Gautam Gambhir - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/gautam-gambhir/ Thu, 09 Jan 2025 15:33:18 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Gautam Gambhir - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/gautam-gambhir/ 32 32 Indian Team Head Coach Gautam gambhir luxrious house price and networth https://www.cricketcountry.com/hi/photos/indian-team-head-coach-gautam-gambhir-luxrious-house-price-and-networth-1221654/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/indian-team-head-coach-gautam-gambhir-luxrious-house-price-and-networth-1221654/#respond Thu, 09 Jan 2025 13:41:51 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221654 Gautam Gambhir Lxrious House: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को मिली 3-1 से हार के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर कई सवाल उठ रहे हैं. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर काफी चर्चा में रह रहे हैं. गंभीर पर हो रही इन्हीं चर्चाओं के बीच आज हम आपको गौतम के आलीशान...

The post Indian Team Head Coach Gautam gambhir luxrious house price and networth appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam Gambhir Lxrious House: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को मिली 3-1 से हार के बाद टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर कई सवाल उठ रहे हैं. टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के कारण गंभीर काफी चर्चा में रह रहे हैं. गंभीर पर हो रही इन्हीं चर्चाओं के बीच आज हम आपको गौतम के आलीशान घर के बारे में बताएंगे. इस घर की कीमत जान आप चौंक जाएंगे.

Gautam Gambhir House

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर भारत के अनुभवी बल्लेबाज रह चुके हैं. गौतम गंभीर दिल्ली के रहने वाले हैं और उनका घर ओल्ड राजिंदर नगर में है.

Gautam Gambhir House

गौतम गंभीर का घर किसी महल से कम नहीं है. गंभीर अक्सर अपने घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

गौतम के घर का इंटरियर ब्राउन और व्हाइट थीम पर बनाया गया है. उनके घर में इन्हीं दो रंग का इस्तेमाल किया गया है. इन दो कलर का कॉम्बिनेशन घर को काफी लग्जरी लुक देता है.

Gautam Gambhir House

बात अब गंभीर के घर की कीमत की. गुरु गंभीर का यह घर काफी महंगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर के घर की कीमत 20 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की है.

Gautam Gambhir House

गौतम के घर में शानदार लुक का झुमर, कई खूबसूरत पेंटिंग और क्रिकेट में मिले अवार्ड और मेडल के लिए खास स्पेस डिजाइन किया गया है. इस जगह पर गंभीर को मिले खास अवार्ड और तोहफे का कलेक्शन को अच्छी तरह से सजाया गया है.

Gautam Gambhir House

फिलहाल गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा है. ऐसे में गंभीर को बतौर कोच खुद को साबित करने के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में कमाल करना होगा. गंभीर यही चाहेंगे कि उनके नेतृत्व में भारत का प्रदर्शन धमाकेदार रहे और टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हो.

The post Indian Team Head Coach Gautam gambhir luxrious house price and networth appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/indian-team-head-coach-gautam-gambhir-luxrious-house-price-and-networth-1221654/feed/ 0
Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/#respond Thu, 09 Jan 2025 07:39:34 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221606 पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर तीखा हमला किया. तिवारी ने उन्हें 'पाखंडी' तक कहा. इसके साथ ही उन्होंने अभिषेक नायर, और मोर्नी मोर्केल की भूमिका पर सवाल उठाए. जानें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार और भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन पर तिवारी के बयान.'

The post Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach appeared first on Cricket Country.

]]>
Manoj Tiwary Says Gautam Gambhir is Hypocrite: पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी से भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार के बाद से गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं. और इस लिस्ट में अब मनोज तिवारी का नाम भी जुड़ गया है. हालांकि तिवारी एक कदम और आगे निकल गए हैं और उन्होंने गंभीर को पाखंडी तक कहा है. तिवारी ने सिडनी टेस्ट में रोहित शर्मा के न खेलने के बाद के घटनाक्रम के बाद हुए विवाद पर अपनी राय रखी है. भारत को सिडनी टेस्ट में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

क्रिकेटर से कॉमेंटेटर बने तिवारी ने इसके साथ ही गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्केल की भूमिका पर भी सवाल किए. उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई दूसरा गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया. इतना ही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी के असफल रहने पर अभिषेक नायर पर भी सवाल खड़े किए.

यहां यह बात ध्यान देने वाली है कि नायर और मोर्केल ने गंभीर के साथ आईपीएल में पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काम किया था.

