Champions Trophy 2025 - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/champions-trophy-2025/ Thu, 09 Jan 2025 15:59:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.2.4 https://www.cricketcountry.com/wp-content/uploads/2023/12/fav-icon.png Champions Trophy 2025 - Cricket Country https://www.cricketcountry.com/hi/tag/champions-trophy-2025/ 32 32 Champions Trophy 2025 south Africa sports minister urges team to boycott match with afghanistan https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-south-africa-sports-minister-urges-team-to-boycott-match-with-afghanistan-1221675/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-south-africa-sports-minister-urges-team-to-boycott-match-with-afghanistan-1221675/#respond Thu, 09 Jan 2025 15:59:52 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221675 SA vs AFG, Champions Trophy Match: दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गेटन मैकेंजी ने प्रोटियाज से अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच का बहिष्कार करने का आग्रह किया है, क्योंकि तालिबान सरकार ने 2021 में सत्ता में वापस आने के बाद से महिलाओं के खेल पर प्रतिबंध लगा दिया है और महिला क्रिकेट...

The post Champions Trophy 2025 south Africa sports minister urges team to boycott match with afghanistan appeared first on Cricket Country.

]]>
SA vs AFG, Champions Trophy Match: दक्षिण अफ्रीका के खेल मंत्री गेटन मैकेंजी ने प्रोटियाज से अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच का बहिष्कार करने का आग्रह किया है, क्योंकि तालिबान सरकार ने 2021 में सत्ता में वापस आने के बाद से महिलाओं के खेल पर प्रतिबंध लगा दिया है और महिला क्रिकेट टीम को भंग कर दिया है.

तेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका 21 फरवरी को पाकिस्तान के कराची में नेशनल स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ ग्रुप बी मुकाबले के ज़रिए अपने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगी. दोनों टीमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप बी में हैं.

टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए

“स्पष्ट रूप से कहें तो आईसीसी ने खेल में समानता के सिद्धांत को स्वीकार किया है और सदस्य देशों को पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ियों को विकसित करना चाहिए. अफ़गानिस्तान के मामले में ऐसा नहीं होता है, जो यह दर्शाता है कि वहां खेल के प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त किया जा रहा है. इसी तरह, श्रीलंका को राजनीतिक हस्तक्षेप के लिए 2023 में प्रतिबंधित कर दिया गया.

“मुझे पता है कि आईसीसी, अधिकांश अंतरराष्ट्रीय खेल मातृ निकायों की तरह, खेल के प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करने का दावा करता है, भले ही यह अफ़गानिस्तान के साथ स्पष्ट असंगतता रखता हो. खेल मंत्री के रूप में यह अंतिम निर्णय लेना मेरे लिए नहीं है कि दक्षिण अफ्रीका को अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ क्रिकेट मैचों का सम्मान करना चाहिए या नहीं.

“अगर यह मेरा निर्णय होता, तो निश्चित रूप से ऐसा नहीं होता. एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो एक ऐसी जाति से आता है जिसे रंगभेद के दौरान खेल के अवसरों तक समान पहुंच की अनुमति नहीं थी, आज जब दुनिया में कहीं भी महिलाओं के साथ ऐसा ही किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ़ देखना पाखंड और अनैतिक होगा.

इंग्लैंड के कई सांसद भी अफगानिस्तान से नहीं खेलने की कर चुके हैं अपील

मैकेंजी ने गुरुवार को अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर एक बयान में कहा, “क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका, अन्य देशों के महासंघों और आईसीसी को इस बारे में सावधानी से सोचना होगा कि क्रिकेट का खेल दुनिया को क्या संदेश देना चाहता है, और खास तौर पर खेल में शामिल महिलाओं को. मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट से जुड़े सभी लोग, जिनमें समर्थक, खिलाड़ी और प्रशासक शामिल हैं, अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ एकजुटता में दृढ़ रुख अपनाएंगे.”

इससे पहले, लेबर सांसद टोनिया एंटोनियाज़ी द्वारा लिखे गए एक पत्र में, जिस पर ब्रिटेन के लगभग 160 सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से 26 फरवरी को लाहौर में खेले जाने वाले अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया था. हालांकि ईसीबी के अध्यक्ष रिचर्ड गोल्ड ने खेल के बहिष्कार के आह्वान को खारिज कर दिया, लेकिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने भी आईसीसी से अपने नियमों का पालन करने का आह्वान किया, जिसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पुरुष और महिला टीमों को मैदान में उतारने में विफल रहने वाले किसी भी पूर्ण सदस्य को निलंबित किया जाना अनिवार्य है.

