ind vs eng - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/ind-vs-eng/ Thu, 09 Jan 2025 06:44:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png ind vs eng - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/ind-vs-eng/ 32 32 Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/#respond Thu, 09 Jan 2025 06:00:32 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221599 Virat Kohli To Play In County: विराट कोहली इंग्लैंड में काउंटी खेल सकते हैं. भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
Virat Kohli to Play County in England: विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म के बाद विराट कोहली के करियर पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब खबर है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली काउंटी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. कोहली इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे.

क्या आईपीएल बीच में छोड़कर खेलेंगे काउंटी
कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. और अगर उनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो भारतीय स्टार बल्लेबाज काउंटी खेलने निकल जाएंगे. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा.

अगर बेंगलुरु की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंचती है तो कोहली के पास टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त बचेगा. आईपीएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. और कोहली के पास फिर इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए बहुत ही कम वक्त बचेगा. .

काउंटी खेलने से कोहली को होगा फायदा
कोहली काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. और इसी वजह से कई बड़े पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. और इंग्लैंड में खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. कोहली भी इस बात को जानते हैं. इंग्लैंड में परिस्थितियां वैसे भी स्विंग गेंदबाजी के लिए मददगार होती हैं और कोहली, जो लगातार ऐसी गेंदबाजी के सामने संघर्ष रते हुए नजर आ रहे हैं, जानते हैं कि यह दौरा उनके लिए कितना अहम हो सकता है.

सुनील गावस्कर, इरफान पठान, संजय मांजरेकर और रवि शास्त्री जैसे पूर्व क्रिकेटर भी कोहली को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दे चुके हैं. 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. कई जानकार कह चुके हैं कि कोहली और रोहित को इस टूर्नमेंट में खेलकर अपनी फॉर्म हासिल करने पर काम करना चाहिए.

लेकिन आईपीएल से टकराव का क्या
कोहली बेंगलुरु की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें आरसीबी से अलग करके नहीं देखा जा सकता. बात सिर्फ रन बनाने भर की नहीं हैं. बेंगलुरु की टीम में कोहली का होना ही अलग रोमांच पैदा करता है. दर्शक मैदान पर कोहली को देखने आते हैं. इसके साथ-साथ कोहली के होने के कई आर्थिक पहलु भी हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/feed/ 0
Arshdeep Singh may get chance in England test series https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/ https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/#respond Tue, 07 Jan 2025 16:34:43 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221304 अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत ने 10 साल बाद ना सिर्फ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई, वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से भी बाहर हो गई. टीम इंडिया की इस हार में कई कमियां उजागर हुई, ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ना सिर्फ टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, वहीं गेंदबाजी भी सिर्फ जसप्रीत बुमराह पर निर्भर नजर आई. बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ सका. तीसरे गेंदबाज के रूप में भारत ने कई गेंदबाजों को आजमाया, मगर टीम को इसका लाभ नहीं मिला.

अब टीम इंडिया जून में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जाएगी जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) का पहला टूर्नामेंट होगा. इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक ऐसा गेंदबाज की जरूरत होगी जो जसप्रीत बुमराह का दूसरे छोर से साथ दे सके. भारत के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह वह विकल्प बन सकते हैं. बाएं हाथ के अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट का भी खासा अनुभव है और इसका लाभ टीम इंडिया को मिल सकता है.

चार मैच में 14 विकेट

अर्शदीप सिंह फिलहाल लिस्ट ए क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पिछले चार मैच में 14 विकेट अपने नाम किए हैं. मुंबई के खिलाफ मैच में उन्होंने 38 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं इसके बाद सौराष्ट्र के खिलाफ वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके और काफी महंगे भी साबित हुए. मगर इसके बाद उन्होंने लगातार दो मैचों में चार- चार विकेट चटकाए. 2025 के पहले मैच में हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार विकेट हासिल किए, इसके बाद पुडुचेरी के खिलाफ भी चार विकेट चटकाए.

टी20 विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी

अर्शदीप 2024 टी20 विश्व कप के बाद से भारत के लिए अहम खिलाड़ी रहे हैं और लगातार दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने 2024 दलीप ट्रॉफी के दौरान भारत-डी का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लाल गेंद के प्रदर्शन से प्रभावित किया. 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सिर्फ तीन मैचों में 13 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने.