न्यूज 18 बांग्ला के साथ बात करते हुए तिवारी ने कहा, ‘गौतम गंभीर एक पाखंडी आदमी हैं. जो वह कहते हैं उसे नहीं करते. कप्तान मुंबई से हैं, अभिषेक नायर मुंबई से हैं. सभी समस्याओं का सामना करने के लिए उन्होंने रोहित को आगे कर दिया.’

उन्होंने आगे कहा, ‘गेंदबाजी कोच का क्या काम है? जो भी कोच कहते हैं वह उससे सहमत होंगे. मोर्नी मोर्केल लखनऊ सुपर जायंट्स से हैं. अभिषेक नायर कोलकाता नाइट राइडर्स में गौतम गंभीर के साथ थे. और मुख्य कोच का उनके साथ काम करने का कम्फर्ट है.’

इसके बाद तिवारी ने गंभीर और रोहित के आपसी संबंधों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने गौतम गंभीर और रोहित शर्मा के आपसी संबंधों को लेकर भी सवाल किए. उनका मानना है कि दोनों के बीच ईगो की समस्या है. इसी बातचीत में उन्होंने आगे कहा, ‘वे साथ काम कैसे कर सकते हैं. रोहित एक वर्ल्ड कप विजेता कप्तान हैं. वहीं गंभीर ने केकेआर को आईपीएल जितवाया है. बतौर कप्तान और मेंटॉर दोनों तरह से.’

तिवारी ने यहां तक कहा कि सिर्फ गंभीर को आईपीएल जितवाने का क्रेडिट क्यों मिलता है. उन्होंने कहा, ‘गंभीर ने अकेले अपने दम पर केकेआर को खिताब नहीं जितवाया. हम सबने एक टीम के तौर पर साथ में काम किया. जैक कालिस, सुनील नारायण और मैंने, हम सबने इसके लिए मेहनत की. लेकिन क्रेडिट किसे मिला?’

गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. टीम ने वनडे और टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. भारत को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार मिली. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में टीम 0-3 से हारी. इसके साथ ही भारत ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने से महरूम रहा. और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक नहीं पहुंच सका.

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत का अगला टूर्नमेंट अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप होगा. जिसकी शुरुआत 19 फरवरी से होगी.

The post Gautam Gambhir is a hypocrite- Former India batter Manoj Tiwary slams head coach after 1-3 loss in BGT 2024-25 Questions Batting and Bowling Coach appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-is-a-hypocrite-former-india-batter-manoj-tiwary-slams-head-coach-after-1-3-loss-in-bgt-2024-25-questions-batting-and-bowling-coach-1221606/feed/ 0
is virat kohli going to announce retirement questioned raied after photo goes viral with gautam gambhir https://www.cricketcountry.com/hi/news/is-virat-kohli-going-to-announce-retirement-questioned-raied-after-photo-goes-viral-with-gautam-gambhir-1220879/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/is-virat-kohli-going-to-announce-retirement-questioned-raied-after-photo-goes-viral-with-gautam-gambhir-1220879/#respond Sun, 05 Jan 2025 10:32:13 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220879 सिडनी टेस्ट के बाद विराट कोहली गौतम गंभीर के गले लगते हुए नजर आए. जिसके बाद से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या किंग कोहली संन्यास का ऐलान करने वाले हैं.

The post is virat kohli going to announce retirement questioned raied after photo goes viral with gautam gambhir appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam Gambhir and Virat Kohli Viral Picture: ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3-1 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम किया.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फैंस के चहेते दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला बिल्कुल नहीं चल सका. कोहली 5 मैच की 10 पारियों में सिर्फ 190 रन बना सके. वहीं सिडनी टेस्ट के बाद कोहली टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर के गले लगते हुए भी नजर आए. जिसके बाद यह सवाल भी उठने लगे कि क्या कोहली भी संन्यास का ऐलान करने वाले हैं.

क्या कोहली भी करेंगे संन्यास का ऐलान

सिडनी टेस्ट के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में विराट कोहली गौतम गंभीर के गले लगते हुए नजर आ रहे हैं. कोहली के इस तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या किंग कोहली क्रिकेट के इस लंबे प्रारूप को छोड़ने का मन बना चुके हैं.

दरअसल, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास का ऐलान किया था. अश्विन भी संन्यास के पहले विराट कोहली से गले लगते हुए नजर आए थे. अश्विन की घटना को याद करते हुए ही फैंस के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोहली भी अब टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं.

गंभीर ने किया था कोहली का बचाव

सिडनी टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने कोहली का बचाव किया था. गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर कहा मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता, यह उन पर निर्भर करता है. उनमें भूख और प्रतिबद्धता है. उम्मीद है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास कर सकेंगे. परिवर्तन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, पता नहीं पांच महीने बाद हम कहां होंगे.

