NZ Cricket team - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/nz-cricket-team/ Wed, 08 Jan 2025 16:38:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png NZ Cricket team - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/nz-cricket-team/ 32 32 Martin Guptill announced retirement from international cricket ahead of champions trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/martin-guptill-announced-retirement-from-international-cricket-ahead-of-champions-trophy-1221527/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/martin-guptill-announced-retirement-from-international-cricket-ahead-of-champions-trophy-1221527/#respond Wed, 08 Jan 2025 16:06:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221527 उन्होंने 198 वनडे मैच में 18 शतक और 39 अर्धशतक के साथ 7346 रन बनाए, वहीं 122 टी-20 मैच में दो शतक और 20 अर्धशतक के साथ 3531 रन अपने नाम किए.

The post Martin Guptill announced retirement from international cricket ahead of champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
Martin Guptill announces retirement: न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा की. हालांकि 38 वर्षीय यह खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे.

आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले गुप्टिल वर्तमान में इस सत्र के सुपर स्मैश में ऑकलैंड एसेस का नेतृत्व कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में गुप्टिल ने कहा, तब मैं बच्चा था तो न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था, मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं. उन्होंने कहा, मैं उन यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा जो मैंने शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलकर बनाई हैं.

मार्टिन गुप्टिल का इंटरनेशनल करियर

गुप्टिल ने 47 टेस्ट खेले हैं, लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 198 मैच में 18 शतक और 39 अर्धशतक के साथ 7346 रन बनाए हैं. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 122 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने दो शतक और 20 अर्धशतक के साथ 3531 रन बनाए.

टीम इंडिया को दिया था बड़ा दर्द

मार्टिन गुप्टिल ने टीम इंडिया को एक ऐसा दर्द दिया था, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को बाहर करने में मार्टिन गप्टिल ने बड़ा रोल निभाया था, उनके डायरेक्ट थ्रो पर एमएस धोनी रन आउट हुए थे और भारत का फाइनल पहुंचने का सपना अधूरा रह गया था.

वनडे वर्ल्ड कप में खेली थी 237 रन की पारी

गुप्टिल वनडे डेब्यू में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं. वह आईसीसी विश्व कप 2015 के दौरान वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बने जब उन्होंने वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 237 रन की पारी खेली.

The post Martin Guptill announced retirement from international cricket ahead of champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/martin-guptill-announced-retirement-from-international-cricket-ahead-of-champions-trophy-1221527/feed/ 0
Most catches dropped in test by teams in 2004 NZ ENG IND BAN SL https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-catches-dropped-in-test-by-teams-in-2004-nz-eng-ind-ban-sl-1211968/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-catches-dropped-in-test-by-teams-in-2004-nz-eng-ind-ban-sl-1211968/#respond Fri, 29 Nov 2024 11:09:13 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1211968 न्यूजीलैंड की टीम के नाम टेस्ट क्रिकेट में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. न्यूजीलैंड साल 2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टीम बन गई है.

The post Most catches dropped in test by teams in 2004 NZ ENG IND BAN SL appeared first on Cricket Country.

]]>
Most catches dropped in test by teams in 2004: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. न्यूजीलैंड की टीम ने खेल के दूसरे दिन छह कैच टपकाए, इसके साथ ही वह साल 2024 में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टीम बन गई.

01. न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2024 में कुल 35 कैच ड्रॉप किए हैं. न्यूजीलैंड ने इस साल 11 टेस्ट मैच खेले हैं. (Image credit- X)

02. इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है. इंग्लैंड की टीम ने इस साल 16 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 35 कैच टपकाए हैं. (Image credit- @FoxCricket X)

03. भारत

भारतीय टीम का नाम भी टॉप-05 में शामिल है. भारतीय टीम साल 2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच ड्रॉप करने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. भारत ने इस साल 12 टेस्ट मैच में कुल 31 कैच टपकाए हैं. (Image credit- X)

04. बांग्लादेश

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश की टीम ने साल 2024 में टेस्ट में 30 कैच टपकाए हैं. इस साल बांग्लादेश की टीम ने नौ टेस्ट मैच खेले हैं. (Image credit- X)

