Martin Guptill retires - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/martin-guptill-retires/ Wed, 08 Jan 2025 16:38:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Martin Guptill retires - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/martin-guptill-retires/ 32 32 Martin Guptill announced retirement from international cricket ahead of champions trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/martin-guptill-announced-retirement-from-international-cricket-ahead-of-champions-trophy-1221527/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/martin-guptill-announced-retirement-from-international-cricket-ahead-of-champions-trophy-1221527/#respond Wed, 08 Jan 2025 16:06:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221527 उन्होंने 198 वनडे मैच में 18 शतक और 39 अर्धशतक के साथ 7346 रन बनाए, वहीं 122 टी-20 मैच में दो शतक और 20 अर्धशतक के साथ 3531 रन अपने नाम किए.

The post Martin Guptill announced retirement from international cricket ahead of champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
Martin Guptill announces retirement: न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा की. हालांकि 38 वर्षीय यह खिलाड़ी दुनिया भर की टी20 लीग में खेलना जारी रखेंगे.

आखिरी बार 2022 में न्यूजीलैंड के लिए खेलने वाले गुप्टिल वर्तमान में इस सत्र के सुपर स्मैश में ऑकलैंड एसेस का नेतृत्व कर रहे हैं.

न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा जारी एक बयान में गुप्टिल ने कहा, तब मैं बच्चा था तो न्यूजीलैंड के लिए खेलना हमेशा मेरा सपना था, मैं अपने देश के लिए 367 मैच खेलने से भाग्यशाली और गौरवान्वित महसूस करता हूं. उन्होंने कहा, मैं उन यादों को हमेशा संजोकर रखूंगा जो मैंने शानदार खिलाड़ियों के साथ खेलकर बनाई हैं.

मार्टिन गुप्टिल का इंटरनेशनल करियर

गुप्टिल ने 47 टेस्ट खेले हैं, लेकिन वनडे में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है जिसमें उन्होंने 198 मैच में 18 शतक और 39 अर्धशतक के साथ 7346 रन बनाए हैं. दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के लिए 122 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने दो शतक और 20 अर्धशतक के साथ 3531 रन बनाए.

टीम इंडिया को दिया था बड़ा दर्द

मार्टिन गुप्टिल ने टीम इंडिया को एक ऐसा दर्द दिया था, जिसे क्रिकेट फैंस लंबे समय तक याद रखेंगे. 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को बाहर करने में मार्टिन गप्टिल ने बड़ा रोल निभाया था, उनके डायरेक्ट थ्रो पर एमएस धोनी रन आउट हुए थे और भारत का फाइनल पहुंचने का सपना अधूरा रह गया था.

वनडे वर्ल्ड कप में खेली थी 237 रन की पारी

गुप्टिल वनडे डेब्यू में शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं. वह आईसीसी विश्व कप 2015 के दौरान वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी भी बने जब उन्होंने वेलिंगटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 237 रन की पारी खेली.

The post Martin Guptill announced retirement from international cricket ahead of champions trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/martin-guptill-announced-retirement-from-international-cricket-ahead-of-champions-trophy-1221527/feed/ 0