This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: कैच नहीं ये तो बवाल है...डु प्लेसिस ने एक हाथ से लपका हैरतअंगेज कैच
बल्लेबाज मिशेल सेंटनर मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए थे, पीछे बाउंड्री खेली थी, मगर वहां मौजूद फाफ डु प्लेसिस ने सही टाइम पर जंप लगाया और एक हाथ से अद्बभुत कैच लपका.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: May 18, 2024, 11:51 PM (IST)
Edited: May 18, 2024, 11:51 PM (IST)

आईपीएल 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कमाल की फील्डिंग की और एक हाथ से हवा में उड़ते हुए हैरतअंगेज कैच लपका. डु प्लेसिस के कैच को टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है.
15वें ओवर की आखिरी बॉल जो मोहम्मद सिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस फेंकी थी, बल्लेबाज मिशेल सेंटनर उसे मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए थे, पीछे बाउंड्री खेली थी, मगर वहां मौजूद फाफ डु प्लेसिस ने सही टाइम पर जंप लगाया और एक हाथ से अद्बभुत कैच लपका. इस कैच को इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है. फाफ डू प्लेसिस के इस कैच के बाद पूरा आरसीबी खेमा झूम उठा और सभी खिलाड़ियों ने डु प्लेसिस को गले से लगा लिया.
This catch of Faf du plessis 🔥 #RCBvsCSK pic.twitter.com/X9x5Mi7U9x
— Ex Bhakt (@exbhakt_) May 18, 2024
डू प्लेसिस के इस कैच की सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया यूजर्स को इस कैच पर यकीन नहीं हो रहा है.
Is that a bird?
— Aditya Saha (@Adityakrsaha) May 18, 2024
Is that a plane?
No, it's Faf Du Plessis flying. 🔥 pic.twitter.com/ogGvlBRtRh
39 YEAR OLD FAF DU PLESSIS… THIS IS ABSOLUTELY UNREAL !!! 🤯 pic.twitter.com/7hZco33IHQ
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 18, 2024TRENDING NOW
आरसीबी ने चेन्नई को दिया 219 रन का लक्ष्य
आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए. डु प्लेसिस के अलावा विराट कोहली ने 29 गेंद में 47 रन, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 41 रन और कैमरन ग्रीन ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेली. दिनेश कार्तिक ने छह गेंद में 14 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 05 गेंद में 16 रन बनाए. चेन्नई के सामने जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य है
