×

मोहम्मद रिजवान से खफा हुए Shaheen Afridi बोले- हम रिटायरमेंट ले लें क्या!

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों काउंटी क्रिकट खेल रहे हैं. उन्होंने यहां मीडियम पेस बॉलिंग की तो शाहीन अफरीदी ने बोल दिया क्या अब हम रिटायरमेंट ले लें!

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Published: May 02, 2022, 05:20 PM (IST)
Edited: May 02, 2022, 05:20 PM (IST)

पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. यहां वह ससेक्स की टीम का हिस्सा हैं इस दौरान रिजवान को बॉलिंग का मौका मिला तो उन्होंने अपनी मीडियम पेस बॉलिंग का जलवा दिखाया. इससे उनकी राष्टीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चिंतित नजर आए और उन्होंने सीधे-सीधे रिजवान से पूछ लिया क्या हम अब रिटायरमेंट ले लें.

बता दें मोहम्मद रिजवान और भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Chteshwar Pujara) काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम ससेक्स के लिए खेल रहे हैं. दोनो खिलाड़ी डरहम के खिलाफ मैच खेल रहे थे, दोनों ने ससेक्स की पहली पारी में बल्ले से भी शानदार योगदान दिया. रिजवान ने जहां 79 रन की पारी खेली, वहीं पुजारा ने 203 रन बनाए. इसकी बदौलत पहली पारी में ससेक्स ने 315 रन की बढ़त हासिल की.

https://twitter.com/SussexCCC/status/1520792607798050816?s=20&t=pnMHXZQhBYSoQQCxW3VWvQ

इसके बाद जब यह मैच ड्रॉ की ओर जाने लगा तो ससेक्स के कप्तान टॉस हेन्स ने रिजवान को बॉलिंग में आजमा लिया और उन्होंने यहां अपनी मीडियम पेस बॉलिंग का कमाल दिखाया. ससेक्स क्रिकेट ने रिजवान की बॉलिंग का एक वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है.

उन्होंने इसे कैप्शन दिया- वह सब करता है. मोहम्मद रिजवान का काउंटी चैंपियनशिप में पहला ओवर. इस बीच एक स्पोर्ट्स संस्था ने शाहीन अफरीदी को यह वीडियो टैग करके मजे ले लिए. इसमें लिखा था शाहीन अफरीदी अब आपके सामने कुछ सीरियस कॉम्पिटेशन है. रिजवान गेंद को अंदर और बाहर ला रहे है. वाउ.

https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1520875131891036165?s=20&t=o1tqjioIgplSRrI0z5IpMQ

TRENDING NOW

इस पर शाहीन अफरीदी ने भी जवाब देते हुए लिखा, रिज्जी भाई, अब क्या हम रिटायरमेंट ले लें. ये आप क्या कर रहे हैं? कुछ हमारे लिए भी छोड़ दें.