County cricket - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/county-cricket/ Thu, 09 Jan 2025 06:44:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png County cricket - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/county-cricket/ 32 32 Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/#respond Thu, 09 Jan 2025 06:00:32 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221599 Virat Kohli To Play In County: विराट कोहली इंग्लैंड में काउंटी खेल सकते हैं. भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट अपनी फॉर्म हासिल करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
Virat Kohli to Play County in England: विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब फॉर्म के बाद विराट कोहली के करियर पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब खबर है कि भारत के इंग्लैंड दौरे से पहले विराट कोहली काउंटी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. कोहली इंग्लैंड की परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलेंगे.

क्या आईपीएल बीच में छोड़कर खेलेंगे काउंटी
कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं. और अगर उनकी टीम आईपीएल प्लेऑफ में नहीं पहुंचती है तो भारतीय स्टार बल्लेबाज काउंटी खेलने निकल जाएंगे. भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा.

अगर बेंगलुरु की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंचती है तो कोहली के पास टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए बहुत कम वक्त बचेगा. आईपीएल का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. और कोहली के पास फिर इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने के लिए बहुत ही कम वक्त बचेगा. .

काउंटी खेलने से कोहली को होगा फायदा
कोहली काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. और इसी वजह से कई बड़े पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी है. और इंग्लैंड में खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. कोहली भी इस बात को जानते हैं. इंग्लैंड में परिस्थितियां वैसे भी स्विंग गेंदबाजी के लिए मददगार होती हैं और कोहली, जो लगातार ऐसी गेंदबाजी के सामने संघर्ष रते हुए नजर आ रहे हैं, जानते हैं कि यह दौरा उनके लिए कितना अहम हो सकता है.

सुनील गावस्कर, इरफान पठान, संजय मांजरेकर और रवि शास्त्री जैसे पूर्व क्रिकेटर भी कोहली को घरेलू क्रिकेट में खेलने की सलाह दे चुके हैं. 23 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू हो रहा है. कई जानकार कह चुके हैं कि कोहली और रोहित को इस टूर्नमेंट में खेलकर अपनी फॉर्म हासिल करने पर काम करना चाहिए.

लेकिन आईपीएल से टकराव का क्या
कोहली बेंगलुरु की टीम का अभिन्न हिस्सा हैं. उन्हें आरसीबी से अलग करके नहीं देखा जा सकता. बात सिर्फ रन बनाने भर की नहीं हैं. बेंगलुरु की टीम में कोहली का होना ही अलग रोमांच पैदा करता है. दर्शक मैदान पर कोहली को देखने आते हैं. इसके साथ-साथ कोहली के होने के कई आर्थिक पहलु भी हैं.

The post Virat Kohli to Play County Cricket Ahead of England Tour Will he Skip IPL Playoffs 2025 Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-to-play-county-cricket-ahead-of-england-tour-will-he-skip-ipl-playoffs-2025-reports-1221599/feed/ 0
Ajinkya Rahane hits century after 19 months in county championship for Leicestershire https://www.cricketcountry.com/hi/news/ajinkya-rahane-hits-century-after-19-months-in-county-championship-for-leicestershire-1186557/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/ajinkya-rahane-hits-century-after-19-months-in-county-championship-for-leicestershire-1186557/#respond Sun, 01 Sep 2024 15:17:39 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1186557 भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है.

The post Ajinkya Rahane hits century after 19 months in county championship for Leicestershire appeared first on Cricket Country.

]]>
भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का बल्ला इंग्लैंड के काउंटी चैंपियनशिप में जमकर आग उगल रहा है. रहाणे ने रविवार को काउंटी क्रिकेट में लेस्टरशायर की ओर से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है. रहाणे ने 19 महीने के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट के मैदान पर शतक लगाया है.

रहाणे ने अपने शतक के साथ ही भारतीय टीम में वापसी की अपनी उम्मीदों को जगाए रखा है. रहाणे टीम में वापसी के लिए अभी भी मैदान पर अपना पूरी जान लगाते हुए नजर आ रहे हैं.

