Manoj Tiwary - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/manoj-tiwary/ Thu, 09 Jan 2025 07:39:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Manoj Tiwary - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/manoj-tiwary/ 32 32 Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/#respond Thu, 09 Jan 2025 07:39:34 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221606 पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला किया. तिवारी ने उन्हें 'पाखंडी' तक कहा. इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक नायर, और मोर्नी मोर्केल की भूमिका पर सवाल उठाए. जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार और भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर तिवारी के बयान.'

The post Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach appeared first on Cricket Country.

]]>
Manoj Tiwary Says Gautam Gambhir is Hypocrite: पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी से भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार के बाद से गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं. और इस लिस्ट में अब मनोज तिवारी का नाम भी जुड़ गया है. हालांकि तिवारी एक कदम और आगे निकल गए हैं और उन्होंने गंभीर को पाखंडी तक कहा है. तिवारी ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के न खेलने के बाद के घटनाक्रम के बाद हुए विवाद पर अपनी राय रखी है. भारत को सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने तिवारी ने इसके साथ ही गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्केल की भूमिका पर भी सवाल किए. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. इतना ही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी के असफल रहने पर अभिषेक नायर पर भी सवाल खड़े किए.

यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि नायर और मोर्केल ने गंभीर के साथ आईपीएल में पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काम किया था.

न्यूज 18 बांग्ला के साथ बात करते हुए तिवारी ने कहा, ‘गौतम गंभीर एक पाखंडी आदमी हैं. जो वह कहते हैं उसे नहीं करते. कप्तान मुंबई से हैं, अभिषेक नायर मुंबई से हैं. सभी समस्याओं का सामना करने के लिए उन्होंने रोहित को आगे कर दिया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘गेंदबाजी कोच का क्या काम है? जो भी कोच कहते हैं वह उससे सहमत होंगे. मोर्नी मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स से हैं. अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ थे. और मुख्य कोच का उनके साथ काम करने का कम्फर्ट है.’

इसके बाद तिवारी ने गंभीर और रोहित के आपसी संबंधों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के आपसी संबंधों को लेकर भी सवाल किए. उनका मानना है कि दोनों के बीच ईगो की समस्या है. इसी बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ‘वे साथ काम कैसे कर सकते हैं. रोहित एक वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं. वहीं गंभीर ने केकेआर को आईपीएल जितवाया है. बतौर कप्तान और मेंटॉर दोनों तरह से.’

तिवारी ने यहां तक कहा कि सिर्फ गंभीर को आईपीएल जितवाने का क्रेडिट क्यों मिलता है. उन्होंने कहा, ‘गंभीर ने अकेले अपने दम पर केकेआर को खिताब नहीं जितवाया. हम सबने एक टीम के तौर पर साथ में काम किया. जैक कालिस, सुनील नारायण और मैंने, हम सबने इसके लिए मेहनत की. लेकिन क्रेडिट किसे मिला?’

गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. टीम ने वनडे और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम 0-3 से हारी. इसके साथ ही भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने से महरूम रहा. और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक नहीं पहुंच सका.

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का अगला टूर्नमेंट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप होगा. जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी.

The post Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/feed/ 0
my bank balance would have stronger if i had not fought with gautam gambhir claims manoj tiwary https://www.cricketcountry.com/hi/news/my-bank-balance-would-have-stronger-if-i-had-not-fought-with-gautam-gambhir-claims-manoj-tiwary-1127950/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/my-bank-balance-would-have-stronger-if-i-had-not-fought-with-gautam-gambhir-claims-manoj-tiwary-1127950/#respond Wed, 21 Feb 2024 07:31:37 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1127950 जब से मनोज तिवारी ने क्रिकेट को अलविदा कहा है वह लगातार खुलासे कर रहे हैं. उन्होंने अब गौतम गंभीर के बारे में कहा है कि अगर वह उनसे लड़ाई नहीं करते तो उनका बैंक बैलेंस बहुत ज्यादा होता.

