eng vs ind - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/eng-vs-ind/ Thu, 09 Jan 2025 06:44:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png eng vs ind - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/eng-vs-ind/ 32 32 Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/#respond Thu, 09 Jan 2025 06:00:32 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221599 Virat Kohli To Play In County: विराट कोहली इंग्लैंड में काउंटी खेल सकते हैं. भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
Virat Kohli to Play County in England: विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म के बाद विराट कोहली के करियर पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब खबर है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली काउंटी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. कोहली इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे.

क्या आईपीएल बीच में छोड़कर खेलेंगे काउंटी
कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. और अगर उनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो भारतीय स्टार बल्लेबाज काउंटी खेलने निकल जाएंगे. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा.

अगर बेंगलुरु की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंचती है तो कोहली के पास टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त बचेगा. आईपीएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. और कोहली के पास फिर इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए बहुत ही कम वक्त बचेगा. .

काउंटी खेलने से कोहली को होगा फायदा
कोहली काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. और इसी वजह से कई बड़े पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. और इंग्लैंड में खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. कोहली भी इस बात को जानते हैं. इंग्लैंड में परिस्थितियां वैसे भी स्विंग गेंदबाजी के लिए मददगार होती हैं और कोहली, जो लगातार ऐसी गेंदबाजी के सामने संघर्ष रते हुए नजर आ रहे हैं, जानते हैं कि यह दौरा उनके लिए कितना अहम हो सकता है.

सुनील गावस्कर, इरफान पठान, संजय मांजरेकर और रवि शास्त्री जैसे पूर्व क्रिकेटर भी कोहली को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दे चुके हैं. 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. कई जानकार कह चुके हैं कि कोहली और रोहित को इस टूर्नमेंट में खेलकर अपनी फॉर्म हासिल करने पर काम करना चाहिए.

लेकिन आईपीएल से टकराव का क्या
कोहली बेंगलुरु की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें आरसीबी से अलग करके नहीं देखा जा सकता. बात सिर्फ रन बनाने भर की नहीं हैं. बेंगलुरु की टीम में कोहली का होना ही अलग रोमांच पैदा करता है. दर्शक मैदान पर कोहली को देखने आते हैं. इसके साथ-साथ कोहली के होने के कई आर्थिक पहलु भी हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/feed/ 0
kuldeep yadav got India the big wicket of zak crawley captain rohit reaction viral https://www.cricketcountry.com/hi/news/kuldeep-yadav-got-india-the-big-wicket-of-zak-crawley-captain-rohit-reaction-viral-1122547/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/kuldeep-yadav-got-india-the-big-wicket-of-zak-crawley-captain-rohit-reaction-viral-1122547/#respond Mon, 05 Feb 2024 06:46:28 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1122547 कुलदीप यादव ने चौथे दिन दूसरे टेस्ट में जैक क्रॉली का शिकार किया. क्रॉली 73 रन बनाकर LBW आउट हुए.

The post kuldeep yadav got India the big wicket of zak crawley captain rohit reaction viral appeared first on Cricket Country.

]]>
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में चौथे दिन कुलदीप यादव ने गेंद मिलते ही कमाल कर दिया. इंग्लैंड के 4 विकेट गिरने के बावजूद एक छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली अर्धशतक पूरा करने के बाद तेजी से रन बटोरने में लगे थे लेकिन रोहित शर्मा ने जैसे ही कुलदीप यादव को गेंद थमाई तो इंग्लैंड को बड़ा झटका लग गया. रूट आउट होने के बाद बेयरस्टो क्रीज पर आए और क्रॉली के साथ मिलकर 40 रनों की पार्टनरशिप तेजी से पूरी की. क्रॉली को टीम इंडिया पर खतरा बनता देख कप्तान रोहित शर्मा ने चुपचाप खड़े कुलदीप यादव को गेंद थमाई और आते ही क्रॉली को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