The post Champions Trophy 2025 south Africa sports minister urges team to boycott match with afghanistan appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-south-africa-sports-minister-urges-team-to-boycott-match-with-afghanistan-1221675/feed/ 0
Champions Trophy 2025 pat cummmins may ruled out from tournament because of ankle injury https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-pat-cummmins-may-ruled-out-from-tournament-because-of-ankle-injury-1221626/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-pat-cummmins-may-ruled-out-from-tournament-because-of-ankle-injury-1221626/#respond Thu, 09 Jan 2025 08:55:23 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221626 Pat Cummins Ruled out From Champions Trophy: अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकायें पैदा हो गई है और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया. कमिंस के टखने में सूजन है और वह पूरे सत्र में...

The post Champions Trophy 2025 pat cummmins may ruled out from tournament because of ankle injury appeared first on Cricket Country.

]]>
Pat Cummins Ruled out From Champions Trophy: अगले महीने होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर आशंकायें पैदा हो गई है और मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने उनकी उपलब्धता की पुष्टि करने से इनकार कर दिया.

कमिंस के टखने में सूजन है और वह पूरे सत्र में इस समस्या से जूझते नजर आये लेकिन भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला में टीम को 3 . 1 से जीत दिलाई. बेली ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की कि कमिंस 19 फरवरी से शुरू हो रही चैम्पियंस ट्रॉफी खेलेंगे या नहीं .

स्कैन रिपोर्ट के बाद होगा फैसला

उन्होंने ‘नाइन डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा ,‘‘ अभी कुछ कह नहीं सकते . हमें इंतजार करना होगा और स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा .’’ आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये टीम का ऐलान किया है जिसमें कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कप्तान हैं .

बेली ने कहा ,‘‘ पैट पितृत्व अवकाश पर हैं . उनके टखने में भी सूजन है लिहाजा उनका स्कैन कराया जायेगा . रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा .’’ तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के श्रीलंका दौरे की टीम में नहीं होने पर बेली ने कहा ,‘‘ वह काफी मेहनत कर रहा है और उसकी चोट भी तेजी से ठीक हो रही है . श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिये वह समय पर फिट नहीं था लेकिन उम्मीद है कि चैम्पियंस ट्रॉफी तक पूरी तरह फिट हो जायेगा .’’

The post Champions Trophy 2025 pat cummmins may ruled out from tournament because of ankle injury appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/champions-trophy-2025-pat-cummmins-may-ruled-out-from-tournament-because-of-ankle-injury-1221626/feed/ 0
PCB shifts ODI tri-series to Karachi and Lahore dismisses delay in stadium renovation https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-shifts-odi-tri-series-to-karachi-and-lahore-dismisses-delay-in-stadium-renovation-1221485/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-shifts-odi-tri-series-to-karachi-and-lahore-dismisses-delay-in-stadium-renovation-1221485/#respond Wed, 08 Jan 2025 13:04:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221485 पीसीबी ने कहा, गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला को इन दो स्थलों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है

The post PCB shifts ODI tri-series to Karachi and Lahore dismisses delay in stadium renovation appeared first on Cricket Country.

]]>
PCB shifts ODI tri-series to Karachi and Lahore: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले स्टेडियमों में पुनर्निर्माण कार्य में देरी की चर्चाओं को खारिज कर दिया है. बुधवार को पीसीबी ने साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज को मुल्तान से हटाकर कराची और लाहौर में कराने का फैसला किया. कराची और लाहौर में चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भी खेले जाने हैं.

19 फरवरी से शुरू होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान की टीम वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका आयोजन 08 फरवरी से होना है.

चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां जोरों पर है: पीसीबी

पीसीबी ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां जोरों पर हैं और लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम और कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में सुधार कार्य समय सीमा से पहले या उसके आसपास पूरा हो जाएगा. पीसीबी ने एक बयान में कहा, गद्दाफी स्टेडियम और नेशनल बैंक स्टेडियम में तैयारियों के अग्रिम चरण को देखते हुए पीसीबी ने आगामी त्रिकोणीय वनडे श्रृंखला को इन दो स्थलों पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कराची में नेशनल स्टेडियम, लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में निर्माण का काम अभी भी चल रहा है, 12 फरवरी तक तीनों स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सौंपना है. स्टेडियम का काम, जो पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था, 31 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है, जिससे आईसीसी के नाराज होने की बात कही गई थी. मगर पीसीबी ने फिलहाल उन सभी दावों का खारिज किया है.