The post my bank balance would have stronger if i had not fought with gautam gambhir claims manoj tiwary appeared first on Cricket Country.

]]>
नई दिल्ली: मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) लगातार खुलासे कर रहे हैं. बंगाल के इस क्रिकेटर से क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लगातार आरोल लगा रहे हैं. अभी हाल में ही उन्होंने कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी से पूछना चाहेंगे कि आखिर सेंचुरी बनाने के बाद भी उन्हें भारतीय टीम से क्यों ड्रॉप किया गया. तिवारी ने अब दावा किया है कि अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर के साथ लड़ाई नहीं करते तो उनका बैंक बैलेंस काफी ज्यादा होता.

मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) ने घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. वह गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए भी खेले थे. तिवारी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 2012 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया था. इस सीजन में कोलकाता की टीम चैंपियन बनी थी. तिवारी ने पूरे सीजन में 260 रन बनाए थे. इस बल्लेबाज ने खुलासा किया कि मैदान के बाहर उनकी गौतम गंभीर से बड़ी लड़ाई हुई थी. इसका नतीजा यह हुआ कि 2014 के सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया.

केकेआर के साथ दो सीजन और खेल जाते तो… : Manoj Tiwary

आनंदबाजार पत्रिका से बातचीत में तिवारी ने दावा किया कि अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ दो-तीन सीजन टिक जाते तो काफी और पैसा कमा लेते.

मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में क्या कहा

तिवारी ने कहा, ‘केकेआर के मेरे दिनों के दौरान, ड्रेसिंग रूम में मेरी गंभीर से बड़ी लड़ाई हुई थी. वह कभी सामने नहीं आई. केकेआर 2012 में चैंपियन बनी. उस समय मैंने चौका लगाकर टीम को जिताया था. मुझे केकेआर के लिए एक और सीजन खेलने का मौका मिला. अगर मैंने 2013 में गंभीर से लड़ाई नहीं की होती तो शायद मैं केकेआर के लिए दो-तीन सीजन और खेलता. इसका अर्थ है कि मुझे कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार पैसा मिलता जो बढ़ जाता. बैंक बैलेंस मजबूत होता. लेकिन मैंने उस बारे में कभी नहीं सोचा.’

Delhi Capitals में हुई गलतफहमी

तिवारी ने दिल्ली कैपिटल्स के अपने दिनों के बारे में भी चर्चा की. उन्होंने दावा किया कि उनके और टीम के बीच थोड़ी सी गलतफहमी हो गई थी जिसकी वजह से खीझ हो गई.

इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा, ‘जब मैं दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहा था तब गैरी किर्स्टन टीम के कोच थे. मैं लगातार देख रहा था कि एक के बाद एक मैच में प्लेइंग इलेवन अच्छा नहीं कर रहा था. कॉम्बिनेशन ठीक नहीं था. योग्य खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिल रहा था. कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर थे. टीम का रिजल्ट अच्छा नहीं था. मैं सीधा उनके पास गया और कहा कि अगर आप मुझे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दे सकते हैं तो मुझे छोड़ दीजिए. तब मेरा अनुबंध ₹2.8 करोड़ था. मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि वे इसे गलत समझेंगे और मुझे रिलीज कर देंगे. मैंने कभी अपने नुकसान के बारे में नहीं सोचा.’

The post my bank balance would have stronger if i had not fought with gautam gambhir claims manoj tiwary appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/my-bank-balance-would-have-stronger-if-i-had-not-fought-with-gautam-gambhir-claims-manoj-tiwary-1127950/feed/ 0
Five Indian cricketer who retires from Professional cricket after ranji Trophy 2023-2024 https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-indian-cricketer-who-retires-from-professional-cricket-after-ranji-trophy-2023-2024-1127518/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-indian-cricketer-who-retires-from-professional-cricket-after-ranji-trophy-2023-2024-1127518/#respond Mon, 19 Feb 2024 14:09:45 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1127518 Domestic Players retires after ranji Trophy: घरेलू क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले पांच दिग्गज खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के इस सत्र के समापन के साथ ही खेल को अलविदा कहा.

