×

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बैटर्स, स्टीव स्मिथ टॉप पर पहुंचे

स्टीव स्मिथ ने मेलबर्न टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक जड़ा. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में यह उनका दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने गाबा में शतक लगाया था.

Steve smith records

(Image credit- X)

Most Test hundreds against India: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने मेलबर्न टेस्ट में भारत के खिलाफ शतक लगाया. स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 34वां शतक है. इसके साथ ही स्टीव स्मिथ ने खास रिकॉर्ड बनाया है. वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बैटर्स की लिस्ट की टॉप पर पहुंच गए हैं. भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बैटर्स…

01. स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ का नाम लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद है. स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 43 पारियों में 11 शतक लगाए हैं. स्टीव स्मिथ के नाम भारत के खिलाफ 23 टेस्ट मैच की 43 इनिंग 2306 रन है. (Image credit- ICC X)

02. जो रूट

इंग्लैंड के जो रूट का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. जो रूट ने भारत के खिलाफ 55 पारियों में 10 शतक लगाए हैं. जो रूट ने भारत के खिलाफ 30 मैच की 55 इनिंग में 2846 रन बनाए हैं (Image credit- ICC X)

TRENDING NOW

03. गैरी सोबर्स

वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ 30 पारियों में 08 शतक लगाए थे. गैरी सोबर्स के नाम भारत के खिलाफ 18 मैच की 30 इनिंग में 1920 रन है. (Image credit- ICC X)

04. विव रिचर्ड्स

वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. विव रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 41 पारियों में 08 शतक जड़े थे. विव रिचर्ड्स ने भारत के खिलाफ 28 मैच की 41 इनिंग में 1927 रन बनाए हैं (Image credit- ICC X)

05. रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का नाम लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. रिकी पोटिंग ने भारत के खिलाफ 51 पारियों में 08 शतक लगाए थे. रिकी पोंटिंग के नाम भारत के खिलाफ 29 मैच की 51 इनिंग में 2555 रन है. (Image credit- ICC X)

trending this week