×

23 साल की उम्र में टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर, टॉप-5 में जायसवाल की एंट्री

यशस्वी जायसवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में 82 रन की शानदार पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने दिग्गजों की खास लिस्ट में जगह बना ली है.

Yashasvi Jaiwal India

(Image credit- X)

Most 50 plus score India in tests at the age of 23: भारत के लिए टेस्ट में 23 साल या उससे कम उम्र में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी जायसवाल ने दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है. जायसवाल ने रवि शास्त्री और कपिल देव जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है.

01. सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में शीर्ष पर हैं. सचिन तेंदुलकर ने 23 साल से कम की उम्र में भारत के लिए 29 बार 50 प्लस स्कोर बनाया था. (Image credit- ICC X)

02. दिलीप वेंगसरकर

भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. दिलीप वेंगसरकर ने 15 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था. (Image credit- ICC X)

TRENDING NOW

03. यशस्वी जायसवाल

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. जायसवाल ने 23 साल की उम्र में अब तक 13 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है, (Image credit- BCCI X)

04. रवि शास्त्री

भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री भी इस लिस्ट में शामिल हैं. रवि शास्त्री लिस्ट में चौथे नंबर पर है. रवि शास्त्री ने भी 13 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया है. (Image credit- X)

05. कपिल देव

भारत के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. कपिलदेव ने 23 साल से कम की उम्र में टेस्ट में 13 बार 50 प्लस का स्कोर बनाया था (Image credit- X)

trending this week