Faf du Plessis - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/faf-du-plessis/ Wed, 08 Jan 2025 17:37:47 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Faf du Plessis - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/faf-du-plessis/ 32 32 Virat Kohli is always super motivated he will know what to do Says Faf du Plessis https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-is-always-super-motivated-he-will-know-what-to-do-says-faf-du-plessis-1221510/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-is-always-super-motivated-he-will-know-what-to-do-says-faf-du-plessis-1221510/#respond Wed, 08 Jan 2025 14:49:23 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221510 दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, मैं जानता हूं कि उनके जैसा खिलाड़ी बहुत ही प्रेरित रहता है, वह पहले भी इस दौर से गुजर चुका है इसलिए उसे पता है कि उसे क्या करना है.

The post Virat Kohli is always super motivated he will know what to do Says Faf du Plessis appeared first on Cricket Country.

]]>
Faf du Plessis on Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. क्रिकेट के कई दिग्गजों ने विराट कोहली को संन्यास की सलाह भी दी है. इस बीच कोहली के साथी और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी उनके समर्थन में उतरे हैं. फाफ डुप्लेसी ने बुधवार को कहा कि विराट कोहली संघर्ष के दौर को पीछे छोड़ने के लिए बेताब होंगे और भारत का यह शीर्ष बल्लेबाज फॉर्म में लौटने में सक्षम है.

हाल में ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कोहली का प्रदर्शन बहुत खराब रहा जिसमें उन्होंने पर्थ में पहले टेस्ट में नाबाद शतक के साथ शुरुआत करने के बावजूद पांच टेस्ट मैचों में 23.75 की औसत से केवल 190 रन बनाए.

कोहली जैसा खिलाड़ी..

डुप्लेसी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में साथी रहे कोहली का समर्थन करते हुए कहा कि संघर्ष के बाद वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे और साथ ही कहा कि संन्यास लेना बहुत व्यक्तिगत चीज है. एसए20 के तीसरे सत्र के ‘कैप्टन्स डे’ के मौके पर डुप्लेसी ने पीटीआई से कहा, यह बहुत ही व्यक्तिगत फैसला है, कोई भी आपसे यह नहीं कह सकता कि एक खिलाड़ी के तौर पर उनका खेलने का समय कब (खत्म) होगा, आपको पता चल जाएगा. डुप्लेसी ने कहा, मैं जानता हूं कि उनके जैसा खिलाड़ी बहुत ही प्रेरित रहता है, वह पहले भी इस दौर से गुजर चुका है इसलिए उसे पता है कि उसे क्या करना है.

हर खिलाड़ी को इस सवाल का जवाब देना होता है…

डुप्लेसी (40 वर्ष) ने फिर उस दिन को याद किया जब उन्हें लगा कि टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर उसका समय खत्म हो गया है. उन्होंने कहा, हर खिलाड़ी के लिए यह अलग होता है. हर खिलाड़ी को इस सवाल का जवाब देना होता है, मुझे याद है कि मेरे लिए वह समय कब था. डुप्लेसी ने कहा, मैं निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से यह जानता था, मुझमें पहले जैसी भूख और जोश नहीं था और मुझे लगा कि निश्चित रूप से नए खिलाड़ियों के आने और टी20 की दुनिया में कदम रखने का सही समय था. उन्होंने कहा, मैं तब ऐसा करना चाहता था जबकि मुझे अब भी लगता है कि तब मैं अपने खेल के शीर्ष पर था.

The post Virat Kohli is always super motivated he will know what to do Says Faf du Plessis appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-is-always-super-motivated-he-will-know-what-to-do-says-faf-du-plessis-1221510/feed/ 0
CPL 2024 Five Star Players strong contender for IPL 2025 retention https://www.cricketcountry.com/hi/photos/cpl-2024-five-star-players-strong-contender-for-ipl-2025-retention-1196226/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/cpl-2024-five-star-players-strong-contender-for-ipl-2025-retention-1196226/#respond Mon, 07 Oct 2024 08:42:58 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1196226 आईपीएल 2025 के ऑक्शन के पहले सभी फ्रेंचाईजी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है, उससे पहले इन प्लेयर्स ने सभी टीमों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

The post CPL 2024 Five Star Players strong contender for IPL 2025 retention appeared first on Cricket Country.