The post Five Indian cricketer who retires from Professional cricket after ranji Trophy 2023-2024 appeared first on Cricket Country.

]]>
टीम इंडिया में हो रही अनदेखी और आईपीएल में भाव नहीं मिलने के बाद घरेलू क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले पांच दिग्गज खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी के इस सत्र के समापन के साथ ही खेल को अलविदा कहने का फैसला किया है. इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम इंडिया के लिए भी अपना योगदान दिया है, मगर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. टीम इंडिया का साथ छोड़ने वाले पांच खिलाड़ी…

बंगाल के मनोज तिवारी ने बिहार के खिलाफ अपनी टीम को जीत दिलाकर अलविदा कहा. 38 साल के इस खिलाड़ी ने 19 वर्ष तक अपने राज्य की तरफ से खेलता रहा और उन्होंने पिछले सत्र में बंगाल को रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस आक्रामक बल्लेबाज के नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10000 से अधिक रन दर्ज हैं.

झारखंड के आक्रामक बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने भी रिटायरमेंट का ऐलान किया. सौरभ 17 साल तक झारखंड की टीम की तरफ से खेले. उन्होंने 115 प्रथम श्रेणी मैच में 8030 रन बनाए, जिसमें 22 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं.

झारखंड के तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी खेल को भी अलविदा कहा. वरुण आरोन लगातार चोटिल होने के कारण अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए. उनके नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 66 मैच में 173 विकेट है.

फैज फजल 21 साल तक विदर्भ की तरफ से खेले. इस सलामी बल्लेबाज की अगुवाई में विदर्भ ने 2018 में रणजी ट्रॉफी जीती थी. उस सत्र में उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए थे. उनके नाम पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9183 रन दर्ज हैं. फजल ने भारत की तरफ से 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था जिसमें उन्होंने नाबाद 55 रन बनाए थे.

मुंबई के धवल कुलकर्णी को अपनी स्विंग, मूवमेंट और सटीक गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. वह घरेलू क्रिकेट के सबसे विश्वसनीय तेज गेंदबाजों में शामिल रहे हैं. कुलकर्णी ने 17 साल तक चले अपने घरेलू करियर में कई यादगार प्रदर्शन किये. इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 95 प्रथम श्रेणी मैच खेले जिनमें 27.31 की औसत से 281 विकेट लिए.

The post Five Indian cricketer who retires from Professional cricket after ranji Trophy 2023-2024 appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-indian-cricketer-who-retires-from-professional-cricket-after-ranji-trophy-2023-2024-1127518/feed/ 0
Manoj Tiwary announces retirement from all forms of cricket https://www.cricketcountry.com/hi/news/manoj-tiwary-announces-retirement-from-all-forms-of-cricket-1126737/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/manoj-tiwary-announces-retirement-from-all-forms-of-cricket-1126737/#respond Sat, 17 Feb 2024 07:42:09 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1126737 बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी ने क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. मनोज अपना आखिरी रणजी मैच खेल रहे हैं.

The post Manoj Tiwary announces retirement from all forms of cricket appeared first on Cricket Country.

]]>
बंगाल के दिग्गज और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया है. तिवारी ने इस मौके पर अपने फैंस का आभार व्यक्त किया. तिवारी का संन्यास लेने का ये निर्णय एक दशक से अधिक लंबे और शानदार करियर के बाद आया है. उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान अपने समर्थकों को उनके प्यार और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया. तिवारी ने अपने फैंस को उनकी आखिरी पारी देखने के लिए ईडन गार्डन्स में बंगाल और बिहार के बीच चल रहे मुकाबले को देखने के लिए आने का निमंत्रण भी दिया.