कुलदीप यादव का कमाल

कुलदीप अपना 5वां ओवर लेकर आए और ओवर की आखिरी गेंद मिडिल एंड लेग स्‍टंप पर गुड लेंथ फेंकी जो पड़ने के बाद थोड़ा अंदर आई. इस पर क्रॉली फ्लिक करना चाहते थे लेकिन गेंद सीधा पैड से जा टकराई. कुलदीप ने जोरदार अपील की लेकिन अंपायर ने मना किया. कप्तान रोहित ने तुरंत रिव्‍यू लिया और कुछ देर इंतजार के बाद कुलदीप को मिल गया बड़ा विकेट. रिव्यू में साफ दिखा कि लेग स्‍टंप पर जाकर लग रही थी गेंद. क्रॉली का विकेट मिलते ही कप्तान रोहित समेत पूरी टीम बेहद ही खुश नजर आई. कुलदीप ने साबित कर दिया कि क्यों वह रोहित की टीम का तुरुप का इक्का हैं. जैक क्रॉली 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

पहली नजर में ऐसा लगा कि कुलदीप की गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही है लेकिन डीआरएस में साफ नजर आया कि गेंद ने लेग स्टंप को आधे से ज्यादा हिस्से में हिट किया. ऐसे में कई लोग अब डीआरएस तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं.

जीत के करीब टीम इंडिया

इंग्लैंड ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में 194 रन तक छह विकेट गंवा दिये हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए अभी 205 रन की जरूरत है जबकि सीरीज में बराबरी करने के लिए भारत को चार विकेट और चाहिये. भारत पहला टेस्ट 28 रन से हार गया था. पारी की 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो (26) के LBW होने के बाद अंपायरों ने लंच की घोषणा कर दी. इस समय कप्तान बेन स्टोक्स खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे.

जीत के लिए 399 रन का पीछा कर रहे इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 67 रन से आगे से करते हुए पहले सत्र में 28.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 127 रन बनाये. सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली 73 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर LBW हुए. भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने तीन जबकि कुलदीप, बुमराह और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिये.

The post kuldeep yadav got India the big wicket of zak crawley captain rohit reaction viral appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/kuldeep-yadav-got-india-the-big-wicket-of-zak-crawley-captain-rohit-reaction-viral-1122547/feed/ 0
virat kohli talked to mohammad siraj before over and bowler took two wickets video went viral https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-talked-to-mohammad-siraj-before-over-and-bowler-took-two-wickets-video-went-viral-1031823/ Mon, 18 Jul 2022 05:32:03 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1031823 सिराज गेंदबाजी रनअप पर जा रहे थे तभी कोहली दौड़कर आए और उन्हें कुछ समझाया। और अगली ही गेंद पर उसका असर भी नजर आया।

The post virat kohli talked to mohammad siraj before over and bowler took two wickets video went viral appeared first on Cricket Country.

]]>
मैनचेस्टर: विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला भले ही रंग नहीं दिखा रहा हो लेकिन मैदान पर उनकी मौजूदगी से टीम इंडिया को फायदा तो होता ही है। कोहली को खेल की गहरी समझ है इसके साथ ही इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे समय तक कोहली की कप्तानी में खेले हैं। तो कोहली को उनकी मानसिकता का भी अच्छे से पता है।

इसका एक नजारा इंग्लैंड के खिलाफ (India vs England 3rd ODI) मैनचेस्टर में खेले गए तीसरे वनडे के दौरान भी देखने को मिला। पूर्व कप्तान ने मोहम्मद सिराज को सलाह दी। जसप्रीत बुमराह के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने सिराज को गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया। विराट ने ओवर से पहले उनसे बात की। इसका असर भी नजर आया और पहले ही ओवर में उन्होंने दो विकेट अपने नाम किए।