इंग्लैंड में खेल चुके हैं काउंटी क्रिकेट

अर्शदीप को लाल गेंद के क्रिकेट में खिलाने की योजना राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में भी थी इसलिए उन्हें पिछले साल कुछ काउंटी मैच खेलने के लिए केंट भेजा गया था. 2023 में काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन 1 में केंट के लिए उन्होंने कुल पांच मैच खेले थे, इस दौरान बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कुल 13 विकेट लिए. अर्शदीप हर गेंद में विविधता का उपयोग करने के बजाय अधिक बार अच्छी लेंथ से गेंद फेंकने पर विश्वास रखते हैं. वह नई गेंद से विकेट निकालते हैं.

अर्शदीप सिंह का फर्स्ट क्लास का प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह के फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो 21 मैच की 37 इनिंग में 66 विकेट अपने नाम किए हैं. लिस्ट ए के 31 मैच में उनके नाम 50 विकेट है, वहीं 153 टी-20 मैच में उन्होंने 203 विकेट चटकाए हैं. पिछले साल दलीप ट्रॉफी में अर्शदीप सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया और इस टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह ने 13 विकेट झटके.

The post Arshdeep Singh may get chance in England test series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/articles/arshdeep-singh-may-get-chance-in-england-test-series-1221304/feed/ 0
IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/#respond Mon, 06 Jan 2025 08:34:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221000 Jasprit Bumrah Ruled out From England Series: पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के अधिकांश भाग से आराम दिए जाने की संभावना है. बुमराह रविवार को खत्म...

The post IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series appeared first on Cricket Country.

]]>
Jasprit Bumrah Ruled out From England Series: पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखलाओं के अधिकांश भाग से आराम दिए जाने की संभावना है.

बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे. 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था. उन्होंने पांच मैचों की इस श्रृंखला में 150 से ज्यादा ओवर फेंके.

बुमराह अत्यधिक कार्यभार के कारण चोटिल हुए है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के प्रमुख आयोजन के लिए तैयार रहे. इस प्रतियोगिता में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा. इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है.

20 फरवरी से भारत चैंपियंस ट्रॉफी का करेगी आगाज

भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा. बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे. ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है.

यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल इस प्रारूप का विश्व कप नहीं है. चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम दो मैच खेलने का अनुमान था. अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ 50 ओवर के प्रारूप में खेल पायेंगे या नहीं. इस श्रृंखला का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा. भारत 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला और तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में भाग लेगा.

The post IND vs ENG Injured jasprit bumrah may ruled out from England series appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ind-vs-eng-injured-jasprit-bumrah-may-ruled-out-from-england-series-1221000/feed/ 0
Indian Cricket Team Full Schedule in 2025 ICC Champions Trophy to England Tour and India Tour of Australia https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-cricket-team-full-schedule-in-2025-icc-champions-trophy-to-england-tour-and-india-tour-of-australia-1219685/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-cricket-team-full-schedule-in-2025-icc-champions-trophy-to-england-tour-and-india-tour-of-australia-1219685/#respond Wed, 01 Jan 2025 02:57:54 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1219685 Indian Team Full Schedule in 2025: भारतीय टीम को साल 2025 में कौन-कौन से टूर्नमेंट और मैच में भाग लेना है. देखें एक नजर.

The post Indian Cricket Team Full Schedule in 2025 ICC Champions Trophy to England Tour and India Tour of Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
भारतीय टीम के लिए साल 2024 का अंत अच्छा नहीं रहा. टीम को मेलबर्न में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के चौथे मैच में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि भारत के लिए यह साल मिला-जुला रहा. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उसे 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज में वह दो मैच हार चुकी है.

साल 2025 में भारतीय क्रिकेट कई बड़े बदलावों से गुजर सकता है. और इन बदलावों के बीच ही भारत को कई बड़े टूर्नमेंट में हिस्सा लेना है. इसमें फरवरी में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी शामिल है.

साल की शुरुआत भारत सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच से करेगा. भारत को यह मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है ताकि ट्रॉफी उसके पास बनी रहे. उसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड की मेजबानी करेगी. इसमें पांच टी20 इंटरनेशनल और तीन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. इस सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इसके बाद 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी खेली जाएगी. यह आईसीसी ट्रॉफी पाकिस्तान की मेजबानी में होगी लेकिन भारत के मैच दुबई में खेले जाएंगे.