पीसीबी ने क्या कहा ?

पीसीबी ने कहा, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ पाकिस्तान की भागीदारी वाली यह श्रृंखला मूल रूप से मुल्तान में आयोजित होने वाली थी. यह फैसला इन उन्नत स्टेडियमों की तैयारी और खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रशंसकों के लिए विश्व स्तरीय अनुभव प्रदान करने की उनकी क्षमता में पीसीबी के विश्वास को दर्शाता है.

The post PCB shifts ODI tri-series to Karachi and Lahore dismisses delay in stadium renovation appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/pcb-shifts-odi-tri-series-to-karachi-and-lahore-dismisses-delay-in-stadium-renovation-1221485/feed/ 0
ICC Unhappy with Uncomplete work at venues in Pakistan Champions trophy may move to UAE Reports https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-unhappy-with-uncomplete-work-at-venues-in-pakistan-champions-trophy-may-move-to-uae-reports-1221429/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-unhappy-with-uncomplete-work-at-venues-in-pakistan-champions-trophy-may-move-to-uae-reports-1221429/#respond Wed, 08 Jan 2025 10:21:08 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221429 कराची, लाहौर और रावलपिंडी अभी तक स्टेडियम तैयार नहीं हैं, जिससे आईसीसी नाराज है और इस टूर्नामेंट को शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है.

The post ICC Unhappy with Uncomplete work at venues in Pakistan Champions trophy may move to UAE Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
Champions trophy may Shift to UAE: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा. टूर्नामेंट के शुरू होने में बेहद कम समय बचे हैं लेकिन अभी तक पाकिस्तान में स्टेडियम पूरी तरह से तैयार नहीं हो पाए हैं. कराची, लाहौर और रावलपिंडी अभी तक स्टेडियम तैयार नहीं हैं, जिससे आईसीसी नाराज है और इस टूर्नामेंट को शिफ्ट करने पर भी विचार किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर स्टेडियम तैयार नहीं होते हैं तो पूरे टूर्नामेंट को दुबई शिफ्ट करने पर विचार किया जा सकता है.

कराची में नेशनल स्टेडियम, लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम और रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में निर्माण का काम अभी भी चल रहा है, 12 फरवरी तक तीनों स्थलों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को सौंपना है. स्टेडियम का काम, जो पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था, 31 दिसंबर तक पूरा होना था, लेकिन यह अभी तक पूरा नहीं हुआ है.

लाहौर और कराची में अधूरा है निर्माण कार्य

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लाहौर और कराची में भारी निर्माण कार्य चल रहा है, इसमें बहुमंजिला बाड़े, ड्रेसिंग रूम और हॉस्पिटैलिटी बॉक्स होंगे, उनका निर्माण अभी भी अंतिम चरण में नहीं पहुंचा है, नए बाड़ों के अलावा, बाड़ लगाने का काम, फ्लडलाइट्स और सीटें लगाना बाकी है जो अभी अंतिम चरण से बहुत दूर है और सबसे बड़ी बाधा मौसम की होगी जो निर्माण और फिनिशिंग कार्य को गति देने में मुश्किल पैदा करेगी.

गद्दाफी स्टेडियम, जहां बड़े मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें एक सेमीफाइनल और संभवतः फाइनल (यदि भारत क्वालीफाई नहीं करता है) शामिल है, लेकिन यह वह स्थल है जो अभी भी मापदंडों से काफी दूर है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास ओवरटाइम काम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, आईसीसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जल्दबाजी में किया गया काम खिलाड़ियों की सुरक्षा से समझौता न करे

The post ICC Unhappy with Uncomplete work at venues in Pakistan Champions trophy may move to UAE Reports appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-unhappy-with-uncomplete-work-at-venues-in-pakistan-champions-trophy-may-move-to-uae-reports-1221429/feed/ 0
Pakistan former cricketer Younis Khan to mentor Afghanistan at Champions Trophy 2025 https://www.cricketcountry.com/hi/news/pakistan-former-cricketer-younis-khan-to-mentor-afghanistan-at-champions-trophy-2025-1221424/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/pakistan-former-cricketer-younis-khan-to-mentor-afghanistan-at-champions-trophy-2025-1221424/#respond Wed, 08 Jan 2025 09:50:28 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221424 अफगानिस्‍तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें शामिल है.