तिवारी ने पोस्ट किया, “सभी को नमस्कार, तो… यह आखिरी बार पिच पर उतरने का समय आ चुका है! संभवत: मेरे प्यारे 22 गज की दूरी पर ये मेरी आखिरी बार लंबी सैर. मैं इसकी हर चीज को याद करूंगा! मुझे इन सबके लिए प्रोत्साहित करने और प्यार देने के लिए धन्यवाद. अगर आप सभी आज और कल मेरे पसंदीदा ईडेन गार्डन में बंगाल का उत्साह बढ़ाने आएंगे तो बहुत अच्छा लगेगा. क्रिकेट का एक वफादार सेवक, आपका मनोज तिवारी.”

मनोज तिवारी का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगभग 48 के औसत से 10,000 से अधिक रन बनाए, जिसमें 30 शतक और 45 अर्द्धशतक शामिल हैं. उनके नेतृत्व में बंगाल 2022-23 सीज़न में रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा. मनोज तिवारी ने इंडियन प्रीमियर लीग में कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) और पंजाब किंग्स शामिल हैं. तिवारी वर्तमान में पश्चिम बंगाल सरकार में युवा मामले और खेल राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं.

The post Manoj Tiwary announces retirement from all forms of cricket appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/manoj-tiwary-announces-retirement-from-all-forms-of-cricket-1126737/feed/ 0
Ranji Trophy: Bengal skipper Manoj Tiwary completed 10000 runs in the first-class cricket https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ranji-trophy-bengal-skipper-manoj-tiwary-completed-10000-runs-in-the-first-class-cricket-1119327/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ranji-trophy-bengal-skipper-manoj-tiwary-completed-10000-runs-in-the-first-class-cricket-1119327/#respond Fri, 26 Jan 2024 17:18:17 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1119327 बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. ये उनका 18वां सीजन है.

The post Ranji Trophy: Bengal skipper Manoj Tiwary completed 10000 runs in the first-class cricket appeared first on Cricket Country.

]]>
गुवाहाटी। अनुस्तूप मजूमदार के नाबाद शतक और कप्तान मनोज तिवारी के नाबाद अर्धशतक की मदद से बंगाल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के पहले दिन शुक्रवार को असम के खिलाफ चार विकेट पर 242 रन बना लिये. सौरव पॉल (12), श्रेयांश घोष (13) , मोहम्मद कैफ (दो) और सुदीप कुमार घारामी (10) के सस्ते में आउट होने के बाद मजूमदार और तिवारी ने पांचवें विकेट की अटूट साझेदारी में 185 रन जोड़ लिये हैं. 39 वर्ष के मजूमदार ने 197 गेंद में 16 चौकों की मदद से 120 रन बना लिये हैं जो इस सत्र में उनका दूसरा शतक है.

39 साल के मनोज तिवारी ने 187 गेंद में 68 रन बना लिये हैं. इसके साथ ही उनके प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार रन भी पूरे हो गए. यह उनका 18वां और आखिरी घरेलू सत्र है.

पंकज रॉय, अरूण लाल और सौरव गांगुली के बाद मनोज तिवारी दस हजार रन पूरे करने वाले बंगाल के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं. मनोज तिवारी ने पिछले साल अगस्त में संन्यास का ऐलान किया था. मनोज भारत की ओर से भी खेल चुके हैं. उन्होंने नीली जर्सी में 12 वनडे और 3 T20 मैच खेले.

उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मुकाबला जुलाई 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था. उनका आखिरी T20 मैच सितंबर 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ था. मनोज इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में भी खेल चुके हैं. उनके नाम 98 IPL मैचों में 1695 रन दर्ज हैं.

