This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ICC Rankings: धमाकेदार जीत से भारत ने पाकिस्तान को छोड़ा पीछे
भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे इंटरनैशनल में 10 विकेट से मात दी। इसके बाद भारत ने आईसीस रैंकिंग में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
Written by Bharat Malhotra
Published: Jul 13, 2022, 11:13 AM (IST)
Edited: Jul 13, 2022, 11:13 AM (IST)

दुबई: इंग्लैंड को वनडे इंटरनैशनल सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त देने का रोहित शर्मा की टीम को बड़ा फायदा हुआ है। भारत आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आगे निकल गया है। भारत ने 50 ओवर के इस मुकाबले को सिर्फ 18.4 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया था। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर छह विकेट लिए।
बुमराह और मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंदबाजी के सामने जोस बटलर की कप्तानी वाली बुरी तरह असफल रही। इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में सिर्फ 110 रन बनाकर सिमट गई। इसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भारत को आसान जीत दिला दी। रोहित ने नाबाद 76 और धवन ने 31 रन की नाबाद पारी खेली।
Jasprit Bumrah’s incredible spell puts him on the all-time list 🙌
More ➡️ https://t.co/FgSCGwrZvt pic.twitter.com/FFDLoDoZGb
— ICC (@ICC) July 13, 2022
इस बड़ी जीत के साथ ही भारत आईसीसी की वनडे इंटरनैशनल टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मैच से पहले भारत 105 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था लेकिन अब उसके 108 अंक हो गए हैं। उसने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है जिसके 106 अंक हैं।
TRENDING NOW
न्यूजीलैंड अब भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। उसके 126 अंक हैं और वहीं इंग्लैंड 122 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।