9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी समाप्त होगी और उसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत हो जाएगी. मार्च की 18 तारीख से लीग के इस सीजन का आगाज हो सकता है. जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइन होना है. हालांकि भारत के उसमें पहुंचने की संभावना बहुत कम है.

भारत को जून में इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले चरण की शुरुआत होगी. भारतीय टीम जनवरी के बाद सीधा जून में टेस्ट मैच खेलेगी.

अगस्त में इस सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने जाएगी. यहां उसे तीन वनडे इंटरनेशनल और तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने हैं. सितंबर 2025 में भारत एशिया कप की मेजबानी करेगा. हालांकि पाकिस्तान के मैच कहां खेले जाएंगे यह देखना दिलचस्प होगा. पाकिस्तानी टीम पहले ही निकट भविष्य में भारत आने से इनकार कर चुकी है.

अक्तूबर 2025 में वेस्टइंडीज की टीम भारत में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने आएगी. इसके बाद भारत दोबारा ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. इस बार तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. यह सीरीज नवंबर में होगी.

साल के अंत में साउथ अफ्रीका की टीम भारत का दौरा करेगी. नवंबर दिसंबर में होने वाली इस सीरीज का पूरा शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है.

2025 सीज़न के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (ऑस्ट्रेलिया): 3-7 जनवरी, 2025 – 1 टेस्ट

इंग्लैंड का भारत दौरा: 22 जनवरी-12 फ़रवरी, 2025 – 5 T20I, 3 वनडे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (यूएई): 19 फ़रवरी-9 मार्च- 3 से 5 वनडे (इस बात पर निर्भर करता है कि भारत सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचता है…)

आईपीएल 2025: मार्च से मई 2025

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फ़ाइनल: लॉर्ड्स – 11-15 जून 2025 (अगर भारत क्वॉलिफ़ाइ करता है)

भारत का इंग्लैंड दौरा (पटौदी ट्रॉफी): 20 जून – 4 अगस्त 2025 – 5 टेस्ट

भारत का बांग्लादेश दौरा: अगस्त 2025 – 3 वनडे, 3 T20I

एशिया कप 2025 (भारत): सितंबर 2025 – 2 से 6 टी20 मैच (सुपर 4 और फाइनल के लिए योग्यता पर निर्भर करता है)

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: अक्टूबर 2025 – 2 टेस्ट

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा: अक्टूबर-नवंबर 2025 – 3 वनडे, 5 टी20 मैच

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा: नवंबर-दिसंबर 2025 (शेड्यूल की घोषणा की जाएगी)

The post Indian Cricket Team Full Schedule in 2025 ICC Champions Trophy to England Tour and India Tour of Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-cricket-team-full-schedule-in-2025-icc-champions-trophy-to-england-tour-and-india-tour-of-australia-1219685/feed/ 0
Virat Kohli Rohit Sharma and Jasprit Bumrah set to miss the ODI series against England https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-rohit-sharma-and-jasprit-bumrah-set-to-miss-the-odi-series-against-england-1219612/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-rohit-sharma-and-jasprit-bumrah-set-to-miss-the-odi-series-against-england-1219612/#respond Tue, 31 Dec 2024 11:20:19 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1219612 चैंपिंयस ट्रॉफी से पहले यह सीरीज टीम इंडिया के लिए तैयारियों का अच्छा मौका है, मगर इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों का आराम दिया जा सकता है.

The post Virat Kohli Rohit Sharma and Jasprit Bumrah set to miss the ODI series against England appeared first on Cricket Country.

]]>
IND VS ENG ODI Series: भारत और इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले वनडे सीरीज में आमने-सामने होगी. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की यह आखिरी वनडे सीरीज होगी. यह सीरीज टीम इंडिया के लिए तैयारियों का अच्छा मौका है, मगर इस सीरीज में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों का आराम दिया जा सकता है. रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे.

स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनजमेंट के तहत इस सीरीज में आराम दिया जाएगा. वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कहा जा रहा है कि उन पर फैसला उनकी उपलब्धता के बाद लिया जाएगा. छह फरवरी से वनडे सीरीज खेली जानी है.