]]>
IPL 2025: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताब सेंट लुसिया किंग्स ने पहली बार अपने नाम किया. इस लीग के दौरान कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दमदार प्रदर्शन किया. यह प्लेयर्स आईपीएल का भी हिस्सा हैं. आईपीएल 2025 का ऑक्शन इस साल के आखिर में होना है, उससे पहले फ्रेंचाइजी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है. इन पांच खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से रिटेन होने प्लेयर्स के लिए अपनी दावेदारी की है.

01. निकोलस पूरन

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का बल्ला सीपीएल 2024 में खूब बोला. वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. निकोलस पूरन ने 11 मैच की 11 इनिंग में 504 रन बनाए. उन्होंने 169.70 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए. आईपीएल ऑक्शन से पहले सभी टीमों को रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी करनी है. पूरन ने इस धमाकेदार प्रदर्शन से आईपीएल 2025 में रिटेन होने के लिए अपनी दावेदारी की है. (Image credit- X)

02. क्विंटन डि कॉक

क्विंटन डि कॉक आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं. डि कॉक का बल्ला सीपीएल 2024 में खूब चला. उन्होंने 12 मैच की 12 इनिंग में 453 रन बनाए. उन्होंने 161.79 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. आईपीएल ऑक्शन से पहले उन्होंने रिटेन होने वाले प्लेयर्स के लिए अपनी दावेदारी की है. (Image credit- X)

03. फाफ डु प्लेसिस

क्विंटन डि कॉक आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं. डि कॉक का बल्ला सीपीएल 2024 में खूब चला. उन्होंने 12 मैच की 12 इनिंग में 453 रन बनाए. उन्होंने 161.79 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. आईपीएल ऑक्शन से पहले उन्होंने रिटेन होने वाले प्लेयर्स के लिए अपनी दावेदारी की है. (Image credit- X)

04. नूर अहमद

क्विंटन डि कॉक आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं. डि कॉक का बल्ला सीपीएल 2024 में खूब चला. उन्होंने 12 मैच की 12 इनिंग में 453 रन बनाए. उन्होंने सेट लुसिया किंग्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया. उन्होंने 161.79 की स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए. आईपीएल ऑक्शन से पहले उन्होंने रिटेन होने वाले प्लेयर्स के लिए अपनी दावेदारी की है. (Image credit- X)

05. महीश तीक्षणा

श्रीलंका के गेंदबाज महीश तीक्षणा ने भी सीपीएल 2024 में गेंदबाजी से कमाल दिखाया और 12 मैच में 17 विकेट चटकाए और वह इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे. तीक्षणा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं. रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची आने से पहले तीक्षणा ने चेन्नई की टीम मैनजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. (Image credit- X)

The post CPL 2024 Five Star Players strong contender for IPL 2025 retention appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/cpl-2024-five-star-players-strong-contender-for-ipl-2025-retention-1196226/feed/ 0
Faf du Plessis Blames batters after defeat against rajasthan royals in IPL 2024 https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-blames-batters-after-defeat-against-rajasthan-royals-in-ipl-2024-1152836/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-blames-batters-after-defeat-against-rajasthan-royals-in-ipl-2024-1152836/#respond Wed, 22 May 2024 19:07:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1152836 आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए थे, राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

The post Faf du Plessis Blames batters after defeat against rajasthan royals in IPL 2024 appeared first on Cricket Country.

]]>
अहमदाबाद. आरसीबी का आईपीएल खिताब जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया. बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को चार विकेट से हरा दिया. आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए थे, राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी की हार से कप्तान फाफ डु प्लेसिस काफी निराश नजर आए. उन्होंने बल्लेबाजों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया.

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, जब हमने देखा कि मैदान पर बहुत ज़्यादा ओस है तो हमें लगा कि हमने 20 रन कम बनाए, हालांकि हमारी टीम ने जिस तरीक़े से संघर्ष किया, वह तारीफ़ योग्य है. उन्होंने कहा कि इस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा स्कोर होता, शुरुआत में गेंद स्विंग भी कर रही थी, हालांकि इम्पैक्ट प्लेयर के नए नियम के साथ इस पिच पर स्कोर को डिफेंड करना कठिन था.

हमने बल्लेबाजी में निराश किया: फाफ डु प्लेसिस

डु प्लेसिस ने कहा, पिछले छह में से छह मैच जीत कर हमने बढ़िया वापसी की थी, हालांकि आज हमने बल्लेबाज़ी में उस तरह का स्पेशल प्रदर्शन नहीं किया. इस मैच में आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

क्या रहा मैच का हाल ?

