This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
19 महीने के लंबे इंतजार के बाद भारतीय दिग्गज ने लगाया शतक, मिल सकता है कमबैक का मौका
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है.
Written by Saurav Kumar
Published: Sep 01, 2024, 08:47 PM (IST)
Edited: Sep 01, 2024, 08:47 PM (IST)

भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का बल्ला इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में जमकर आग उगल रहा है. रहाणे ने रविवार को काउंटी क्रिकेट में लेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है. रहाणे ने 19 महीने के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट के मैदान पर शतक लगाया है.
रहाणे ने अपने शतक के साथ ही भारतीय टीम में वापसी की अपनी उम्मीदों को जगाए रखा है. रहाणे टीम में वापसी के लिए अभी भी मैदान पर अपना पूरी जान लगाते हुए नजर आ रहे हैं.
कमबैक के लिए रहाणे ने कसी कमर
अजिंक्य रहाणे ने 192 गेंद में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली. रहाणे इस मुकाबले में उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे. जब उनकी टीम के पहले दो विकेट सिर्फ 37 रन पर गिर गए थे. यहां से रहाण ने पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर 183 रन की बड़ी साझेदारी निभाई.
Ajinkya Rahane registers his second #CountyChamp century and first for Leicestershire pic.twitter.com/LR05eM09nx
— Vitality County Championship (@CountyChamp) September 1, 2024
शतक के बाद रहाणे अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके. हालांकि अच्छी बात यह रही कि रहाणे ने 19 महीने के शतक के सूखे को खत्म किया. रहाणे ने आखिरी शतक रणजी ट्रॉफी में जनवरी 2023 में लगाया था. उनका यह शतक असम के खिलाफ आया था. इस मैच में रहाणे ने 191 रन की बड़ी पारी खेली थी. इस पारी के बाद से रहाणे अपने बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. रहाणे का बल्ला आईपीएल 2024 के दौरान भी खामोश रहा था.
TRENDING NOW
कैसा रहा मैच का हाल
इससे पहले ग्लेमोर्गन के कोलिन इंग्राम ने नाबाद 257 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जिससे उसने पहली पारी नौ विकेट पर 550 रन के स्कोर पर घोषित की.लंच तक लीसेस्टरशर ने चार विकेट पर 271 रन बना लिये थे.पहली पारी में लीसेस्टरशर की टीम 251 रन पर सिमट गई थी.
