This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BCCI ने बांग्लादेश और इंग्लैंड सीरीज के शेड्यूल में किया बड़ा बदलाव, इस वजह से लिया अहम फैसला
भारत को अगले महीने बांग्लादेश की मेजबानी करनी है. इस सीरीज के शुरुआत से पहले इसके शेड्यूल में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है.
Written by Saurav Kumar
Published: Aug 13, 2024, 08:46 PM (IST)
Edited: Aug 13, 2024, 09:05 PM (IST)

भारत को अगले महीने बांग्लादेश की 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 मुकाबले में मेजबानी करनी है. भारत और बांग्लादेश के बीच इस सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है. सीरीज के शुरुआत के पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने घरेलू इंटरनेशनल मैच के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है.
बीसीसीआई द्वारा किया गया यह बदलाव बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और अगले साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में असर डालेगा. बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में एक मैच का स्थान परिवर्तन करने का फैसला किया है.
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में हुआ बदलाव
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना था. हालांकि बीसीसीआई ने इसमें बदलाव करते हुए पहले मैच के वेन्यू को बदल दिया है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब पहला टी20 मुकाबला धर्मशाला की जगह ग्वालियर में खेला जाएगा.
🚨 NEWS 🚨
— BCCI (@BCCI) August 13, 2024
BCCI issues revised schedule for international home season (2024-25).
All the details 🔽 #TeamIndia https://t.co/q67n4o7pfF
प्रेस रिलीज जारी करते हुए बीसीसीआई ने इसका कारण बताया. बोर्ड ने कहा, ‘धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड में रिनोवेशन का काम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चलाया जा रहा है. इसी कारण पहला मुकाबला अब धर्मशाला की जगह ग्वालियर में खेला जाएगा.
भारत और बांग्लादेश बदलाव के बाद पूरा शेड्यूल
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट – 19 से 23 सितंबर, चेन्नई
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट – 27 से 01 अक्टूबर, कानपुर
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 – 6 अक्टूबर, ग्वालियर
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 – 9 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 – 12 अक्टूबर, हैदराबाद
भारत और इंग्लैंड सीरीज के शेड्यूल में भी हुआ बदलाव
बांग्लादेश के अलावा भारतीय टीम अगले साल जनवरी में इंग्लैंड की भी मेजबानी करेगी. इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के शेड्यूल में भी एक बदलाव बीसीसीआई द्वारा किया गया है. दरअसल, सीरीज का पहला मुकाबले 22 जनवरी को चेन्नई में होना था. जबकि दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को कोलकाता में खेला जाना था.
अब वेन्यू की अदला-बदली बीसीसीआई द्वारा कर दी गई है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब पहला टी20 मुकाबला 22 जनवरी को चेन्नई की जगह कोलकाता में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मुकाबला कोलकाता की जगह चेन्नई में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने यह बदलाव कोलकाता पुलिस द्वारा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अनुरोध के बाद किया है. दरअसल, कोलकाता पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर शेड्यूल में बदलाव का आग्रह किया था. सीरीज के अन्य तीन मुकाबले के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
TRENDING NOW
भारत और इंग्लैंड सीरीज बदलाव के बाद पूरा शेड्यूल
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 – 22 जनवरी, कोलकाता
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 – 25 जनवरी, चेन्नई
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 – 28 जनवरी, राजकोट
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 – 31 जनवरी, पुणे
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 – 2 फरवरी, मुंबई
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे – 6 फरवरी, नागपुर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे – 9 फरवरी, कटक
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे – 12 फरवरी, अहमदाबाद