कमबैक के लिए रहाणे ने कसी कमर

अजिंक्य रहाणे ने 192 गेंद में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली. रहाणे इस मुकाबले में उस समय बल्लेबाजी करने उतरे थे. जब उनकी टीम के पहले दो विकेट सिर्फ 37 रन पर गिर गए थे. यहां से रहाण ने पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब के साथ मिलकर 183 रन की बड़ी साझेदारी निभाई.

शतक के बाद रहाणे अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके. हालांकि अच्छी बात यह रही कि रहाणे ने 19 महीने के शतक के सूखे को खत्म किया. रहाणे ने आखिरी शतक रणजी ट्रॉफी में जनवरी 2023 में लगाया था. उनका यह शतक असम के खिलाफ आया था. इस मैच में रहाणे ने 191 रन की बड़ी पारी खेली थी. इस पारी के बाद से रहाणे अपने बल्ले से कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे. रहाणे का बल्ला आईपीएल 2024 के दौरान भी खामोश रहा था.

कैसा रहा मैच का हाल

इससे पहले ग्लेमोर्गन के कोलिन इंग्राम ने नाबाद 257 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जिससे उसने पहली पारी नौ विकेट पर 550 रन के स्कोर पर घोषित की.लंच तक लीसेस्टरशर ने चार विकेट पर 271 रन बना लिये थे.पहली पारी में लीसेस्टरशर की टीम 251 रन पर सिमट गई थी.

The post Ajinkya Rahane hits century after 19 months in county championship for Leicestershire appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/ajinkya-rahane-hits-century-after-19-months-in-county-championship-for-leicestershire-1186557/feed/ 0
sai sudharsan hit century in county cricket will make test debut for india against Bangladesh https://www.cricketcountry.com/hi/news/sai-sudharsan-hit-century-in-county-cricket-will-make-test-debut-for-india-against-bangladesh-1186043/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/sai-sudharsan-hit-century-in-county-cricket-will-make-test-debut-for-india-against-bangladesh-1186043/#respond Fri, 30 Aug 2024 17:30:08 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1186043 बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अभी नहीं किया गया है. टीम के ऐलान के पहले युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार शतक लगाया है.

The post sai sudharsan hit century in county cricket will make test debut for india against Bangladesh appeared first on Cricket Country.

]]>
भारत और बांग्लादेश के बीच अगले महीने 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. इनमें से एक बड़ा नाम युवा प्रतिभावान बल्लेबाज साई सुदर्शन का हो सकता है. जो इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अभी भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है. माना जा रहा है कि दलीप ट्रॉफी के बीच भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. टीम इंडिया के ऐलान के पहले साई सुदर्शन ने बल्ले से ऐसी छाप छोड़ी है जिसपर चयनकर्ताओं की भी नजर जरूर गई होगी. दरअसल, सुदर्शन ने इंग्लैंड की सरजमीं पर काउंटी क्रिकेट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया है.

साई सुदर्शन ने बल्ले से मचाया धमाका

साई सुदर्शन ने काउंटी क्रिकेट में सर्रे की ओर से खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ शानदार शतक लगाया है. मैच में सुदर्शन टीम की ओर से छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. अपनी बल्लेबाजी के दौरान साई काफी कॉन्फिडेंट नजर आए और उन्होंने 178 गेंद पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 105 रन की कमाल की पारी खेली.

सुदर्शन के इस शतक के दमपर सर्रे की टीम ने पहली पारी में 525 रन का बड़ा स्कोर बनाया. सुदर्शन का यह काउंटी क्रिकेट का पहला मुकाबला था. अपने पहले ही मुकाबले में सुदर्शन ने यादगार आगाज किया. सुदर्शन ने अपनी पारी में छक्के के साथ शतक पूरा किया.