आरसीबी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रन बनाए. रजत पाटीदार ने 22 गेंद में 34 रन, विराट कोहली ने 24 गेंद में 33 रन और महिपाल लोमरोर ने 17 गेंद में 32 रन की पारी खेली. कैमरन ग्रीन ने 27, डु प्लेसिस ने 17 और दिनेश कार्तिक ने 11 रन का योगदान दिया. ग्लेन मैक्सवेल खाता भी नहीं खोल सके. राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने तीन विकेट लिए, वहीं रविचंद्रन अश्विन को दो सफलता मिली. राजस्थान की टीम ने यशस्वी जायसवाल (45 रन) और रियान पराग (36 रन) की पारियों के बाद शिमरोन हेटमायर (26 रन) और रोवमैन पावेल (नाबाद 16 रन) के महत्वपूर्ण योगदान से 19 ओवर में छह विकेट पर 174 रन बनाकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई. रविचंद्रन अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

The post Faf du Plessis Blames batters after defeat against rajasthan royals in IPL 2024 appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-blames-batters-after-defeat-against-rajasthan-royals-in-ipl-2024-1152836/feed/ 0
Ambati Rayudu said RCB will reach Qualifier-2 against Rajasthan in IPL 2024 https://www.cricketcountry.com/hi/news/ambati-rayudu-said-rcb-will-reach-qualifier-2-against-rajasthan-in-ipl-2024-1152321/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ambati-rayudu-said-rcb-will-reach-qualifier-2-against-rajasthan-in-ipl-2024-1152321/#respond Mon, 20 May 2024 15:00:34 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1152321 केकेआर मंगलवार को अहमदाबाद में क्‍वालीफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी, जबकि तीसरे स्थान पर आरआर बुधवार को उसी स्थान पर एलिमिनेटर में इन-फॉर्म रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी.

The post Ambati Rayudu said RCB will reach Qualifier-2 against Rajasthan in IPL 2024 appeared first on Cricket Country.

]]>
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू का मानना है कि आरसीबी बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर में प्रबल दावेदार होगी. फाफ डुप्लेसी की अगुवाई में छह मैचों की जीत का सिलसिला जारी है, जिसने उन्हें लीग में प्लेऑफ में जगह दिलाई.

आरसीबी ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 27 रन की जीत के बाद गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया. एलिमिनेटर मुकाबले पर अपने विचार साझा करते हुए, रायडू ने राजस्थान की तुलना में बेंगलुरु का समर्थन किया.

रायुडू ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा, “मुझे लगता है कि आरसीबी मेरे लिए पसंदीदा है, जिस तरह से वे खेल रहे हैं और जब उन्होंने सीएसके के खिलाफ एक क्लिनिकल मैच खेला वह अद्भुत था. इसलिए मुझे लगता है कि आरसीबी ही है जो क्वालीफायर 2 में जाएगी.” इसके अलावा, रायुडू को लगता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मंगलवार को अहमदाबाद में क्वालीफायर 1 एक ‘हाई थ्रिलर’ मुकाबला होगा.

The post Ambati Rayudu said RCB will reach Qualifier-2 against Rajasthan in IPL 2024 appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ambati-rayudu-said-rcb-will-reach-qualifier-2-against-rajasthan-in-ipl-2024-1152321/feed/ 0
Faf du Plessis yash dayal Shines rcb beat csk by 27 runs qualify for ipl 2024 playoffs https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-yash-dayal-shines-rcb-beat-csk-by-27-runs-qualify-for-ipl-2024-playoffs-1151924/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-yash-dayal-shines-rcb-beat-csk-by-27-runs-qualify-for-ipl-2024-playoffs-1151924/#respond Sat, 18 May 2024 19:19:26 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1151924 कप्तान फाफ डुप्लेसी (54 रन) की अगुआई में शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने पांच विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, फिर उसके गेंदबाजों ने सीएसके को 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन पर रोक दिया

The post Faf du Plessis yash dayal Shines rcb beat csk by 27 runs qualify for ipl 2024 playoffs appeared first on Cricket Country.

]]>
बेंगलुरु. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) शीर्ष क्रम की शानदार बल्लेबाजी के बाद अंतिम ओवर में यश दयाल की गेंदबाजी से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 27 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी और अंतिम टीम बनी.

कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद पहले ही प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी हैं.

कप्तान फाफ डुप्लेसी (54 रन) की अगुआई में शीर्ष क्रम के शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने पांच विकेट पर 218 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, फिर उसके गेंदबाजों ने सीएसके को 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन पर रोक दिया और लगातार छठी जीत से प्लेऑफ का टिकट कटाया..

अंतिम ओवर में छाए यश दयाल

सीएसके रचिन रविंद्र (61 रन, 37 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के) के अर्धशतक और रविंद्र जडेजा (नाबाद 42 रन) के योगदान तथा अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी के 25 रन के बावजूद प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी. आरसीबी के लिए यश दयाल ने 42 रन देकर दो विकेट झटके और अंतिम ओवर में सीएसके को 17 रन बनाने से महरूम कर उसकी क्वालीफाई करने की उम्मीदों को तोड़ दिया. यश दयाल ने आखिरी ओवर में सिर्फ सात रन दिए और धोनी का विकेट हासिल किया.

मेजबान टीम के मजबूत स्कोर के लिए डुप्लेसी (39 गेंद, तीन चौके, तीन छक्के) के अलावा विराट कोहली (47 रन, 29 गेंद), रजत पाटीदार (41 रन, 23 गेंद) और कैमरन ग्रीन (नाबाद 38, 17 गेंद) ने योगदान दिया. प्लेऑफ क्वालीफिकेशन की समीकरण के अनुसार आरसीबी को कट में जगह बनाने के लिए कम से कम 18 रन से जीत की जरूरत थी. सीएसके आरसीबी से हारने के बावजूद 200 से अधिक रन का स्कोर बनाकर या फिर मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने से क्वालीफाई कर लेती.

चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत

सीएसके की शुरूआत काफी खराब रही जिसने पारी की पहली ही गेंद पर अपने कप्तान रूतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया जिन्हें ग्लेन मैक्सवेल (25 रन देकर एक विकेट) ने यश दयाल के हाथों कैच आउट कराया।

डेरिल मिचेल छह गेंद ही खेल पाये थे कि यश दयाल ने तीसरे ओवर में पवेलियन लौटा दिया। कोहली ने उनका कैच लपका. अजिंक्य रहाणे और रचिन रविंद्र तीसरे विकेट के लिए 41 गेंद में 66 रन की साझेदारी कर अच्छे दिख रहे थे। लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन (39 रन देकर एक विकेट) ने रहाणे को आउट कर इस भागीदारी का अंत किया. रहाणे ने 22 गेंद में तीन चौके और एक छक्के से 33 रन का योगदान दिया और 85 रन के स्कोर पर आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे.

सीएसके का स्कोर 10 ओवर में तीन विकेट पर 87 रन था और उसे प्लेऑफ क्वालीफाई करने के लिए अंतिम 10 ओवर में 114 रन की दरकार थी. रचिन रविंद्र और शिवम दुबे क्रीज पर थे. 12वें ओवर में रचिन रविंद्र ने फर्ग्यूसन पर डीप मिडविकेट पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली गेंद को फिर थर्ड मैन पर छक्के के लिये भेज दिया.13वें ओवर में काफी ड्रामा हुआ जिसकी अंतिम गेंद पर रचिन रविंद्र गफलत में रन आउट हो गये जबकि दो गेंद पहले ही मोहम्मद सिराज ने दुबे का ऊंचा कैच छोड़ दिया था. सीएसके पर दबाव बढ़ता जा रहा था और अगले ओवर में ग्रीन की गेंद पर दुबे आउट हो गये। आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. 15वें ओवर में डुप्लेसी ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर उछलकर मिचेल सैंटनर का शानदार कैच लपककर सीएसके को छठा झटका दिया.

जडेजा- धोनी के बीच 61 रन की साझेदारी

अब धोनी उतरे और दूसरे छोर पर थे रविंद्र जडेजा। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 27 गेंद में 61 रन की भागीदारी निभा ली. टीम को क्वालीफाई करने के लिए अंतिम 12 गेंद में 35 रन चाहिए थे. 19वें ओवर में दो चौके और एक छक्के से 18 रन बने. अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए थे। धोनी ने पहली गेंद पर गगनदायी छक्का जड़ा और अगली गेंद पर आउट हो गए.

