This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
दक्षिण अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 10 जनवरी से, पहले सीजन में खेले जाएंगे 33 मैच
इस लीग में एमआई केपटाउन, डर्बन सुपर जायंट्स, जोहानसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइज़र्स ईस्टर्न केप भाग ले रही हैं, यह सभी छह टीमें आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी मालिकों की हैं.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Oct 03, 2022, 08:46 PM (IST)
Edited: Oct 03, 2022, 08:46 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका की नई टी-20 लीग SA20 की तारीख सामने आ गई है. SA20 लीग 10 जनवरी से शुरू होगा. इस लीग में कुछ टीमें हिस्सा ले रही है और पहली बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता में कुल 33 मैच खेले जाएंगे.
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इस लीग में एमआई केपटाउन, डर्बन सुपर जायंट्स, जोहानसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स और सनराइज़र्स ईस्टर्न केप भाग ले रही हैं, यह सभी छह टीमें आईपीएल फ़्रैंचाइज़ी मालिकों की हैं. सभी टीमों में 17 खिलाड़ी होंगे, जिसमें सात विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं. इस लीग के लिए नीलामी 19 सितंबर को हुई थी, जिसमें ट्रिस्टन स्टब्स पर सबसे ज्यादा महंगी बोली लगी थी.
एमआई केपटाउन के महाप्रबंधक रॉबिन पीटरसन ने कहा कि घरेलू क्रिकेटरों में इस लीग को लेकर भारी उत्साह है, अगर वे यहां पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें दुनिया भर के टी20 लीग में अच्छी डील मिलेगी, इसके अलावा उन्हें साउथ अफ़्रीका के लिए भी खेलने का मौक़ा मिल सकता है.
बता दें कि इस लीग में पहले सभी टीमें राउंड रॉबिन के आधार पर एक-दूसरे से दो बार घर और बाहर पर भिड़ेंगी. इसके बाद सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल मुक़ाबले होंगे।
टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट:
डरबन सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, प्रेनेलन सुब्रेयन, जेसन होल्डर, काइल मेयर्स, रीस टॉपली, ड्वेन प्रिटोरियस, हेनरिक क्लासेन, कीमो पॉल, केशव महाराज, काइल एबॉट, जूनियर डाला, दिलशान मदुशंका, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, क्रिस्टियान जोंकर, वियान मुलडर, साइमन हार्मर.
जोहांसबर्ग सुपर किंग्स: फाफ डू प्लेसिस, गेराल्ड कोएत्ज़ी, महेश थीक्षाना, रोमारियो शेफर्ड, हैरी ब्रुक, जानेम मालन, रीजा हेंड्रिक्स, काइल वेरेन, जॉर्ज गार्टन, अल्जारी जोसेफ, ल्यूस डू प्लॉय, लुईस ग्रेगरी, लिजाद विलियम्स, डोनावन फरेरा, नंद्रे बर्गर, मालुसी सिबोटो, कालेब सेलेका.
एमआई केप टाउन: कगिसो रबाडा, डेवाल्ड ब्रेविस, राशिद खान, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, रासी वैन डर डूसैन, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, बेउरन हेंड्रिक्स, डुआन जेनसेन, डेलानो पोटगाइटर, ग्रांट रूलोफसेन, वेस्ले मार्शल, ओली स्टोन, वकार सलामखिल, ज़ियाद अबराम्स, ओडियन स्मिथ.
पार्ल रॉयल्स: डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, जोस बटलर, ओबेद मैककॉय, लुंगी एंगिडी, तबरेज़ शम्सी, जेसन रॉय, डेन विलास, ब्योर्न फोर्टुइन, विहान लुबे, फेरिस्को एडम्स, इमरान मैनैक, इवान जोन्स, रेमन सिममंड्स, मिचेल वैन बुरेन, इयोन मॉर्गन, कोडी यूसुफ.
प्रिटोरिया कैपिटल्स: एनरिक नोर्खिया, मिगेल प्रिटोरियस, रिली रोसौ, फिल साल्ट, वेन पार्नेल, जोश लिटिल, शॉन वॉन बर्ग, आदिल रशीद, कैमरन डेलपोर्ट, विल जैक, थ्यूनिस डी ब्रुइन, मार्को मरैस, कुसल मेंडिस, डेरिन डुपाविलॉन, जिमी नीशम, ईथन बॉश, शेन डैड्सवेल.
सनराइजर्स ईस्टर्न केप: एडेन मार्क्रम, ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, ट्रिस्टन स्टब्स, सिसांडा मगला, जुनैद दाऊद, मेसन क्रेन, जेजे स्मट्स, जॉर्डन कॉक्स, एडम रॉसिंगटन, आर वैन डर मर्वे, मार्केस एकरमैन, जेम्स फुलर, टॉम एबेल, आया गकामाने, सेरेल एर्वी, ब्रैडन कार्स.
TRENDING NOW