टेस्ट में कर सकते हैं डेब्यू

साई सुदर्शन भारत के लिए वनडे और टी20 में अपना डेब्यू कर चुके हैं. साई ने भारत के लिए 3 वनडे मैच में 2 अर्धशतक लगाते हुए 127 रन बनाए हैं. साई निरंतर तौर पर लगातार बल्ले से बड़ी पारियां खेल रहे हैं. इंग्लैंड में शतक लगाकर साई ने भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए मजबूत दावेदारी ठोक दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी को बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिलता है या नहीं.

The post sai sudharsan hit century in county cricket will make test debut for india against Bangladesh appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/sai-sudharsan-hit-century-in-county-cricket-will-make-test-debut-for-india-against-bangladesh-1186043/feed/ 0
Tom Taylor magical ball wicket in one day cup county cricket video goes viral https://www.cricketcountry.com/hi/news/tom-taylor-magical-ball-wicket-in-one-day-cup-county-cricket-video-goes-viral-1175549/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/tom-taylor-magical-ball-wicket-in-one-day-cup-county-cricket-video-goes-viral-1175549/#respond Fri, 09 Aug 2024 16:11:54 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1175549 इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी क्रिकेट से एक शानदार वीडियो सामने आ रहा है. जिसमें गेंदबाज ने मैजिकल गेंद पर विकेट लिया.

The post Tom Taylor magical ball wicket in one day cup county cricket video goes viral appeared first on Cricket Country.

]]>
क्रिकेट के मैदान पर एक गेंदबाज को सबसे ज्यादा सुकून किसी बल्लेबाज को बोल्ड कर विकेट लेने में होता है. जब कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज को बोल्ड करता है तो यह उसके अंदर एक अलग तरह का आत्मविश्वास का संचार करती है. गेंदबाज का जोश उस वक्त सातवें आसमान पर चला जाता है.

खासतौर पर कोई गेंदबाज अपनी ड्रीम गेंद पर किसी बल्लेबाज को बोल्ड करता है तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक तेज गेंदबाज ने अपनी ड्रीम गेंद पर बल्लेबाज को हक्का-बक्का करते हुए बोल्ड किया.

बल्लेबाज के उड़े होश

यह पूरी घटना इंग्लैंड में खेली जाने वाली काउंटी क्रिकेट के दौरान घटी. इस समय इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट में वनडे कप खेला जा रहा है. आज इस टूर्नामेंट में यॉर्कशायर का मुकाबला समरसेट से हो रहा है. इस मुकाबले में यॉर्कशायर के तेज गेंदबाज टॉम टेलर ने अपनी ड्रीम गेंद पर समरसेट के बल्लेबाज जॉर्ज थॉमस का विकेट लिया.

टॉम टेलर ने समरसेट की पारी की पहली गेंद जादुई फेंकी. उन्होंने गेंद को सीधी सीम के साथ आगे पटका. बल्लेबाज ने गेंद का टप्पा देख यह समझा कि यह गेंद बाहर जाएगी और उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला किया. हालांकि गेंद टप्पा लेकर सीम के साथ तेजी से अंदर आई और बल्लेबाज जॉर्ज थॉमस का ऑफ स्टंप ले उड़ी. बोल्ड होकर बल्लेबाज को भी भरोसा नहीं हुआ कि वह इस गेंद पर आउट हो गए हैं. टॉम टेलर के इस जादुई गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टॉम का वीडियो यॉर्कशायर ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से शेयर किया है.

टॉम ने बल्ले से भी मचाया धमाल

गेंदबाजी के अलावा टॉम टेलर ने बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने समरसेट के खिलाफ अपनी टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की. उन्होंने मुकाबले में 65 गेंद पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 73 रन बनाए थे. उनकी पारी के दमपर यॉर्कशायर की टीम 263 रन बनाने में कामयाब हो सकी.