सिराज ने पहले बेयरस्टो को आउट किया। बेयरस्टो ने गेंद को ऑन साइड पर खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का किनारा लिया और नतीजा यह हुआ कि गेंद हवा में ऊंची गई और मिड-ऑफ पर श्रेयस अय्यर ने आसान सा कैच किया।

इसी ओवर में सिराज ने जो रूट को खाता खोले बिना पविलियन भेज दिया। सिराज की आउट स्विंगर ने रूट के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और रोहित शर्मा ने दूसरी स्लिप में आसान सा कैच लपका।

सिराज जब रनअप के लिए जा रहे थे तो कोहली ने उनके साथ बात की थी। और ऐसा लग रहा था कि वह कुछ प्लानिंग कर रहे हैं।

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 259 रन बनाए। भारत ने ऋषभ पंत की सेंचुरी और हार्दिक पंड्या के 71 रन की मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया।

The post virat kohli talked to mohammad siraj before over and bowler took two wickets video went viral appeared first on Cricket Country.

]]>
Rohit sharma smashed a six and the ball directly hit a girl and then he met that girl https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-smashed-a-six-and-the-ball-directly-hit-a-girl-and-then-he-met-that-girl-1031055/ Wed, 13 Jul 2022 13:14:45 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1031055 रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और धवन के साथ मिलकर 114 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई।

The post Rohit sharma smashed a six and the ball directly hit a girl and then he met that girl appeared first on Cricket Country.

]]>
इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल में खेले गए पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय रोहित शर्मा के बल्ले से नाबाद 76 रनों की पारी निकली। इस पारी के दौरान रोहित ने 5 शानदार छक्के लगाए जिसमें से एक सिक्स दर्शक दीर्घा में बैठी एक बच्ची को जा लगा। हालांकि गनीमत ये रही कि बच्ची को ज्यादा कुछ नहीं हुआ और कुछ देर बाद खेल फिर से शुरु हो गया।

ये घटना उस समय घटी जब बाएं हाथ के पेसर डेविड विली 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। विली ने ओवर की तीसरी गेंद शॉर्ट फेंकी जिसे रोहित ने स्टैंड में भेज दिया। इसके बाद कैमरे में नजर आया कि गेंद स्टैंड में बैठी एक बच्ची को जा लगी है। गेंद लगने के तुंरत बाद पिता ने अपनी बच्ची को उठाया और उसकी पीठ सहलाने लगे।

यह देखने के लिए कि कहीं बच्ची को गहरी चोट तो नहीं लगी, खेल थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इस बीच इंग्लैंड टीम की ओर से तुंरत ही मेडिकल सहायता बच्ची तक पहुंचाई गई। इस दौरान मैच थोड़ी देर तक रुका रहा।

रोहित ने इस मैच में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 58 गेंदों पर 76 रनों की पारी खेली और धवन के साथ मिलकर 114 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को 10 विकेट से बड़ी जीत दिलाई। मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उस बच्ची से मुलाकात की जिसे गेंद लगी थी। यही नहीं, उन्होंने बच्ची को चॉकलेट और टेडी बियर भी दिया। रोहित के इस अंदाज ने स्टेडियम में बैठे सभी फैंस का दिल जीत लिया।

सोशल मीडिया पर रोहित का जो फोटो वायरल हो रहा है उसमें उन्हें मैच के तुरंत बाद बच्ची से मुलाकात करते देखा जा सकता है। बता दें, रोहित शर्मा खुद एक बेटी के पिता हैं।

 

The post Rohit sharma smashed a six and the ball directly hit a girl and then he met that girl appeared first on Cricket Country.

]]>
india surpasses in icc odi team ranking moves to third spot https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-surpasses-in-icc-odi-team-ranking-moves-to-third-spot-1030972/ Wed, 13 Jul 2022 05:43:46 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1030972 भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे इंटरनैशनल में 10 विकेट से मात दी। इसके बाद भारत ने आईसीस रैंकिंग में पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब वनडे टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

The post india surpasses in icc odi team ranking moves to third spot appeared first on Cricket Country.

