×

Nitish Kumar Reddy: नीतिश कुमार रेड्डी की ऐतिहासिक सेंचुरी, बना डाले कितने रिकॉर्ड

Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न टेस्ट मैच के तीसरे दिन नीतिश कुमार रेड्डी ने कमाल की सेंचुरी लगाई. उन्होंने इस सेंचुरी के साथ ही कई कीर्तिमान बना लिए. रेड्डी ने Melbourne Test Match में शतक लगाया.

Nitish Kumar Reddy Records

Nitish Kumar Reddy Records

नीतिश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर काफी प्रभावित किया है. इस युवा खिलाड़ी ने अपने बल्ले से काफी गहरा असर छोड़ा है. शनिवार, 28 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने सेंचुरी बनाकर इतिहास रच दिया. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस चौथे टेस्ट मैच में रेड्डी न जुझारूपन दिखाया. उन्होंने शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से निकाला. उन्होंने स्कॉट बॉलैंड की गेंद पर चौका लगाकर अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी लगाई. अपनी शकतीय पारी में उन्होंने कई कीर्तिमान बनाए.

नीतिश रेड्डी की सेंचुरी

दिन का खेल समाप्त होने तक रेड्डी 176 गेंद पर 105 रन बनाकर नाबाद लौटे. अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया. भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट पर 358 रन बनाए. भारत ऑस्ट्रेलिया के स्कोर 474 रन से 116 रन पीछे है. भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए 82 रन की पारी खेली.

नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज

रेड्डी ने जब सेंचुरी लगाई तो उनकी उम्र 21 साल 216 दिन है. वह नंबर 8 पर बैटिंग करने उतरे. वह टेस्ट क्रिकेट में नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सेंचुरी लगाने वाले शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उनसे पहले नंबर 8 या नीचे बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाजों में भारत के अजय रात्रा और बांग्लादेश के अब्दुल हसन के नाम हैं. रात्रा की उम्र 20 साल 150 दिन थी. वहीं हसन की उम्र 20 साल 108 दिन थी.

TRENDING NOW

ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय

नीतिश कुमार रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं. इससे पहले सचिन तेंदुलकर और ऋषभ पंत ने इससे कम उम्र में ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाए हैं. तेंदुलकर ने 18 साल 256 दिन में साल 1992 में शतक लगाए था.

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सिडनी में साल 2019 में 21 साल 92 उम्र में शतक लगाया था. नीतिश कुमार ने 21 साल 216 उम्र में शतक लगाया था. दत्तू फाड़कर ने 22 साल 46 दिन में 1948 में ऐडिलेड में शतक लगाया था.

मेलबर्न में नंबर 8 में शतक लगाने वाले बल्लेबाज

नीतिश कुमार रेड्डी मेलबर्न के ऐतिहासिक मैदान पर नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. किसी भी बल्लेबाज ने मेलबर्न पर ऐसी उपलब्धि हासिल नहीं की है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में नंबर 8 या इससे नीचे बैटिंग करते हुए शतक लगाने वाले सिर्फ पांचवें बल्लेबाज हैं.

गैरी एलेक्सजेंडर (1961), एडम परोरे (2001), मैट प्रायर (2011) और यासिर शाह (2019) ही रेड्डी से पहले सेंचुरी लगा चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

नीतिश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजों पर इस सीजन में खूब आक्रामक बल्लेबाजी है. इस सीरीज में वह अभी तक 8 छक्के लगा चुके हैं. इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इतना ही नहीं वह किसी भी विदेशी खिलाड़ी द्वारा ऑस्ट्रेलिया में एक सीरीज में संयुक्त रूप सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है. इंग्लैंड के माइकल वॉन और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (2009-10) के बराबर पहुंच गए हैं.

नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

नीतिश रेड्डी फिलहाल 105 रन के स्कोर पर नाबाद हैं. उन्होंने नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए टेस्ट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर है. अनिल कुंबले ने इससे पहले नंबर 8 पर बैटिंग करते हुए साल 2008 में ऐडिलेड में 87 रन की पारी खेली थी.

trending this week