The post Ranji Trophy: Bengal skipper Manoj Tiwary completed 10000 runs in the first-class cricket appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/ranji-trophy-bengal-skipper-manoj-tiwary-completed-10000-runs-in-the-first-class-cricket-1119327/feed/ 0
manoj tiwary s love letter celebration for wife sushmita after scoring century went viral https://www.cricketcountry.com/hi/news/manoj-tiwary-s-love-letter-celebration-for-wife-sushmita-after-scoring-century-went-viral-1026864/ Thu, 16 Jun 2022 09:08:35 +0000 https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/%postname%-1026864 मनोज तिवारी ने जैसे ही शतक पूरा किया उन्होंने जेब से लेटर निकाला जिस पर उनकी पत्नी और बच्चों के नाम प्यारा सा संदेश लिखा था।

The post manoj tiwary s love letter celebration for wife sushmita after scoring century went viral appeared first on Cricket Country.

]]>
अलूर: मनोज तिवारी रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। बंगाल के खेल मंत्री ने अपने फर्स्ट-क्लास करियर की 29वीं सेंचुरी लगाई। मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाया। सेंचुरी बनाने के बाद तिवारी ने जिस अंदाज में सेलिब्रेट किया वह तरीका वायरल हो रहा है।

तिवारी ने अपनी जेब से कागज का एक टुकड़ा निकाला जिस पर कुछ लिखा हुआ था। उन्होंने इस टुकड़े को कैमरे की ओर किया। जब कैमरा जूम किया गया तो उस पर लिखा मेसेज सबके सामने आया। इस पर तिवारी ने अपनी पत्नी और परिवार के लिए प्यारा सा संदेश लिखा था। तिवारी ने लिखा था: ‘आई लव यू, सुष्मिता।’

तिवारी का यह क्यूट अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इससे पहले उन्होंने झारखंड के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में 73 और 136 रन की पारियां खेली थीं। बंगाल के इस अनुभवी बल्लेबाज ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

मध्यप्रदेश के खिलाफ दूसरे दिन मनोज तिवारी 84 रन पर नाबाद लौटे थे। गुरुवार को वह 102 रन बनाकर आउट हुए। छठे विकेट के लिए उन्होंने शाहबाज अहमद के साथ छठे विकेट के लिए रिकॉर्ड 183 रन की साझेदारी की। आईपीएल में आरसीबी के ऑलराउंडर शाहबाज (116) ने भी सेंचुरी ठोकी। बंगाल ने 54 रन पर पांच विकेट खो दिए थे। इन दोनों ने बांगला की पारी को 341 के स्कोर तक पहुंचाया।

The post manoj tiwary s love letter celebration for wife sushmita after scoring century went viral appeared first on Cricket Country.

]]>
Ipl auction 2022 manoj tiwary sreesanth and other unexpected names in mega auction 5217952 https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-auction-2022-manoj-tiwary-sreesanth-and-other-unexpected-names-in-mega-auction-5217952-1012639/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/ipl-auction-2022-manoj-tiwary-sreesanth-and-other-unexpected-names-in-mega-auction-5217952-1012639 बीसीसीआई ने मंगलवार को बैंगलोर में 12 और 13 फरवरी को होने वाली 2022 आईपीएल मेगा नीलामी के लिए 590 खिलाड़ियों के ने नाम की पुष्टि की।

The post Ipl auction 2022 manoj tiwary sreesanth and other unexpected names in mega auction 5217952 appeared first on Cricket Country.

]]>
बीसीसीआई (BCCI) ने मंगलवार को बेंगलुरु में 12 और 13 फरवरी को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची रिलीज की है। 590 खिलाड़ियों की इस सूची में कई ऐसे नाम हैं जिनके यहां होने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

इस सूची में सबसे अप्रत्याशित नाम है पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) का। जो आईपीएल मेगा ऑक्शन में 50 लाख के बेस प्राइस वाले बल्लेबाजों के ग्रुप का हिस्सा हैं।

आईपीएल के दौरान मैच फिक्सिंग के वजह से बीसीसीआई द्वारा बैन किए गए पूर्व भारतीय क्रिकेट श्रीसंत (Sreesanth) भी 15वें सीजन के नीलामी का हिस्सा होंगे। केरल के इस तेज गेंदबाज को 50 लाख के बेस प्राइस के साथ दाएं हाथ के सीम गेंदबाजों के ग्रुप में रखा गया है।