]]>
दुबई: इंग्लैंड को वनडे इंटरनैशनल सीरीज के पहले मैच में 10 विकेट से करारी शिकस्त देने का रोहित शर्मा की टीम को बड़ा फायदा हुआ है। भारत आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से आगे निकल गया है। भारत ने 50 ओवर के इस मुकाबले को सिर्फ 18.4 ओवरों में ही अपने नाम कर लिया था। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 19 रन देकर छह विकेट लिए।

बुमराह और मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंदबाजी के सामने जोस बटलर की कप्तानी वाली बुरी तरह असफल रही। इंग्लैंड की टीम 25.2 ओवर में सिर्फ 110 रन बनाकर सिमट गई। इसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने भारत को आसान जीत दिला दी। रोहित ने नाबाद 76 और धवन ने 31 रन की नाबाद पारी खेली।

इस बड़ी जीत के साथ ही भारत आईसीसी की वनडे इंटरनैशनल टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस मैच से पहले भारत 105 अंकों के साथ चौथे स्थान पर था लेकिन अब उसके 108 अंक हो गए हैं। उसने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है जिसके 106 अंक हैं।

न्यूजीलैंड अब भी इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। उसके 126 अंक हैं और वहीं इंग्लैंड 122 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

The post india surpasses in icc odi team ranking moves to third spot appeared first on Cricket Country.

]]>
jasprit bumrah told about his plan in first odi against england https://www.cricketcountry.com/hi/news/jasprit-bumrah-told-about-his-plan-in-first-odi-against-england-1030966/ Wed, 13 Jul 2022 05:19:46 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1030966 ओवल में पहले वनडे इंटरनैशनल में भारत ने इंग्लैंड को सिर्फ 110 रन पर पस्त कर दिया। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। बुमराह को पिच से काफी मदद मिली। भारतीय स्टार पेसर ने कहा कि पहली ही गेंद से स्विंग मिलने से उनका काम आसान हो गया।

The post jasprit bumrah told about his plan in first odi against england appeared first on Cricket Country.

]]>
लंदन: भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में छह विकेट लेने के बाद कहा कि पहली गेंद से स्विंग मिलने से उनका काम आसान हो गया।

सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग मिलना आसान नहीं है लेकिन इंग्लैंड में तीनों टी20 के बाद वनडे में भी तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल रही है।

बुमराह ने कहा, ‘सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना रोमांचक है क्योंकि आम तौर पर जैसी पिचें मिलती हैं, उन पर रक्षात्मक खेलना होता है।’

उन्होंने कहा, ‘पहली गेंद पर ही मुझे स्विंग मिल रही थी और मैने उसे भुनाने की कोशिश की। जब गेंद से मदद मिल रही हो तो ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते। विकेट सपाट होने पर असल परीक्षा होती है।’

इंग्लैंड को 110 रन पर समेटने के बाद भारत ने 18.4 ओवर में कोई विकेट गंवाए बिना लक्ष्य हासिल कर लिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘शिखर और मैं एक दूसरे को बखूबी समझते हैं। वह लंबे समय से वनडे क्रिकेट खेल रहा है और इन हालात में हमारे लिये अच्छा प्रदर्शन करता आया है।’

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, ‘भारतीय गेंदबाजों ने हालात को बखूबी भुनाया । उन्होंने पावरप्ले में बहुत अच्छी गेंदबाजी की । जसप्रीत ने खास तौर पर बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया।’

The post jasprit bumrah told about his plan in first odi against england appeared first on Cricket Country.