The post Pakistan former cricketer Younis Khan to mentor Afghanistan at Champions Trophy 2025 appeared first on Cricket Country.

]]>
Younis Khan to mentor Afghanistan at Champions Trophy: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान के मेंटर होंगे. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. यूनिस इससे पहले 2022 में अफगानिस्तान के बैटिंग कोच रह चुके हैं.

ACB के प्रवक्ता सईद नसीम सादात ने बुधवार को क्रिकबज से बातचीत में कहा, ACB ने पूर्व अनुभवी शीर्ष क्रम के पाकिस्तानी खिलाड़ी यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मेंटर नियुक्त किया है, वह टूर्नामेंट से पहले टीम से जुड़ेंगे.

यूनिस पाकिस्तान टीम के बैटिंग कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं. यूनिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी के साथ काम किया था, जबकि हाल ही में उन्होंने अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के लिए मुख्य कोच के रूप में काम किया था.

शानदार रहा है यूनिस खान का करियर

अपने खेल करियर में यूनिस खान ने 118 टेस्ट मैचों में 10,099 रन (34 शतक,33 अर्धशतक) बनाए, जिसमें करियर का सर्वश्रेष्ठ 313 रन भी शामिल है. वह ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज भी बने. उन्होंने 2009 में पाकिस्तान को अपना पहला T20 विश्व कप भी जिताया. 265 वनडे मैच में उनके नाम सात शतक और 48 अर्धशतक के साथ 7249 रन और 25 टी-20 मैच में उनके नाम 442 रन है.

ग्रुप-बी में है अफगानिस्तान की टीम

अफगानिस्‍तान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप-बी में रखा गया है. इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें शामिल है. अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगी और इसके बाद टीम 26 फरवरी को इंग्‍लैंड से भिड़ेगी. आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम 28 फरवरी को ऑस्‍ट्रेलिया से भिड़ेगी.

The post Pakistan former cricketer Younis Khan to mentor Afghanistan at Champions Trophy 2025 appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/pakistan-former-cricketer-younis-khan-to-mentor-afghanistan-at-champions-trophy-2025-1221424/feed/ 0
ICC Champions Trophy India Squad Updates mohammad Shami and Jasprit Bumrah Injury is concerning for india KL Rahul Ravindra Jadeja https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-champions-trophy-india-squad-updates-mohammad-shami-and-jasprit-bumrah-injury-is-concerning-for-india-kl-rahul-ravindra-jadeja-1221394/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-champions-trophy-india-squad-updates-mohammad-shami-and-jasprit-bumrah-injury-is-concerning-for-india-kl-rahul-ravindra-jadeja-1221394/#respond Wed, 08 Jan 2025 09:06:52 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221394 Champions Trophy 2025 LIVE Updates: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है. और इसके लिए टीम इंडिया के सिलेक्टर्स को कई सवालों के जवाबप तलाशने होंगे.

The post ICC Champions Trophy India Squad Updates mohammad Shami and Jasprit Bumrah Injury is concerning for india KL Rahul Ravindra Jadeja appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी: रोहित शर्मा और विराट कोहली फिलहाल अच्छे फॉर्म में नहीं हैं. लेकिन 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इन दोनों को जगह मिलना तय है. और ये दोनों भारतीय बैटिंग की धुरी होंगे. लेकिन इसके बाद भी कम-से-कम तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके नाम पर सिलेक्टर्स को काफी माथापच्ची करनी पड़ सकती है. चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पहली टीम घोषित करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी है. और सिलेक्टर्स जल्द ही इसके लिए बैठक कर सकते हैं.

किसकी जगह पक्की नहीं

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बल्ले से अच्छी पारियां खेलीं. लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी में उनकी जगह पक्की नहीं है. इसके साथ ही मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा भी शायद 15 सदस्यीय टीम में जगह न बना पाएं. हालांकि ये तीनों 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

भारत ने खेले हैं सिर्फ छह वनडे

भारत ने 19 नवंबर 2023 में खेले गए फाइनल के बाद से भारत ने छह वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें शमी और जडेजा नहीं खेले थे. लेकिन राहुल को साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की टीम में जगह मिली थी. हालांकि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के बीच से ही राहुल को बाहर कर दिया गया था. राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में हाफ सेंचुरी लगाई थी लेकिन उसके लिए उन्होंने काफी गेंदों का सामना किया था. उन्होंने 107 गेंद पर 66 रन बनाए थे.

जायसवाल को मिलेगी क्या?