The post is virat kohli going to announce retirement questioned raied after photo goes viral with gautam gambhir appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/is-virat-kohli-going-to-announce-retirement-questioned-raied-after-photo-goes-viral-with-gautam-gambhir-1220879/feed/ 0
Indian team performance under Gautam Gambhir coaching see report card here https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-performance-under-gautam-gambhir-coaching-see-report-card-here-1220869/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-performance-under-gautam-gambhir-coaching-see-report-card-here-1220869/#respond Sun, 05 Jan 2025 09:56:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220869 Gautam Gambhir Report Card: सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत को 3-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद से फैंस टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं. खासतौर पर गौतम गंभीर के कोचिंग के तरीके पर काफी सवाल उठ...

The post Indian team performance under Gautam Gambhir coaching see report card here appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam Gambhir Report Card: सिडनी टेस्ट में हार के साथ ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत को 3-1 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद से फैंस टीम के खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग पर भी सवाल उठा रहे हैं.

खासतौर पर गौतम गंभीर के कोचिंग के तरीके पर काफी सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, गौतम ने जबसे टीम इंडिया की कमान बतौर कोच संभाली है उस समय से भारत को कामयाबी कम और निराशा ज्यादा मिली है. फैंस को उम्मीद थी कि गौतम की कोचिंग में भारत को काफी कामयाबी मिलेगी पर गौतम की कोचिंग में भारत की स्थिति गंभीर ही हुई है. हम आज आपको गौतम गंभीर के कोचिंग का पूरा रिपोर्ट कार्ड बताएंगे.

27 साल श्रीलंका से मिली वनडे सीरीज में हार

गौतम गंभीर का कार्यकाल श्रीलंका दौरे से शुरू हुआ था. गंभीर का शुरुआती दौरा ही खराब रहा था. इस दौरे पर भारतीय टीम को 27 साल के बाद श्रीलंका से द्विपक्षीय वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरे से भारत की स्थिति खराब होना शुरू हुई.

2024 में एक भी वनडे नहीं जीत सकी टीम इंडिया

भारतीय टीम का हाल कितना खराब रहा है इसका अंदाज आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि 2024 में टीम इंडिया वनडे के एक भी मुकाबले में जीत दर्ज नहीं कर पाई. 45 साल बाद ऐसा हुआ जब टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत पाई.

36 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में मिली हार

भारतीय टीम को इसी साल न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. गौतम गंभीर के कार्यकाल में भारत को मिली यह हार काफी खराब रहा. टीम इंडिया 36 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज हारी.

10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार

गौतम गंभीर के कार्यकाल तीसरी बड़ी नाकामयाबी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार रही. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से हार का सामना करना पड़ा. 10 साल बाद भारतीय टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस दौरे पर भारतीय टीम 10 साल बाद बीजीटी में दो मुकाबले भी हारे. 13 साल बाद भारत को मेलबर्न में टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा. वहीं बीजीटी की हार की वजह से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने से भी चूक गया.

The post Indian team performance under Gautam Gambhir coaching see report card here appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/indian-team-performance-under-gautam-gambhir-coaching-see-report-card-here-1220869/feed/ 0
five big reason for india lose in Border Gavaskar Trophy https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-big-reason-for-india-lose-in-border-gavaskar-trophy-1220818/ https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-big-reason-for-india-lose-in-border-gavaskar-trophy-1220818/#respond Sun, 05 Jan 2025 06:16:32 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220818 ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. आखिरी बार 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी. इस हार के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो गया है.

The post five big reason for india lose in Border Gavaskar Trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
five big reason for india lose: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया. भारत ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवाई है. पांच बड़े कारण, जिससे टीम इंडिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज में मिली हार

Kohli and Rohit
(Image credit- X)

01. बल्लेबाजों ने किया पूरी तरह निराश

भारतीय बल्लेबाजों ने इस सीरीज में पूरी तरह निराश किया. यशस्वी जायसवाल (391) और नीतीश रेड्डी (298) के अलावा केएल राहुल (276) और ऋषभ पंत (255) के बल्ले से रन बने. विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा. वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर भी बल्ले से एक मैच को छोड़कर बड़ी पारी नहीं खेल सके. मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजों का फ्लॉप शो टीम इंडिया की हार की बड़ी वजह बनी.