इस सूची में एक और उल्लेखनीय नाम ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा का है, जिन्होंने शुरू में नामांकन नहीं किया था। आर्चर के अलावा इंग्लिश ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) भी इस सूची का हिस्सा हैं जिन्हें यहां देखने की उम्मीद नहीं की गई थी।

इंजरी की वजह आर्चर ने पिछले आईपीएल सीजन और फिर प्रतिष्ठित एशेज सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। लेकिन अब उन्होंने आईपीएल के 15वें सीजन की नीलामी में अपना दर्ज कराया है। गौरतलब है कि टूर्नामेंट की फ्रेंचाइजी ने चोटिल कोहनी के दूसरे ऑपरेशन से उबर रहे आर्चर को अपने जोखिम पर खेलने के लिए कहा गया था।

पिछले साल टी20 विश्व कप में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर सभी को प्रभावित करने वाले नामिबिया के डेविड वाइस (David Wiese) भी 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन का हिस्सा हैं। वाइस ने विश्व कप 2021 में खेले 8 मैचों में 45.40 की औसत से 227 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले छठें खिलाड़ी थे।

आईपीएल 2022 की नीलामी में सूची में यूएसए के एकलौते खिलाड़ी अली खान (Ali Khan) भी एक चौंकाने वाला नाम हैं। पाकिस्तान में जन्मे खान संयुक्त राज्य अमेरिका के आसपास के कई निजी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंटों में खेलने के बाद खान अमेरिकी नागरिक बन गए और लॉस एंजिल्स में 2016 ऑटि कप और आईसीसी डब्ल्यूसीएल डिवीजन चार के लिए पहली बार यूएसए टीम में चुने गए।

बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजी को सूचित किया है कि नीलामी प्रक्रिया मार्की सेट के साथ शुरू होगी। डेविड वार्नर, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, पैट कमिंस, क्विंटन डी कॉक, शिखर धवन, फाफ डु प्लेसिस, श्रेयस अय्यर, कगिसो रबाडा और मोहम्मद शमी कुल 10 स्टार क्रिकेटर्स इस मार्की सेट का हिस्सा होंगे

जिसके बाद कैप्ड खिलाड़ियों का एक पूरा दौर चलेगा, जिसमें बल्लेबाज, ऑलराउंडर, विकेट कीपर/बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज शामिल होंगे। इसके बाद अनकैप्ड खिलाड़ियों का एक पूरा दौर चलेगा।

The post Ipl auction 2022 manoj tiwary sreesanth and other unexpected names in mega auction 5217952 appeared first on Cricket Country.

]]>
Fans surprised as sports minister manoj tiwari included in bengals ranji trophy team 5169973 https://www.cricketcountry.com/hi/news/fans-surprised-as-sports-minister-manoj-tiwari-included-in-bengals-ranji-trophy-team-5169973-1010243/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/fans-surprised-as-sports-minister-manoj-tiwari-included-in-bengals-ranji-trophy-team-5169973-1010243 बंगाल टीम अभिमन्यू ईश्वनर की अगुवाई में 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा।

The post Fans surprised as sports minister manoj tiwari included in bengals ranji trophy team 5169973 appeared first on Cricket Country.