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट टीम में कमाल का खेल दिखाने वाले बाएं हाथ के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में जगह मिल सकती है. इससे भारतीय बैटिंग ऑर्डर को विविधता भी मिलेगी.

पंत करेंगे कीपिंग, तो राहुल की जगह नहीं?

अगर ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते हैं तो यह भी राहुल की जगह मुश्किल बनाता है. राहुल अगर विकेटकीपिंग नहीं करते हैं तो सिर्फ बतौर बल्लेबाज उनकी जगह पक्का नजर नहीं आती. उनके करीबी प्रतिद्वंद्वियों में ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में रन नहीं बनाए जबकि संजू सैमसन को शुरूआती मैचों से बाहर रहने के बाद केरल टीम में चुना नहीं गया. कोच गौतम गंभीर की अगर चयन मामलों में अभी भी चलती है तो सैमसन उनके पसंदीदा होने के कारण टीम में आ सकते हैं.

भारत को चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने मैच दुबई में खेलने हैं और बांग्लादेश के खिलाफ पहला मैच 20 फरवरी को खेला जाएगा. भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है.

रविंद्र जडेजा की जगह पक्की नहीं?

सफेद गेंद के प्रारूप में जडेजा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा है और सूत्रों का मानना है कि चयन समिति को वनडे में अक्षर पटेल बेहतर विकल्प लगते हैं. वॉशिंगटन सुंदर का चयन तय लग रहा है लेकिन कुलदीप यादव की फिटनेस पर चयनकर्ता नजर रखे हुए हैं. वह पूरी तरह फिट लग रहे हैं लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में एक भी मैच नहीं खेला. उनके नहीं खेलने पर रवि बिश्नोई या वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है.

शमी को लेकर तस्वीर साफ नहीं

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर चयन समिति के सामने तस्वीर स्पष्ट नहीं है. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में पिछले दो मैचों में आठ आठ ओवर फेंके. अगर जसप्रीत बुमराह कमर की तकलीफ के कारण नहीं खेल पाते हैं तो शमी का अनुभव काफी उपयोगी साबित हो सकता है. रिजर्व बल्लेबाजों में रिंकू सिंह और तिलक वर्मा में से एक विकल्प हो सकता है.

बुमराह की चोट भी है परेशानी

स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह की चोट भी टीम इंडिया के लिए परेशानी की बात है. बुमराह ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी. उनकी पीठ में ऐंठन आ गई थी. हालांकि इस बीच यह भी खबर है कि बुमराह की चोट गहरी हो सकती है. और इसके बाद यह तय नहीं है कि टीम इंडिया के यह दिग्गज पेसर कब तक पूरी तरह ठीक हो पाएगा. अगर बुमराह खेलने के लिए पूरी तरह फिट होते हैं तो वह बिना शक टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. लेकिन चोट अगर गहरी है तो बड़ा सवालिया निशान है.

चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में चयन के दावेदार

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती या रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, जस्प्रीत बुमराह मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, आवेश खान या मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह या तिलक वर्मा.

इनपुट- भाषा

The post ICC Champions Trophy India Squad Updates mohammad Shami and Jasprit Bumrah Injury is concerning for india KL Rahul Ravindra Jadeja appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/icc-champions-trophy-india-squad-updates-mohammad-shami-and-jasprit-bumrah-injury-is-concerning-for-india-kl-rahul-ravindra-jadeja-1221394/feed/ 0
ना पंड्या ना गिल,यह खिलाड़ी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपकप्तान https://www.cricketcountry.com/hi/videos/neither-hardik-pandya-nor-shubman-gill-but-jasprit-bumrah-will-be-vice-captain-of-indian-team-in-champions-trophy-reports-1221371/ https://www.cricketcountry.com/hi/videos/neither-hardik-pandya-nor-shubman-gill-but-jasprit-bumrah-will-be-vice-captain-of-indian-team-in-champions-trophy-reports-1221371/#respond Wed, 08 Jan 2025 06:18:11 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221371 जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया जाएगा.

The post ना पंड्या ना गिल,यह खिलाड़ी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपकप्तान appeared first on Cricket Country.