भारत vs इंग्लैंड, वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे, 6 फरवरी- नागपुर

दूसरा वनडे, 9 फरवरी- कटक

तीसरा वनडे, 12 फरवरी- अहमदाबाद

रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं विराट- रोहित

विराट कोहली और रोहित शर्मा इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं. इस सीरीज में रोहित के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आया है, वहीं पर्थ टेस्ट में शतक जड़ने के बाद कोहली भी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

19 फरवरी से चैंपिंयंस ट्रॉफी की होगी शुरुआत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने वाली है. यह मेगा टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में होगा. भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अभियान 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ शुरू करेगा और 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला होगा.

The post Virat Kohli Rohit Sharma and Jasprit Bumrah set to miss the ODI series against England appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-rohit-sharma-and-jasprit-bumrah-set-to-miss-the-odi-series-against-england-1219612/feed/ 0
Virat Kohli Was Crying in The Room After India Lost the Test Match in England told Varun Dhawan https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-was-crying-in-the-room-after-india-lost-the-test-match-in-england-told-varun-dhawan-1217000/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-was-crying-in-the-room-after-india-lost-the-test-match-in-england-told-varun-dhawan-1217000/#respond Sat, 21 Dec 2024 03:25:55 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1217000 Virat Kohli Crying: वरुण धवन ने बताया कि अनुष्का ने उनसे विराट कोहली की मानसिकता के बारे में बात की थी. अनुष्का ने उन्हें बताया था कि मैच हारने के बाद विराट रोने लगे थे.

The post Virat Kohli Was Crying in The Room After India Lost the Test Match in England told Varun Dhawan appeared first on Cricket Country.

]]>
एक खिलाड़ी के तौर पर विराट कोहली ने अलग ही मापदंड तय किए हैं. फिर चाहे वह फिटनेस का मामला हो या फिर मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देने का. विराट हर मामले में दूसरों से इक्कीस नजर आते हैं. बीते करीब एक दशक से विराट भारतीय टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं. और ऐसे बल्लेबाज से मुश्किल परिस्थितियों में बेहतर खेल दिखाने की उम्मीद की जाती है. साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड यानी SENA देशों में, जहां एशियाई टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती मानी जाती है विराट से उम्मीदें बढ़नी स्वाभाविक हैं. विराट की कप्तानी में भारत ने साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में मात दी थी. लेकिन इंगद्लैंड में टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

सिने स्टार वरुण धवण ने उस सीरीज के दौरान विराट कोहली की मानसिकता के बारे में बताया है. उन्होंने बताया कि उस दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली किस तरह की मनोदशा से गुजर रहे थे. वरुण ने साल 2018 में यह बात विराट की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से ये बातें सुनी थीं.

रणवीर एलाहाबादिया के पॉडकास्ट में वरुण ने बताया, ‘विराट, मेरे कहने का अर्थ है कि वह कई दौर से गुजरे हैं. वह अच्छे फॉर्म में नहीं रहे हैं. कुछ बातें अनुष्का ने मेरे साथ साझा कीं. ये बातें उनकी बातें मनोदशा के बारे में थीं.’

विराट के बारे में वरुण धवन ने बताया, ‘शायद वह नॉटिंगम टेस्ट था. जहां भारत हार गया था. और अनुष्का ने बताया कि वह उस दिन मैच देखने नहीं गईं थीं. वह वापस आईं, उन्हें नहीं पता था कि विराट कहां हैं. और वह कमरे में आईं. उन्होंने विराट को लेटे हुए देखा. वह सच में रो रहे थे.’

हालांकि ऐसा लगता है कि धवन को मैच अच्छी तरह याद नहीं है. क्योंकि भारत सीरीज में सिर्फ नॉटिंगम टेस्ट मैच ही जीता था. बाकी मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. धवन ने आगे कहा, ‘उन्होंने हार की सारी गलती अपने ऊपर ले ली थी. जैसे कि वह असफल हो गए. जबकि वह उस दिन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. लेकिन वह टीम के कप्तान थे.’

धवन और अनुष्का ने साल 2018 में फिल्म सुई-धागा में काम किया था. शायद वह एजबेस्टन टेस्ट मैच की बात कर रहे हैं. बर्मिंगम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाए थे. और दूसरी पारी में उन्होंने 51 रन बनाए थे. हालांकि भारत लक्ष्य से 31 रन पीछे रह गया था.