कोहली- डु प्लेसिस ने आरसीबी को दिलाई शानदार शुरुआत

इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सलामी बल्लेबाज कोहली और डुप्लेसी ने अच्छी शुरूआत कर बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिये थे, तभी बारिश की वजह से 40 मिनट खेल रोकना पड़ा. बारिश के ब्रेक के बाद सीएसके ने स्पिनरों को लगा दिया और गेंद टर्न लेने लगी जिससे बल्लेबाजों को तेजी से रन जुटाने में परेशानी हुई। महीश तीक्ष्णा (25 रन देकर कोई विकेट नहीं) और मिचेल सैंटनर (23 रन देकर एक विकेट) ने बल्लेबाजों को परेशान किया. आरसीबी ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 42 रन बनाए. कोहली के आउट होने से आरसीबी का स्कोर 10 ओवर में एक विकेट पर 78 रन हो गया जिन्होंने सैंटनर की गेंद पर डेरिल मिशेल को कैच देकर आउट होने से पहले दो और छक्के जड़े.

फाफ डु प्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक

डुप्लेसी ने रविंद्र जडेजा (तीन ओवर में 40 रन) के तीसरे ओवर में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाये और इसके बाद 35 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. रजत पाटीदार (41) ने तीक्ष्णा पर छक्का जड़ा। पर भाग्य ने साथ नहीं दिया और 13वें ओवर में डुप्लेसी रन आउट हो गए। लेकिन पाटीदार ने आक्रमकता जारी रखी और सिमरजीत सिंह पर एक चौका और एक छक्का लगाया.

वहीं ठाकुर ने 17 रन लुटा दिये जिसमें ग्रीन ने लांगआन पर एक छक्का जड़कर टीम के 150 रन पूरे किए. गायकवाड़ ने ग्रीन को जीवनदान दिया और पाटीदार ने दबाव बनाना जारी रखा तथा देशपांडे पर दो छक्के लगा दिये. इसके बाद ग्रीन ने ठाकुर पर लगातार छक्के लगाये। ठाकुर ने पाटीदार को कैच आउट कराया। दिनेश कार्तिक (14) और ग्लेन मैक्सवेल (16) ने शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर बढ़ाने में मदद की.

The post Faf du Plessis yash dayal Shines rcb beat csk by 27 runs qualify for ipl 2024 playoffs appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-yash-dayal-shines-rcb-beat-csk-by-27-runs-qualify-for-ipl-2024-playoffs-1151924/feed/ 0
Faf Du Plessis took a stunner From one hand in RCB VS CSK IPL 2024 Match https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-took-a-stunner-from-one-hand-in-rcb-vs-csk-ipl-2024-match-1151907/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-took-a-stunner-from-one-hand-in-rcb-vs-csk-ipl-2024-match-1151907/#respond Sat, 18 May 2024 18:21:27 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1151907 बल्लेबाज मिशेल सेंटनर मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए थे, पीछे बाउंड्री खेली थी, मगर वहां मौजूद फाफ डु प्लेसिस ने सही टाइम पर जंप लगाया और एक हाथ से अद्बभुत कैच लपका.

The post Faf Du Plessis took a stunner From one hand in RCB VS CSK IPL 2024 Match appeared first on Cricket Country.

]]>
आईपीएल 2024 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने कमाल की फील्डिंग की और एक हाथ से हवा में उड़ते हुए हैरतअंगेज कैच लपका. डु प्लेसिस के कैच को टूर्नामेंट का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है.

15वें ओवर की आखिरी बॉल जो मोहम्मद सिराज ने ऑफ स्टंप के बाहर फुलटॉस फेंकी थी, बल्लेबाज मिशेल सेंटनर उसे मिड ऑफ के ऊपर से खेलने गए थे, पीछे बाउंड्री खेली थी, मगर वहां मौजूद फाफ डु प्लेसिस ने सही टाइम पर जंप लगाया और एक हाथ से अद्बभुत कैच लपका. इस कैच को इस सीजन का सबसे बेहतरीन कैच कहा जा रहा है. फाफ डू प्लेसिस के इस कैच के बाद पूरा आरसीबी खेमा झूम उठा और सभी खिलाड़ियों ने डु प्लेसिस को गले से लगा लिया.

डू प्लेसिस के इस कैच की सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया यूजर्स को इस कैच पर यकीन नहीं हो रहा है.