]]>
हार्दिक पंड्या को कभी भारतीय टीम के भविष्य का कप्तान माना जा रहा था. लेकिन धीरे-धीरे वह इससे दूर होते जा रहे हैं. टी20 इंटरनेशनल टीम में उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव अब भारतीय टीम के कप्तान हैं. और रोहित अभी वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. और जिस तरह से जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर न सिर्फ गेंद से कमाल का खेल दिखाया बल्कि पर्थ और सिडनी में टीम इंडिया की कप्तानी की उनके नाम की चर्चा भी खूब होने लगी है. अब खबर है कि बीसीसीआई बुमराह को उनके प्रदर्शन का इनाम देने का मन बना चुकी है. 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया जा सकता है. बुमराह को यह प्रमोशन मिलने के मायने यह है कि न सिर्फ पंड्या बल्कि शुभमन गिल के लिए भी इंतजार जरा लंबा हो गया है.

The post ना पंड्या ना गिल,यह खिलाड़ी होगा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का उपकप्तान appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/videos/neither-hardik-pandya-nor-shubman-gill-but-jasprit-bumrah-will-be-vice-captain-of-indian-team-in-champions-trophy-reports-1221371/feed/ 0
England MPS Demand boycott of eng vs afg champions trophy game over womens rights violation https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-mps-demand-boycott-of-eng-vs-afg-champions-trophy-game-over-womens-rights-violation-1221189/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-mps-demand-boycott-of-eng-vs-afg-champions-trophy-game-over-womens-rights-violation-1221189/#respond Tue, 07 Jan 2025 09:46:39 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221189 पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के आयोजन से पहले हंगामा मचा है. 19 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी.

The post England MPS Demand boycott of eng vs afg champions trophy game over womens rights violation appeared first on Cricket Country.

]]>
England MPS Demand boycott of eng vs afg Match: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होना है, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेगी. पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट से पहले हंगामा मच गया है. तालिबान शासित देश में महिलाओं के साथ व्यवहार के कारण आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के मैच का बहिष्कार की मांग की गई है. इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी में 26 फरवरी को अफगानिस्तान का सामना करना है, लेकिन 160 से अधिक राजनेताओं ने ईसीबी को एक पत्र लिखकर मैच का बहिष्कार करने का आग्रह किया है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मैच का बहिष्कार करने के आह्वान को कथित तौर पर खारिज कर दिया है.

ईसीबी को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि हम इंग्लैंड की पुरुष टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों से दृढ़ता से आग्रह करते हैं कि वे तालिबान के शासन में अफ़गानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे भयानक व्यवहार के खिलाफ़ आवाज़ उठाएं. हम ईसीबी से भी आग्रह करते हैं कि वह अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ होने वाले आगामी मैच का बहिष्कार करने पर विचार करे… ताकि यह स्पष्ट संकेत दिया जा सके कि इस तरह के घृणित दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

इंग्लैंड और अफगानिस्तान का मैच 26 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.

हमें लैंगिक भेदभाव के खिलाफ़ खड़ा होना चाहिए: सांसद

लेबर सांसद टोनिया एंटोनियाज़ी द्वारा ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है, हमें लैंगिक भेदभाव के खिलाफ़ खड़ा होना चाहिए, और हम ईसीबी से आग्रह करते हैं कि वह अफ़गान महिलाओं और लड़कियों को एकजुटता और उम्मीद का एक दृढ़ संदेश दे कि उनकी पीड़ा को अनदेखा नहीं किया गया है.

तालिबान के फैसले का समर्थन नहीं: रिचर्ड गोल्ड

बहिष्कार के लिए आह्वान करने वाले पत्र के जवाब में, गोल्ड ने कहा, ईसीबी अफ़गानिस्तान में तालिबान शासन के तहत महिलाओं और लड़कियों के साथ हो रहे व्यवहार की कड़ी निंदा करता है जबकि स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह सुझाव देते हुए कि यह अकेले काम करने के बजाय सभी सदस्य देशों से एक समान दृष्टिकोण का समर्थन करता है. हम उन लोगों द्वारा उठाई गई चिंताओं को समझते हैं जो मानते हैं कि पुरुष क्रिकेट का बहिष्कार अनजाने में तालिबान की स्वतंत्रता को दबाने और अफ़गान समाज को अलग-थलग करने के प्रयासों का समर्थन कर सकता है.

