This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: रोहित शर्मा के सिक्स से घायल हुई छोटी बच्ची, इसके बाद हिटमैन ने अपने अंदाज से जीता फैंस का दिल
रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और धवन के साथ मिलकर 114 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई।
Written by Vanson Soral
Published: Jul 13, 2022, 06:44 PM (IST)
Edited: Jul 13, 2022, 06:44 PM (IST)

इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय रोहित शर्मा के बल्ले से नाबाद 76 रनों की पारी निकली। इस पारी के दौरान रोहित ने 5 शानदार छक्के लगाए जिसमें से एक सिक्स दर्शक दीर्घा में बैठी एक बच्ची को जा लगा। हालांकि गनीमत ये रही कि बच्ची को ज्यादा कुछ नहीं हुआ और कुछ देर बाद खेल फिर से शुरु हो गया।
ये घटना उस समय घटी जब बाएं हाथ के पेसर डेविड विली 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। विली ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट फेंकी जिसे रोहित ने स्टैंड में भेज दिया। इसके बाद कैमरे में नजर आया कि गेंद स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जा लगी है। गेंद लगने के तुंरत बाद पिता ने अपनी बच्ची को उठाया और उसकी पीठ सहलाने लगे।
यह देखने के लिए कि कहीं बच्ची को गहरी चोट तो नहीं लगी, खेल थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इस बीच इंग्लैंड टीम की ओर से तुंरत ही मेडिकल सहायता बच्ची तक पहुंचाई गई। इस दौरान मैच थोड़ी देर तक रुका रहा।
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) July 12, 2022
रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और धवन के साथ मिलकर 114 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उस बच्ची से मुलाकात की जिसे गेंद लगी थी। यही नहीं, उन्होंने बच्ची को चॉकलेट और टेडी बियर भी दिया। रोहित के इस अंदाज ने स्टेडियम में बैठे सभी फैंस का दिल जीत लिया।
सोशल मीडिया पर रोहित का जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें उन्हें मैच के तुरंत बाद बच्ची से मुलाकात करते देखा जा सकता है। बता दें, रोहित शर्मा खुद एक बेटी के पिता हैं।
in the First ODIs Rohit shamra smashed a six and the ball directly hit a girl and then after the match Rohit sharma met that girl and gifted a teddy bear and some chocklets to that girl.
Nice gesture form The captin of indian team #RohitSharma pic.twitter.com/x9Qru9pbgn
— Cricket Apna l Indian cricket (@cricketapna1) July 13, 2022
TRENDING NOW