आरसीबी ने चेन्नई को दिया 219 रन का लक्ष्य

आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए. डु प्लेसिस के अलावा विराट कोहली ने 29 गेंद में 47 रन, रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 41 रन और कैमरन ग्रीन ने 17 गेंद में नाबाद 38 रन की पारी खेली. दिनेश कार्तिक ने छह गेंद में 14 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 05 गेंद में 16 रन बनाए. चेन्नई के सामने जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य है

The post Faf Du Plessis took a stunner From one hand in RCB VS CSK IPL 2024 Match appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/faf-du-plessis-took-a-stunner-from-one-hand-in-rcb-vs-csk-ipl-2024-match-1151907/feed/ 0
Watch Faf du Plessis pulled off a brilliant catch to dismiss Jonny Bairstow https://www.cricketcountry.com/hi/news/watch-faf-du-plessis-pulled-off-a-brilliant-catch-to-dismiss-jonny-bairstow-1149937/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/watch-faf-du-plessis-pulled-off-a-brilliant-catch-to-dismiss-jonny-bairstow-1149937/#respond Thu, 09 May 2024 17:32:13 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1149937 पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल के 58वें मैच में गुरूवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो मेजबान के लिए महंगा साबित हुआ.

The post Watch Faf du Plessis pulled off a brilliant catch to dismiss Jonny Bairstow appeared first on Cricket Country.

]]>
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के 47 गेंद में 92 रन की बदौलत धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 58वें मैच में सात विकेट पर 241 रन का स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद कोहली ने तेज शुरूआत की. रजत पाटीदार ने भी 23 गेंद में 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. कैमरून ग्रीन ने अंत में 27 गेंद में 46 रन का योगदान दिया.

आरसीबी के पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स का आगाज बेहद खराब रहा. स्वप्नलि सिंह ने पहले ही ओवर में पंजाब को पहला झटका दे दिया. ओवर की चौथी ही गेंद पर स्वप्निल ने प्रभसिमरन को चलता किया. गेंदबाज ने विकेट के सामने प्रभसिमरन को फंसाया. स्वप्निल ने फुलर गेंद स्टंप लाइन में फेंकी जिसे प्रभसिमरन बैकफुट से खेलने गए और सीधे पैड पर खा बैठे. अपील के बाद अंपायर ने तुरंत उंगली खड़ी कर दी. बल्लेबाज ने कुछ देर तक साथी जॉनी बेयरस्टो से बात की लेकिन रिव्यू नहीं मांगा.

पहले ही ओवर में झटका

पहले ही ओवर में झटका लगने के बावजूद पंजाब ने तेजी से रन बटोरने में कोई कोताही नहीं बरती और 5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए. हालांकि बैटिंग पावरप्ले से पहले पंजाब को दूसरा बड़ा झटका लग गया. जॉनी बेयरस्टो खतरनाक होते जा रहे थे लेकिन लॉकी फर्ग्युसन ने पारी पर विराम लगा दिया. बेयरस्टो का कप्तान डुप्लेसी ने पीछे की दिशा में दौड़ते हुए कमाल का कैच लपका जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

फर्ग्युसन ऑफ स्टंप के बाहर नकल बॉल की जिसे बेयरस्टो ने मिडऑफ के ऊपर से निकालने की कोशिश की लेकिन गति के कारण कनेक्शन अच्छा नहीं बना सके. डुप्लेसी ने इस मौके को जाने नहीं दिया और पीछे की ओर भागते हुए एक शानदार डाइविंग कैच पूरा किया.

The post Watch Faf du Plessis pulled off a brilliant catch to dismiss Jonny Bairstow appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/watch-faf-du-plessis-pulled-off-a-brilliant-catch-to-dismiss-jonny-bairstow-1149937/feed/ 0
royal challengers Bengaluru vs Gujarat Titans match stats and record virat kohli faf du plessis mohd siraj rcb vs gt https://www.cricketcountry.com/hi/photos/royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-match-stats-and-record-virat-kohli-faf-du-plessis-mohd-siraj-rcb-vs-gt-1148923/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-match-stats-and-record-virat-kohli-faf-du-plessis-mohd-siraj-rcb-vs-gt-1148923/#respond Sun, 05 May 2024 02:41:53 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1148923 बेगलुरु की टीम को इस जीत की दरकार थी. और गुजरात को हराकर उसने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. बेंगलुरु की टीम के लिए यह मैच जीतना वाकई बहुत जरूरी था.