सभी सदस्य देश महिला क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध: ईसीबी

उन्होंने कहा, आईसीसी संविधान में यह अनिवार्य किया गया है कि सभी सदस्य देश महिला क्रिकेट के विकास के लिए प्रतिबद्ध हों, इस प्रतिबद्धता के अनुरूप, ईसीबी ने अफ़गानिस्तान के विरुद्ध कोई द्विपक्षीय क्रिकेट मैच आयोजित न करने की अपनी स्थिति को बनाए रखा है जबकि आईसीसी के भीतर आगे की अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई पर आम सहमति नहीं बनी है, ईसीबी ऐसे उपायों के लिए सक्रिय रूप से वकालत करना जारी रखेगा. एक समन्वित, आईसीसी -व्यापी दृष्टिकोण व्यक्तिगत सदस्यों द्वारा एकतरफा कार्रवाई की तुलना में काफी अधिक प्रभावशाली होगा. ईसीबी एक ऐसा समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है जो अफ़गानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों को बनाए रखता है और साथ ही अफ़गान लोगों पर व्यापक प्रभाव पर भी विचार करता है.

गोल्ड ने कहा, हम सार्थक बदलाव के लिए सभी संभावित रास्ते तलाशने के लिए यूके सरकार, अन्य हितधारकों, आईसीसी और अन्य अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्डों के साथ रचनात्मक बातचीत जारी रखेंगे.

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर नियंत्रण हासिल करने के बाद, खेलों में महिलाओं की भागीदारी को प्रभावी रूप से गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है. तालिबान शासन की तरफ से महिलाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पिछले कुछ वर्षों में अफगानिस्तान के खिलाफ कई पुरुष श्रृंखलाओं में खेलने से खुद को अलग कर लिया है, लेकिन दोनों टीमें 2023 वनडे विश्व कप और 2024 टी20 विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ खेली थीं.

The post England MPS Demand boycott of eng vs afg champions trophy game over womens rights violation appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-mps-demand-boycott-of-eng-vs-afg-champions-trophy-game-over-womens-rights-violation-1221189/feed/ 0
Most Wickets in ICC Champions Trophy History Watch Full List https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-wickets-in-icc-champions-trophy-history-watch-full-list-1221160/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-wickets-in-icc-champions-trophy-history-watch-full-list-1221160/#respond Tue, 07 Jan 2025 08:35:38 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1221160 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद दोबारा शुरू हो रही है. और इसे कभी मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता था. तो कौन हैं इस टूर्नमेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज.

The post Most Wickets in ICC Champions Trophy History Watch Full List appeared first on Cricket Country.

]]>
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. साल 2017 के बाद पहली बार इसका आयोजन हो रहा है. पिछली बार पाकिस्तान ने इस खिताब को जीता था. इस बार पाकिस्तान को इस आईसीसी टूर्नमेंट की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है. भारत के मैच हालांकि दुबई में खेले जाएंगे. इस प्रतिष्ठित टूर्नमेंट में कई गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया है. और आज हम देखते हैं चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट. हैरानी की बात है कि टॉप 10 में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है.

काइल मिल्स

न्यूजीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 15 मैच खेले हैं. इन 15 मैचों में उन्होंने 28 विकेट लिए हैं. वह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उनका इकॉनमी रेट 4.29 का रहा है. और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर चार विकेट था.

लसिथ मलिंगा

श्रीलंका के पेसर लसिथ मलिंगा ने चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मैच खेले हैं और इसमें 25 विकेट लिए हैं. इसमें उनकी इकॉनमी रेट 5.31 का रहा है. मलिंगा का इस टूर्नमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट था.

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के इस महान स्पिनर ने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में कुल 17 मैचों में 24 विकेट लिए. वह इस टूर्नमेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. मुरलीधरन का इस टूर्नमेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर चार विकेट है. इस टूर्नमेंट में मुरलीधरन का इकॉनमी रेट 3.60 का है.

ब्रेट ली

ऑस्ट्रेलिया के पेसर ब्रेट ली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मैचों में 22 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 4.79 का है. और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर तीन विकेट है.

ग्लेन मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के इस महान तेज गेंदबाज ने 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उन्होंने 4.03 के इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की है. उनका बेस्ट 37 रन देकर पांच विकेट है.

जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन ने चैंपियंस ट्रॉफी के 12 मैचों में 21 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी रेट 4.50 का रहा है. इसके साथ ही उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 20 रन देकर तीन विकेट है.

जैक कालिस

साउथ अफ्रीका के इस महान ऑलराउंडर ने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में 20 विकेट लिए हैं उकना इकॉनमी रेट 4.92 का है. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 30 रन देकर पांच विकेट है.

मर्वन डिल्लन

वेस्टइंडीज के इस पूर्व पेसर ने 7 मैचों में 19 विकेट लिए हैं. इनका इकॉनमी 4.66 का रहा. और बेस्ट 29 रन देकर पांच विकेट हैं.

