×

BGT: फॉलोऑन बचाकर बुमराह और आकाशदीप ने जीता दिल, फैंस दोनों के बैटिंग के हुए कायल

भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाकर टीम में नई जान फूंकने वाले जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Published: Dec 17, 2024, 02:00 PM (IST)
Edited: Dec 17, 2024, 02:00 PM (IST)

Fans Praised Jasprit Bumrah and Akashdeep: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. मैच के चौथे दिन कंगारू टीम ने शुरुआत में अपनी मजबूत पकड़ बनाई थी. काफी समय तक ऐसा लगा कि भारत इस मुकाबले में फॉलोऑन भी नहीं बचा पाएगी.

हालांकि दिन का अंत भारत के नाम रहा. खासतौर पर भारत को इस मुकाबले में फॉलोऑन से बचाने का काम जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप सिंह ने किया. दोनों ने आखिरी विकेट के लिए नाबाद 39 रन की साझेदारी निभाई. इन दोनों की वजह से ही भारत अब इस स्थिति में पहुंच पाया है जहां से वह इस मैच को ड्रॉ पर खत्म करने के करीब पहुंच पाया है.

बुमराह और आकाशदीप ने किया कमाल

भारत के लिए गाबा टेस्ट के चौथे दिन जब रविंद्र जडेजा का विकेट गिरा. उसके बाद फैंस को यही लगा कि भारत अब इस मैच में किसी भी तरह से वापसी नहीं कर पाएगा. लेकिन मैदान पर जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप कुछ अलग ही टारगेट के साथ आए थे.

दोनों ने कंगारू टीम के हर गेंदबाज का मैदान पर बखूबी सामना किया. दोनों ने डिफेंस से लेकर शॉट्स खेलने तक हर जगह पर शानदार रवैया दिखाया. बुमराह और आकाशदीप ने लगातार क्रीज पर रन भी बनाया. उनके एक-एक रन से फैंस और ड्रेसिंग रूम के अंदर अलग रोमांच लेकर आया. भारत ने जैसे ही फॉलोऑन को बचाया ड्रेसिंग रूम में मानो जीत जैसी लहर दौड़ पड़ी. टीम के हेड कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा हर कोई खुशी से झूमता हुआ नजर आया. सब काफी खुश थे और इन दोनों खिलाड़ी की जमकर तारीफ कर रहे थे. फैंस भी बुमराह और आकाशदीप से काफी खुश हुए. सोशल मीडिया पर फैंस ने इन दोनों खिलाड़ियों कि जमकर तारीफ कर रहे हैं.

फैंस ने बुमराह और आकाशदीप पर लुटाया प्यार