Rana taking a wicket during a Test match
Harshit Rana

02. तीसरे गेंदबाज की कमी खली

जसप्रीत बुमराह के बाद मोहम्मद सिराज ही एकमात्र गेंदबाज रहे, जिन्होंने इस सीरीज में थोड़ा प्रभावित किया. भारतीय टीम पूरी तरह जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर निर्भर दिखी. बुमराह ने सीरीज में कुल 32 विकेट लिए, दूसरे छोर से उन्हें सपोर्ट नहीं मिला. भारत ने पहले दो टेस्ट मैच में तीसरे गेंदबाज के रुप में हर्षित राणा को मौका दिया, मगर वह प्रभावित नहीं कर सके. एडिलेड में उनकी जमकर धुनाई हुई. तीसरे और चौथे टेस्ट में भारतीय टीम हर्षित राणा की जगह आकाश दीप को लेकर आई. आकाश दीप ने रन तो नहीं दिए, मगर उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिला. आखिरी मैच में प्रसिद्ध कृष्णा हालांकि अच्छे रंग में नजर आए. मोहम्मद शमी ने इस रोल में भारत को काफी सफलता दिलाई थी, टीम को उनकी कमी खली.

Head Smith
(Image credit- X)

03. स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड के आगे रहे बेअसर रहे गेंदबाज

भारत के लिए इस सीरीज में एक बार फिर ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की चुनौती थी. भारतीय गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के आगे बेअसर नजर आए. दोनों बल्लेबाजों ने इस सीरीज में दो- दो शतक लगाए. ट्रेविस हेड ने पांच मैच में नौ इनिंग में सबसे ज्यादा 448 रन बनाए, वहीं स्टीव स्मिथ ने पांच मैच की नौ इनिंग में 314 रन बनाए.

Australia Win
(Image credit- @cricketcomau X)

04. स्कॉट बोलैंड ने बिगाड़ा खेल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने टीम इंडिया के लिए सीरीज में मुश्किलें खड़ी की. स्कॉट बोलैंड जो ऑस्ट्रेलिया के तीसरे गेंदबाज के रूप में तीन मैच खेले और 21 विकेट अपने नाम किए. सिडनी टेस्ट में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए. स्कॉट बोलैंड ने टीम में सरप्राइज के रुप में शामिल हुए और टीम इंडिया की बल्लेबाजी को तहस- नहस कर दिया. भारतीय बल्लेबाज स्कॉट बोलैंड का तोड़ नहीं ढूंढ सके.

Gautam Gambhir PC
(Image credit- X)

05. ड्रेसिंग रूम विवाद ने डाला असर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम विवाद काफी चर्चा में रहा. सिडनी टेस्ट से पहले गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की ‘बहस’ सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए. भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन सीरीज के बीच में संन्यास लेकर भारत वापस लौट गए. बताया जाता है कि रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम मैनेजमेंट के बर्ताव से खुश नहीं थे. गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच व्यक्तिगत टकराव की बात कही गई. ड्रेसिंग रूम विवाद का कहीं ना कहीं टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा.

The post five big reason for india lose in Border Gavaskar Trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/photos/five-big-reason-for-india-lose-in-border-gavaskar-trophy-1220818/feed/ 0
Gautam gambhir reacts on Virat Kohli and Rohit Sharma future in Press conference https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-reacts-on-virat-kohli-and-rohit-sharma-future-in-press-conference-1220800/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-reacts-on-virat-kohli-and-rohit-sharma-future-in-press-conference-1220800/#respond Sun, 05 Jan 2025 05:22:25 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220800 गंभीर ने कहा, सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया. वहीं मोहम्मद सिराज ने शानदार एटीट्यूड दिखाया. इसके अलावा हेड कोच ने नीतीश रेड्डी को सराहा.

The post Gautam gambhir reacts on Virat Kohli and Rohit Sharma future in Press conference appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam Gambhir PC: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया. टीम इंडिया की हार के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने मीडिया का सामना किया और कई सवालों के जवाब दिए.

गौतम गंभीर ने कहा कि हम गलती स्वीकार करते हैं. हमने कई गलतियां की, जिसकी वजह से हम इस स्थिति में हैं. उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहना चाहता कि जसप्रीत बुमराह के न होने की वजह से हम नतीजे नहीं पा सके, हमारे पास अपने पल थे, अगर वह होते तो अच्छा होता. एक अच्छी टीम जीती है जो सिर्फ़ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. उन्होंने कहा कि सिडनी में दूसरी पारी में अगर हमारी बल्लेबाजी अच्छी होती तो हम बेहतर स्थिति में होते. अगर हम 250-275 का टारगेट रखते तो हम इस मैच में बने रह सकते थे. जब रन नहीं बनते हैं तो गेंदबाजों पर दवाब बढ़ता है

गौतम गंभीर ने रोहित- विराट के फ्यूचर पर क्या कहा ?