The post royal challengers Bengaluru vs Gujarat Titans match stats and record virat kohli faf du plessis mohd siraj rcb vs gt appeared first on Cricket Country.

]]>
पहले गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया और उसके बाद फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) की धमाकेदार हाफ सेंचुरी लगाई. इसकी मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हरा दिया. डु प्लेसी ने 23 गेंद में दस चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों के साथ 42 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 35 गेंद में 92 रन जोड़े. अपनी गलतियों के कारण हालांकि एक बार आरसीबी 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई थी. इस जीत से RCB 11 मैचों में आठ अंक के साथ सातवें स्थान पर है और तकनीकी तौर पर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है.

सबसे बड़ी जीत

बेंगलुरु की टीम ने 38 गेंद बाकी रहते मैच जीत लिया. छह या ज्यादा विकेट खोने के बाद यह किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले यह रिकॉर्ड 34 रन था जो केकेआर के नाम था. केकेआर ने सनराइजर्स के हैदराबाद के खिलाफ 14.2 ओवर में 161 रन का लक्ष्य छह विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

RCB की ओर से सबसे तेज हाफ सेंचुरी

फाफ डु प्लेसिस ने सिर्फ 18 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की. यह बेंगलुरु की फ्रैंचाइजी के लिए दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. पहले नंबर पर क्रिस गेल का रिकॉर्ड है. गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी बनाई थी.

पावरप्ले का स्कोर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 92 रन बनाए. यह आईपीएल के इतिहास में आरसीबी द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले आईपीएल में उसका सर्वश्रेष्ठ 79 रन था, जो 2011 में उसने केरला टस्कर्स के खिलाफ बनाया था. 2024 के इस सीजन में उसने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी 79 रन बनाए थे. 92 रन आईपीएल के पावरप्ले के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है.

गुजरात की हालत खराब

गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में 3 विकेट पर 23 रन बनाए थे. पावरप्ले में दोनों टीमों के बीच कुल अंतर 69 रन था. इससे पहले यह रिकॉर्ड 65 रन का अंतर था. 2017 में में कोलकाता नाइट राइडर्स ने बिना किसी नुकसान के 105 रन बनाए थे. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 40 रन बनाए थे.

डु प्लेसिस की तेज हाफ सेंचुरी

डु प्लेसिस छठे ओवर में 64 रन बनाकर आउट हुए. यह बेंगलुरु के किसी बल्लेबाज द्वारा आईपीएल के पावरप्ले में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. गेल ने आईपीएल में तीन बार पूरे 50 रन बनाए हैं. डुप्लेसिस का बनाया यह स्कोर आईपीएल में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया छठा सबसे बड़ा स्कोर भी है.

कितना खराब रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस का स्कोर पावरप्ले खत्म होने के बाद 3 विकेट पर 23 रन था. यह आईपीएल में उसका सबसे कम स्कोर है. इससे पहले इसी साल के आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की टीम 89 रन पर सिमट गई थी. उस मैच में उसने पावरप्ले में चार विकेट पर 30 रन बनाए थे. गुजरात का तीन विकेट पर 23 रन इस साल के आईपीएल में अभी तक किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है.

The post royal challengers Bengaluru vs Gujarat Titans match stats and record virat kohli faf du plessis mohd siraj rcb vs gt appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-match-stats-and-record-virat-kohli-faf-du-plessis-mohd-siraj-rcb-vs-gt-1148923/feed/ 0
royal challengers Bengaluru vs gujarat titans match preview playing xi https://www.cricketcountry.com/hi/news/royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-match-preview-playing-xi-1148702/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-match-preview-playing-xi-1148702/#respond Sat, 04 May 2024 05:31:09 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1148702 आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच होगा. दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह मैच जीतना बहुत जरूरी है.

The post royal challengers Bengaluru vs gujarat titans match preview playing xi appeared first on Cricket Country.

]]>
बेंगलुरु: समीकरणों के आधार पर अभी भी प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस को अपनी थोड़ी बहुत उम्मीदें भी कायम रखने के लिए शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में हर हालत में जीत दर्ज करनी होगी.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दस मैचों में छह अंक लेकर तालिका में सबसे नीचे है जबकि टाइटंस दस मैचों में आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर है.

