×

पाकिस्तान के हाल पर बरसे दानिश कनेरिया, बोले- यह तो मोहल्ले की टीम से बदतर

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद पीसीबी और पाकिस्तान टीम की तीखी आलोचना की है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालात इन दिनों बहुत खराब है | दानिश कनेरिया अपनी मौजूदा टीम से बहुत निराश हैं, खास तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान...

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने बांग्लादेश से टेस्ट सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद पीसीबी और पाकिस्तान टीम की तीखी आलोचना की है, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालात इन दिनों बहुत खराब है |

दानिश कनेरिया अपनी मौजूदा टीम से बहुत निराश हैं, खास तौर पर बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हारने के बाद तो पाकिस्तानी टीम निशाने पर है, इस पूर्व लेग स्पिनर ने भी जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया | पाकिस्तान को पहली बार बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा | कनेरिया ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए यह तक कह दिया कि मोहल्ले की टीम इस पाकिस्तानी टीम से बेहतर है |

कनेरिया ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ‘पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का स्तर इतना नीचे जा चुका है कि एक मोहल्ले की टीम इससे बेहतर है और यह सब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की वजह से है.

TRENDING NOW

राष्ट्रीय टीम के इतने खराब प्रदर्शन के लिए यह लोग जिम्मेदार हैं, कप्तान की कुर्सी और PCB में चेयरमैनशिप की लग्जरी ने दिमाग खराब कर दिया है. ’ कनेरिया ने पाकिस्तानी टीम की तुलना चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से की.

trending this week