×

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बैटर्स, यशस्वी सचिन से निकले आगे

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट...

Yashasvi Jaiswal

Most Test Runs in Calendar Year: यशस्वी जायसवाल के लिए यह साल काफी कमाल का रहा है. यशस्वी ने इस साल टेस्ट में जमकर रन बनाए हैं. मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी ने बल्लेबाजी करते हुए सचिन को पीछे छोड़ दिया है. हम आपको बताएंगे भारत के उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं.

1. सचिन तेंदुलकर

इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम है. सचिन तेंदुलकर ने साल 2010 में 14 टेस्ट मैच में 1562 रन बनाए थे. सचिन ने इस साल 7 शतक और 5 अर्धशतक लगाए थे.

2. वीरेंदर सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने साल 2008 में 14 मैच खेले थे. इस साल सहवाग ने 3 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 1462 रन ठोके थे.

TRENDING NOW

3. वीरेंदर सहवाग

वीरेंदर सहवाग ने साल 2010 में भी कमाल की बल्लेबाजी की थी. सहवाग ने इस साल 5 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी लगाई थी. सहवाग ने इस साल 1422 रन बनाए थे.

4. सुनील गावस्कर

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने साल 1979 में बल्ले से टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी की थी. सुनील ने इस साल 4 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1407 रन बनाए थे.

Jaiswal batting during a Test match

5. यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इस साल शानदार बल्लेबाजी की है. जायसवाल ने 2024 में 3 शतक और 8 अर्धशतक की मदद से 1394 रन बनाए हैं. जायसवाल ने सचिन के 1392 रन को पीछे छोड़ा है. सचिन ने 2002 में टेस्ट में 1392 रन बनाए थे.

trending this week