×

...और उससे ज्यादा दिमाग लगाता नहीं, रिपोर्टर के सवाल पर पंड्या ने दिया मजेदार जवाब

भारत ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को मात दे दी। लेकिन अगले मैच में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने कड़ी चुनौती आ सकती है।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Published: Jul 08, 2022, 12:42 PM (IST)
Edited: Jul 08, 2022, 12:49 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में हार्दिक पंड्या कमाल की फॉर्म में थे। गेंद और बल्ले दोनों से उन्होंने खूब दम दिखाया। वह टी20 इंटरनैशनल के एक मैच में चार विकेट लेने और हाफ सेंचुरी बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। साउथैम्पटन में खेले गए इस मैच में हार्दिक ने 51 रन बनाए और चार विकेट लिए। 50 रन की इस जीत के साथ भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड को पूरी तरह पस्त कर दिया। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने 198 रन बनाकर इंग्लैंड को 148 पर रोक लिया। इस मैच में ज्यादातर वही खिलाड़ी थे जो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। लेकिन अगले मैच में सिचुएशन थोड़ी मुश्किल हो सकती है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी लौट आएंगे। और ऐसे में इस टीम के कई खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। तो ईशान किशन या दिनेश कार्तिक के साथ ही दीपक हुड्डा के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे।

इस सवाल के जवाब में मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘सर वो तो पता नहीं, वो तो मैनेजमेंट का काम है। मैं तो बस इंडिया का एक ऑलराउंडर की तरह खेलता हूं. मेरे को जो बोलते हैं वो मैं करता हूं। और उससे ज्यादा दिमाग लगाता नहीं।’

TRENDING NOW

हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। उनकी पारी ने भारत को 198 के स्कोर पर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में कमाल किया और 33 रन देकर चार विकेट लिए। हार्दिक ने अपने कोटा के पूरे चार ओवर भी फेंके।