×

IPL 2024: डुप्लेसी ने हवा में लपका हैरतअंगेज कैच, कपिल देव की आई याद

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के 58वें मैच में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो मेजबान के लिए महंगा साबित हुआ.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Published: May 09, 2024, 11:02 PM (IST)
Edited: May 09, 2024, 11:14 PM (IST)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 47 गेंद में 92 रन की बदौलत धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 58वें मैच में सात विकेट पर 241 रन का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोहली ने तेज शुरूआत की. रजत पाटीदार ने भी 23 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. कैमरून ग्रीन ने अंत में 27 गेंद में 46 रन का योगदान दिया.

आरसीबी के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स का आगाज बेहद खराब रहा. स्वप्नलि सिंह ने पहले ही ओवर में पंजाब को पहला झटका दे दिया. ओवर की चौथी ही गेंद पर स्वप्निल ने प्रभसिमरन को चलता किया. गेंदबाज ने विकेट के सामने प्रभसिमरन को फंसाया. स्वप्निल ने फुलर गेंद स्टंप लाइन में फेंकी जिसे प्रभसिमरन बैकफुट से खेलने गए और सीधे पैड पर खा बैठे. अपील के बाद अंपायर ने तुरंत उंगली खड़ी कर दी. बल्लेबाज ने कुछ देर तक साथी जॉनी बेयरस्टो से बात की लेकिन रिव्यू नहीं मांगा.

पहले ही ओवर में झटका

पहले ही ओवर में झटका लगने के बावजूद पंजाब ने तेजी से रन बटोरने में कोई कोताही नहीं बरती और 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए. हालांकि बैटिंग पावरप्ले से पहले पंजाब को दूसरा बड़ा झटका लग गया. जॉनी बेयरस्टो खतरनाक होते जा रहे थे लेकिन लॉकी फर्ग्युसन ने पारी पर विराम लगा दिया. बेयरस्टो का कप्तान डुप्लेसी ने पीछे की दिशा में दौड़ते हुए कमाल का कैच लपका जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

फर्ग्युसन ऑफ स्टंप के बाहर नकल बॉल की जिसे बेयरस्टो ने मिडऑफ के ऊपर से निकालने की कोशिश की लेकिन गति के कारण कनेक्शन अच्छा नहीं बना सके. डुप्लेसी ने इस मौके को जाने नहीं दिया और पीछे की ओर भागते हुए एक शानदार डाइविंग कैच पूरा किया.

TRENDING NOW