×

टेस्ट के बाद फटाफट क्रिकेट कीबारी, क्या होगी भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

टेस्ट के बाद भारत और इंग्लैंड टीम फटाफट क्रिकेट के लिए आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा के वापस आने से भारतीय टीम मजबूत तो हुई है।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Published: Jul 07, 2022, 02:44 PM (IST)
Edited: Jul 07, 2022, 02:44 PM (IST)

भारत और इंग्लैंड के बीच आज से टी20 इंटरनैशनल सीरीज का आगाज हो रहा है। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द पटरी पर लौटने की होगी।

वहीं इंग्लैंड नए कप्तान जोस बटलर की अगुआई में जीत के सफर को जारी रखना चाहेगी। मोर्गन के कप्तानी छोड़ने और संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड टीम के मिडल-ऑर्डर में जगह खाली हुई है और उसके दावेदार भी हैं। फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक के बीच उस जगह को भरने की रेस होगी।

भारतीय टीम रोहित के आने से काफी उत्साहित होगी। भारतीय टीम को उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह में से किसी को चुनना होगा। अर्शदीप को आयरलैंड में मौका नहीं मिला था। इस पहले मैच के लिए वीवीएस लक्ष्मण ही टीम के कोच होंगे। अगले मैच से राहुल द्रविड़ कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

इंग्लैंड की संभावित एकादश
जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंग्स्टन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, रीस टॉपली, मैट पार्किंसन

TRENDING NOW

भारत की संभावित एकादश
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक