×

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर लगा एक महीने का बैन, कोकीन लेने का आरोप

न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं. 28 टेस्ट मैच में उन्होंने 74 विकेट चटकाए हैं. 21 वनडे मैच में उनके नाम 26 और 20 टी-20 मैच में उनके नाम 20 विकेट है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Published: Nov 18, 2024, 02:39 PM (IST)
Edited: Nov 18, 2024, 02:43 PM (IST)

Doug Bracewell serves one-month ban: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर कोकीन लेने के आरोप में एक महीने का बैन लगाया गया है. इस साल जनवरी में सेंट्रल स्टैग्स और वेलिंगटन के बीच खेले गए टी20 मैच के बाद वह प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए थे. इस मैच में ब्रेसवेल ने मैच विनिंग पारी खेली थी, उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए थे, उसके बाद 11 गेंद में 30 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. इस इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था.

स्पोर्ट्स इंटीग्रिटी कमीशन ते काहू रौनुई ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर पर प्रतिबंध लगाया, हालांकि, कोकीन का सेवन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किया गया था और इसलिए, उन्हें कम सजा मिली, शुरू में तीन महीने की सजा को घटाकर फिर एक महीने कर दिया गया था.

एक महीने का निलंबन अप्रैल 2024 तक के लिए रोक दिया गया. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने पहले ही अपना प्रतिबंध पूरा कर लिया है, जिससे वह किसी भी समय क्रिकेट खेलना फिर से शुरू कर सकता है.

2023 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था आखिरी टेस्ट मैच

डग ब्रेसवेल माइकल ब्रेसवेल के कजन हैं. उन्होंने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए मार्च 2023 में वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेला था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं. 28 टेस्ट मैच में उन्होंने 74 विकेट चटकाए हैं. 21 वनडे मैच में उनके नाम 26 और 20 टी-20 मैच में उनके नाम 20 विकेट हैं.

TRENDING NOW

रोहित- सहवाग और सचिन को किया था आउट

डग ब्रेसवेल ने रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को दो-दो बार अपना शिकार बनाया है, वहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन भी ब्रेसवेल के खिलाफ एक बार आउट हो चुके हैं.