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर पर कहा मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता, यह उन पर निर्भर करता है. उनमें भूख और प्रतिबद्धता है. उम्मीद है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास कर सकेंगे. परिवर्तन के बारे में बात करना अभी जल्दबाजी होगी, पता नहीं पांच महीने बाद हम कहां होंगे.

गंभीर ने बुमराह- सिराज की तारीफ की

गंभीर ने कहा, सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने हर बार टीम को विकेट निकाल कर दी, जिससे सिराज, हर्षित राणा और आकाश दीप जैसे गेंदबाजों का फायदा मिला. मोहम्मद सिराज की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा, उन्होंने इस सीरीज में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने शानदार एटीट्यूड दिखाया. इसके अलावा हेड कोच ने नीतीश रेड्डी को सराहा.

हर क्रिकेटर को खेलनी चाहिए रणजी ट्रॉफी: गंभीर

सीनियर खिलाड़ियों के रणजी ट्रॉफी में खेलने के सवाल पर कहा कि हर क्रिकेटर को रणजी ट्रॉफी खेलनी चाहिए, अगर वह उपलब्ध हैं तो उन्हें रेड बॉल क्रिकेट को प्राथमिकता देनी होगी.

The post Gautam gambhir reacts on Virat Kohli and Rohit Sharma future in Press conference appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-reacts-on-virat-kohli-and-rohit-sharma-future-in-press-conference-1220800/feed/ 0
Gautam gambhir and Virat Kohli troll after India defeat in Border gavaskar Trophy https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-and-virat-kohli-troll-after-india-defeat-in-border-gavaskar-trophy-1220793/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-and-virat-kohli-troll-after-india-defeat-in-border-gavaskar-trophy-1220793/#respond Sun, 05 Jan 2025 05:02:40 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220793 भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने खेल के तीसरे दिन जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.

The post Gautam gambhir and Virat Kohli troll after India defeat in Border gavaskar Trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam gambhir Troll: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है, वहीं भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. भारत की हार के बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. फैंस ने हेड कोच और विराट कोहली को अपने निशाने पर लिया है.

सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया. ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सके. विराट कोहली पूरी सीरीज में एक शतक को छोड़कर कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं टीम कॉम्बिनेशन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर भी तालमेल नहीं बना सके. फैंस का गुस्सा सबसे ज्यादा हेड कोच और विराट कोहली को लेकर है. सोशल मीडिया पर फैंस गंभीर और कोहली को ट्रोल करते हुए मीम्स बना रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर 3-1 से कब्जा

पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को पर्थ में जीत मिली थी, इसके बाद भारत को एडिलेड में हार का सामना करना पड़ा. ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. मेलबर्न और सिडनी में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज को अपने नाम किया.

The post Gautam gambhir and Virat Kohli troll after India defeat in Border gavaskar Trophy appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/gautam-gambhir-and-virat-kohli-troll-after-india-defeat-in-border-gavaskar-trophy-1220793/feed/ 0
Future of Rohit Sharma is in Doubt AFTER Being Rested in Sydney Test Against Australia https://www.cricketcountry.com/hi/articles/future-of-rohit-sharma-is-in-doubt-after-being-rested-in-sydney-test-against-australia-1220268/ https://www.cricketcountry.com/hi/articles/future-of-rohit-sharma-is-in-doubt-after-being-rested-in-sydney-test-against-australia-1220268/#respond Fri, 03 Jan 2025 16:19:48 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1220268 रोहित शर्मा ने सिडनी टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने खुद को बाहर रखने का फैसला किया. इसके बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. अब सवाल उठने लगे हैं कि वह कब तक टीम इंडिया के साथ हैं.

The post Future of Rohit Sharma is in Doubt AFTER Being Rested in Sydney Test Against Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी: क्या रोहित शर्मा ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेल लिया है. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी के बाद यह सवाल काफी चर्चा में है. रोहित टी20 इंटरनेशनल से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह चैंपियंस ट्रॉफी या उसके बाद भी टीम का हिस्सा रहेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में रोहित की गैरमौजूदगी को ‘विश्राम’ करार दिया गया. हालांकि मेलबर्न में रोहित की नाकामी के बाद से ही उनके करियर पर प्रश्नचिह्न लग गया था.

पिछले 17 साल से भारतीय टीम के लिए इस खेल के विभिन्न फॉर्मेट में अपना सब कुछ झोंकने वाले रोहित का राष्ट्रीय टीम के लिए भविष्य बहुत उत्साहजनक नहीं दिख रहा है.

