ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं करने का फैसला लिया. आईपीएल 2024 में उन्होंने 17 विकेट चटकाए थे. आईपीएल के 41 मैच में वह 51 विकेट ले चुके हैं. स्टॉर्क लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन पर पैसे की बरसात हो सकती है. (Image credit- IPL X)
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.