05. श्रीलंका

श्रीलंका की टीम लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. श्रीलंका की टीम ने साल 2024 में 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने कुल 22 कैच टपकाए हैं. (Image credit- X)

The post Most catches dropped in test by teams in 2004 NZ ENG IND BAN SL appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/most-catches-dropped-in-test-by-teams-in-2004-nz-eng-ind-ban-sl-1211968/feed/ 0
Doug Bracewell serves one-month ban after testing positive for cocaine use https://www.cricketcountry.com/hi/news/doug-bracewell-serves-one-month-ban-after-testing-positive-for-cocaine-use-1207402/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/doug-bracewell-serves-one-month-ban-after-testing-positive-for-cocaine-use-1207402/#respond Mon, 18 Nov 2024 09:09:59 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1207402 न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं. 28 टेस्ट मैच में उन्होंने 74 विकेट चटकाए हैं. 21 वनडे मैच में उनके नाम 26 और 20 टी-20 मैच में उनके नाम 20 विकेट है.

The post Doug Bracewell serves one-month ban after testing positive for cocaine use appeared first on Cricket Country.

]]>
Doug Bracewell serves one-month ban: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज डग ब्रेसवेल पर कोकीन लेने के आरोप में एक महीने का बैन लगाया गया है. इस साल जनवरी में सेंट्रल स्टैग्स और वेलिंगटन के बीच खेले गए टी20 मैच के बाद वह प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए गए थे. इस मैच में ब्रेसवेल ने मैच विनिंग पारी खेली थी, उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए थे, उसके बाद 11 गेंद में 30 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. इस इनिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया था.

स्पोर्ट्स इंटीग्रिटी कमीशन ते काहू रौनुई ने न्यूजीलैंड के क्रिकेटर पर प्रतिबंध लगाया, हालांकि, कोकीन का सेवन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किया गया था और इसलिए, उन्हें कम सजा मिली, शुरू में तीन महीने की सजा को घटाकर फिर एक महीने कर दिया गया था.

एक महीने का निलंबन अप्रैल 2024 तक के लिए रोक दिया गया. न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने पहले ही अपना प्रतिबंध पूरा कर लिया है, जिससे वह किसी भी समय क्रिकेट खेलना फिर से शुरू कर सकता है.

2023 में न्यूजीलैंड के लिए खेला था आखिरी टेस्ट मैच

डग ब्रेसवेल माइकल ब्रेसवेल के कजन हैं. उन्होंने आखिरी बार न्यूजीलैंड के लिए मार्च 2023 में वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेला था. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 28 टेस्ट, 21 वनडे और 20 टी-20 मैच खेले हैं. 28 टेस्ट मैच में उन्होंने 74 विकेट चटकाए हैं. 21 वनडे मैच में उनके नाम 26 और 20 टी-20 मैच में उनके नाम 20 विकेट हैं.

रोहित- सहवाग और सचिन को किया था आउट

डग ब्रेसवेल ने रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को दो-दो बार अपना शिकार बनाया है, वहीं भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन भी ब्रेसवेल के खिलाफ एक बार आउट हो चुके हैं.

The post Doug Bracewell serves one-month ban after testing positive for cocaine use appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/doug-bracewell-serves-one-month-ban-after-testing-positive-for-cocaine-use-1207402/feed/ 0
NewZealand Cricket consider recalling retired neil wagner for christchurch test hints captain Tim southee https://www.cricketcountry.com/hi/news/newzealand-cricket-consider-recalling-retired-neil-wagner-for-christchurch-test-hints-captain-tim-southee-1131298/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/newzealand-cricket-consider-recalling-retired-neil-wagner-for-christchurch-test-hints-captain-tim-southee-1131298/#respond Sun, 03 Mar 2024 12:34:43 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1131298 Tim Southee on Neil wagner: न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, हमें स्पष्ट रूप से आगे बढ़ना होगा और इस पर निर्णय लेना होगा कि क्राइस्टचर्च में कौन आता है.

The post NewZealand Cricket consider recalling retired neil wagner for christchurch test hints captain Tim southee appeared first on Cricket Country.