The post Virat Kohli Was Crying in The Room After India Lost the Test Match in England told Varun Dhawan appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-was-crying-in-the-room-after-india-lost-the-test-match-in-england-told-varun-dhawan-1217000/feed/ 0
Ravi Bopara Smashed 6 sixes in Robin Uthappa over in Hong Kong Sixes 2024 Tournament https://www.cricketcountry.com/hi/news/ravi-bopara-smashed-6-sixes-in-robin-uthappa-over-in-hong-kong-sixes-2024-tournament-1203256/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ravi-bopara-smashed-6-sixes-in-robin-uthappa-over-in-hong-kong-sixes-2024-tournament-1203256/#respond Sat, 02 Nov 2024 07:11:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1203256 इंग्लैंड की टीम ने कप्तान रवि बोपारा के 14 गेंद में 53 रन (08 छक्के) और समित पटेल के 18 गेंद में 51 रन (04 चौके, 05 छक्के) की मदद से छह ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाए. भारतीय टीम 105 रन ही बना सकी.

The post Ravi Bopara Smashed 6 sixes in Robin Uthappa over in Hong Kong Sixes 2024 Tournament appeared first on Cricket Country.

]]>
Ravi Bopara Smashed 6 sixes in an over: हांगकांग सिक्सेस 2024 में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर रवि बोपारा की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिला है. भारत के खिलाफ मैच में रवि बोपारा ने 14 गेंद में 53 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने रॉबिन उथप्पा के एक ओवर में छह छक्के जड़े दिए. रवि बोपारा की पारी से इंग्लैंड ने भारत को इस मैच में 15 रन से मात दी.

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. इंग्लैंड की पारी के चौथे ओवर में भारतीय कप्तान रॉबिन उथप्पा गेंदबाजी करने आए. बोपारा ने इस ओवर में आक्रामक अंदाज दिखाया और इस ओवर में छह छक्के जड़े. उन्होंने पांच लगातार गेंदों पर पांच छक्के लगाए. इसके बाद उथप्पा ने वाइड गेंद फेंकी. बोपारा ने इसके बाद आखिरी बॉल पर भी छक्का जड़ दिया. रॉबिन उथप्पा के इस ओवर में 37 रन बने.

क्या रहा मैच का हाल ?

इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 120 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम ने कप्तान रवि बोपारा के 14 गेंद में 53 रन (08 छक्के) और समित पटेल के 18 गेंद में 51 रन (04 चौके, 05 छक्के) की मदद से छह ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाए. एलेक्स डेविस (08) रन आउट हुए रवि बोपारा और समित पटेल रिटायर्ड हर्ट हुए. जॉर्डन थॉम्पसन 06 रन (01 गेंद) बनाकर नाबाद रहे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 105 रन ही बना सकी. कप्तान रॉबिन उथप्पा खाता भी नहीं खोल सके, वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने पांच रन की पारी खेली. दोनों का विकेट रवि बोपारा के नाम रहा. भरत चिपली ने 07 गेंद में 21 रन बनाए. केदार जाधव ने 15 गेंद में नाबाद 48 रन (04 चौके, 05 छक्के) और श्रीवत्स गोस्वामी ने 10 गेंद में नाबाद 27 रन (03 चौके, 02 छक्के) की पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

The post Ravi Bopara Smashed 6 sixes in Robin Uthappa over in Hong Kong Sixes 2024 Tournament appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ravi-bopara-smashed-6-sixes-in-robin-uthappa-over-in-hong-kong-sixes-2024-tournament-1203256/feed/ 0
Hong Kong Sixes 2024 England beat India by 15 runs https://www.cricketcountry.com/hi/news/hong-kong-sixes-2024-england-beat-india-by-15-runs-1203226/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/hong-kong-sixes-2024-england-beat-india-by-15-runs-1203226/#respond Sat, 02 Nov 2024 04:58:50 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1203226 इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 120 रन बनाए थे, भारतीय टीम 105 रन ही बना सकी.

The post Hong Kong Sixes 2024 England beat India by 15 runs appeared first on Cricket Country.