उन्होंने वैसे भी इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज में आईसीसी विश्व कप में भारत की जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा सीरीज के बाद चयनकर्ता निश्चित रूप से रोहित और विराट कोहली के नामों पर चर्चा कर भविष्य का खाका तैयार करेंगे.

भारतीय टीम को अब घरेलू सरजमीं पर इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर प्रारूप में द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद यूएई में चैम्पियंस ट्रॉफी खेलनी है.

कोहली के टेस्ट करियर का भविष्य काफी हद तक सिडनी में दूसरी पारी पर निर्भर करेगा. वह अगर इस बार भी विफल रहे तो उन्हें इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए ले जाना मुश्किल होगा.’

भारतीय टीम अगर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही तो टीम का अगला टेस्ट इंग्लैंड के खिलाफ 18 जून से लीड्स में होगा.

रोहित के भविष्य पर कोई फैसला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट के बाद होगा लेकिन टी20 विश्व कप और पांच बार आईपीएल जीतने वाले कप्तान को अब पता होगा कि उनके लिए अपने 67 टेस्ट की संख्या में बढ़ोतरी करना मुश्किल होगा.

इस महीने के आखिर में रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण शुरू होगा और अगर रोहित उसमें खेलने का विकल्प चुनते है तो वह यह संदेश देने की कोशिश करेंगे कि भारतीय टीम से अपनी शर्तों पर अलविदा कहना चाहते हैं.

चयनकर्ता उसे टेस्ट के लिए नहीं चुनने का फैसला कर सकते हैं लेकिन किसी फॉर्मेट को अलविदा कहने का विशेषाधिकार खिलाड़ी के पास होता है और वह इस मामले में किसी के प्रति जवाबदेह नहीं है.

इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट की एकमात्र लाल गेंद वाली प्रतियोगिता रणजी से अगर रोहित दूर रहने का विकल्प चुनते है तो तार्किक रूप से अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति 2025-2027 तक चलने वाले अगले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के लिए 38 साल के खिलाड़ी को चुनने से बचेगी.

आईपीएल से पहले रोहित के पास खुद को साबित करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय और चैम्पियंस ट्रॉफी है. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम का अगला वनडे द्विपक्षीय मुकाबला अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होगा. अगला बड़ा 50 ओवर का आयोजन विश्व कप 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होगा.

उस समय रोहित की उम्र 40 साल होगी. ऐसे में उनकी फिटनेस क्या पांच-छह सप्ताह में नौ से 11 मैच खेलने का बोझ झेल सकेगी. ऐसे में यह माना जा रहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी रोहित के अंतरराष्ट्रीय करियर की आखिरी प्रतियोगिता होगी.

वह अगर इस खिताब को जीतने में सफल रहे तो महेंद्र सिंह धोनी के बाद आईसीसी की दो प्रतियोगिता जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बनेंगे. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2023 में आईसीसी वनडे विश्व कप और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल भी खेला है.

The post Future of Rohit Sharma is in Doubt AFTER Being Rested in Sydney Test Against Australia appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/articles/future-of-rohit-sharma-is-in-doubt-after-being-rested-in-sydney-test-against-australia-1220268/feed/ 0
there is no any conflict in Indian team said Gautam Gambhir coach https://www.cricketcountry.com/hi/news/there-is-no-any-conflict-in-indian-team-said-gautam-gambhir-coach-1219940/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/there-is-no-any-conflict-in-indian-team-said-gautam-gambhir-coach-1219940/#respond Thu, 02 Jan 2025 11:27:52 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1219940 भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के गुरु ने कहा कि भारतीय टीम के अंदर किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है.

The post there is no any conflict in Indian team said Gautam Gambhir coach appeared first on Cricket Country.

]]>
Gautam Gambhir Friend on Indian Team: भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के बचपन के कोच संजय भारद्वाज ने कहा है कि भारतीय खेमे में कोई मतभेद नहीं है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 184 रन से हार के बाद ड्रेसिंग रूम में अशांति की अटकलों के बीच, गंभीर ने स्पष्ट किया कि ये “सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच्चाई नहीं”.

आईएएनएस से बात करते हुए, गंभीर के कोच भारद्वाज ने भी यही भावना दोहराई और कहा कि जब टीम हारती है तो “ऐसी रिपोर्ट” आना आम बात है. गंभीर के बचपन के कोच भारद्वाज ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, “जब भी कोई टीम हारती है, तो ऐसी खबरें सामने आती हैं. गंभीर को पता है कि उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है और मैच जीतने के लिए टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाना है. उन्हें पता है कि टीम में क्या संभावनाएं हैं और उन्हें पता है कि अनुभवी और नए खिलाड़ियों का उपयोग कैसे करना है. मुझे नहीं लगता कि टीम में कोई दरार है. जहां तक ​​मुझे पता है, रोहित व्यक्तिगत रूप से अपने फॉर्म से संतुष्ट नहीं हैं.”