]]>
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट में रिटायर होने वाले नील वैगनर को मैदान में उतारने की संभावना से इनकार नहीं किया है. वैगनर ने इस सीरीज की शुरुआत से पहले रिटायरमेंट का ऐलान किया था.

तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के को हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण पहले टेस्ट के तीसरे दिन मैदान छोड़ना पड़ा, हालांकि वे वेलिंगटन में चौथी पारी में बल्लेबाजी करने आए, जहां न्यूजीलैंड 172 रनों से मैच हार गया. वैगनर ने पहले टेस्ट की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, क्योंकि उन्हें बताया गया था कि उन्हें टीम में नहीं चुना जाएगा, लेकिन थोड़े समय के लिए स्थानापन्न क्षेत्ररक्षक के रूप में मैदान पर आए और बेसिन रिजर्व में भीड़ से तालियां बटोरीं.

साउदी ने कहा, हमने अभी तक बहुत अधिक चर्चा नहीं की है, हम देखेंगे कि विल कैसे सुधार करता है, फिजियो ने इस पर कोई समय सीमा तय नहीं की है । हम बस इंतजार करेंगे और देखेंगे कि विल अगले कुछ दिनों में कैसे आगे बढ़ता है, मुझे यकीन है कि उनके बारे में अगले 24 घंटों में अपडेट होगा.

साउदी ने कहा, वैगनर लंबे समय से प्रशंसकों के पसंदीदा रहे

टिम साउदी ने मैच के बाद कहा, हमें स्पष्ट रूप से आगे बढ़ना होगा और इस पर निर्णय लेना होगा कि क्राइस्टचर्च में कौन आता है. वैगनर का पिछले सप्ताह यहां एक शानदार स्वागत हुआ था जहां उन्हें मैदान पर कुछ पल देखने का मौका मिला था और जाहिर तौर पर वह लंबे समय से प्रशंसकों के पसंदीदा रहे हैं. लेकिन साउदी ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को शामिल करने की संभावना से इंकार कर दिया, जिन्होंने आखिरी बार जून 2022 में टेस्ट मैच खेला था.

वेलिंगटन में कहां हुई गलती, साउदी ने दिया जवाब

न्यूजीलैंड के कप्तान ने यह भी स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन की परिस्थितियों को गलत तरीके से आंका था, जहां उन्होंने चार सदस्यीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के पक्ष में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर मिशेल सेंटनर को दरकिनार कर दिया था. उन्होंने कहा, हमने निश्चित रूप से यह नहीं सोचा था कि यह उतना स्पिन करेगा जितना इसने पिछले कुछ दिनों में जो टर्न या उछाल पेश किया था, हम हेगले जाएंगे और विकेट का आकलन करेंगे, उम्मीद है कि हमने यहां जो किया हेगले का विकेट उससे थोड़ा बेहतर होगा,

साउदी ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी कैमरून ग्रीन की शानदार 174 रन की पारी दोनों टीमों के बीच अंतर थी, जहां उन्होंने और जोश हेज़लवुड ने आखिरी विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की थी. मुझे लगता है कि हम शायद उस दूसरी सुबह ग्रीन को आउट करने की कोशिश कर सकते थे. साउदी ने कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से उसने उस रात पहले खेला था, हमने सोचा था कि वह दूसरी सुबह बाहर आएगा और कुछ शॉट खेलेगा, लेकिन हम शायद उसे दूसरी सुबह आउट करने के बारे में सोच सकते हैं और चीजों को थोड़ा आसान बना सकते हैं.

वैगनर की वापसी का पैट कमिंस ने किया समर्थन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने वैगनर को संन्यास से वापस आने का समर्थन किया. उन्होंने कहा, अगर ऐसा हुआ तो यह दुनिया का सबसे छोटा संन्यास होगा. मेरा मतलब है, क्यों नहीं? यदि वह आपका अगला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है और आपको लगता है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा, तो ऐसा कर सकते हैं, मैंने पहले भी उसका सामना किया है, मुझे उससे बात करने में काफी मजा आता है.

The post NewZealand Cricket consider recalling retired neil wagner for christchurch test hints captain Tim southee appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/newzealand-cricket-consider-recalling-retired-neil-wagner-for-christchurch-test-hints-captain-tim-southee-1131298/feed/ 0