This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
भारत की हार के बाद भड़के फैंस, गंभीर- कोहली पर साधा निशाना, मीम्स की आई बाढ़
भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने खेल के तीसरे दिन जीत के लिए 162 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया.
Written by Akhilesh Tripathi
Published: Jan 05, 2025, 10:32 AM (IST)
Edited: Jan 05, 2025, 10:33 AM (IST)

Gautam gambhir Troll: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 10 साल बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है, वहीं भारतीय टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई है. भारत की हार के बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. फैंस ने हेड कोच और विराट कोहली को अपने निशाने पर लिया है.
सिडनी में खेले गए पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने पूरी तरह निराश किया. ऋषभ पंत को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना सके. विराट कोहली पूरी सीरीज में एक शतक को छोड़कर कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं टीम कॉम्बिनेशन को लेकर हेड कोच गौतम गंभीर भी तालमेल नहीं बना सके. फैंस का गुस्सा सबसे ज्यादा हेड कोच और विराट कोहली को लेकर है. सोशल मीडिया पर फैंस गंभीर और कोहली को ट्रोल करते हुए मीम्स बना रहे हैं.
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
Gautam Gambhir with Virat Kohli in the dressing room. pic.twitter.com/BzK56doWAa
— Pakchikpak Raja Babu (@HaramiParindey) January 4, 2025
GAMBHIR ERA pic.twitter.com/Ywr22DSiVe
— , (@sridhar07___) January 5, 2025
Gautam Gambhir to Virat Kohli in dressing room #INDvsAUSTest #AUSvIND#ViratKohli𓃵 pic.twitter.com/BMd6CvAqHW
— राजपूत सवित सिंह (@Savit12) January 5, 2025
Gautam Gambhir Era
— Shivam🖤 (@_Shivam_says) January 3, 2025
#INDvsAUS pic.twitter.com/GkGGV7BW8b
I feel for Shreyas Iyer
— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) January 5, 2025
This credit stealer Gautam Gambhir took credit from him of winning IPL 2025 💔
SACK GAMBHIR pic.twitter.com/fTXecvZ1QI
India under Gautam Gambhir
— 𝐒𝐡𝐫𝐞𝐲𝐚𝐬𝐌𝐒𝐃𝐢𝐚𝐧™ (@Itzshreyas07) January 5, 2025
– After 27yrs, Lost a Bilateral ODI Series vs SL
– For 1st time Scored Less than 50 runs at Home
– First time Whitewashed in home test series
– Lost BGT after 12 years.
– First time India disqualified from WTC finals pic.twitter.com/euIzHUm8Cy
Chokli fans and RW bhakt wanted us to believe that Rohit Sharma was the problem 😭
SACK GAMBHIR pic.twitter.com/YB6xOtIkdW— Ctrl C Ctrl Memes (@Ctrlmemes_) January 5, 2025TRENDING NOW
ऑस्ट्रेलिया का सीरीज पर 3-1 से कब्जा
पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को पर्थ में जीत मिली थी, इसके बाद भारत को एडिलेड में हार का सामना करना पड़ा. ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. मेलबर्न और सिडनी में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से सीरीज को अपने नाम किया.