The post Tom Taylor magical ball wicket in one day cup county cricket video goes viral appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/tom-taylor-magical-ball-wicket-in-one-day-cup-county-cricket-video-goes-viral-1175549/feed/ 0
Venkatesh Iyer will play for Lancashire ongoing One Day Cup campaign and two rounds of County Championship https://www.cricketcountry.com/hi/news/venkatesh-iyer-will-play-for-lancashire-ongoing-one-day-cup-campaign-and-two-rounds-of-county-championship-1170992/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/venkatesh-iyer-will-play-for-lancashire-ongoing-one-day-cup-campaign-and-two-rounds-of-county-championship-1170992/#respond Fri, 26 Jul 2024 13:23:52 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1170992 वेंकटेश अय्यर ने लिस्ट ए क्रिकेट में 102 की स्ट्राइक रेट से 43 मैचों में 1458 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं.

The post Venkatesh Iyer will play for Lancashire ongoing One Day Cup campaign and two rounds of County Championship appeared first on Cricket Country.

]]>
नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर लंकाशायर के लिए इस साल का वनडे कप और दो काउंटी चैंपियनशिप मैच खेलेंगे. लंकाशायर क्लब द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज में वेंकटेश ने कहा, “मैं इंग्लैंड में पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने को लेकर उत्साहित हूं. लंकाशायर एक ऐतिहासिक क्लब है और यहां पर भारतीय खिलाड़ियों का अपना इतिहास रहा है. फ़ारूख़ इंजीनियर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और हाल ही में वॉशिंगटन सुंदर लाल गुलाब की जर्सी में खेले हैं और मैं उस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहूंगा.”

वेंकटेश ने कहा,”इंग्लैंड की परिस्थितियों में लाल और सफ़ेद दोनों गेंदों से अपने कौशल को परखने से मेरे खेल को बहुत लाभ होगा. मैं उम्मीद करता हूं कि मैं अपने खेल से प्रशंसकों का मनोरंजन कर सकूंगा और दोनों फ़ॉर्मैट में अपनी टीम को उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करूंगा.” बाएं हाथ के बल्लेबाज़ वेंकटेश के नाम 20 प्रथम श्रेणी मैचों में 37.73 की औसत और एक शतक की मदद से 1132 रन हैं. इसके अलावा उन्होंने अपनी मध्यम तेज़ गेंदबाज़ी से 15 विकेट भी झटके हैं.

KKR को जिताया खिताब

वहीं लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 102 की स्ट्राइक रेट से 43 मैचों में 1458 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं. उन्होंने भारत के लिए भी दो वनडे मैच खेले हैं. IPL 2024 के दौरान क्वालीफ़ायर 1 और फ़ाइनल में अर्धशतक लगाकर वेंकटेश ने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को ख़िताब जीतने में मदद की थी. वनडे कप बुधवार को शुरू हुआ, जहां लंकाशायर को अपने पहले मैच में डरहम के ख़िलाफ़ हार का सामना करना पड़ा. उनका अगला मुक़ाबला केंट के ख़िलाफ़ रविवार को है.

The post Venkatesh Iyer will play for Lancashire ongoing One Day Cup campaign and two rounds of County Championship appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/venkatesh-iyer-will-play-for-lancashire-ongoing-one-day-cup-campaign-and-two-rounds-of-county-championship-1170992/feed/ 0
On head coach Dravid’s advice, Arshdeep Singh joins Kent to play five first-class games https://www.cricketcountry.com/hi/news/on-head-coach-dravids-advice-arshdeep-singh-joins-kent-to-play-five-first-class-games-1075114/ Fri, 17 Mar 2023 14:11:20 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1075114 अर्शदीप ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने सीमित ओवरों मे भारत के लिए कुल 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है.

The post On head coach Dravid’s advice, Arshdeep Singh joins Kent to play five first-class games appeared first on Cricket Country.

]]>
केंट। भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की सलाह पर बायें हाथ के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के आगामी काउंटी सत्र में केंट की टीम के लिए प्रथम श्रेणी के पांच मुकाबले में खेलेंगे. केंट काउंटी टीम ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की.

