×

पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल, सिलेक्शन को लेकर उठे सवाल

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जाएगा, सीरीज के पहले मैच के लिए टीम का ऐलान किया गया. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में कामरान गुलाम को शामिल नहीं किया है, पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद...

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच 7 अक्टूबर से मुल्तान में खेला जाएगा, सीरीज के पहले मैच के लिए टीम का ऐलान किया गया. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए टीम में कामरान गुलाम को शामिल नहीं किया है, पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद पीसीबी के सिलेक्टर्स से नाराज हैं | इंग्लैंड के खिलाफ चुनी गई पाकिस्तान टीम पर अहमद शहजाद ने पीसीबी पर जमकर निशाना साधा है.

आपको बता दे अहमद शहजाद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा ‘कामरान गुलाम को नजरअंदाज किया, मोहम्मद यूसुफ ने उन्हें 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया,

TRENDING NOW

खुर्रम शहजाद चोटिल हैं, वहीं आमिर जमाल और शाहीन शाह अफरीदी पूरी तरह फिट नहीं हैं. इसके बाद आपने मोहम्मद अली को नहीं चुना, यह समझना मुश्किल है आप कामरान और साहिबजादा फरहान को दल में न चुनने का कैसे बचाव करेंगे? उन्होंने क्या पाप किया है? क्या उनका गुनाह यह है कि वे उसी पोजिशन पर बल्लेबाजी करते हैं जहां बाबर बैटिंग करते हैं?’

अहमद शहजाद ने आगे कहा, ‘जब यूसुफ कोच थे तब उन्होंने सब कुछ दो या तीन खिलाड़ियों पर छोड़ दिया था, यूसुफ अब सिलेक्टर हैं और वह यह टीम चुन रहे हैं, मुझे एक जायज वजह बताओ कि आखिर कामरान गुलाम टीम में क्यों नहीं हैं?’

trending this week