]]>
wasim jaffer mock former england captain michael vaughan after india beat england in second t20i https://www.cricketcountry.com/hi/news/wasim-jaffer-mock-former-england-captain-michael-vaughan-after-india-beat-england-in-second-t20i-1030448/ Sun, 10 Jul 2022 07:26:43 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1030448 सोशल मीडिया पर वसीम जाफर और माइकल वॉन के बीच चर्चा आम बात है। और इस बार भारत की जीत के बाद जाफर ने वॉन से उनका हाल पूछा है।

The post wasim jaffer mock former england captain michael vaughan after india beat england in second t20i appeared first on Cricket Country.

]]>
एजबेस्टन: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर की बल्लेबाजी भले ही परंपरागत रही हो लेकिन सोशल मीडिया पर वह टी20 अंदाज में ऐक्टिव रहते हैं। यह वह धमाका मचाते हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से उनकी टि्वटर पर ‘जंग’ चलती रहती है। और शनिवार को जब भारत ने इंग्लैंड को हराया तो उसके बाद भी जाफर ने वॉन पर तंज कसा।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी20 इंटरनैशनल में 49 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 171 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लिश टीम को 121 पर ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।

जाफर ने एक छोटे से वीडियो क्लिप के साथ वॉन का हालचाल पूछा है। इसमें एक छोटा बच्चा सीटी बजा रहा है। जाफर ने इसके साथ कैप्शन दिया है- उम्मीद है सब कुछ ठीक है माइकल वॉन। गौरतलब है कि एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद वॉन ने जाफर पर निशाना साधा था।

मैच की बात करें तो रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने भारत को मजबूत शुरुआत दी। भारत ने पहला विकेट 49 के स्कोर पर खोया लेकिन इसके बाद स्कोर 5 विकेट पर 89 रन हो गया। हालांकि रविंद्र जडेजा ने 46 रन बनाकर भारत को 20 ओवरों में 8 विकेट पर 170 तक पहुंचने में मदद की।

इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल दिखाया। भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर जेसन रॉय को आउट किया। इंग्लैंड इस शुरुआती सदमे से उबर नहीं पाया और 121 तक ही पहुंच सका।

The post wasim jaffer mock former england captain michael vaughan after india beat england in second t20i appeared first on Cricket Country.

]]>
Richard Gleeson got Virat Kohli’s Wicket in his Debut Match https://www.cricketcountry.com/hi/news/richard-gleeson-got-virat-kohlis-wicket-in-his-debut-match-1030350/ Sat, 09 Jul 2022 14:39:16 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1030350 इंग्लैंड की ओर से पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे 34 साल के रिचर्ड ग्लीसन ने कोहली को डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराया।

The post Richard Gleeson got Virat Kohli’s Wicket in his Debut Match appeared first on Cricket Country.

]]>
विराट कोहली 5 महीने बाद T20I क्रिकेट में वापसी करने उतरे लेकिन एक बार फिर फ्लॉप रहे। एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मुकाबले में कोहली 3 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। दिलचस्प बात ये रही कि इस मैच में भी कोहली को एक नौसिखिए गेंदबाज ने अपना शिकार बनाया। इंग्लैंड की ओर से पहला मैच खेल रहे 34 साल के रिचर्ड ग्लीसन ने कोहली को डेविड मलान के हाथों कैच आउट कराया।

इससे पहले एजबेस्टन में खेले गए टेस्ट मैच में कोहली के बल्ले से दोनों पारियों में सिर्फ 31 रन आए थे। उस मैच में भी कोहली को पहली पारी में सिर्फ चौथा टेस्ट मैच खेल रहे गेंदबाज मैथ्यू पॉट्स ने आउट किया था।

विराट कोहली के एक बार फिर नाकाम रहने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर कई यूजर्स मेजदार मीम्स शेयर करते हुए कोहली को टीम से बाहर कर युवाओं को मौका दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

 

The post Richard Gleeson got Virat Kohli’s Wicket in his Debut Match appeared first on Cricket Country.