गंभीर ने दिया था बड़ा बयान

सिडनी में सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर अपने शब्दों पर अड़े रहे और टीम के संघर्ष के महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर बात की. उन्होंने कहा, “जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग रहेंगे, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में रहेगा. केवल प्रदर्शन ही आपको ड्रेसिंग रूम में रखता है. ईमानदारी से बात की गई और ईमानदारी महत्वपूर्ण है.”

गंभीर ने इस बात की पुष्टि करने से इनकार कर दिया कि कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं. उनसे पारंपरिक प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया और क्या यह अंतिम टीम में उनके शामिल होने का संकेत है. गंभीर ने कहा, “रोहित के साथ सब कुछ ठीक है. हेड कोच यहां हैं और यही काफी है. हम पिच को देखने के बाद प्लेइंग इलेवन पर फैसला करेंगे.” सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है.

The post there is no any conflict in Indian team said Gautam Gambhir coach appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/there-is-no-any-conflict-in-indian-team-said-gautam-gambhir-coach-1219940/feed/ 0
Rohit Sharma will be Dropped From Fifth Border Gavaskar Test at Sydney Against Australia Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-will-be-dropped-from-fifth-border-gavaskar-test-at-sydney-against-australia-reports-1219868/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-will-be-dropped-from-fifth-border-gavaskar-test-at-sydney-against-australia-reports-1219868/#respond Thu, 02 Jan 2025 07:52:18 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1219868 रोहित शर्मा इस समय बहुत ही खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. खबरें हैं कि वह सिडनी टेस्ट से भी बाहर हो सकते हैं.

The post Rohit Sharma will be Dropped From Fifth Border Gavaskar Test at Sydney Against Australia Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी: रोहित शर्मा का टेस्ट करियर (Rohit Sharma Test Career) बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा है. टीम उनकी कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही और बल्ले से वह रन नहीं बना पा रहे. ऐसे में उनका टेस्ट करियर निशाराजनक अंत की ओर बढ़ रहा है. इस बीच ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शुक्रवार से सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे अंतिम टेस्ट मैच के लिए टीम में उनकी जगह भी पक्की (Rohit Sharma Dropped?) नहीं है.

मेलबर्न की तरह ही यहां रोहित नेट्स पर अभ्यास के लिए आखिर में उतरे. इससे पहले मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने यह पुष्टि करने से इनकार किया कि शुक्रवार की सुबह टॉस के लिए रोहित आएंगे या नहीं.

इसे भी पढ़ें- अपनी शर्तों पर क्रिकेट से संन्यास लेंगे रोहित शर्मा ? दिग्गज क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

गंभीर ने नहीं दिया सीधा जवाब

गंभीर ने रोहित (Rohit Sharma) के खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर इतना ही कहा, ‘हम पिच को देखने के बाद अंतिम एकादश के बारे में फैसला लेंगे.’

अगर ऐसा होता है तो रोहित खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर किए जाने वाले पहले कप्तान होंगे. वह पांच पारियों में 31 रन ही बना सके हैं.

इसे भी पढ़ें- जब तक ईमानदार लोग ड्रेसिंग रूम में हैं, भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है- गंभीर ने कही बड़ी बात

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और अनिल कुंबले (Anil Kumble) ने सीरीज के बीच में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था क्योंकि उनका शरीर पांच दिनी क्रिकेट और खेल पाने की इजाजत नहीं दे पा रहा था. रोहित के मामले में उन्हें फॉर्म के आधार पर बाहर किया जाएगा क्योंकि गंभीर ने साफ तौर पर कहा है कि प्रदर्शन के आधार पर ही कोई भी खिलाड़ी भारतीय ड्रेसिंग रूम में बने रह सकता है.

क्या रोहित ने खेल लिया है अपना आखिरी टेस्ट

अगर रोहित शुक्रवार को टॉस के लिए नहीं आते हैं तो यह माना जा सकता है कि उन्होंने इस सप्ताह मेलबर्न पर अपना आखिरी टेस्ट खेल लिया.

गंभीर ने अंतिम एकादश का खुलासा नहीं किया लेकिन ऐसे संकेत हैं कि भारतीय टीम तीसरे नंबर पर शुभमन गिल को उतार सकती है .