चामिंडा वास

श्रीलंका के इस पेसर ने 16 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. उन्होंने 3.93 के इकॉनमी से गेंदबाजी की है. उनका बेसर्ट 6 रन देकर दो विकेट है.

डेनियल विटोरी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्पिनर ने चैंपियंस ट्रॉफी के 17 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ 14 रन देकर तीन विकेट है.

The post Most Wickets in ICC Champions Trophy History Watch Full List appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/most-wickets-in-icc-champions-trophy-history-watch-full-list-1221160/feed/ 0
India Not Going To Pakistan For Champions Trophy 2025 is Unfortunate says Shane Watson https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-not-going-to-pakistan-for-champions-trophy-2025-is-unfortunate-says-shane-watson-1219912/ https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-not-going-to-pakistan-for-champions-trophy-2025-is-unfortunate-says-shane-watson-1219912/#respond Thu, 02 Jan 2025 10:21:59 +0000 https://www.cricketcountry.com/?post_type=hindi&p=1219912 भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. और इस बात पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलाराउंडर शेन वॉटसन ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

The post India Not Going To Pakistan For Champions Trophy 2025 is Unfortunate says Shane Watson appeared first on Cricket Country.

]]>
सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन (Shane Watson) ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के पाकिस्तान (India Not Going To Pakistan नहीं जा पाने को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया लेकिन कहा कि इस आईसीसी टूर्नामेंट से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार बल्लेबाजों को लंबे समय से चले आ रहे खराब फॉर्म से उबरने का मौका मिलेगा.

आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड’ मॉडल में कराने पर मंजूरी जताई है जिसमें भारतीय टीम के सारे मैच दुबई में खेले जायेंगे.

वॉटसन ने यहां चैम्पियंस ट्रॉफी टूर के दौरान मीडिया से कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे हालात बने. लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि भारत . पाकिस्तान मैचों का सभी को इंतजार रहता है. जब भी वे एक दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो यह खास होता है.’

उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारतीय टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये पाकिस्तान नहीं जा रही है लेकिन इसमें क्या किया जा सकता है.’ वॉटसन ने कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी दो वनडे विश्व कप के बीच चार साल के अंतर को पाटने के लिए अच्छा जरिया है.

उन्होंने कहा,‘चैम्पियंस ट्रॉफी विश्व क्रिकेट में महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है क्योंकि वनडे विश्व कप चार साल में एक बार होता है. यह उस इंतजार को कम करता है.’

उन्होंने कहा, ‘वनडे क्रिकेट को इस तरह की ऊर्जा देते रहना जरूरी है क्योंकि यह बेहतरीन प्रारूप है.इससे टेस्ट क्रिकेट और टी20 के बीच संतुलन बनता है.’

वॉटसन ने कहा, ‘हम वनडे क्रिकेट को कभी खोना नहीं चाहते लेकिन इसे प्रासंगिक बनाये रखना भी जरूरी है और इसलिये चैम्पियंस ट्रॉफी महत्वपूर्ण है. इसमें सिर्फ आठ टीमें खेलती है और हर गेंद महत्वपूर्ण होती है. आपको लगातार अच्छा खेलना होता है वरना बाहर हो जायेंगे जैसे 2013 में आस्ट्रेलियाई टीम हुई थी.’

भारत ने 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी और विराट कोहली तथा रोहित शर्मा उस टीम का हिस्सा थे. दोनों इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं लेकिन वॉटसन ने कहा कि यह चिंता की बात नहीं है.

उन्होंने कहा ,‘मुझे नहीं लगता कि मौजूदा खाब दौर वनडे क्रिकेट में विराट और रोहित के प्रभाव पर कोई असर डालेगा. दुबई में हालात अलग होंगे और वनडे में वे खुलकर खेल सकेंगे. कोहली तो वनडे क्रिकेट का बादशाह है. वैसे वह हर प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है लेकिन वनडे में उसकी बात ही अलग है.’

वाटसन ने कहा ,‘‘ चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में होगा जो हमने वनडे विश्व कप (2023) में देखा था.ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में वह उसे दोहरा नहीं सका लेकिन वनडे में वह खुलकर खेलेगा. ऐसे में हम रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देख सकेंगे.’

एजेंसी- भाषा

The post India Not Going To Pakistan For Champions Trophy 2025 is Unfortunate says Shane Watson appeared first on Cricket Country.

]]>
https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-not-going-to-pakistan-for-champions-trophy-2025-is-unfortunate-says-shane-watson-1219912/feed/ 0