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (10 अंक) की पिछले मैच में हार के बाद इन दोनों टीमों की उम्मीदें बंधी है. दोनों को बखूबी पता है कि दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहने की बजाय खुद अपने अभियान को ढर्रे पर लाना होगा.

अपने मैदान पर खेल रही आरसीबी के लिए विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं जो इस सीजन में 500 रन पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने. आरसीबी को उनसे इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

गेंदबाजों ने हालांकि मेजबान को निराश किया है. मोहम्मद सिराज , यश दयाल, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह कोई भी प्रभावित नहीं कर सका है. बल्लेबाजों की ऐशगाह चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर उन्हें गुजरात के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना होगा हालांकि अभी तक वे एक ईकाई के रूप में अच्छा नहीं खेल सके हैं. इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी ने पिछले दो मैचों में उसे हराया है.

शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन ने मिलकर गुजरात के लिए 700 से अधिक रन बनाये हैं. ऋद्धिमान साहा, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, विजय शंकर और शाहरूख खान 200 रन के आसपास भी नहीं पहुंच सके हैं.

गेंदबाजी में स्टार स्पिनर राशिद खान समेत कोई भी अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सका है. राशिद ने दस मैचों में आठ की इकॉनॉमी रेट से आठ विकेट लिए हैं. पिछले साल उन्होंने 8.24 की इकॉनॉमी रेट से 27 विकेट लिए थे।

तेज गेंदबाजी में टीम को मोहम्मद शमी की कमी खल रही है जो सर्जरी के बाद उबर रहे हैं. उमेश यादव और मोहित शर्मा काफी महंगे साबित हुए हैं. मोहित ने 10 विकेट लिए लेकिन 11 से अधिक की दर से रन दिए हैं. उमेश सात ही विकेट ले सके हैं.

मैच का समय : शाम 7.30 से

The post royal challengers Bengaluru vs gujarat titans match preview playing xi appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/royal-challengers-bengaluru-vs-gujarat-titans-match-preview-playing-xi-1148702/feed/ 0
IPL 2024 Faf du Plessis said I will sleep better tonight https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2024-faf-du-plessis-said-i-will-sleep-better-tonight-1146262/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2024-faf-du-plessis-said-i-will-sleep-better-tonight-1146262/#respond Thu, 25 Apr 2024 18:40:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1146262 कर्ण शर्मा, कैमरून ग्रीन और स्वप्निल सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुरुवार को यहां राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में लगातार छह हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की.

The post IPL 2024 Faf du Plessis said I will sleep better tonight appeared first on Cricket Country.

]]>
हैदराबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने गुरुवार को यहां आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर 35 रन की जीत से छह मैच की हार के सिलसिले को तोड़ने के बाद राहत महसूस की. मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मैं भूल गया कि मुझे प्रेजेंटेशन में बोलना था. हर मैच के बाद मैं बस बोलता हूं और चला जाता हूं. SRH वाला मैच 270+ था और हम 260 तक पहुंच गए, फिर KKR मैच भी, केवल एक रन से हारे. पिछले कुछ समय से हम मुकाबलों में करीब थे. लेकिन आपको आत्मविश्वास हासिल करने के लिए मैच जीतने की जरूरत होती है. आज रात हम अच्छी नींद लेंगे.’’

विराट कोहली उनके लिए शीर्ष स्कोरर रहे हैं. लेकिन डुप्लेसी इस बात से खुश हैं कि अन्य बल्लेबाज भी तेजी से रन बना रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है. टीमें इतनी मजबूत हैं कि अगर आप शत प्रतिशत नहीं दोगे तो आपको नुकसान होगा. अब टीम के अन्य खिलाड़ी भी रन बन रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले हिस्से में केवल विराट रन बना रहे थे.’’

उन्होंने आगे कहा, “पिछले डेढ़ सप्ताह से हम यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि हम खेल में बेहतर प्रदर्शन करें. रजत का लगातार अर्धशतक बनाना उनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। ग्रीनी का अच्छा खेलना उनके लिए बहुत बड़ा होगा. ऐसा कभी नहीं होगा कि सिर्फ एक आदमी रन बना रहा हो.”

The post IPL 2024 Faf du Plessis said I will sleep better tonight appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2024-faf-du-plessis-said-i-will-sleep-better-tonight-1146262/feed/ 0