गंभीर ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा,‘भारतीय क्रिकेट में बदलाव का यह दौर सुरक्षित हाथों में है जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं. ड्रेसिंग रूम में बने रहने का एकमात्र मानदंड प्रदर्शन है.’

इसे भी पढ़ें- खतरे में गौतम गंभीर की कुर्सी ! यह सीरीज होगा आखिरी मौका, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम आखिरी मैच जीतकर लॉडर्स पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ विश्व चैम्पियनशिप फाइनल (World Test Championship) में जगह पक्की करना चाहेगी.

क्या भारत पहुंच पाएगा WTC फाइनल में

दूसरी ओर भारतीय टीम को न सिर्फ जीत की जरूरत है बल्कि यह भी दुआ करनी होगी कि श्रीलंका अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो में से एक भी टेस्ट नहीं गंवाए.

भारतीय टीम का प्रदर्शन बिल्कुल भी प्रभावी नहीं रहा है और बतौर कप्तान तथा बल्लेबाज रोहित के लिए यह सबसे खराब दौर है. वह संन्यास की घोषणा करे या नहीं करें लेकिन सिडनी के बाद उनका टेस्ट क्रिकेट खेलना संभव नहीं लग रहा .

इसके अलावा टीम में असंतोष की खबरें भी प्रदर्शन पर असर डाल सकती है. इसकी शुरुआत सीरीज के बीच में रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के संन्यास के फैसले से हुई और रोहित के खराब फॉर्म से बतौर कप्तान उनका कद घटा है.

इसे भी पढ़ें- उसे यह समझना होगा कि…रोहित शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को दी चेतावनी !

ऋषभ पंत पर भी गिर सकती है गाज

ऐसी खबरें हैं कि गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवाने वाले ऋषभ पंत पर भी गंभीर ने गुस्सा निकाला है. ऐसी अटकलें हैं कि सिडनी टेस्ट में पंत की जगह ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) को उतारा जा सकता है.

पंत को अगर बाहर किया जाता है तो 1984 के इंग्लैंड दौरे की याद ताजा हो जाएगी जब खराब शॉट खेलने के कारण विकेट गंवाने वाले महान हरफनमौला कपिल देव (Kapil Dev) को सबक सिखाने के लिए टीम से बाहर किया गया था. जुरेल ने गुरुवार को सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास किया.

इसे भी पढ़ें- IND VS AUS: पांच बड़े रिकॉर्ड्स, जिसे सिडनी टेस्ट में चकनाचूर कर देंगे जसप्रीत बुमराह

ड्रेसिंग रूम में हुई थी क्या बात

एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने जब पूछा कि मेलबर्न में 184 रन से हार के बाद क्या खिलाड़ियों को फटकार लगाई गई है, गंभीर ने कहा कि ईमानदारी से बात हुई और इस पर जोर दिया गया कि टीम के लिए खेलना जरूरी है .

पंत को उपकप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के साथ लंबी बातचीत करते देखा गया. अंतिम एकादश में रोहित का खेलना तय नहीं है और तेज गेंदबाज आकाश दीप (Akash Deep) कमर की जकड़न के कारण नहीं खेल पाएंगे जिससे टीम में एक और बदलाव करना होगा.

कोच के पसंदीदा हर्षित राणा (Harshit Rana) को मौका मिल सकता है लेकिन वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और दूसरे या तीसरे स्पैल में रफ्तार भी कम हो जाती है. ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को भी मौका मिल सकता है. ऐसे में उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का सामना करना आसान नहीं होगा जिसके प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) और मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) फॉर्म में लौट आए हैं.

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हुआ क्या बदलाव

ऑस्ट्रेलियाई टीम में हरफनमौला ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) डेब्यू करेंगे जो खराब फॉर्म से जूझ रहे मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की जगह लेंगे. कमिंस ने कहा,‘टीम में एक बदलाव है. मिचेल मार्श की जगह ब्यू वेबस्टर खेलेंगे. मिचेल को पता है कि उसने रन नहीं बनाए हैं.’

वहीं मिचेल स्टार्क सिडनी टेस्ट खेलने के लिए फिट हो गए हैं. कमिंस के अनुसार पिच तेज गेंदबाजों की मददगार रहने वाली है.

टीमें :

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जड़ेजा, नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, तनुश कोटियन, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल.

ऑस्ट्रेलिया ; पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन लियोन, मिशेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड.

मैच भारतीय समयानुसार सुबह पांच बजे शुरू होगा.

The post Rohit Sharma will be Dropped From Fifth Border Gavaskar Test at Sydney Against Australia Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-will-be-dropped-from-fifth-border-gavaskar-test-at-sydney-against-australia-reports-1219868/feed/ 0