×

IND vs AUS: Australian पिता ने बेटे को Kohli से मिलवाया, कहा 'World के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज'

ऑस्ट्रेलिया में एक स्थानीय निवासी ने अपने बेटे को विराट कोहली को दिखाकर कहा वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.

विराट कोहली का बल्ला इस समय भले ही शांत हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. ऑस्ट्रेलिया में उस समय एक बहुत ही भावुक लम्हा सामने आया जब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रहे कोहली को देखकर एक पिता ने जो किया उसे देखकर आपका दिन बन जाएगा. इस पिता ने अपने नन्हे से बेटे से कोहली की पहचान यह कहकर करवाई कि कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने बेटे को दूर से कोहली को दिखाया. भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न में है. मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा.

TRENDING NOW

पिता इशारा कर अपने छोटे से बेटे जिमी को बताते हैं कि वह देखो सबसे आखिर में जो प्रैक्टिस कर रहा है वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली है.

कोहली प्रैक्टिस के दौरान ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को छोड़ने का प्रयास कर रहे थे. वह इस सीरीज में लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर आउट हुए हैं. और इसे लेकर वह लगातार आलोचकों के निशाने पर भी रहे हैं.

विराट के चाहने वाले तो सारी दुनिया में है. कोहली युवाओं और बच्चों में भी काफी लोकप्रिय हैं. ऑस्ट्रेलिया में भी फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं. कई क्रिकेटर मानते हैं को कोहली के खेलने का अंदाज ऑस्ट्रेलिया की तरह है. यानी वह आक्रामकता और जुनून के साथ मैदान पर उतरते हैं.

trending this week