This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए संभावित 15 सदस्यीय भारतीय टीम, स्टार खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता !
आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ए ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. बी ग्रुप में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड है.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Dec 28, 2024, 06:02 AM (IST)
Edited: Dec 28, 2024, 06:02 AM (IST)

Champions trophy 2025 team india probable squad: आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी कर दिया है. 19 फरवरी से 09 मार्च के बीच टूर्नामेंट का आयोजन होगा. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 23 फरवरी को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा और भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलेगी.
टूर्नामेंट में शामिल होने वाली आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ए ग्रुप में पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश हैं. बी ग्रुप में साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड है. रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, वहीं इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यीय टीम भी लगभग तैयार है.
इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका ?
इस टूर्नामेंट में भारत के लिए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे. वहीं मिडिल ऑर्डर में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल को मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं और वह वनडे टीम में वापसी भी कर चुके हैं. विकेटकीपर की भूमिका में केएल राहुल और ऋषभ पंत को जगह मिल सकती है. हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा टीम में स्पेशलिस्ट ऑलराउंडर होंगे. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ मोहम्मद शमी या अर्शदीप सिंह को तीसरे तेज गेंदबाज के रुप में जगह दी जा सकती है. कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर होंगे.
स्टार खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता !
कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बनाते नजर आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों में संजू सैमसन, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा जैसे नाम शामिल हैं.
TRENDING NOW
टीम इंडिया का संभावित 15 सदस्यीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल.
