×

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले युवा भारतीय, टॉप-5 में नीतीश रेड्डी की एंट्री

नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में शतक लगाया, यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है.

Youngest batter

(Image credit- x)

TOP 5 youngest indian Batters to score a test century in australia:भारत के युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शतक जड़ा. नीतीश के टेस्ट करियर का यह पहला शतक है. इस शतक के साथ वह ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़ने वाले युवा बैटर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप-5 युवा भारतीय बल्लेबाज

Jay Shah's Pens Special Note For Sachin Tendulkar On First Century Anniversary
Sachin Tendulkar (Image Source: Twitter)

01. सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और वह ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय हैं। 1992 में सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के पहले दौरे में सिडनी में शतक जड़ा था. सचिन तेंदुलकर की उम्र उस समय महज 18 साल 256 दिन की थी.

Pant scoring a half-century during a Test match
Rishabh Pant

02. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने साल 2018-19 के दौरे पर सिडनी में शतक जड़ा है. ऋषभ पंत ने 21 साल 92 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था.

TRENDING NOW

03. नीतीश कुमार रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए है. नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 साल 216 दिन में शतक जड़ा है. नीतीश ने मेलबर्न के मैदान पर यह खास रिकॉर्ड बनाया है. (Image credit- BCCI X)

Dattu Phadkar
(Image credit- X)

04. दत्तू फडकर

दत्तू फडकर लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, उन्होंने साल 1948 में एडिलेड में यह कारनामा किया है. दत्तू फडकर ने जब शतक लगाया, तब उनकी उम्र 22 साल 46 दिन थी.

05. केएल राहुल

इस लिस्ट में केएल राहुल का भी नाम पांचवें नंबर पर है. राहुल ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ही टेस्ट डेब्यू में सिडनी शतक लगाया था. राहुल की उम्र 22 साल और 265 दिन थी.

trending this week