यहां जारी विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ केंट क्रिकेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह जून और जुलाई के बीच काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैचों में टीम के प्रतिनिधित्व के लिए उपलब्ध रहेंगे. उनकी उपलब्धि हालांकि जरूरी मंजूरी के अधीन होगी.’’

अर्शदीप ने कहा कि उन्होंने लाल गेंद के खेल में अपने कौशल को निखारने के लिए काउंटी में खेलने का फैसला किया. उन्होंने इस विज्ञप्ति ने कहा, ‘‘मैं इंग्लैंड में लाल गेंद से क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हूं और प्रथम श्रेणी के खेल में अपने कौशल में सुधार करना जारी रखना चाहता हूं. मैं केंट के सदस्यों और समर्थकों के सामने प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं. राहुल द्रविड़ ने मुझे पहले ही बता दिया है कि इस क्लब का इतिहास शानदार है.’’

अर्शदीप ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने सीमित ओवरों मे भारत के लिए कुल 29 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले है. उन्होंने प्रथम श्रेणी के सात मैच में 23.84 की औसत से 25 विकेट लिये है. वह केंट काउंटी टीम से जुड़ने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी है. इससे पहले कुंवर शमशेरा सिंह, द्रविड़ और नवदीप सैनी इस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके है.

The post On head coach Dravid’s advice, Arshdeep Singh joins Kent to play five first-class games appeared first on Cricket Country.

]]>
Aaron Finch has pinpointed a key reason behind England’s rise to white-ball dominance https://www.cricketcountry.com/hi/news/aaron-finch-has-pinpointed-a-key-reason-behind-englands-rise-to-white-ball-dominance-1067745/ Wed, 08 Feb 2023 07:44:48 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1067745 इंग्लैंड ने हाल ही में टी20 और वनडे विश्व कप जीता और दस में से नौ टेस्ट अपने नाम किये।

The post Aaron Finch has pinpointed a key reason behind England’s rise to white-ball dominance appeared first on Cricket Country.

]]>
मेलबर्न। क्रिकेट को अलविदा कह चुके ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि लगातार काउंटी और घरेलू क्रिकेट खेलने से इंग्लैंड को हाल ही में इतनी सफलता मिली है । उन्होंने कहा कि कार्यभार से खिलाड़ियों को एक प्रारूप से दूसरे प्रारूप में आसानी से ढलने में मदद मिलती है ।

इंग्लैंड ने हाल ही में टी20 और वनडे विश्व कप जीता और दस में से नौ टेस्ट अपने नाम किये। फिंच ने कहा कि इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर अपने शुरूआती दिनों में ही इतना क्रिकेट खेल लेते हैं कि उन्हें अलग अलग प्रारूपों में ढलने में दिक्कत नहीं होती ।

उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा ,‘‘ ये युवा खिलाड़ी काफी क्रिकेट खेलते हैं , खासकर अपने शुरूआती समय में । इससे इन्हें अलग अलग प्रारूप में खुद को ढालने में आसानी होती है।” फिंच ने कहा ,‘‘ क्लब क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक वे काफी मैच खेलते हैं । इतना ज्यादा क्रिकेट खेलने के कारण तैयारी का तरीका भी अलग होता है।’’

The post Aaron Finch has pinpointed a key reason behind England’s rise to white-ball dominance appeared first on Cricket Country.

]]>
Cricket news want to have focus and concentration levels of cheteshwar pujara says mohammad rizwan 5386381 https://www.cricketcountry.com/hi/news/cricket-news-want-to-have-focus-and-concentration-levels-of-cheteshwar-pujara-says-mohammad-rizwan-5386381-1021453/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/cricket-news-want-to-have-focus-and-concentration-levels-of-cheteshwar-pujara-says-mohammad-rizwan-5386381-1021453 भारत और पाकिस्तान के ये दोनों खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड में ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. पुजारा ने यहां रनों का अंबार लगा दिया है और रिजवान अब उनसे बैटिंग की यह गजब की एकाग्रता सीखना चाहते हैं.