]]>
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में खेल और युवा मामलों के मंत्री और बंगाल के पूर्व कप्तान मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) को आगामी रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए बंगाल की 21 सदस्यीय रणजी ट्रॉफी टीम में मौका दिया गया है।

तिवारी आखिरी बार मार्च 2020 में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने रणजी फाइनल में बंगाल के लिए खेले थे। वो विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी में शामिल हो गए और शिबपुर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के रथिन चक्रवर्ती को हराकर जीत हासिल की। वो चोट के कारण पिछले सीज़न में खेलने से चूक गए। उनकी गैरमौजूदगी में अभिमन्यु ईश्वरन ने बंगाल टीम की कमान संभाली।

मौजूदा रणजी सीजन के ग्रुप बी में विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा के साथ बंगाल 13 जनवरी से बेंगलुरु में त्रिपुरा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। बेंगलुरू रवाना होने से पहले बंगाल टीम को 6-7 जनवरी को सीसी एंड एफसी में पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली मुंबई के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलना है।

एक मंत्री को रणजी स्क्वाड में मौका दिए जाने से लोग हैरान हैं वहीं कई इस कदम को बंगाल रणजी टीम के कई सदस्यों के कोविड पॉजिटिव होने की वजह से आइसोलेश में जाने का परिणाम मान रहे है।

कैब सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, “मौजूदा महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, बंगाल क्रिकेट संघ ने सुरक्षा उपाय के रूप में सभी बंगाल क्रिकेटरों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए थे।”

उन्होंने कहा, “परिणाम सामने आए हैं और ये पाया गया है कि कुछ खिलाड़ियों पॉजिटिव हैं। कैब इस संबंध में सभी आवश्यक सावधानी बरत रही है और कार्रवाई कर रही है।”

टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), मनोज तिवारी, सुदीप चटर्जी, अनुस्टुप मजूमदार, अभिषेक रमन, सुदीप घरामी, अभिषेक दास, ऋत्विक चटर्जी, ऋत्विक रॉय चौधरी, अभिषेक पोरेल, शाहबाज अहमद, सयान शेखर मंडल, आकाश दीप, ईशान पोरेल, मुकेश कुमार, काजी जुनैद सैफी, साकिर हबीब गांधी, प्रदीप्त प्रमाणिक, गीत पुरी, नीलकंठ दास और करण लाल।

The post Fans surprised as sports minister manoj tiwari included in bengals ranji trophy team 5169973 appeared first on Cricket Country.

]]>
India vs new zealand ravindra jadeja should play at number 4 demand cricketer manoj tiwary 5077572 https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-vs-new-zealand-ravindra-jadeja-should-play-at-number-4-demand-cricketer-manoj-tiwary-5077572-1004293/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/india-vs-new-zealand-ravindra-jadeja-should-play-at-number-4-demand-cricketer-manoj-tiwary-5077572-1004293 IND vs NZ: रवींद्र जडेजा टीम इंडिया में नंबर-7 पर बल्‍लेबाजी करने के लिए आते हैं.

The post India vs new zealand ravindra jadeja should play at number 4 demand cricketer manoj tiwary 5077572 appeared first on Cricket Country.

]]>
India vs New Zealand: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आज टी20 विश्‍व कप में भारत को (INDvsNZ) करो-मरो जैसा मैच खेलना है. बीते मैच में मिली हार के बाद अब भारत को अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे. टी20 विश्‍व कप 2021 में इस अहम भिड़ंत से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नंबर-4 पर खिलाने की मांग की. उन्‍होंने साथ ही कहा कि भारत जरूर बाउंस बैक करेगा. वो पहले भी कई बार इसी तर्ज पर टूर्नामेंट में वापसी कर चुका है.

स्‍पोट्स कीड़ा वेबसाइट से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा, “न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच करो-मरो जैसा है. यहां से भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सभी मुकाबले जीतने होंगे. जैस हमे पता है कि इस टीम के पास बाउंस बैक करने की क्षमता है. ऐसा पहले भी कई बार इस टीम ने करके दिखाया है.”

उन्‍होंने कहा, “मुझे लगता है कि पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत के टॉप ऑर्डर का फ्लॉप होने का खामियाजा टीम को उठाना पड़ा था. भारत को अपनी बल्‍लेबाजी को थोड़ा लचक बनाना होगा. मैं नंबर-4 पर बाएं हाथ के बल्‍लेबाज को देखना चाहता हूं. अगर नंबर-4 पर बाएं हाथ का बल्‍लेबाज खेलेगा तो गेंदबाज को दूसरे तरीके से सोचना होगा. इससे उसकी लाइन और लेंथ में भी बदलाव आएगा.”