]]>
Hong Kong Sixes 2024: हांगकांग सिक्सेस 2024 में रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. शनिवार को खेले गए दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 15 रन से हरा दिया. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवर में 120 रन बनाए थे, भारतीय टीम 105 रन ही बना सकी. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत को पाकिस्तान और यूएई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

भारतीय टीम ने शनिवार को लगातार दूसरे मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया. इंग्लैंड की टीम ने कप्तान रवि बोपारा के 14 गेंद में 53 रन (08 छक्के) और समित पटेल के 18 गेंद में 51 रन (04 चौके, 05 छक्के) की मदद से छह ओवर में एक विकेट पर 120 रन बनाए. एलेक्स डेविस (08) रन आउट हुए रवि बोपारा और समित पटेल रिटायर्ड हर्ट हुए. जॉर्डन थॉम्पसन 06 रन (01 गेंद) बनाकर नाबाद रहे.

रवि बोपारा ने एक ओवर में जड़े छह छक्के

इंग्लैंड के कप्तान रवि बोपारा ने एक ओवर में छह छक्के जड़े. उन्होंने रॉबिन उथप्पा के ओवर में यह कारनामा किया. उन्होंने पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़े, इसके बाद उथप्पा ने एक गेंद वाइड फेंकी. बोपारा ने ओवर की आखिरी बॉल पर छक्का जड़कर ओवर में कुल 37 रन बटोरे.

105 रन ही बना सकी भारतीय टीम

भारतीय टीम 121 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 105 रन ही बना सकी. कप्तान रॉबिन उथप्पा खाता भी नहीं खोल सके, वहीं स्टुअर्ट बिन्नी ने पांच रन की पारी खेली. दोनों का विकेट रवि बोपारा के नाम रहा. भरत चिपली ने 07 गेंद में 21 रन बनाए. केदार जाधव ने 15 गेंद में नाबाद 48 रन (04 चौके, 05 छक्के) और श्रीवत्स गोस्वामी ने 10 गेंद में नाबाद 27 रन (03 चौके, 02 छक्के) की पारी खेली, मगर वह टीम को जीत नहीं दिला सके.

The post Hong Kong Sixes 2024 England beat India by 15 runs appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/hong-kong-sixes-2024-england-beat-india-by-15-runs-1203226/feed/ 0
Surge in ticket prices for India-England Test at Lords next summer https://www.cricketcountry.com/hi/news/surge-in-ticket-prices-for-india-england-test-at-lords-next-summer-1192884/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/surge-in-ticket-prices-for-india-england-test-at-lords-next-summer-1192884/#respond Wed, 25 Sep 2024 03:02:13 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1192884 भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज अगले साल 20 जून से शुरू होगा. इस श्रृंखला का तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा.

The post Surge in ticket prices for India-England Test at Lords next summer appeared first on Cricket Country.

]]>
लंदन. मौजूदा सत्र में श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए प्रशंसकों की कम उपस्थिति के बावजूद भारत और इंग्लैंड के बीच अगले सत्र में होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट के टिकटों की कीमतें फिर से बढ़ा दी गई हैं. इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गये मैच की टिकट की कीमतों को लेकर लॉर्ड्स के संचालक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की आलोचना हुई थी.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज अगले साल 20 जून से शुरू होगा. इस श्रृंखला का तीसरा मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा. भारत से जुड़े लॉर्ड्स टेस्ट के सबसे सस्ते टिकटों की कीमत 90 पाउंड (लगभग 10 हजार भारतीय रुपए) है. इस रकम की टिकट के साथ दर्शकों को पूरे मैदान का नजारा नहीं मिल पाएगा.

13 से 20 हजार रुपए का टिकट

‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के अनुसार दर्शकों को स्टेडियम से पूरे मैदान का नजारा देखने वाली जगहों के लिए 120 से 175 पाउंड (13 हजार से 20 हजार भारतीय रुपए) के बीच की रकम का भुगतान करना होगा.

श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने के टेस्ट के लिए टिकटों की कीमत 115 से 140 पाउंड तक थी, मैच के चौथे दिन केवल 9000 दर्शकों ही स्टेडियम में मौजूद थे. इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ घरेलू श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज के बाद दूसरी सबसे बड़ी सीरीज है.

