×

क्रिकेट फैंस को झटका, भारत-इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट का टिकट हुआ महंगा

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज अगले साल 20 जून से शुरू होगा. इस श्रृंखला का तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Published: Sep 25, 2024, 08:32 AM (IST)
Edited: Sep 25, 2024, 08:35 AM (IST)

लंदन. मौजूदा सत्र में श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए प्रशंसकों की कम उपस्थिति के बावजूद भारत और इंग्लैंड के बीच अगले सत्र में होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट के टिकटों की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गये मैच की टिकट की कीमतों को लेकर लॉर्ड्स के संचालक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की आलोचना हुई थी.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज अगले साल 20 जून से शुरू होगा. इस श्रृंखला का तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारत से जुड़े लॉर्ड्स टेस्ट के सबसे सस्ते टिकटों की कीमत 90 पाउंड (लगभग 10 हजार भारतीय रुपए) है. इस रकम की टिकट के साथ दर्शकों को पूरे मैदान का नजारा नहीं मिल पाएगा.

13 से 20 हजार रुपए का टिकट

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार दर्शकों को स्टेडियम से पूरे मैदान का नजारा देखने वाली जगहों के लिए 120 से 175 पाउंड (13 हजार से 20 हजार भारतीय रुपए) के बीच की रकम का भुगतान करना होगा.

श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने के टेस्ट के लिए टिकटों की कीमत 115 से 140 पाउंड तक थी, मैच के चौथे दिन केवल 9000 दर्शकों ही स्टेडियम में मौजूद थे. इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज के बाद दूसरी सबसे बड़ी सीरीज है.

भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20-24 जून (लीड्स)

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई (बर्मिंघम)

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स)

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई (मैन्चेस्टर)

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल, लंदन)

TRENDING NOW

इनपुट- भाषा