The post Cricket news want to have focus and concentration levels of cheteshwar pujara says mohammad rizwan 5386381 appeared first on Cricket Country.

]]>
इस सीजन काउंटी क्रिकेट के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारत के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) काफी उलझनों में थे. उन्हें लंबे समय से खराब फॉर्म में रहने के कारण घरेलू सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था. लेकिन पुजारा ने इंग्लैंड में पहुंचकर जो खेल दिखाया उससे हर कोई हैरान हैं.

लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं बनाने वाले पुजारा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक के बाद शतक और दोहरे शतक ठोक कर बता दिया है कि वह जल्दी ही टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करते दिखाई देंगे. इस बीच पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) भी उनसे प्रभावित हैं, जो पुजारा से उनके जैसी एकाग्रता सीखना चाहते हैं, जिससे वह क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट के लिए अपने खेल में सुधार कर सकें.

पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन दो में ससेक्स की तरफ से खेलते हुए दो शतक और इतने ही दोहरे शतक बनाकर टेस्ट टीम में वापसी के लिए मजबूत दावा पेश किया है. पुजारा और रिजवान ने इस महीने के शुरू में डरहम के खिलाफ 154 रन की साझेदारी भी की थी.

इन दोनों के एक ही टीम से खेलने पर सोशल मीडिया में सकारात्मक टिप्पणियां भी देखने को मिली हैं. वर्ष 2021 में आईसीसी के वर्ष खिलाड़ी चुने गए रिजवान अटूट एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करने के मामले में पाकिस्तान के यूनिस खान (Younis Khan) और फवाद आलम (Fawad Aalam) को विशेष श्रेणी में रखते रहे .हैं लेकिन अब उन्होंने पुजारा को भी इस सूची में शामिल कर लिया है.

रिजवान ने ‘क्रिकविक’ से कहा, ‘जहां तक ​​मेरा और पुजारा का सवाल है, मुझे (भारत-पाकिस्तान प्रतिद्वंद्विता के संदर्भ में) कुछ भी अजीब नहीं लगा. यदि आप उनसे पूछोगे तो मुझे उम्मीद है कि उनका जवाब भी ऐसा ही होगा. मैं उनके साथ खूब बातचीत करता हूं, उन्हें परेशान भी करता हूं और टीम में हर कोई यह जानता है.’

रिजवान ने पुजारा की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘वह बहुत अच्छा और प्यारा इंसान है. उनकी एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता लाजवाब है. अगर आपको उनसे कुछ सीखने का मौका मिलता है, तो आपको यह सीखना चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘एकाग्रता को लेकर मैंने यहां के कोच को भी बताया. मेरे पूरे करियर में मैंने जिन खिलाड़ियों को एकाग्रता के मामले में अव्वल पाया उनमें यूनिस भाई, फवाद आलम और वह (पुजारा) शामिल हैं.’ रिजवान ने कहा, ‘एकाग्रता और ध्यान केंद्रित करने के मामले में पूजारा मेरी सूची में दूसरे और फवाद आलम तीसरे स्थान पर हैं. मैं इन तीन खिलाड़ियों को इस मामले में अव्वल आंकता हूं.’

नियमित तौर पर सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलने से लंबे प्रारूप में बल्लेबाजी प्रभावित हो सकती है और रिजवान ने कहा कि पुजारा की सलाह ने इसमें उनकी मदद की. रिजवान ने कहा, ‘एक समय ऐसा आता है, जबकि आपकी एकाग्रता का स्तर कम होने लगता है. मैं यह पता करने की कोशिश करूंगा कि ये तीनों खिलाड़ी इतने गहन ध्यान और एकाग्रता से कैसे बल्लेबाजी कर लेते हैं. मैं यूनिस भाई के साथ बात करता रहता हूं, लेकिन हाल में फवाद से ज्यादा बात नहीं हो पाई.