]]>
hardik pandya comment after being asked about team in second t20i https://www.cricketcountry.com/hi/news/hardik-pandya-comment-after-being-asked-about-team-in-second-t20i-1030170/ Fri, 08 Jul 2022 07:12:52 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1030170 भारत ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को मात दे दी। लेकिन अगले मैच में सीनियर खिलाड़ियों की वापसी होगी। ऐसे में टीम प्रबंधन के सामने कड़ी चुनौती आ सकती है।

The post hardik pandya comment after being asked about team in second t20i appeared first on Cricket Country.

]]>
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनैशनल मुकाबले में हार्दिक पंड्या कमाल की फॉर्म में थे। गेंद और बल्ले दोनों से उन्होंने खूब दम दिखाया। वह टी20 इंटरनैशनल के एक मैच में चार विकेट लेने और हाफ सेंचुरी बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। साउथैम्पटन में खेले गए इस मैच में हार्दिक ने 51 रन बनाए और चार विकेट लिए। 50 रन की इस जीत के साथ भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है।

रोहित शर्मा की अगुआई में भारत ने इंग्लैंड को पूरी तरह पस्त कर दिया। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने 198 रन बनाकर इंग्लैंड को 148 पर रोक लिया। इस मैच में ज्यादातर वही खिलाड़ी थे जो आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेले थे। लेकिन अगले मैच में सिचुएशन थोड़ी मुश्किल हो सकती है। विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी लौट आएंगे। और ऐसे में इस टीम के कई खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। तो ईशान किशन या दिनेश कार्तिक के साथ ही दीपक हुड्डा के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं होंगे।

इस सवाल के जवाब में मैच के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘सर वो तो पता नहीं, वो तो मैनेजमेंट का काम है। मैं तो बस इंडिया का एक ऑलराउंडर की तरह खेलता हूं. मेरे को जो बोलते हैं वो मैं करता हूं। और उससे ज्यादा दिमाग लगाता नहीं।’

हार्दिक ने बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। उनकी पारी ने भारत को 198 के स्कोर पर पहुंचाने में मदद की। इसके बाद हार्दिक ने गेंदबाजी में कमाल किया और 33 रन देकर चार विकेट लिए। हार्दिक ने अपने कोटा के पूरे चार ओवर भी फेंके।

The post hardik pandya comment after being asked about team in second t20i appeared first on Cricket Country.

]]>
india vs england first t20i at southampton playing xi all you need to know https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-england-first-t20i-at-southampton-playing-xi-all-you-need-to-know-1029990/ Thu, 07 Jul 2022 09:14:35 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1029990 टेस्ट के बाद भारत और इंग्लैंड टीम फटाफट क्रिकेट के लिए आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा के वापस आने से भारतीय टीम मजबूत तो हुई है।

The post india vs england first t20i at southampton playing xi all you need to know appeared first on Cricket Country.

]]>
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से टी20 इंटरनैशनल सीरीज का आगाज हो रहा है। एजबेस्टन टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द पटरी पर लौटने की होगी।

वहीं इंग्लैंड नए कप्तान जोस बटलर की अगुआई में जीत के सफर को जारी रखना चाहेगी। मोर्गन के कप्तानी छोड़ने और संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड टीम के मिडल-ऑर्डर में जगह खाली हुई है और उसके दावेदार भी हैं। फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक के बीच उस जगह को भरने की रेस होगी।

भारतीय टीम रोहित के आने से काफी उत्साहित होगी। भारतीय टीम को उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह में से किसी को चुनना होगा। अर्शदीप को आयरलैंड में मौका नहीं मिला था। इस पहले मैच के लिए वीवीएस लक्ष्मण ही टीम के कोच होंगे। अगले मैच से राहुल द्रविड़ कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल लेंगे।

इंग्लैंड की संभावित एकादश
जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंग्स्टन, हैरी ब्रूक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, रीस टॉपली, मैट पार्किंसन

भारत की संभावित एकादश
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक

The post india vs england first t20i at southampton playing xi all you need to know appeared first on Cricket Country.

]]>