भारत- इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20-24 जून (लीड्स)

दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई (बर्मिंघम)

तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई (लॉर्ड्स)

चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई (मैन्चेस्टर)

पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल, लंदन)

इनपुट- भाषा

The post Surge in ticket prices for India-England Test at Lords next summer appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/surge-in-ticket-prices-for-india-england-test-at-lords-next-summer-1192884/feed/ 0
BCCI revised schedule for Bangladesh and England t20i series vs India at home season https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-revised-schedule-for-bangladesh-and-england-t20i-series-vs-india-at-home-season-1176786/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-revised-schedule-for-bangladesh-and-england-t20i-series-vs-india-at-home-season-1176786/#respond Tue, 13 Aug 2024 15:16:55 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1176786 भारत को अगले महीने बांग्लादेश की मेजबानी करनी है. इस सीरीज के शुरुआत से पहले इसके शेड्यूल में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव किया है.

The post BCCI revised schedule for Bangladesh and England t20i series vs India at home season appeared first on Cricket Country.

]]>
भारत को अगले महीने बांग्लादेश की 2 टेस्ट मैच और 3 टी20 मुकाबले में मेजबानी करनी है. भारत और बांग्लादेश के बीच इस सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है. सीरीज के शुरुआत के पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि बीसीसीआई ने घरेलू इंटरनेशनल मैच के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया है.

बीसीसीआई द्वारा किया गया यह बदलाव बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज और अगले साल के शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में असर डालेगा. बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में एक मैच का स्थान परिवर्तन करने का फैसला किया है.

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में हुआ बदलाव

भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना था. हालांकि बीसीसीआई ने इसमें बदलाव करते हुए पहले मैच के वेन्यू को बदल दिया है. भारत और बांग्लादेश के बीच अब पहला टी20 मुकाबला धर्मशाला की जगह ग्वालियर में खेला जाएगा.

प्रेस रिलीज जारी करते हुए बीसीसीआई ने इसका कारण बताया. बोर्ड ने कहा, ‘धर्मशाला क्रिकेट ग्राउंड में रिनोवेशन का काम हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चलाया जा रहा है. इसी कारण पहला मुकाबला अब धर्मशाला की जगह ग्वालियर में खेला जाएगा.

भारत और बांग्लादेश बदलाव के बाद पूरा शेड्यूल

भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट – 19 से 23 सितंबर, चेन्नई
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टेस्ट – 27 से 01 अक्टूबर, कानपुर
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी20 – 6 अक्टूबर, ग्वालियर
भारत बनाम बांग्लादेश दूसरा टी20 – 9 अक्टूबर, दिल्ली
भारत बनाम बांग्लादेश तीसरा टी20 – 12 अक्टूबर, हैदराबाद

भारत और इंग्लैंड सीरीज के शेड्यूल में भी हुआ बदलाव

बांग्लादेश के अलावा भारतीय टीम अगले साल जनवरी में इंग्लैंड की भी मेजबानी करेगी. इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के शेड्यूल में भी एक बदलाव बीसीसीआई द्वारा किया गया है. दरअसल, सीरीज का पहला मुकाबले 22 जनवरी को चेन्नई में होना था. जबकि दूसरा मुकाबला 25 जनवरी को कोलकाता में खेला जाना था.

अब वेन्यू की अदला-बदली बीसीसीआई द्वारा कर दी गई है. भारत और इंग्लैंड के बीच अब पहला टी20 मुकाबला 22 जनवरी को चेन्नई की जगह कोलकाता में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टी20 मुकाबला कोलकाता की जगह चेन्नई में खेला जाएगा. बीसीसीआई ने यह बदलाव कोलकाता पुलिस द्वारा बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अनुरोध के बाद किया है. दरअसल, कोलकाता पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को लेकर शेड्यूल में बदलाव का आग्रह किया था. सीरीज के अन्य तीन मुकाबले के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

भारत और इंग्लैंड सीरीज बदलाव के बाद पूरा शेड्यूल

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 – 22 जनवरी, कोलकाता
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 – 25 जनवरी, चेन्नई
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 – 28 जनवरी, राजकोट
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टी20 – 31 जनवरी, पुणे
भारत बनाम इंग्लैंड पांचवां टी20 – 2 फरवरी, मुंबई
भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे – 6 फरवरी, नागपुर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे – 9 फरवरी, कटक
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे – 12 फरवरी, अहमदाबाद

The post BCCI revised schedule for Bangladesh and England t20i series vs India at home season appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-revised-schedule-for-bangladesh-and-england-t20i-series-vs-india-at-home-season-1176786/feed/ 0