उन्होंने कहा, ‘जब मैं जल्दी आउट हो गया तो मैंने पुजारा के साथ बात की. उन्होंने मुझे कुछ चीजें बताईं जैसे शरीर के करीब से खेलना. जैसा कि सभी जानते हैं कि हम लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेल रहे हैं, जिसमें हम अपने शरीर के बहुत करीब से नहीं खेलते क्योंकि गेंद अधिक स्विंग या सीम नहीं करती.’

(इनपुट: भाषा)

The post Cricket news want to have focus and concentration levels of cheteshwar pujara says mohammad rizwan 5386381 appeared first on Cricket Country.

]]>
Cricket news shaheen afridi takes dig at mohammad rizwan as he is doing bowl in county cricket says hum retirement le lain 5370383 https://www.cricketcountry.com/hi/news/cricket-news-shaheen-afridi-takes-dig-at-mohammad-rizwan-as-he-is-doing-bowl-in-county-cricket-says-hum-retirement-le-lain-5370383-1020534/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/cricket-news-shaheen-afridi-takes-dig-at-mohammad-rizwan-as-he-is-doing-bowl-in-county-cricket-says-hum-retirement-le-lain-5370383-1020534 पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इन दिनों काउंटी क्रिकट खेल रहे हैं. उन्होंने यहां मीडियम पेस बॉलिंग की तो शाहीन अफरीदी ने बोल दिया क्या अब हम रिटायरमेंट ले लें!

The post Cricket news shaheen afridi takes dig at mohammad rizwan as he is doing bowl in county cricket says hum retirement le lain 5370383 appeared first on Cricket Country.

]]>
पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. यहां वह ससेक्स की टीम का हिस्सा हैं इस दौरान रिजवान को बॉलिंग का मौका मिला तो उन्होंने अपनी मीडियम पेस बॉलिंग का जलवा दिखाया. इससे उनकी राष्टीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी चिंतित नजर आए और उन्होंने सीधे-सीधे रिजवान से पूछ लिया क्या हम अब रिटायरमेंट ले लें.

बता दें मोहम्मद रिजवान और भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Chteshwar Pujara) काउंटी क्रिकेट में एक ही टीम ससेक्स के लिए खेल रहे हैं. दोनो खिलाड़ी डरहम के खिलाफ मैच खेल रहे थे, दोनों ने ससेक्स की पहली पारी में बल्ले से भी शानदार योगदान दिया. रिजवान ने जहां 79 रन की पारी खेली, वहीं पुजारा ने 203 रन बनाए. इसकी बदौलत पहली पारी में ससेक्स ने 315 रन की बढ़त हासिल की.

https://twitter.com/SussexCCC/status/1520792607798050816?s=20&t=pnMHXZQhBYSoQQCxW3VWvQ

इसके बाद जब यह मैच ड्रॉ की ओर जाने लगा तो ससेक्स के कप्तान टॉस हेन्स ने रिजवान को बॉलिंग में आजमा लिया और उन्होंने यहां अपनी मीडियम पेस बॉलिंग का कमाल दिखाया. ससेक्स क्रिकेट ने रिजवान की बॉलिंग का एक वीडियो अपने टि्वटर हैंडल पर पोस्ट किया है.

उन्होंने इसे कैप्शन दिया- वह सब करता है. मोहम्मद रिजवान का काउंटी चैंपियनशिप में पहला ओवर. इस बीच एक स्पोर्ट्स संस्था ने शाहीन अफरीदी को यह वीडियो टैग करके मजे ले लिए. इसमें लिखा था शाहीन अफरीदी अब आपके सामने कुछ सीरियस कॉम्पिटेशन है. रिजवान गेंद को अंदर और बाहर ला रहे है. वाउ.

https://twitter.com/iShaheenAfridi/status/1520875131891036165?s=20&t=o1tqjioIgplSRrI0z5IpMQ

इस पर शाहीन अफरीदी ने भी जवाब देते हुए लिखा, रिज्जी भाई, अब क्या हम रिटायरमेंट ले लें. ये आप क्या कर रहे हैं? कुछ हमारे लिए भी छोड़ दें.

