This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी टीम ने लिया बड़ा फैसला, 10 खिलाड़ियों को किया रिलीज
रिलीज किए गए खिलाड़ियों में कई बड़े नाम शामिल है. हालांकि टीम ने कई प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन भी किया है.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Aug 03, 2024, 05:07 PM (IST)
Edited: Aug 03, 2024, 05:10 PM (IST)

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स ने SA 2O लीग के तीसरे सीजन से पहले बड़ा फैसला लिया है. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने SA टी-20 लीग 2025 से पहले फिल साल्ट, आदिल रशीद सहित 10 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है. हालांकि टीम ने नोर्ट्जे, विल जैक्स पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें रिटेन किया है.
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
फिल साल्ट, आदिल रशीद, कोलिन इंग्राम, कॉलिन एकरमैन, थ्यूनिस डी ब्रुईन, कार्बिन बॉश, हार्डस विजलोन, शेन डैड्वेल, मैथ्यू बोस्ट, जैक्स स्त्रीमैन
इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
वेन पर्नेल, एनरिच नोर्टजे, विल जैक्स, काइले वेरेन, डेरेन डुपाविलोन, स्टीव स्टोल्क, जेम्स नीशम, राइली रूसो, एथन बॉश, मिगेल प्रिटोरियस, सेनुरान मुथुस्वामी, तियान वैन वुरेन
Locked and ready for season 3⃣ of #SA20 🙌 🔒
— Pretoria Capitals (@PretoriaCapsSA) August 2, 2024
Pitori, welcome your stars who are returning for yet another cracker 💥#RoarSaamMore pic.twitter.com/v3QnVcjbdQ
प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने SA 2024 में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. टीम 10 मैच में सिर्फ तीन मैच जीतने में सफल रही थी. प्वॉइंट्स टेबल में टीम पांचवें पायदान पर रही थी.
TRENDING NOW
09 जनवरी से होगा टूर्नामेंट का आगाज
SA20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत नौ जनवरी से होगी. 08 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अब तक इस टूर्नामेंट का दो सीजन खेला गया है, सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने दोनों बार खिताब पर कब्जा किया है.