मनोज तिवारी ने कहा, “मेरे विचार में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को नंबर-4 पर आजमाया जा सकता है. वो सूर्यकुमार यादव या रिषभ पंत को इस स्‍थान पर ट्राय कर सकते हैं लेकिन मैं जडेजा को देखना पसंद करूंगा. वो स्‍ट्राइक रोटेट करने में अच्‍छे हैं और बड़े शॉट भी लगा सकते हैं.”

मनोज तिवारी ने चोटिल हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का समर्थन किया. उन्‍होंने कहा, “अगर आप हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम में देखना चाहते हैं तो आपको उनके लिए सही स्‍पॉट ढूंढ़ना होगा. थिंक टैंक सोचता है कि हार्दिक पांड्या डगआउट में बैठे उनके विकल्‍प से ज्‍यादा अच्‍छा बल्‍लेबाज है. यह आवश्‍यक है कि उन्‍हें मध्‍यक्रम में खेलने का उचित वक्‍त मिले. महज एक मैच के बाद उन्‍हें बाहर करना काफी अनुचित होगा.”

The post India vs new zealand ravindra jadeja should play at number 4 demand cricketer manoj tiwary 5077572 appeared first on Cricket Country.

]]>
Keep an eye on venkatesh iyer former cricketers impressed by kolkata knight riders young batsman 4971497 https://www.cricketcountry.com/hi/news/keep-an-eye-on-venkatesh-iyer-former-cricketers-impressed-by-kolkata-knight-riders-young-batsman-4971497-999216/ https://www.cricketcountry.com/hi/hindi-news/keep-an-eye-on-venkatesh-iyer-former-cricketers-impressed-by-kolkata-knight-riders-young-batsman-4971497-999216 26 साल के वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदो पर 41 रनों की पारी खेलकर कोलकाता को बैंगलोर के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दिलाई।

The post Keep an eye on venkatesh iyer former cricketers impressed by kolkata knight riders young batsman 4971497 appeared first on Cricket Country.

]]>
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के दूसरे चरण में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

26 साल के अय्यर ने 27 गेंदो पर 41 रनों की पारी खेलकर कोलकाता को बैंगलोर के खिलाफ 9 विकेट से आसान जीत दिलाई। इस पारी के दौरान अय्यर ने कई बेहतरीन शॉट लगाए जिसके लिए पूर्व दिग्गजों ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की।

पूर्व गेंदबाज इरफान पठान ने ट्वीट किया, “सिराज के खिलाफ युवा वेंकटेश अय्यर ने जो कवर ड्राइव लगाई!!”

वहीं क्रिकेटर से राजनेता बने मनोज तिवारी ने लिखा, ” वेंकटेश अय्यर में प्रतिभा की पहचान करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स को बधाई, जैसा कि मैंने उन्हें घरेलू क्रिकेट और आज IPL2021 में देखा, अगर बीसीसीआई उन पर ध्यान दे तो वो टीम इंडिया के लिए हार्दिक के साथ दूसरे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। उन पर नजर रखें दोस्तों #RCBvsKKR”

घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलने वाले अय्यर मध्य प्रदेश की सीनियर टीम के लिए वनडे और टी20 डेब्यू कर चुके हैं। साथ ही वो स्टेट की अंडर-23 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

साल की शुरुआत में हुए विजय हजारे टूर्नामेंट में अय्यर ने पंजाब के खिलाफ मैच में 198 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और सात छक्के लगाए थे। टूर्नामेंट में खेले पांच मैचों में उन्होंने 55 की औसत और 124 की स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए थे।

The post Keep an eye on venkatesh iyer former cricketers impressed by kolkata knight riders young batsman 4971497 appeared first on Cricket Country.

]]>