The post Cricket news shaheen afridi takes dig at mohammad rizwan as he is doing bowl in county cricket says hum retirement le lain 5370383 appeared first on Cricket Country.

]]>
Cricket news cheteshwar pujara smashed third consecutive century in county cricket for sussex 5367337 https://www.cricketcountry.com/hi/news/cricket-news-cheteshwar-pujara-smashed-third-consecutive-century-in-county-cricket-for-sussex-5367337-1020337/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/cricket-news-cheteshwar-pujara-smashed-third-consecutive-century-in-county-cricket-for-sussex-5367337-1020337 इन दिनों काउंटी क्रिकेट में खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने एक बार फिर रनों का अंबार खड़ा करना शुरू कर दिया है. उन्होंने लगातार 3 मैचों में एक दोहरे शतक समेत 3 शतक ठोक दिए हैं.

The post Cricket news cheteshwar pujara smashed third consecutive century in county cricket for sussex 5367337 appeared first on Cricket Country.

]]>
Cheteshwar Pujara- Third Consecutive Century In County Cricket: भारतीय टीम में लंबे समय से अपनी लय तलाश रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने आखिरकार इंग्लैंड जाकर अपनी लय हासिल कर ली है. वह इन दिनों यहां इंग्लैंड में काउंट क्रिकेट खेल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ इस बल्लेबाज ने बैक टू बैक तीन शतक ठोक दिए हैं, जबकि वह अपना तीसरा ही मैच खेल रहे हैं. ससेक्स के लिए खेल रहे पुजारा ने डरहम के खिलाफ 150 रन से ज्यादा की पारी खेल दी है और अभी वह क्रीज पर बरकरार हैं. पुजारा की इस बेहतरीन पारी की बदौलत ससेक्स ने डरहम पर 220 रन की बढ़त बना ली है.

काउंटी क्रिकेट में पहली बार ससेक्स के लिए खेल रहे भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने सीजन के पहले पहले ही मैच में यहां डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन जड़कर अपनी टीम को हार से बचाया था. इसके बाद पुजारा ने वॉरकेस्टरशायर के खिलाफ भी 109 रन बनाए थे. हालांकि यहां उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि अब डरहम के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में पुजारा ने अपनी टीम के लिए जीत की राह तैयार कर दी है.

https://twitter.com/SussexCCC/status/1520367224829136896?s=20&t=8IrpbOF5H54Lfk0R0gPOdg

खबर लिखे जाने तक पुजारा 157 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर थे, जबकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 67 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं. इससे पहले ससेक्स ने दूसरे दिन 82 रन से शुरुआत की थी, जिसमें टीम ने एक विकेट भी खो दिया था. डरहम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज क्रिस रशवर्थ की अनुपस्थिति के कारण खराब फॉर्म में थी.

ससेक्स ने दिन का अपना पहला विकेट 95 पर खो दिया, जब अली ने पॉट्स को एलबीडब्ल्यू किया. नाइट वॉचमैन मेसन क्रेन मैट सैलिसबरी की एक अच्छी डिलीवरी से पहले 60 गेंदों में बच गए.

टीम ने तीन विकेट खोकर 108 रन बनाए. लेकिन उसके बाद पुजारा क्रीज पर आए. टॉम अलसॉप ने भी उनके साथ क्रीज पर थे. अलसॉप और पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े. पुजारा ने डरहम के स्पिनरों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए दो ओवर में पांच चौके जड़े.

पुजारा ने सिर्फ पांच पारियों में 152.00 की औसत से 456 रन बनाए हैं. वह वर्तमान में शान मसूद (671 रन) के बाद इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

The post Cricket news cheteshwar pujara smashed third consecutive century in county cricket for sussex 5367337 appeared first on Cricket Country.

]]>